अगले 24 घंटों मे ( ऑरेंज अलर्ट दिन भर *जनपद* – बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी और टेहरी में अलग-अलग स्थानों पर *यथा*- मसूरी, डोईवाला, चकराता, रूड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, राम नगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तूफान/बिजली गिरने की संभावना है।
आगे पढ़ें
*प्रेम नगर में नदी के बीच फंसी तीन जिंदगियों को जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू।*
*देहरादून 04 अगस्त, 2025
जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते सोमावार को प्रेम नगर में तीन लोग नदी़ के बीच फंस गए। जिन्हें जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को प्रेम नगर में नदी उफान पर आ गई। इस बीच तीन लोग नदी के बीचो बीच फंस गए। पुलिस कंट्रोल रूम ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को ठाकुरपुर प्रेम नगर के पास 03 लोगों के नदी के बीच फंसे होने की सूचना दी गई। इस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन, तहसील प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तीनों लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला। तीनों लोग सुरक्षित है।
आगे पढ़ें
*मूसलाधार बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव, जिला प्रशासन ने त्वरित किया समस्या का निदान*
*माता मंदिर रोड, जोगीवाला, प्रिंस चौक एवं आईटीबीपी रोड पर डी-वाटरिंग पंप की मदद से की गई निकासी*
*देहरादून 04 अगस्त, 2025(सू.वि.)*
जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण दून के शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य किया गया। दून शहर में बारिश के कारण माता मंदिर रोड़ तिराहा, प्रिंस चौक और जोगीवाला लेन नंबर-4 और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी की गई।
अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि माता मंदिर रोड तिराहा पर नगर निगम द्वारा पानी की निकासी की गई। वहीं प्रिंस चौक और जोगीवाला में स्मार्ट सिटी द्वारा हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई। जीएमस रोड होटल सनपार्क से आईटीबीपी रोड़ पर जलभराव होने पर सिंचाई विभाग द्वारा डीवाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई। जिला प्रशासन ने बल्लपुर चौक, पंडितवारी, सीमाद्वार, कैंट एरिया, प्रिंस चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड़, 06 नंबर पुलिया, रिस्पना, कैचमेंट, अधोईवाला, कांवली रोड़, चंद्रबनी, आईएसबीटी, बंगाली कोठी, बंजारावाला आरर्केडिया ग्रांट आदि क्षेत्रों में हाल ही में डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए है। डी-वाटरिंग पंप से बरसात के जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की जा रही है और जल भराव समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।
आगे पढ़ें
*दून विहार में पूस्ता टूटने से आवासीय भवनों को बना खतरा,*
*जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट।*
*प्रभावितों को आपदा मद से मुहैया कराई अहेतुक सहायता राशि।*
*बारिश के कारण तीन स्थानों पर उखड़े पेड़, मसूरी पानी वाला बैंड पर मलबा हटाकर लोनिवि ने खोली सड़क*
*देहरादून 04 अगस्त, 2025
जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश के चलते दून विहार वार्ड नंबर-0़6 में आवासीय भवनों के ठीक आगे का पुस्ता ढह गया। जिससे आवासीय भवनों को खतरा बन गया है। अपर जिलाधिकारी (रा.वि.) केके मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सदर ने मौके पर संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस घटना से लगभग 03 परिवार प्रभावित हुए है। पूस्ता ढ़हने से आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नही हुई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित तीनों परिवारों को अहेतुक सहायता धनराशि के चेक प्रदान करते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही। आपदा प्रभावित प्रमिला चौहान और सुनीता खण्डूड़ी को प्रति व्यक्ति रु.6500/- की अहेतुक धनराशि का चेक दिया गया। जबकि चन्दन सिंह की झोपडी पूरी तरह से मलबे में दब गई थी। प्रशासन ने उनका घेरलू सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। प्रभावित चन्दन सिंह बिष्ट को आपदा मद से रु.13000/- की अहेतुक सहायता राशि प्रदान करने के साथ उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।
*बारिश के कारण तीन स्थानों पर उखड़े पेड़,*
