बस्ता रहित दिवस की संकल्पना समझना जरूरी प्रधानाचार्य दिवाकर पैन्यूली।
नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में द्वितीय वस्ता रहित दिवस में छात्र छात्राओं को कौशल विकास की अवधारणा से अवगत कराया गया बस्ता रहित दिवस छात्र छात्राओं में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है।
विद्यालय प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली ने छात्र छात्राओं को बताया कि बस्ता रहित दिवस पर अध्यापकों के द्वारा सर्वप्रथम छात्रों को उनके द्वारा निरंतर की जाने वाली गतिविधियों को चिन्हित किया गया उन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को ग्रुप में विभाजित कर प्रत्येक सदन के द्वारा उनकी प्रस्तुति करवाई गई।
छात्रों में छिपे कौशल निखरकर सामने आ रहे हैं एवं छात्र भी इसमें बढ़कर रुचि ले रहे हैं।
छात्रों को 6 सदन में बांटा गया प्रत्येक सदन के द्वारा जो छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत गतिविधियों में अग्रणी है जैसे नृत्य,लोक कला, ड्राइंग पेंटिंग, कृषि तथा स्थानीय व्यवसाय के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मनोहर लाल ने किया तथा शानदार गतिविधियां करवाई गई ।
इस कार्यक्रम में सुरेश सिंह रावत, प्रमेश कुमार,नीरज पैन्यूली, शिव कुमार,विजेंद्र सिंह रावत ,उदय कुमार, दीपक चौहान, अरविन्द कुमार, विनोद सेमवाल, नैना कुमारी स्मिता पंवार, पूजा, सचिन राण,महादेव खण्डूरी, आदि उपस्थित रहे।