*राजधानी दून में समूह की महिलाओं ने तैयार की दिवाली के लिए एलइडी लाइट।*

*मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अंतर्गत प्रत्येक एलईडी लाइट के पैकेट से महिलाएं अर्जित कर रही 100 से 150 रुपए की आय।*
*एनआरएलएम की मदद से रायपुर ब्लॉक की 300 महिलाओं ने 01लाख से अधिक एलईडी लाइट बनाने का रखा था लक्ष्य।*
*देहरादून 09 अक्टूबर,2025 (सू.वि),*
राजधानी देहरादून की विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर घर की सजावट में उपयोग में आने वाली एलईडी लड़ी खुद बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही चाइनीज़ सजावटी आइटमों के उपयोग को भी कम करने का संदेश दे रही है।
वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रायपुर ब्लॉक की सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद लेकर 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लड़ी के पैकेट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से उन्होंने अभी तक 01 लाख से अधिक एलइडी लड़ी के पैकेट बनाकर बाजारों में उचित मूल्य पर बेच दी है। प्रत्येक एलईडी लड़ी के पैकेट में 12 फीट की 10 लड़िया मौजूद हैं। जिसकी पैकेजिंग भी खुद महिलाएं अपने आप मिलकर कर रही हैं। प्रत्येक पैकेट का बाजार मूल्य 1000 से 1200 रुपए है। जिसमें महिलाएं प्रत्येक पैकेट से 100 से 150 रुपए की आर्थिक आय अर्जित करने में सफल है।
एनआरएलएम द्वारा थानो न्याय पंचायत के अधीन आने वाली सभी समूह की महिलाओं को एलईडी लड़ी के प्रोजेक्ट के लिए 6 ब्याज में 12 लाख का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) और 0ः ब्याज में 5 लाख का कोऑपरेटिव लोन उपलब्ध कराया गया। जिसकी बदौलत विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभदायक बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर स्थानीय उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सजावटी चीजे बनाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने के साथ लोकल प्रोडक्ट्स को भी ग्लोबल पहचान दिलाने में पीछे नहीं है।
दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ममता कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना सच में ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान समान है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लाइट बनाने का टारगेट मिला था। जिसे हमने बखूबी बनाकर तैयार कर दिया है। जिसे हम अब मार्केट में भी उचित दामों में बेच रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि त्योहार सीजन को देखते हुए रायपुर ब्लॉक के वाइब्रेट ग्रोथ सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एलईडी लाइट बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने 10-10 के पैकेजिंग में एलईडी लाइट बनाई है, जिसे वहां बाजार में सेल कर रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थान में इन महिलाओं के स्टाल लगाए जा रहे हैं। ताकि इन सभी समूह की महिलाओं को अच्छा मार्केट मिल सके साथ ही वह आत्मनिर्भर बन सकें।
जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
[09/10, 6:02 pm] +91 89586 70242: प्रेस विज्ञप्ति। ।प्रकाशनार्थ। ।
**देहरादून मे होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन : डा. नरेश बंसल।**
देहरादून 9 सितम्बर 2025। आज सांसद खेल महोत्सव के तहत देहरादून जिले मे आयोजित होने वाले विभिन्न स्तरीय खेलो के संबध मे एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने जिले के अधिकारीगण संग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. नरेश बंसल ने सासंद खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेलो के संबंध मे प्रगती जानी व विभिन्न संबंधित विषयो पर अधिकारीगण संग चर्चा की।बैठक मे तय किया गया की ग्राम स्तरीय खेल 27 अक्टूबर को,ब्लाक स्तर के खेल 12-13 नवम्बर को व जिला स्तर पर 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।
ज्ञात हो आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर देश भर मे नई प्रतिभाऔ को निखारने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा,उसी क्रम मे देहरादून मे यह आयोजन डा. नरेश बंसल के निर्देशन मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जायगा।
डा. नरेश बंसल ने अधिकारीगण को ग्रामीण स्तर तक पहुँच खेल कराने व नए प्रतिभावान खिलाड़ीयो को मंच व सही प्रशिक्षण देने का आग्रह किया।उन्होने कहा की मोदी सरकार फिट इंडिया,खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम से देश मे छुपी प्रतिभा को तलाशने व तराशने का काम कर रही है।उसी क्रम मे ये सांसद खेल महोत्सव है जिसमे जनप्रतिनिधिगण,शासन-प्रशासन स्वंय खिलाड़ीयो तक पहुंचेगे।डा. नरेश बंसल ने सभी खिलाड़ीयो से आह्वान किया कि सांसद खेल महोत्सव के पोर्टल पर टीम व इंडीविजुअल इवेंट मे रजिस्ट्रेशन करा अधिक से अधिक संख्या मे खेलो मे भाग ले।
बैठक मे श्री अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी देहरादून, श्री विक्रम सिंह परियोजना निदेशक, श्री ए०एस० उनियाल संयुकत निदेशक उच्च शिक्षा देहरादून, श्री आलोक मिश्रा,संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा, श्री विनोद कुमार ढौडियाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी, श्रोमती मोनिका नांदल उप निदेशक माई भारत, श्री पी०सी पाण्डे जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्री रवीन्द्र भण्डारी जिला क्रीडा अधिकारी, देहरादन, श्री संदीप डुकलान, सहायक प्रशिक्षक, श्री दीपक कुमार फुटबॉल प्रशिक्षक आदि उपरिथत रहे।
[09/10, 6:26 pm] +91 70855 25445: PIB Dehradun
Govt of India
Press release
Dated : 09/10/25
*नाबार्ड ने देहरादून में किया ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन*
– नाबार्ड के आईटी पार्क कार्यालय में आयोजित हो रहा सेब मोहत्सव
– महोत्सव में हर्षिल घाटी के ‘ए’ ग्रेड के रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस सेब सहित अन्य फल हो रहे प्रदर्शित
देहरादून : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून का दो दिवसीय सेब मोहत्सव 2.0 गुरवार से शुरू हो गया। सेब महोत्सव 2.0 का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी एवं श्री पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा किया गया। मोहत्सव का आयोजन नाबार्ड के आईटी पार्क स्थित कार्यलय में किया जा रहा है.