भारी बारिश के चलते शहीद स्मारक स्थल क्लेक्ट्रेट कचहरी परिसर दून, कान्वेंट स्कूल परेड ग्राउंड और पथरिया पीर घंटाघर मुख्य डाकघर कार्यालय के निकट पुराने पेड़ गिर गए। इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की वन विभाग, अग्निशमन दल और नगर निगम की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन सभी स्थानों पर गिरे पेड़ों का काटकर हटाया और आवगमन को सुचारू किया गया।
*मसूरी पानी वाला बैंड पर मलबा हटाकर लोनिवि ने खोली सड़क*
बरसात के कारण मसूरी पानी वाला बैंड मोटर मार्ग में मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया था। इस पर लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। लोनिवि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग का सुचारू किया गया। वर्तमान में सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारू है।
आगे पढ़ें
*देहरादून 04 अगस्त, 2025
130-इन्फैन्ट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा 18 से 23 अगस्त तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली का आयोजित की जाएगी। कमान अधिकारी के अनुसार जूनियर कनिष्ठ अधिकारी, जीडी, लिपिक, धोबी, रसोइया, बढ़ई, दर्जी, सफाईकर्मी, उपकरण मरम्मतकर्ता, नाई और लौहार सहित कुल 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। 18 अगस्त को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परिक्षण, 19 व 21 को मेडिकल, जबकि 22-23 अगस्त को साक्षात्कार होगा। सभी प्रक्रिया सबुह 6 बजे से बटालियन मुख्यालय के ग्राउंड में ही होगी।
आगे
मूसलाधार बारिश में भी नही डिगे जनमन के कदम; 116 फरियादी पंहुचे कलेक्टेªट
मा0 सीएम की प्रेरणा से डीएम जनदर्शन कारगर;
आयुुष्मान बिल फर्जीवाड़े में वेलमेड अस्पताल संलिप्त; सीएओ को क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश
बुजुर्ग महेन्द्र सिंह को विक्रेता नही दे रहा था भवन पर कब्जा, रैंट एक्ट में दर्ज कराया वाद; फास्टट्रेक सुनवाई
10 लाख के ऋण पर 12.30 लाख की किश्त जमा करने पर भी विधवा यशोधा के घर के कागज बैंक ने किए जब्त, डीएम ने
डीसीबी के प्रबन्धक को किया तलब
बुजुर्ग शबाना परवीन ने की ऋण माफी की गुहार; डीएम ने एलडीएम से मांगी रिपोर्ट
बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
आगे पढ़ें
अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान
देहरादून 04 अगस्त, 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 116 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।
जनसुनवाई में अरूण कुमार गोयल ने शिकायत की अेलमेड अस्पताल और उसके डॉक्टरों द्वारा झूठी डीओपीआर, झूठी जांच परीक्षण रिपोर्टाे द्वारा मिली भगत से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से झूठा बिल भुगतान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून की जांच आख्या में वेलमेड अस्पताल के फर्जीवाडे के तथ्य उदघटित हुए हैं। उन्होनें डीएम ने से दोषियों को दण्ड देने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व, को कार्यवाही के निर्देश सीएमओ से मांगी रिपोर्ट मांगते हुए क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। बुजुर्ग महेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनवाई कि उन्हांेंने निरंजनपुर में 58.50 लाख में भवन खरीदा पूर्व भवन स्वामी का ऋण चुकाया तथा नो ड्यूज सर्टीफिकेट लिया। अब विक्रेता उन्हें कब्जा व घर में घुसने नही दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को रैंट कन्ट्रोलर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग रमेश चन्द्र सकलानी अपनी शिकायत में बताया कि 1 वर्ष से दुरूस्तीवाद के लिए चक्कर काट रहे हैं किन्तु समाधान नही हो पाया जिस पर डीएम ने एसडीएम को जल्द वाद निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विधवा यशोदा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके पति ने 2014 में बैंक से 10 लाख लोन लिया था उनके पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई है पति ने अपनी मृत्यु से पहले तक 3 लाख धनराशि की किश्त जमा करा दी थी बैंक रजिस्ट्री नही लौटा रहा तथा बैंक द्वारा उनको नोटिस दिये जा रहे हैं तथा सम्पति कुर्क करने का दबाव बनाया जा रहा है उनके द्वारा रिश्तेदारों की सहायता से 9.30 लाख सहित कुल 12.30 लाख भी जमा कर दिए हैं बैंक द्वारा लगभग 7 लाख जमा करने का नोटिस दिया गया है जिस पर डीएम ने डीसीबी प्रभारी अधिकारी एसीआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ डीसीबी के प्रबन्धक को तलब किया है।
