Goodnews, हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा जानिए सभी समाचार

Spread the love

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

*प्रदेश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा ।

 

*हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व है*

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के दिन लगभग 5 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में 50 प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महाभियान में सरकार द्वारा जनसहभागिता, स्वयंसेवी संगठनों, छात्र-छात्राओं, महिला समूहों और पंचायतों का सहयोग लिया जा रहा है।

*पेड़ बनना ही पौधारोपण की सच्ची सफलता*

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए, जब तक वे वृक्ष का रूप न ले लें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से समृद्ध राज्य है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम*

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे ‘पंचामृत संकल्प’, ‘नेट ज़ीरो इमिशन’, ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में 108 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

*जल स्रोतों के संरक्षण हेतु ठोस पहल: SARRA का गठन*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA)’ का गठन किया गया है। इसके माध्यम से अब तक 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण और 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल का संचयन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और वाहनों में कूड़ेदान अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाया जा सके।

*कृषि मंत्री गणेश जोशी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी दी शुभकामनाएं*

कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में श्रावण मास में हरेला पूजन के उपरांत वृक्षारोपण करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो हमारी सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रमाण है। हरेला पर्व हमें यह सिखाता है कि प्रकृति की रक्षा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि एक पुनीत कर्तव्य है।

वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लोकपर्व हरेला प्रदेश के 2,389 स्थानों पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट 80 प्रतिशत से अधिक रहा है। उन्होंने जल स्तर में हो रही गिरावट को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि इसके लिए हमें पौधारोपण एवं जलधाराओं के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा सहित वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

*डीएम सविन ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल, असहाय, अनाथ और लाचार राजू को दिया सहारा,*

*गर्म पानी से जल गया था राजू का हाथ, असहनीय पीढ़ा से छटपटाते उपचार को दर-दर भटक रहा था असहाय अनाथ राजू,*

*संवेदनशील डीएम ने महसूस की राजू की असहनीय पीड़ा, पास बिठाया, राजू की मार्मिक व्यथा सुनी,*

*बिना वक्त जाया किए, राजू के इलाज हेतु डॉक्टर से की बात, सारथी वाहन से भेजा चिकित्सक के पास,*

*प्राइवेट अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ राजू को मिली मुफ्त इलाज की सुविधा,*

*देहरादून 15 जुलाई, 2025

डीएम सविन बंसल हमेशा ही असहाय, निर्बल, निर्धन और अनाथ लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते है। एक नही अनेक ऐसे कार्य है जो डीएम ने कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु शुरू किए है। इनसे असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा भी मिल रहा है।

डीएम सविन बंसल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल असहनीय पीड़ा से छटपटाते हुए अचानक राजू नाम का एक व्यक्ति डीएम दफ्तर पहुंचा। कहा ‘‘साहिब मेरा नाम राजू है। मेरे कोई भी अपना नही है, लावारिस हूॅ। गढ़वाल से आया हूॅ। मेरे हाथ पर गरम पानी गिरने से हाथ जल गया है। इलाज की जरूरत है। बहुत दर्द हो रहा है। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं सुन रहा, बहुत परेशान हूॅ, हाथ की सर्जरी होनी है। पैसा नही है, मदद करों। अपने रुंधे कंठ से ये कहते कहते राजू की आंखें दर्द के आंसुओं से छलक उठी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरी संवेदना के साथ असहाय, अनाथ राजू की मार्मिक व्यथा सुनी। राजू के अधजले हाथ के असीमित और असहनीय पीड़ा को महसूस किया और बिना वक्त जाया करते राजू के उपचार हेतु फोन पर चिकित्सकों से परामर्श किया। दून अस्पताल ने राजू के हाथ की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने सहस्रधारा आईटी पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ कुश से वार्ता की और राजू को तत्काल प्रशासन के सारथी वाहन से चिकित्सक के पास पहुंचाया। जहां अब राजू के अधजले हाथ का मुफ्त इलाज हो रहा है।

असहाय, अनाथ राजू ने बताया कि वह चमोली जनपद के पांडुकेश्वर स्थित एक होटल में मजदूरी पर काम कर रहा था। एक दिन अचानक उसके हाथ में गरम पानी गिरने से उसका पूरा हाथ जल गया। उपचार के लिए दर-दर ठोकरें खाता रहा। जब कही से भी मदद नही मिली, तो एक आस और उम्मीद के साथ देहरादून डीएम के पास आया। आखिर देहरादून डीएम ने मेरी पीड़ा को समझा और मुझे सहारा दिया।

