बदरी-केदार सहित 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक

Spread the love
 छात्रा के साथ गैंगरेप,पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
हरिद्वार।  रुड़की में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों में दो का छात्रा के ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी है। इस मामले में भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि मंगलौर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा जिसकी (उम्र करीब 17 वर्ष) है, उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाले एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में युवक के तीन अन्य दोस्तों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। चार आरोपियों में से एक आरोपी युवक मंगलौर और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि, दो आरोपी पीड़ित छात्रा के ही गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आगे पढ़ें
ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो 33/11 केवी बिजली घर पथरी बाग में तैनात था।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को बताया था कि उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के लिए अवर अभियंता द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।
मंगलवार को योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
आगे पढ़ेंबदरी-केदार सहित 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक
देहरादून। बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए दो धामों और अन्य 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है। अब केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आस्था का शपथ पत्र देना होगा।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने अब इन मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू करने की बात कही है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को सनातन धर्म में आस्था का शपथ पत्र देना होगा। बदरी केदार मंदिर समिति की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाए। इस फैसले के बाद मंगलवार को आयोलित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो, सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करता है और इसके लिए शपथ पत्र देता है, तो उसे मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा।
आगे पढ़ें
एक दो दिन और देखने को मिलेगा मौसम में बदलाव


देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का यह बदलाव होने की बात की है। विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी जारी रह सकती है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में रविवार देर रात से मौसम ने करवट लेनी शुरू की। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम और उसके आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र एक बार फिर सफेद चादर से ढका नजर आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मार्च के महीने में इस तरह की बर्फबारी कम ही देखने को मिलती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। बर्फबारी के चलते पहाड़ों में ठंड भी बढ़ गई है। कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आगे पढ़ेंघर में चलाए जा रहे जिस्मफरोसी के धंघे का भंडाफोड़,महिला सहित तीन गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड करते हुए महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीडिताओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला रानी देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान तथा फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। वह व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगे पढ़ें

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण करने मामले में पुलिस ने   एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 12 दिसम्बर को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी गयी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसीकृसुरागरसी करते हुए आरोपी को हिसार, हरियाणा से हिरासत में लिया गया। जिसका नाम मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान संख्या 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा) बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आगे पढ़ें
जिप्सी और तेज रफ्तार कार की टक्कर,तीन घायल
नैनीताल। फाटो पर्यटन जोन से सफारी करके लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी व तेज रफ्तार कार की राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर हो गई। इस टक्कर में काशीपुर के दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए।
करनाल मोहाली (पंजाब) निवासी शैफाली व ध्रुव अपने तीन बच्चों के साथ रामनगर आए थे। मंगलवार को वह सुबह की पाली में जिप्सी सफारी कर फाटो पर्यटन जोन से वापस लौट रहे थे।
साढ़े 10 बजे रामनगर से एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के समीप उनकी जिप्सी की रामनगर से काशीपुर जा रही कार से टक्कर हो गई।
दुर्घटना के दौरान काशीपुर से मजदूरी करने आ रहे बाइक सवार प्रतापपुर निवासी विकास व प्रताप सिंह भी घायल हो गए।
तीन घायलों को निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार विकास व प्रताप को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि महिला पर्यटक शैफाली का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

आगे पढ़ें
क्राइम मीटिंग मंे पुलिस कप्तान ने कसे थाना प्रभारियों के पंेच
देहरादून। क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने थाना प्रभारियों के पेंच कसे हैं. थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतने, नशे की शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर रानीपोखरी के पूर्व थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 1 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
ओवर लोडिंग और इनलीगल माइनिंग की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवर लोडिंग व इनलीगल माइनिग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ओवर लोडिंग व इनलीगल माइनिंग की शिकायतें मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
भूमि धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जा करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना और चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
थाना क्षेत्रों में नशे की शिकायतें मिलने पर कड़ी रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। निरोधात्मक कार्यवाही के तहत शस्त्र अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत थाना डोईवाला के अतिरिक्त किसी भी थाने द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर एसएसपी ने घोर आपत्ति प्रकट करते हुए सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शस्त्र रखने तथा जुआ/सट्टे जेसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सम्बन्धित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ थाना प्रभारी/पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।