विकासखण्ड चकराता की ग्राम पंचायत निवासी पूरण सिंह ने फरियाद लगाई कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना अन्तर्गत बनी सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं सुधार की मांग की जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को जांच एवं तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। इसी प्रकार विकासखण्ड चकराता के ग्राम पंचायत भटाड़-छौटाड़ निवासी दिनेश नौटियाल ने गुहार लगाई कि आपदा से आवासी मकान क्षतिग्रस्त हो रहा है जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को कार्यवाह के साथ ही आपदा मद से कार्य के निर्देश दिए।
नकरौंदा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों पर पालन पोषण न करने और शोषण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सेना रिटायर 76 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटी के पति से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम सकनाई भंगार निवासी ठेगा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनकी बहु व पोते आयुष का कुछ पता नही है पुलिस रिपोर्ट नही लिख रही है जिस पर डीएम उप जिलाधिकारी चकराता को निर्देश आज ही प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं दो अन्य प्रकरण में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों से समाधान का समय लिखवाया एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर एमडीडीए के अधिकारियों ने लिखित रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।
बुजुर्ग महिला शबाना परवीन ने बैक से लिए गया 13.50 लाख का ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया है। पति ने मकान के लिए बैंक से ऋण लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वो ऋण अदा करने में असमर्थ है। इस डीएम ने एलडीएम को जांच कर 10 अगस्त तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। भीम बहादुर की पशु पालन के लिए ऋण न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बद्रीश कलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बद्रीश कॉलोनी की विभिन्न समस्याएं रखी। बताया कि बद्रीश कॉलोनी के वन क्षेत्र को बचाने के लिए तार-बाड कर घेराबंदी की जानी नितांत आवश्यक है। कॉलोनी के भीतरी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और कॉलोनी में बडी संख्या में आवारा कुत्तों की समस्या रखी। शिवलोक विकास समिति के अध्यक्ष ने आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए शिवलोक कॉलोनी के प्रवेश पर एक गेट निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग रखी। कैलाशपुर के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र से गुजर रहे नाले को चौडा एवं सुरक्षा की दृष्टिगत नाले को कवर करने की मांग पर नगर निगम को शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, पुलिस अध्ीाक्षक यातायात लोकजीत सिंह, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी स्मृता परमार, जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह व कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, एलडीएम राजीव भाटिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अधिकारी के आदेश से वर्षा होने से विद्यालय में छूटी रही
दिनांक 05 अगस्त,2025 मंगलवार को भी देहरादून के कक्षा 12वीं तक सभी विद्यालयों में अवकाश रहा है
आगे पढ़ें
*!!समाचार पत्र/पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता आवेदन जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना!!*
उत्तराखंड प्रिट मीडिया विज्ञापन नियमावली-2015 एवं तद् संबंधी संशोधन में निहित प्रावधानों के अंतर्गत समाचार पत्र/पत्रिकाओं की सूचीबद्धता प्रस्तावित है। अतः नए समाचार पत्र जिनका निर्बाध रूप से विगत 18 माह से प्रकाशन हो रहा है एवं पूर्व से विभाग में सूचीबद्ध समाचार पत्र/पत्रिकाओं के नवीनीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के साथ निर्धारित परिशिष्ट-01 व परिशिष्ट-02 में 20 अगस्त 2025 तक जिला सूचना कार्यालय देहरादून में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
आगे पढ़ें
मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा; 6.17 लाख के चेक वितरित;
अब तक 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 19.24 लाख धनराशि वितरित
प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा 9 वां संस्करण; 56 बेटी अबतक बनी नंदा सुनंदा
बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, जिला प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा,