बिना वक्त गंवाये डीएम ने राजू को सारथी वाहन से भेजा बर्न स्पेशलिस्ट helping hand हॉस्पिटल Dr Kush से की बात*

*दून मेडिकल कॉलेज से राजू को कर दिया था हायर सेंटर रेफर*

*अस्पतालों ने कर दिए थे इलाज के लिए हाथ खड़े तो डीएम बने राजू ढाल भेजा बर्न स्पेशलिस्ट हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल*

*Helping hand अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजू करेंगे मुफ्त इलाज ,*

आगे पढ़ें

जब 3 व्यस्क शादीशुदा पुत्रों के होते हुए भी राशन विहीन 72 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती पंहुची कलेक्ट्रेटः और सुनाई डीएम को अपनी व्यथाः

03 पुत्रों में से जब बुजुर्ग मॉ संग रह रहा 1 आखिरी पुत्र भी हुआ अपने परिवार संग अलग; तो मॉ सरस्वती की राशन पूर्ति भी हो गई ठप्पः

पूर्ति विभाग 72 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती को राशन देने में कर रहा था आनाकानी; फिर शुरू हुआ डीएम का एक्शन

कलेक्टेªट की चिरपरिचित कलम चलने से पहले;बुजुर्ग महिला तक दौड़े-दौड़े पहुंचे आपूर्ति विभाग के अधिकारी; चंद घंटों में हुआ राशन कार्ड आपूर्ति बहाल;

महीनों से परेशान बुजुर्ग सरस्वती; गत दिवस पंहुची डीएम समक्ष;

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण तिरस्कार होगा दण्डनीयः डीएम

देहरादून दिनांक16 जुलाई 2025( सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सम्मुख 15 जुलाई को अजबपुर निवासी एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी ने अपनी गुहार लगाई कि पूर्ति विभाग उनका राशन देने में आनाकानी कर रहा है। बुजुर्ग सरस्वती ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके 3 पुत्र हैं जो सभी अपने-अपने परिवार संग अलग-अलग रहते हैं। वह अपना गुजारा अपनी विधवा पेंशन से चलाती हैं। उन्होंने डीएम को बताया कि राशन डीलर पूर्ति विभाग की सूची में नाम न होने का कारण बताकर राशन नहीं दे रहा है, जबकि पूर्व में उसे राशन मिलता था। उसने डीएम से राशन दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने पूर्ति अधिकारी को तलब करते हुए तत्काल वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा महिला को राशन दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तक मामला पहुंचते ही पूर्ति विभाग के अधिकारी/ कार्मिकों के हाथ पांव फूल गए, कलेक्टेªट की कलम चलने से पहले ही पूर्ति विभाग के अधिकारी/कार्मिक दौड़े-दौड़े बुजुर्ग महिला तक पहुंचे तथा बजुर्ग महिला का राशन कार्ड बहाल करते हुए उसी दिन 15 जुलाई को ही उनके कोटे का खाद्यान्न दिलाया। वहीं डीएम की सख्त चेतावनी है कि बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय का शोषण तिरस्कार होगा दण्डनीय है, इस प्रकार के मामले क्षम्य नही होंगे।
जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन जनमानस की समस्याएं सुनते हैं तथा उनका निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। जिलाधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा उनके निस्तारण आख्या संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रतिदिन प्राप्त की जाती हैं।
आगे पढ़ें

संवेदनशील प्रशासन; आपदाग्रस्त गांव बटोली प्रभावितों के द्वार, लगाया मेडिकल कैम्प

आपदाग्रस्त बटोली गांव में प्रशासन ने मेडिकल कैम्प लगाकर कराई बुजुर्ग, महिला, स्थानिकों की स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली में भ्रमण के दौरान डीएम ने दिए थे कैम्प लगाने के निर्देश

ग्रामवासियों से डीएम का कमिटमेंट, कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा आपके समक्ष

वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु 24×7 तैनात है मैनपावर मशीनरी,

