प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना* के राशन अप्रैल में बंटेगा और यात्रा सीजन में LPG की आपूर्ति कम न हो जाने सभी समाचार

Spread the love

भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में *प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना* के राशन कार्ड धारकों (अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवारों ) को अप्रैल-मई-जून माह का अग्रिम खाद्यान वितरण इसी महीने अर्थात् अप्रैल माह में किया जाएगा।

आगे पढ़ें

देहरादून 06 मार्च, 2026
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में एलपीजी गैस वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग एवं तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक को लगातार गैस एजेंसियों और वितरकों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने के लिए आपूर्ति बढ़ाये आने पर भी जोर दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए कमर्शियल गैस आपूर्ति बढ़ाये जाने हेतु केंद्र सरकार से बात किये जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने खतौनी में अंश निर्धारण के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नैनीताल एवं कुछ और मैदानी जनपदों को अंश निर्धारण में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए सभी जिलाधिकारियों को तेजी लाए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कुंभ – 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी आवश्यक जीओ शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोजन विभाग को निर्देश दिए कि जिन कार्यों की टीएसी एवं ईएफसी होनी हैं, शीघ्र करवा ली जाए। उन्होंने कह कि कार्यों में डुप्लीकेसी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री एल. फेनाई, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री बृजेश कुमार संत, श्री विनोद कुमार सुमन एवं श्री आनन्द स्वरूप, मंडलायुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, मंडलायुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत सहित जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
*घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलाॅग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव*

*चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर्शियल गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश*

*मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस की आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस आपूर्ति में यदि कोई बैकलॉग है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाप्त किया जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सप्लाई बढ़ाकर बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे अनावश्यक दबाव और पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तेल कंपनियों को संचालन में यदि कोई प्रशासनिक या लॉजिस्टिक समस्या आ रही हो तो उसका शीघ्र समाधान किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों में गैस आपूर्ति की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें, प्रवर्तन कार्यवाही को बढ़ाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति न बने। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पैनिक बुकिंग जैसी प्रवृत्तियों को नियंत्रित किया जाए। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि घरेलू गैस आपूर्ति में सुधार हो रहा है और पैनिक बुकिंग की स्थिति में भी कमी आई है।

*100 प्रतिशत कोटा बरकरार रखा जाए, 05 प्रतिशत अतिरिक्त की मांग*
देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों पर आधारित है। प्रतिवर्ष अप्रैल से नवम्बर तक संचालित होने वाली यात्रा अवधि में राज्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं, जिससे गैस की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने अवगत कराया कि यात्रा काल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु राज्य में निवास करते हैं तथा जून से सितम्बर के मध्य मानसून अवधि के दौरान अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में आपदा की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे समय में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस एक महत्वपूर्ण ईंधन के रूप में उपयोग में आती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार को एक पत्र प्रेषित किया जा रहा है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि माह अप्रैल से नवम्बर तक उत्तराखण्ड को व्यावसायिक एलपीजी का 100 प्रतिशत आवंटन पूर्ववत बनाए रखा जाए। साथ ही, संभावित आपदा स्थितियों में राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त 05 प्रतिशत व्यावसायिक गैस आवंटन भी सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकार राज्य को यात्रा अवधि के दौरान लगभग 967949 व्यावसायिक सिलेण्डरों के साथ-साथ लगभग 48397 अतिरिक्त सिलेण्डरों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। सचिव श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार से अनुरोध किया जा रहा है कि पूर्व का कोटा 100 प्रतिशत रखते हुए आपदा को देखते हुए 5 प्रतिशत अतिरिक्त कोटा आवंटित किया जाए।

*दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी, राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज*
देहरादून। राज्य में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। 09 मार्च 2026 से प्रारम्भ यह कार्रवाई वर्तमान में भी जारी है, जिसके तहत जनपद स्तर पर नियमित निरीक्षण और सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक अभियान के अंतर्गत कुल 5934 निरीक्षण किए जा चुके हैं। जांच के दौरान अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए 864 घरेलू एवं 168 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन टीमों द्वारा 362 छापे, 17 एफआईआर दर्ज की गई हैं तथा 07 गिरफ्तारियां की गई हैं। अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए अब तक कुल ₹1,05,900 का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध रिफिलिंग और गैस के दुरुपयोग से संबंधित उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनमें रिफिलिंग किट, गैस चूल्हे तथा एक पिकअप वाहन शामिल हैं।