डीएम ने आज फिर 18 असहाय, निर्धन एवं जरूरतमंद बेटियों की स्कूल फीस के लिए प्रदत्त किए 6.17 लाख की धनराशि।
मायूस बेटियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, उमंगो की उड़ान, बोली ‘‘थेक्यू सीएम सर’’
देहरादून 05 अगस्त, 2025(सू.वि.), गरीब, अनाथ एवं असहाय बालिकाओं को स्नातक स्तर तक शिक्षित करने एवं कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी सविन के महत्वाकांशी प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनदा’’ अन्तर्गत आज 18 बालिकाओं की को 6.17 लाख धनराशि के चैक वितरित किए गए। प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत अब तक 19.24 लाख धनराशि से 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत पात्र बालिकाओं का चयन करने हेतु चयन समिति के सदस्यों, ग्राउण्ड स्टॉफ और उनकी टीम की प्रशंसा की उनके द्वारा उत्साहपूर्वक इस कार्य में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट निंरतर चलता रहे तथा इसी प्रकार पात्र बालिकाओं की शिक्षा को पनुर्जीवित करता रहे। एक बच्चे की मदद करना पूरे परिवार की मदद करना है इससे बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। असहाय सकंटाग्रस्त परिवार की बेटिया पढना चाह रही हैं आगे बढना चाह रही हैं यह अच्छी बात है। बालिकाओं को प्रशासन किस प्रकार सहायता कर सकता है इसके लिए प्रशासन सदैव प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढाते हुए कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा की ज्वाला को सदैव जिंदा रखे। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा से कभी समझौता न करंे तथा महापुरूषों की बायोग्राफी पढे जो उनकी बायोग्राफी से शिक्षा मिलती है वह किसी से नही मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा भले ही जिला प्रशासन की पहल है किन्तु यह मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की प्रेरणा और समर्थन से आगे बढ रहा है जिन्होंने नवाचार एवं जन कल्याणकारी प्रोजेक्ट में सदैव समर्थन दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने टीम का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों का हौसला बढाया आगे बढते रहे प्रशासन हरसंभव सहायता करेगा। इस अवसर संयुक्त मजिस्टेªट हर्षिता सिंह ने बालिकाओं का हौसला बढाया।ं मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई हैं। डीएम ने आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा को 6.17 लाख के चेक वितरित किए हैं। अब तक नंदा सुनंदा अन्तर्गत 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है अब तक 19.24 लाख धनराशि वितरित की गई है।
प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत आज हर्षिता भट्ट बीएससी ओटीडी मेडिकल सांइस एंड रिसर्च, गौरी जेठुली कक्षा 6 नवचेतना हाईस्कूल एकेडमी, वैष्णवी जेडूली कक्षा 3 पैसिफिक कॉन्वेंट स्कूल, कल्पना कक्षा 6 होरीजोन स्कूलं, अनुष्का बीएससी मेडिकल टेक्नालॉजी ओटी स्वामी हिमालय विश्वविद्यालय, कु0 जोया 5वीं चौधरी राधालाल मेमोरियल एकेडमी, कु0 सानिया कक्षा 11, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कु0 आराध्या कक्षा 2 ड्यूड्राप स्कूल, कु0 आकांक्षा चढ्ढा एमएचए मास्टर्स न हॉस्पिटल एडमिशट्रेशन, कु0 दीपिकास बीएससी नर्सिंग साई कालेज ऑफ नर्सिग, कु0 जानवी रावत कक्षा 11ं, एसजीआरआर रेसकोर्स, कु0 मानसी नैनवाल श्री गुरूरामराय यूनिवर्सिटी, प्रियांशी जैन बीए प्रथम वर्ष आईटीएम देहरादून, कु0 आन्हा सैफी कक्षा 12, कु0 सेहरीश सैफी 9वीं, कु0 तैयबा सैफी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सृष्टि आर्य कक्षा 12 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, जैनिक खत्री कक्षा 4 पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, शिंवागी बीए एण्ड एमसी (डिजिटल) यूपीईएस, अनिष्का कंसवाल कक्षा 8 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शिक्षा पुनर्जीवित की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुकत मजिस्टेªट हर्षिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित बाल विकास विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित
जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी की कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इस तरह के कृत करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन व बी.एन.एस. Act के सुसंगत धारा में FIR दर्ज की जा रही है.