देहरादून दिनांक 16 जुलाई 2025,  जिले के मिसराज पट्टी के बटोली गावं जिसका सम्पर्क टूट गया था विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बसंल संग प्रशासनिक अमला प्रथम पंक्ति में गावं पहुच स्थानियों निवासियों को हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों के मांग प्रस्तावों को मजूर किया गया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया था गांव वासियों को तहसील से सम्बन्धित शासकीय कार्यो हेतु गांव से बाहर न जाना पड़े गांव में ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाए।
साथ ही जिलाधिकरी एएनएम को उनके निर्धारित दिवसों में गावं विजिट करने के भी निर्देश दिए गए है। साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रभावित बटोली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में खुली ओपीडी चलाकर ग्रामवासियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 16 लोगों ने जांच कराई तथा अन्य स्वास्थ्य परीक्षण हीमोग्लोबिन, बीपी, सुगर, आदि जांच कराते हुए मौके पर ही दवाई वितरण की गयी।
जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता जिला प्रशासन ने रातोरात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया गया था, जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों का तीन महीने के लिए सुरक्षित स्थानो पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात की गई है। बच्चों को प्रतिदिन आवागमन न कराने का अनुरोध करते हुए स्कूल के नजदीक ही मकान किराये पर लेकर पठन – पाठन कराने का अनुरोध प्रशासन द्वारा किया गया है जिस हेतु 3 माह के लिए धनराशि चेक मौके पर ही हस्तगत कर दिया गया था। वहीं 3.98 लाख लोनिवि को तात्कालिक सुधार हेतु मौके पर ही दिए गए हैं।
आगे पढ़ें

सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार गणों व उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के पदाधिकारियों के साथ चर्चा एवं सुझाव पर, गत दिवसों की भांति जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सुगम सुविधा हेतु अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक का समय जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात एवं बाइट के लिए आरक्षित है।

अतः आप समस्त सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक, कार्यालयी दिवस को उक्त समय पर कलेक्ट्रेट देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी महोदय से समाचार सम्बंधि मुलाकात/ बाइट आदि कर सकते है।

आगे पढ़ें

*देहरादून में लोक पर्व हरेला हर्षोल्लास एवं पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ मनाया गया*

*वन विभाग के तत्वावधान में विभाग एवं जनसहयोग से हरेला पर्व पर जिले में लगाए 2.13 लाख पौधे।*

*देहरादून, 16 जुलाई 2025
लोक पर्व हरेला जनपद देहरादून में हर्षोल्लास एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘‘ एक पेड़ माँ के नाम‘ के अंतर्गत वन विभाग के तत्वावधान में पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधे रोपण किए गए।

जिलाधिकारी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमें हरित क्षेत्र को बढ़ाने और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर पहले दिन जनपद में 02 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिले के सभी विकासखंडों में विभाग एव जनसमुदाय के सहयोग से व्यापक पौधरोपण अभियान के तहत 2.13 लाख पौधों का रोपण करने के साथ ही पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान जारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि एक माह तक चलने वाले हरेला पर्व पर ‘एक पेड मां के नाम’ जरूर लगाए और उसकी देखरेख व संरक्षण का संकल्प लें।

आगे पढ़ें

पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र  http://pkgnews24.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल परिवारों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं ! प्रेस को संवै धानिक अधिकार देने की मा० सुप्रीम कोर्ट की अपील मा ०राष्ट्रपति जी के पास ४ साल  दि २३ नवम्बर २०२१ भेजी गई है! इस प्रकार नौकर साहब काम करगे क्या होगा लोकतंत्र का भविष्य? लिखे wtsp no 7983825336 पर

आगे पढ़ें

पहाड़ों की गूंज हिंदी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र http://ukpkg.com  न्यूज पोर्टल वेव चैनल परिवारों की ओर से आप और आपके परिवार को उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! आपको और प्रदेश वासियों को हमारे जन जीवन को बचाये रखने के लिए हरेला पर्व मना कर हम अपने जीवन के साथ साथ देश दुनिया के सभी प्राणियों को स्वस्थ जीवन यापन करने की प्रेरणा देने के लिए आज से हरियाली के लिए वृक्षारोपण शुरू करते हैं !जहां विश्व प्रसिद्ध चार धाम है वहीं गावों मे पौधों के रोपने के लिए देश विदेश के लोगों को पीढी दर पीढी तक जोड़ने के लिए इसका व्यापक प्रचार कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम कर रहे हैं! वहीं एक प्रकार का हमारे गांव ,गांव में स्मृति रोप कर उनकी आने वाली पीढी भी यहाँ आयेगी और उतरा खण्ड विश्व में सबसे बड़ा तीर्थ स्थल हरियाली के दृष्टि में बनेगा 🆎 हम आपके ध्यान को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की स्थापना वाले अपने देश भारत मे लोकतंत्र के चार स्तम्भ है जिसमे तीन दिखाई देते हैं और प्रेस मीडिया का दिखाई नही देता है! उसको संवै धानिक अधिकार दिलाने के लिए हमने आपात काल में २९ मई २०२१ दि५ जून२०२१ तक धरना प्रदर्शन मौन व्रत किया इस समाचार को देहरा दून से प्रकाशित होंने वाले पहाड़ों की गूंज हिंदी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र

