प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता माँ भारती के वीर सपूत,गढ़वाल राइफल्स के जांबाज जवान अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी जी को श्रद्धांजलि डेकर किया याद

Spread the love

टिहरी  चंबा  में  देश की रक्षा को  श्रेष्ठ  मानने  वाले वीर अमर सपूत शहीद गब्बर सिंह नेगी जी अमर रहे के  नारों  से  गूँज रहा है! प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता माँ भारती के वीर सपूत,गढ़वाल राइफल्स के जांबाज जवान अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी जी को उनकी जयंती  उनकी स्मृति पर मेले का आयोजन किया  जा रहा है  उनको  शत शत नमन।
इस वीर सपूत का जन्म आज के दिन 21अप्रैल 1895 को टिहरी गढ़वाल में चंबा के पास मज्यूड़ गांव मे हुआ था,1913में ये गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए और मात्र 20 वर्ष की आयु में 10 मार्च 1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यू शेपल में शहीद हो गए। ऐसे वीर सपूत देश की आन ,बान और शान है,उनकी याद में चंबा टिहरी गढ़वाल में हर वर्ष मेला भी लगता है।गढ़वाल राइफल्स में उनकी वीरता को आदर्श मानकर सभी जवानों को उनकी वीरता,शूरता और अदम्य साहस से सीख लेने की प्रेरणा मिलती है।
उनकी जयंती पर पुनः उनको कोटि कोटि नमन।
जय बद्री विशाल,जय हिन्द, जय भारत
चंद्रशेखर पैन्यूली प्रशासक लिखवार गांव प्रतापनगर टिहरी

एवं पूर्ब सैनिक अजय पैन्युली प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड कराटे फ़ेडरेशन ने कहा कि गढ़वाल के प्रथम *विक्टोरिया क्रॉस* विजेता उत्तराखंड के वीर सपूत, गढ़वाल राइफल्स के जांबाज जवान अमर *शहीद राईफलमैंन गब्बर सिंह नेगी* जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन, देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, कर्मों से सिद्ध होती है। प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती पर यह मेला युवाओं को उनके साहस और समर्पण की याद दिलाकर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करता है यह मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उस मिट्टी के सपूतों की स्मृति को जीवित रखने का माध्यम है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दी। *गब्बर सिंह नेगी* जैसे वीरों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करती रहेंगी।