आगे पढ़ें
*रक्षाबंधन पर बाजार में आकर्षक ईको फ्रेंडली सीड राखियों की धूम,*
*पर्यावरण अनुकूल बीज राखी से तैयार होगी भाई-बहन के अटूट प्रेम की पौध।*
*तुलसी, अपराजिता, बेल एवं अन्य सुगंध हर्बल प्लांट के सीड से बनी है, बीज राखियां,*
*रक्षाबंधन के मौके पर सीडीओ ने स्कूली बच्चों को बांटी सीड राखियां, सेव एनवायरनमेंट का संदेश,*
*पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिवर्तन की पहल, ईको फ्रेंडली सीड राखियां- सीडीओ*
*देहरादून 06 अगस्त, 2025*
रक्षाबंधन के लिए देहरादून महिला स्वयं सहायता समूहों ने पर्यावरण के अनुकूल खास सीड राखियां तैयार की है। ये राखियां न केवल भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक रचनात्मक और सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल है। तुलसी, अपराजिता, बेल, अश्वगंधा, सूरजमुखी एवं कई अन्य सुगंध हर्बल प्लांट के बीजों को इन राखियों में पिरोया गया है। रक्षाबंधन के बाद इन राखी को गमले में रोप देने से सुंदर हर्बल पौधा जन्म लेगा। महिला समूहों द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली बीज राखियों की बाजार में धूम मची है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आयुष विभाग देहरादून ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बीज राखी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बीज राखियों का अनावरण करते हुए स्कूली बच्चों को राखियां वितरित की और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी। सीडीओ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर इन सुंदर ईको फ्रेंडली सीड राखियों को बांधे। कार्यक्रम के दौरान सीड राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने कहा कि सीड राखी’ ऐसी राखी है जिसमें प्राकृतिक बीज संलग्न किए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद इस राखी के कागज को मिट्टी में दबाया जा सकता है, जिससे कुछ ही समय में एक नया हर्बल पौधा अंकुरित होगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। देहरादून ऋषिकेश में भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के अंतर्गत मोहिनी स्वयं सहायता समूह, हरिओम स्वयं सहायता समूह सहित 09 महिला समूहों द्वारा ईको फ्रेंडली राखियां तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, नोडल अधिकारी एचएम त्रिपाठी, डॉ दीपा, डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ अर्चना कोहली, डीपीएम डॉ शिवानी, जीयूपीएस जाखन विद्यालय की सहायक अध्यापक रश्मि धामी आदि मौजूद थे।
आगे पढ़ें
*पर्यावरण मित्रों को मिले सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।*
*देहरादून 06 अगस्त, 2025
उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने पार्षदों द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों को हटाने एवं नियुक्त करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही हाथ से मैला उठाने वालों का ‘नमस्ते योजना’ में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयोग के उपाध्यक्ष श्री मकवाना ने बुधवार को नगर निगम सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी निकायों में तय मानक के अनुसार स्वच्छता कर्मचारी नियुक्त करने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त मैनुअल स्कैवेंजर्स को शीघ्र पहचान पत्र जारी करें और लाभान्वितों को स्वरोजगार एवं उनके पुनर्वास हेतु कार्यवाही करें। ज्यादातर विभागों के अधिशासी अधिकारियों को मैन्युअल स्कैवेंजर एक्ट की परिभाषा की जानकारी न होने पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत एवं मसूरी नगर पालिका की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनका संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। नगर निगम परिसर में महर्षि वाल्मीकि मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के सवाल पर मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि टैंडर प्रक्रिया जारी है साथ ही महर्षि वाल्मिकी चौक शनिवार तक चिन्हित करने का आश्वासन दिया। श्री मकवाना ने योग्य महिला सफाई कर्मचारियों को सफाई पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी देने के भी निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा बिनने वालों को भी ‘नमस्ते योजना’ में शामिल करने पर सराहना की।