http://ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल में प्रकाशित होने के बाद डा शैलेंद्र बिराणी युवा वैज्ञानिक के सहयोग से प्रसिद्ध वकील श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय एवं सहयोगी की हेट स्पीच के माध्यम से संज्ञान लेते हुए मा सुप्रीम कोर्ट ने २१,९,२०२१ को संज्ञान लेते हुए २३,११,२०२१, को सरकार, मा राष्ट्रपति अग्रिम कार्य वाही के लिए भेज दिया इस खबर को २३ मिनट चलने पर ९७३०० लाइक देश विदेश से मिले हैं उसके बाद दि o९,१० दिसम्बर २०२१ को प्रधान मन्त्री मोदी जी देश का सच बोलते अमेरिका के मा राष्ट्रपति जे वाइडें न के द्वारा ११० राष्ट्र प्रमुखों के बुलाये गए सम्मेलन में कहा कि हम मीडिया पत्रकारों को मजब्बूत करने के लिए और अधिकार देना चाहते हैं! एक प्रकार का लिखवार गाँव पवित्र स्थान देश के लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को स्थान दिलाने के लिए एक पवित्र स्थान तीर्थ स्थल के रूप में जाना जायेगा और देश का मीडिया कर्मी हमारे गाँव धूल को अपने माथे से लगायेगा और उसकी बुद्धि का प्रदा खुलेगा कि जो काम हम राज नेताओ के साथ रहते हुए नही कर पाए वह असम्भव कार्य जीतमणि पैन्यूली ने दृढ़ संकल्पित होकर कर के जन मानस को दिखा दिया है! 🆎 इसके प्रचार प्रसार करने के बाद सारे प्रताप नगर को पीढी दर पीढ़ियों को जहाँ रोज गार मिलेगा वहीँ हमे अपने सद कर्म करने के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी! जरा सोचो हम अपनी पहचान बनाने के लिए त्याग कर रहे हैं वहीं हमारा युवा पीढ़ी अच्छे काम को नकारने का काम कर अपनी कीमत की बोली रुपये, शराब शबाब मे लगा कर अपनी पहचान बनाने का काम कर रहे हैं! इस प्रकार के लोगों से विकास गावों पर सामाजिक सौहार्द खराब करने का काम कर रहे हैं  उन्हे  वोट नही दे कर रोकना चाहिए!
आगे पढ़ें

लिखवार गांव प्रेस को संवैधानिक अधिकार दिलाने वाले तीर्थ के नाम से जाना जायेगा!

https://www.facebook.com/share/p/1CHA4ekX9T/

आगे पढ़ें

प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पित देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं।

“पौधों से है रिश्ता हमारा” – समूण फाउंडेशन का हरेला संकल्प के तहत हर साल की भांती इस वर्ष भी उत्तराखँड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर समूण फाउंडेशन टीम द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल में पौधारोपण किया गया ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर माननीय जिला अधिकारी महोदया – टिहरी गढ़वाल, DFO सर – नरेंद्र नगर, वन विभाग की टीम, समूण फाउंडेशन की टीम, स्कूली विद्यार्थी और स्थानीय लोगों ने मिलकर वन भूमि पर पौधारोपण किया । लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी वन विभाग की टीम ने ली है ।

प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएँ और पेड बनने तक उसकी देखभाल करेँ । आज हम स्वार्थ के लिए पेड़ तो काटते है लेकिन लेकिन पेड़ लगाना भूल जाते है । आओ मिलकर हम सब एक पौधा अवश्य लगाएं और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लें ।

आगे पढ़ें

हितायु लोक कल्याण समिति नागनी और उत्तरांचल उत्थान परिषद सेवा निकेतन देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग सकलाना रेंज के सहयोग से हरेला कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नागनी में बांझ और देवदार के साथ ही विभिन्न प्रकार के चारापत्ती के पौधों का रोपण किया गया रोपे गये सभी पौधों पर ट्री गार्ड लगायें गये हैं इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद् और बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जडधारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाने चाहिए साथ ही उनकी उचित देखभाल भी हम सबका दायित्व है अगर आज हम पेड़ नहीं लगायेंगे और पेड़ों की देखभाल नहीं करेंगे तो आने वाला समय इतना भयावह होगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है आने वाली पीढ़ियां हवा और पानी के लिए तरस जायेंगी इस अवसर पर हितायु लोक कल्याण समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली, वन दरोगा शिव सिंह नेगी, शुभम लेखवार, भगवती सकलानी, कृषि विभाग के कुलदीप नेगी, निवर्तमान प्रधान धूरत सिंह, प्रधानाचार्य अनन्त राम पेटवाल, राम सिंह प्रवीण रावत , विजय सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।