आगे पढ़ें
खुलकर सामने आने लगा भाजपाईयांे में पनप रहा असंतोष
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। दुसरी ओर उत्तराखण्ड में सत्ताधारी भाजपा में अंर्तकलह सामने आने लगी है। जिससे भाजपा के निष्ठावान नेता भी असहज महसूस कर रहे है।
भाजपा में फैल रहे असंतोष वाली बात बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष की सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बयान को कोट कर सन्यास लेने की धमकी से स्पष्ट हो गई है। वही दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के अंदरूनी असंतोष के मुद्दे को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो गई है।
राजनीतिक जानकार बताते है कि भाजपा आंतरिक कलह आज कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई नेता सरकार और पार्टी को असहज कर चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पांडे,बिशन सिंह चुफाल, चौंपियन,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई ऐसा नेता है जो समय-समय पर अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बयानवाजी कर राजनीतिक हलकों में सुर्खियां बटोरते रहे हैं। इस बार मामला भाजपा के लिए पीएम मोदी के नाम का जिक्र होने के कारण संवेदनशील हो गया है।
बता दें कि उत्तराखंड राज्य में भाजपा की राजनीतिक स्थिति मजबूत मानी जाती है। दूसरी ओर समय-समय पर पार्टी के भीतर से उठने वाली नाराजगी की आवाजें नेतृत्व के लिए चुनौती बनती रही हैं। इसी कड़ी में अब अजेंद्र अजय का बयान चर्चा का विषय बन गया है, जो अंदरूनी असंतोष का परिणाम है। चुनावी साल में पार्टियों में खींचतान लगी रहती है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा में यह स्थिति बनना आम बात है। इस बार चुनाव से पहले भाजपा में खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता अजेंद्र अजय के एक बयान ने न केवल पार्टी के अंदर हलचल मचा दी है, बल्कि विपक्ष को भी भाजपा पर हमला करने का मौका दे दिया है।
ज्ञात हो कि अजेंद्र अजय वाले प्रकरण में खास बात यह रही कि अजेंद्र ने अपनी नाराजगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से भी जोड़ा, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। अजेंद्र अजय का कहना था कि यदि सच में राज्य के लिए यह दशक महत्वपूर्ण बनने वाला है, तो राज्य में व्यवस्थाओं और कामकाज में भी उसी स्तर की गंभीरता दिखाई देनी चाहिए। अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ाकर अजेंद्र ने जहां पार्टी के अंदर हलचल पैदा कर दी है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष को भी हमलावर होने का मौका दे दिया है।
आगे पढ़ें
उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर


देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन के कारण उत्तराखण्ड राज्य के गठन के सपने अब तक चकनाचूर होते रहे है। राज्य गठन के पच्चीस साल बाद भी रोजगार के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन चरम पर है। पहाड़ी जनपदों में घोस्ट विलेजों के संख्या लगातार बढ़ रही है। किन्तु यहां आई अब तक की सरकारों ने इस ज्वलंत मुद्दे पर भी अब तक राजनैतिक रोटियां सेकने का काम किया है। उन्हांेने कहा कि राज्य गठन के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने के कारण प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।
विशाल ठाकुर ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का लक्ष्य उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग, पर्यटन आधारित रोजगार, कृषि एवं जड़ी-बूटी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाना है। इसके अलावा  शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए भी उनकी पार्टी संकल्परत है। जिससे कि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखण्ड राज्य गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी।
मंगलवार को यहां बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि लोजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड अपने उम्मीदवार उतारने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। उनकी पार्टी उत्तराखण्ड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चल रहे जन आंदोलनों को भी अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को मानते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा  की। जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शहीद कादरी,नजीर साब्ररी प्रदेश सचिव कुमाउ मंडल अध्यक्ष शिवांश चौधरी, प्रदेश महासचिव मोनिका अष्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता दिलीप प्रधान,जॉय अर्नाल्ड,के पी सिंह,गौतम कुमार, जिला अध्यक्ष देहरादून, राजेश पंवार, गौतम कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार पौड़ी जिलाअध्यक्ष विजय ध्यानी,जिलाअध्यक्ष उधमसिंह नगर सुरेंद्र चौहान सहित दर्ज़ेनो कार्यकर्ता मौजूद रहे !