बैठक में निजी सचिव विनोद कुमार, एसडीएम सदर हरिगिर, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह कुटियाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र केसला, जिला समाज कल्याण समाज निगरानी समिति के सदस्य अनिका क्षेत्री, राजीव राजौरी, संयम कुमार आदि मौजूद थे।
आगे पढ़ें
मा० मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित राज्य की प्रथम, महिला समूह आपरेटेड परेड ग्राउंड ओटोमेटेड पार्किंग, जनमानस को जल्द होगी समर्पितः
निःशुल्क लक्सरी ईवी शटल सेवा, सुरक्षा, आधुनिक सुविधा से लैस होगी अपनी ओटोमेटेड पार्किंग
प्रत्येक 05 मिनट में परेड ग्राउंड ऑटोमेटिक पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड तक निर्गमन होगी मुफ्त ईवी शटल,
ऑटोमेटेड पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड को किया जाएगा वाहन घेरा मुक्त
व्यापारिक संगठनः टैक्सी एसोसिएशनः हितधारकों के सहयोग से सुगम यातायात व्यवस्था की तैयारी में जिला प्रशासन
विकास भवन में आटोमेटेड पार्किंग की कवायत शुरू; जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में।
जहां-तहां वाहन खड़ाकर सवारी उतारने चढाने वालों पर भी होगी प्रवर्तन की कार्यवाही
आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट व आईएसबीटी पर साईनेज कार्यों की मौके पर स्वीकृति
देहरादून 06 अगस्त 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति एवं शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। देहरादन में राज्य की प्रथम महिला स्वयं सहायता द्वारा संचालित वाहन पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है जिसकी समुचित तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
मा० मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित राज्य की प्रथम, महिला समूह आपरेटेड परेड ग्राउंड ओटोमेटेड पार्किंग, जनमानस को जल्द होगी समर्पित होने जा रही है। आटोमेटेड पार्किंग निःशुल्क लक्सरी ईवी शटल सेवा, सुरक्षा, आधुनिक सुविधा से लैस होगी। जिला प्रशासन व्यापारिक संगठनः टैक्सी एसोसिएशन; हितधारकों के सहयोग से सुगम यातायात व्यवस्था तैयारी में लगा है। विकास भवन में आटोमेटेड पार्किंग की कवायत शुरू कर दी गई है। जहां-तहां वाहन खड़ाकर सवारी उतारने चढाने वालों पर भी प्रशासन द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट व आईएसबीटी पर साईनेज कार्यों की मौके पर स्वीकृत प्रदान की। मुफ्त ईवी शटल सेवा प्रत्येक 05 मिनट में निर्गमन होगी। ओटोमेटेड पार्किंग से सुभाष रोड़, घंटाघर, एस्लेहॉल, राजपुर, सचिवालय रोड को वाहन घेरा मुक्त किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने शहर में पार्किंग व्यवस्था जनमानस को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा हेतु आटोमेटेड पार्किंग में गार्ड, ईवी शटल सेवा सुविधा, वाहन चालक आदि सुविधा मिलेगी। पार्किंग तक वाहन लाने तथा ले जाने हेतु वाहन चालक, एवं निशुल्क शटल सेवा सुविधा प्रदान की जा रही है। पार्किंग का संचालन महिला स्वयं सहायता समहों द्वारा किया जाएगा जो कि राज्य अपने तरह का एक नया प्रयोग है। इससे जहां महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी बढेगी वहीं जनमानस को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी। शुरूआती चरण में तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउण्ड, कोरोनेशन में स्थापित आटोमेटेड पार्किंग का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा जाएगा। वहीं परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट के आसपास सुभाष रोड, एस्लेहॉल इन्दिरा मार्केट घंटाघरपल्टन बाजार तक व्यापारिक संस्थानो, जनमानस को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी। जल्द ही सचिवालय एवं विकासभवन में भी आटोमेटेड पार्किंग देखने को मिलेगी जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है।