आगे पढ़ें

टिहरी गढ़वाल 06 अप्रैल , 2026

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 85 से अधिक शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिन मामलों में शासन स्तर पर पत्राचार या किसी अन्य कार्यवाही की आवश्यकता है उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवश्य सूचित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोग बड़ी उम्मीद के साथ जनता मिलन कार्यक्रम में आते हैं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना सभी का दायित्व है।

इस दौरान जनता मिलन कार्यक्रम में प्रधान लामकाण्डे दिनेश सिंह रावत द्वारा चुनारी गाड़ में बने चैक डैमों पर सुरक्षा दीवार तथा पुलिया निर्माण कराये जाने की मांग पर अर्थ एवं संख्याधिकारी को सिंचाई विभाग से प्रस्ताव तैयार करने, तहसील गजा के ग्राम कोठी निवासी प्रियंका द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पिता लकवा ग्रस्त है तथा आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पाया जिस कारण से उनको व बहिनों को स्पोनसरशिप योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिस पर डीपीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश, ग्राम कुडियालगॉव प्रतापनगर, निवासी विजय लाल द्वारा गत वर्ष अत्यधिक बरसात के कारण प्रार्थी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और प्रार्थी के परिवार को तहसीलदार द्वारा ग्राम प्रधान के घर में शिफ्ट कराया था जिसका किराया तथा क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा अभी तक नही मिला जिस पर एसडीएक प्रतापनगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

ग्राम- मलास, ग्राम पंचायत नौर, कुजणी, नरेन्द्रनगर, के निवासियों प्रकाशी देवी, सुनील प्रसाद, शिव प्रसाद व अनिल प्रसाद आदि द्वारा बताया कि प्रार्थीगणों की कृषि माप भूमि है, जिसमें प्रार्थीगणों द्वारा मौसमी फसल बो रखी है तथा सुरेश कोठियाल द्वारा अपनी भूमि विक्रय की गयी जिस पर ताछला मलास मोटर मार्ग निर्माण जे०सी०बी० के माध्यम से रोड कटान किया जा रहा है साथ अबैध कब्जा किया जा रहा है जिस पर लोनिवि व तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निवारण करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए । उन्होंने जिला योजना के प्रस्तावो को समय पर उपलब्ध कराने तथा डीएसटीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार सिंह, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, डीएसओ मनोज डोभाल, एआरटीओ सतेन्द्र राज, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, ईई विधुत अमित आनन्द, जल निगम केएन सेमवाल, लघु सिंचाई ब्रिजेश गुप्ता, जल संस्थान प्रशान्त भारद्धाज आदि उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की आपूर्ति को आम जन-मानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी गढ़वाल मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। विगत दिवस जनपद में स्थित/सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेन्सियों को 1338 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर प्राप्त हुए, जबकि एजेन्सियों द्वारा 1677 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण पश्चात एजेन्सियों के स्टॉक में 3680 सिलेण्डर अवशेष हैं।

गैस एजेन्सियों द्वारा कौडियाला, ब्याशी, गुलर सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी घरेलू गैस सिलेण्डरों का सुचारु वितरण किया गया।
व्यावसायिक एलपीजी सिलेण्डरों हेतु जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेण्डरों का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके अनुसार श्रेणीवार/एजेन्सीवार आवंटन निर्धारित कर दिया गया है तथा नियमानुसार वितरण हेतु एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस कमर्शियल श्रेणी में 19 किग्रा के 48 सिलेण्डर प्राप्त हुए तथा 54 सिलेण्डरों का वितरण किया गया।

एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पम्पों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों सहित कुल 478 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जब्ती की कार्यवाही की गई।

शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है, अतः अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा सिलेण्डर को होम डिलीवरी/प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। अनावश्यक रूप से एजेन्सियों में लाइन लगाने से बचें। साथ ही जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई गई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित गैस एजेन्सी में संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। यदि किसी उपभोक्ता को गैस की कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण, ओवररेटिंग अथवा अन्य किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे जनपद कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01376-234793, 01376-233433 एवं 9456533332 पर संपर्क कर सकते हैं।

आगे पढ़ें
*चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क*

जनपद के मुख्य मार्गो से संचालित चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत आज सोमवार को मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्र में सघन प्रवर्तन संचालित की गई ।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सोमवार को विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन , बिना बीमा , बिना कर , ओवरलोड , ओवरस्पीड , एच एस आर पी , बिना लाइसेंस संचालित पाये जाने पर 17 वाहनो के चालान एवं 01 वाहन बंद किया गया इसके अलाव चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन करते हुए पाया गया जिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर तपोवन पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया , अर्जुन , नवीन , अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक , रोहन , परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

 

ब्लॉक प्रमुख, सभासदों और पूर्व चेयरमैन सैकड़ो समर्थकों संग हुए भाजपाई!