इस अवसर पर नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के विविध उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए हैं. इस महोत्सव में नाबार्ड संपोषित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादित ‘ए’ ग्रेड के रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस एवं गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के किसानों द्वारा प्राकृतिक विधि से उत्पादित कीवी फ्रूट, अन्य कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्तम पहाड़ी उत्पाद (अखरोट, राजमा, जीआई टेग्ड उत्पाद, जूस, अचार, हथकरघा उत्पाद, जड़ी बूटियाँ, आदि) ख़रीद हेतु दोनों दिन उपलब्ध है.
कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विशेष अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, श्री अनुपम, महाप्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक, श्री हरिहर पट्टनायक, अध्यक्ष, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, श्री विनोद कुमार, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, श्री राजीव पंत, एसएलबीसी, संयोजक के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक आदि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह अभिभाषण के दौरान श्री गणेश जोशी ने नाबार्ड के इस प्रयास की सराहना की तथा बताया कि इस प्रकार के मेलों मेन आमजन को सीधे किसानों से जुडने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही बिक्री के कारण किसानों की आय में सीधे बढ़ोत्तरी होती है. मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा संपोषित कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग और नाबार्ड के विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया. उन्होने आशा जताई कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तथा महिलाओं को सीधे ग्राहक से जोड़ने एवं उनके उत्पाद के सही मूल्य मिलने में सहायक होंगे.
नाबार्ड, कृषकों को गांवों से सीधे अपने कार्यालय का मंच प्रदान कर उनके उत्पाद की बिक्री के लिए अवसर प्रदान कर रहा है. इससे जहां एक ओर कृषकों का स्थानीय बाज़ार के साथ संपर्क विस्तार होगा वहीं स्थानीय निवासियों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद खरीदने का अवसर भी मिलेगा.
कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता/ ऋण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सेब महोत्सव 2.0 के आयोजन के दौरान ही नाबार्ड तथा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर किया गया है.
कृषकों के उत्पाद को खेतों से सेब महोत्सव 2.0 में विपणन तक लाने के लिए व्यवस्था नाबार्ड द्वारा प्रदान मोबाइल मार्ट के माध्यम से की गई है. महोत्सव के दौरान सभी क्रय-विक्रय का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से ही किया जा रहा है.
नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहारादून द्वारा इस पहल को प्रतिवर्ष दोहराया जाएगा और आने वाले वर्षों में इसका आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा तथा कृषकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता रहेगा.