पार्किंग पर सुरक्षा गार्ड, वाहन चालक तथा शटल सेवा की सहूलियत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग में व्यवसायिक संस्थानों को सुविधा दी जाएगी। डीएम ने इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट, आरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को व्यापारिक संगठनों, टैक्सी एसोसिएशन के साथ बैठक करते हुए सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। व्यापारिक संस्थान में आने वाले जनमानस व्यापारियों आदि के लिए वाहन पार्क करने हेतु चालक तथा सटल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में शहर की वाहन पार्किंग संचालन, यातायात व्यवस्था, घंटाघर पर वाहन प्रबंधन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, आईएसबीटी पर शाइनेज, आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आईएसबीटी पर ट्रैफिक प्लान तथा आशारोड़ी ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण हेतु मौके पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश आरटीओ को दिए। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि वे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों प्रमुख चौक चौराहों पर जहांतहां वाहन खड़ा कर सवारी उतारने चढाने वाले वाहन चालकों पर प्रर्वतन की कार्यवाही करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, संभागीय परिहन अधिकारी संदीप सैनी, अनिता चौहान, एआरटीओ पंकज, ईई आर डब्लू डी विनित कुरिल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगंदीश पंत आदि उपस्थित रहे।
दाखिल खारिज को 1 वर्ष से भटक रही थी किरन; डीएम के संज्ञान में आते ही दाखिल खारिज आदेश
मा0 सीएम के प्रताप से जिला प्रशासन की जनहित में निर्णय श्रृखंला, धमाकेदार एक्शन जारी;
निर्विवाद विरासतन एवं दाखिल खारिज प्रकरण पर निर्धारित समयावधि में हो अमलः डीएम
देहरादून दिनांक 07 अगस्त 2025, ओगल भट्टा निवासी किरन देवी ने 01 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बसंल को फरियाद सुनाते हुए बताया कि उनके पति अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत हैं तथा उन्होंने जून 2024 में भूमि क्रय की किन्तु 1 वर्ष के बाद भी भूमि उनके नाम दाखिल खारिज नही हुआ है। दाखिल खारिज के एवज में वकील, पीएनबी एजेंट ने आदि सभी बरगला रहे हैं तथा काई सही जवाब नही दे रहे है।
जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उन्होंने तहसीलदार विकास से उसी दिन अद्यतन रिपोर्ट तलब की जिस पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए डीएम के निर्देश पर महिला के नाम 03 दिन के भीतर दाखिल खारिज आदेश करते हुए भूमि महिला के नाम अंकित हो गई।
किरन ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी उनके द्वारा शीशमबाड़ा में जून 2024 में 0.00082 हे0 भूमि क्रय की गई थी किन्तु वकील व दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी भूमि का दाखिल खारिज नही हो रहा है। इसलिए जिलाधिकारी से ही उम्मीद बची है। डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार विकासनगर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। मामला डीएम के संज्ञान में आते ही 03 दिन के भीतर तहसील से दाखिल खारिज के आदेश हो गए है।
उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
*मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी-धराली आपदा राहत बचाव को लेकर देहरादून जिला प्रशासन मुस्तैद।*
*जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं को लेकर डीएम सविन बंसल ने तैनात किए नोडल अधिकारी*
*धराली उत्तरकाशी में आई आपदा से प्रभावित जनमानस के रेस्क्यू, परिवहन, स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार तत्पर*
*जिला प्रशासन ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट सहस्त्रधारा हेलीपैड, एम्स ऋषिकेश तैनात किए 10 नोडल अधिकारी*
*आपदा प्रभावितों के लिए सरकार की व्यवस्थाओं पर यात्री बोले थैंकयू सीएम सर*
*गंगोत्री, हर्षिल, धराली क्षेत्र से फंसे यात्रियों को चिनूक व MI-17 से पहुंचाया जा रहा जौलीग्रांट एयरपोर्ट*
*अभी तक 70 लोगों को चिनूक व एमआई-17 से सकुशल लाया गया जौलीग्रांट*
*जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीडीओ अभिनव शाह की निगरानी में तैनात टीम कार्य सम्पादित कर रहे है*
*जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से राहत सामग्री एवं मशीनरी चीनूक से हर्षिल पहुंचाई जा रही है*
राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है, और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं:
•गुजरात – 131