कुछ पार्टियों 5-6 लोगों को जोड़ने से टूटने लगी, भाजपा हजारों को अपना रही है: भट्ट

देहरादून 6 अप्रैल। चमोली से ब्लॉक प्रमुख, सभासदों के अतिरिक्त पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन ने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विकसित राज्य निर्माण में जुटने का आह्वाहन किया। वहीं राजनीति के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां 5-6 लोगों को जोड़ने से ही टूट की कगार पर आ जाती हैं, वहीं भाजपा हजारों लोगों प्रत्येक महीने अपना रही है।

पार्टी मुख्यालय में तीन शिफ्ट में आयोजित चमोली, देहरादून और हरिद्वार के जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी में शामिल कांग्रेस एवं अन्य दलों के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों में विश्वास जताया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी निर्णयों से प्रदेश की जनता बहुत खुश और प्रभावित है। यही वजह है कि जनता का दबाव, अपने-अपने स्थानीय प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को विकास के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि आपका निर्णय सही है। आप सभी के राजनीतिक भविष्य की चिंता पार्टी करेगी, अब हम सबको मिलकर विकसित उत्तराखंड निर्मा
ण में सहभागिता करनी है। हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं महिलाओं और वंचित समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, राज्य आज टूटी फूटी सड़कों से निकलकर विकास के हाईवे पर दौड़ने लगा है, देवभूमि की सांस्कृतिक और डेमोग्राफिक पहचान पर छाई सभी चिंताओं को दूर करने में हम सफल हुए हैं। अब समय है कि आप हम सबको मिलकर डबल इंजन सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर पहुंचना है।

इस अवसर पर उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक राजनीति का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न पार्टियों और सामाजिक भूमिका वाले हजारों लोगों को अब तक पार्टी से जोड़ चुकी है। वजह स्पष्ट है कि हम सकारात्मक और देश समाज निर्माण की राजनीति करते हैं। जो हमारे विचारों और सिद्धांतों को स्वीकार करता है, पार्टी उसको पूरा-पूरा सम्मान देती है। लेकिन दूसरी तरफ, विशेषकर कांग्रेस को देखें तो मात्र 5-6 लोगों को जोड़ने से ही वो टूटने की कगार में पहुंच गई है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विचारविहीन और सिद्धांतहीन पार्टी है, लिहाजा व्यक्तिगत स्वार्थ और असुरक्षा की भावना से ग्रसित एक जगह एकत्र लोगों के पास किसी दूसरे के आने की कोई जगह नहीं है।

आज चमोली से पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख नामों में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ श्री गणेश चंदोला, सभासद श्रीमती दीपा मैंदौली, श्रीमती मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य श्री बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अनिल कुमार, श्री हरीश कुमार, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री पंकज जोशी, श्री शिशुपाल लाल, श्री दर्शन कौबियाल रहे।

इसी तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री साधुराम के साथ हरिद्वार से सैकड़ो कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिसमें प्रमुख रूप से श्री मदन सिंह चौहान, श्री रकम सिंह, श्री संजय कुमार, श्री सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर नरेश कुमार, श्री जगत सिंह चौहान, श्री मलखान सिंह, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री रोहित कुमार, श्री सबजपाल सिंह, श्री मदन सिंह, श्री मेघराज सिंह, श्री राजपाल सिंह, श्री दिनेश कुमार के अतिरिक्त महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनी चौहान, श्रीमती बबीता चौहान, श्रीमती दुलारी, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती राजेश देवी, श्रीमती रुक्मिणी देवी, श्रीमती दीप माला, श्रीमती मिथलेश देवी, श्रीमती मुनेश देवी, श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती रेणु देवी, श्रीमती किला देवी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

वहीं देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता श्री राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या, पंकज मौर्या, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला, मनजीत सिंह रांगड, देवेंद्र सिंह बुटोला प्रमुख नाम रहे।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार श्री तरुण बंसल प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी श्री कुलदीप बुटोला, श्री अशोक वर्मा, श्री सुभाष बड़थ्वाल, श्री राजेंद्र नेगी प्रमुख्त उपस्थित रहे।मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा, उत्तराखंड