Goodnews,महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प’’ पॉडकास्ट को राज्यपाल ने किया लॉन्च जानिए सभी समाचार

Spread the love

*राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड*

महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प’’ पॉडकास्ट को राज्यपाल ने किया लॉन्च

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में “महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प” विषय पर आधारित पॉडकास्ट का शुभारंभ किया। यह पॉडकास्ट राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे पाँच प्रमुख मिशनों में से एक ‘‘महिला सशक्तीकरण‘‘ को समर्पित है। इससे पूर्व वे टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी अपने विचार पॉडकास्ट के माध्यम से साझा कर चुके हैं। इस विशेष पॉडकास्ट में राज्यपाल ने महिलाओं के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य, वर्तमान परिदृश्य और अपने व्यक्तिगत अनुभवों और दृष्टिकोण को साझा किया है।

   पॉडकास्ट के लॉन्चिंग के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक डिजिटल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना को जगाने और नारी सम्मान व समानता को जीवन के हर क्षेत्र में स्थापित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण केवल अधिकार प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन्हें भरोसा देना है कि उनकी सोच, मेहनत और क्षमता पर समाज को विश्वास है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

    राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और करुणा का प्रतीक बताते हुए गार्गी, मैत्रेयी, रानी लक्ष्मीबाई, तीलू रौतेली जैसी ऐतिहासिक विभूतियों के योगदान का उल्लेख किया। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मातृशक्ति अपने आप में अलग हैं और वे हमारे परिवार को सबसे सशक्त सदस्य है। उन्होंने कहा कि नारीशक्ति सदैव समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है तथा यहाँ की बेटियाँ आज शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब भारत की आधी आबादी यानी मातृशक्ति समान रूप से उसमें भाग लेगी। उन्होंने आह्वान किया कि नारी सम्मान केवल पूजा या आदर्श तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार और नीतियों में भी परिलक्षित हो। उन्होंने कहा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बेटी शिक्षा, स्वास्थ्य या अवसर से वंचित न रहे और महिलाएं राष्ट्र की दिशा तय करने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।

    इस अवसर पर पॉडकास्ट की होस्ट, उत्तरांचल विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी ने इस पॉडकास्ट के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आगे पढ़ें

 मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले (06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2025) की तैयारी हेतु पूर्णानंद खेल मैदान, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत को 25 सितंबर से मेला समाप्ति तक मैदान को आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेन्द्र चौहान, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, खंड विकास अधिकारी नरेंद्रनगर श्रुति वत्स, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

“नरेंद्रनगर में सामाजिक सुरक्षा संतृप्ति अभियान के तहत 200 लोग हुए लाभान्वित”

“ग्राम पंचायत भैंतण में आयोजित कैंप में ग्रामीणों को बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया”

“मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने का किया आग्रह”

“सामाजिक सुरक्षा संतृप्ति अभियान: नरेंद्रनगर ब्लॉक में 200 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ”

भारत सरकार के वित्त विभाग द्वारा 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित सामाजिक सुरक्षा संतृप्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत भैंतण हेतु प्रस्तावित कैंप का आयोजन खंड विकास अधिकारी कार्यालय, नरेंद्रनगर स्थित ज्ञान सिंह गोसाई सभागार में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष मिश्रा, आंचलिक कार्यालय देहरादून के उपमहाप्रबंधक विनोद कुमार द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों से भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया तथा उन्हें अटल पेंशन योजना से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष मिश्रा ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायतों में आयोजित कैंपों के माध्यम से जन-धन खातों का Re-KYC अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी खाता धारकों से अपील की कि वे 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से Re-KYC कर लें ताकि उनके बचत खातों का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।

कैंप में ग्राम आमसेरा, थान-विडोन, रौदेली, ताछ्ला, पिपलेथ, कफोलगांव एवं भैंतण से लगभग 250 लोग सम्मिलित हुए, जिनमें से 200 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत संतृप्त किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय नई टिहरी के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास भारती, अग्रणी जिला बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा तथा खंड विकास अधिकारी नरेंद्रनगर श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।