•महाराष्ट्र – 123
•मध्य प्रदेश – 21
•उत्तर प्रदेश – 12
•राजस्थान – 6
•दिल्ली – 7
•असम – 5
•कर्नाटक – 5
•तेलंगाना – 3
•पंजाब – 1
इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी एवं देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। अब तक 70 लोगों को देहरादून लाया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त, आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से:
•100 लोगों को उत्तरकाशी पहुँचाया गया है,
•तथा 35 लोगों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है।
इस प्रकार कुल 135 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया जा चुका है, और 274 लोगों को हर्षिल में सुरक्षित रखते हुए आगे की यात्रा हेतु तैयार किया जा रहा है।
राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF एवं अन्य सभी एजेंसियाँ पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु लगातार निर्देशित कर रहे हैं।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला प्रशासन देहरादून, समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद देहरादून में दिनांक 01 अगस्त 2025 से दिनांक 31 अगस्त 2025 तक “नशा मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत जनपद में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को डॉ०बी०आर० अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून, में चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड हल्द्वानी नैनीताल, जी०आर० नौटियाल, संयुक्त निदेशक, समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड हल्द्वानी नैनीताल, दीपांकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून एवं रीता पंवार छात्रावास अधीक्षिका की उपस्थिति में छात्रों द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर / शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के द्वारा देश को नशामुक्त करने के लिये हर सम्भव प्रयास करने हेतु शपथ ग्रहण कर हस्ताक्षर किया गया। साथ ही अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया। निदेशक समाज कल्याण द्वारा छात्रों को एक बेहतर व नशामुक्त समाज बनाने हेतु योगदान देने के लिये भी प्रेरित किया गया। उक्त के साथ ही राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिपुर कालसी जनपद देहरादून में भी अभियान अन्तर्गत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। अभियान के अन्तर्गत जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद देहरादून के विभिन्न कार्यालयों में ऑनलाइन शपथ/ई-प्लेज लेने हेतु भी कार्मिकों / स्टाफ को प्रेरित किये जाने हेतु भी विभागीय / कार्यालय अध्यक्षों से अनुरोध किया गया। क्यू०आर० कोड के माध्यम से भी नशे के विरूद्ध लोगों को ऑनलाइन शपथ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*उत्तरकाशी आपदा में फंसे 112 लोगों को आज चिनूक और MI-17 से पहुंचाया गया देहरादून।*
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद, यात्रियों का स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से भेजा जा रहा आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश।*
*डीएम सविन बंसल ने एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश।*
*उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का जताया आभार।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों को चिनूक और एमआई-17 हैलीकाप्टर से देहरादून एयरपोर्ट लाने का सिलसिला जारी है। हवाई मार्ग से अभी तक 112 लोगों को सुरक्षित देहरादून लाया गया है।
जिला प्रशासन की पूरी टीम एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहां से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए की तीर्थ यात्रियों को सकुशल वापसी के लिए सभी व्यवस्थाओं को एक्टिवेटेड मोड में रखा जाए। किसी भी यात्री को असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे तीर्थयात्रियों से भी मिले और सभी तीर्थ यात्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से उन्हें पूरी मदद की जाएगी।
देहरादून एयरपोर्ट पर डीएम के निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी डोईवाला आदि सहित संबधित विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।