[09/10, 7:13 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*
*मा0 मुख्यमंत्री का विजन, ‘‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर,*
*नशा बेचने, फार्मा पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अब संगीन धारा में ऑन द स्पॉट दर्ज होगा मुकदमा,*
*जिला प्रशासन का नशा मुक्त दून के लिए महा आगाज, नशे के सौदागरों, पैडलरों पर शिकंजा कसने की तैयारी,*
*चिन्हित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मास लेवल टेस्टिंग के लिए जिला प्रशासन ने की 06 हजार टेस्ट किट क्रय।*
*पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर, डेडिकेटेड सेल बनाने की कवायत शुरू*
*स्कूलों में गठित एंटी ड्रग्स समिति को डीएम ने सीधे एसटीएफ से लिंक करवाने के दिए निर्देश*
*स्वास्थ्य विभाग को ड्रग्स टेस्टिंग किट क्रय करने हेतु मौके पर ही फंड की स्वीकृति,*
*शैड्यूल निर्धारित, शैक्षिक संस्थानों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, मौके पर होगी ड्रग्स टेस्टिंग।*
*नशे के सौदागर, दवा मिलावट खोरों पर प्रशासन की नजर, राजधानी में नशा तस्करों के लिए नही कोई जगह – डीएम*
*देहरादून 09 अक्टूबर,2025(सू.वि)*
मा0 मुख्यमंत्री के विजन ‘‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावी रणनीति तैयार कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई। जिसमें नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों को समन्वय बनाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजधानी में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित दवा फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोर का निरंतर निरीक्षण करते हुए नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु सघन जांच की जाए। सभी मेडिकल स्टोर पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी स्थापित कराए जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को पर्याप्त संख्या में ड्रग्स टेस्टिंग किट खरीदने और स्पेशल टास्क फोर्स के माध्यम से सभी सरकारी, गैर सरकारी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों में वृहद स्तर पर ड्रग्स टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। इसके लिए डीएम ने स्वास्थ्य महकमे को मौके पर ही फंड स्वीकृत किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह नियमित रूप से एंट्री ड्रग्स गतिविधियों की समीक्षा की जाए। जिलाधिकारी की पहल पर जिला स्तर से पब्लिक हेल्पलाइन नबंर, डेडिकेटेड सेल बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्कूलों में गठित एंटी ड्रग्स समिति को सीधे एसटीएफ से लिंक करवाने के निर्देश भी दिए है, ताकि एंटी ड्रग्स गतिविधियों का त्वरित कम्यूनिकेशन हो सके।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को रायवाला ओल्ड एज होम को शीघ्र नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सभी नशा मुक्ति केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने और स्थानीय स्तर पर तैनात पटवारी व पुलिस से संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट लेने को कहा। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के आसपास एवं नशा के संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, निजी एवं शासकीय सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटी को सक्रिय करने, समितियों के नाम की सूची उपलब्ध कराने, नशीले पदार्थो के अवैघ कारोबार की सूचना देने हेतु शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर के माध्मय से मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और एनसीवी मानस पोटर्ल का व्यापक प्रचार प्रसार कराने और हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। ताकि नशे के अवैघ करोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।
जिलाधिकारी ने मादक पदार्थो की डिमांड एवं सप्लाई चौन को तोड़ने के लिए एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, एनसीबी औषधि नियंत्रक सहित सभी प्रर्वतनकारी संस्थाओं को मिलकर काम करते हुए प्रवाभी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षो का विशलेषण करते हुए मादक पदार्थो के कारोबार में सलिप्त नेटवर्क और लिंकेज का पता लगाया जाए। सड़कों पर यातायात नियमों की चौकिंग के दौरान ड्रग्स टेस्टिंग भी की जाए। मादक पदार्थों के प्रचलन को रोकने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाए। आशा वर्कर, सेविका, सहायिका के माध्यम से गांव-गांव तक नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया जाए। प्रत्येक नागरिक को मानस हेल्पलाइन नंबर एवं पोर्टल की जानकारी हो, ताकि कोई भी नागरिक इस अवैध कारोबार के बारे में आसानी से प्रशासन को सूचना दे सके।
बैठक में डीएफओ मंयक गर्ग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार जोशी, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, ड्रग्स इंस्पेक्टर विनोद जगूडी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
[09/10, 9:20 pm] +91 70855 25445: PIB Dehradun
Govt of India
Press release
Dated : 09/10/25
*इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल*
– राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पोस्टमॉस्टर जनरल ने सांझा की अहम जानकारी
– इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच”
– डाकघरों द्वारा चलाई जा रही महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं उठा रही लाभ
देहरादून : राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान गुरुवार को उत्तराखंड डाक परिमण्डल के सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों को सम्बोधित कर उन्हें राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी दी।
पोस्टमॉस्टर जनरल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 से 10 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि दिनांक छह अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया और सात अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के रूप में मनाया गया। आठ अक्टूबर डाक टिकट एवं नागरिक केन्द्रित सेवाएं दिवस के रूप में मनाया गया और नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया के द्वारा ‘एक पेड माँ के नाम” की पहल के साथ जी.पी.ओ. परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा 10 किमी की पोस्टाथान वाक रिले का आयोजन किया गया । शुक्रवार 10 अक्टूबर ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विश्व डाक दिवस का उद्देश्य आम जनमानस और व्यवासियों के रोजमर्रा के जीवन में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है, साथ ही वैश्विक समाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान के बारे में भी बताना है। इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” है।
वित्तीय सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाकघरों द्वारा दूरस्थ जनता तक विभिन्न लघु योजनाओं द्वारा वित्तीय सेवा प्रदान की जा रही है | महिला सशक्तिकरण हेतु 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत एक हजार रूपए से दो लाख रूपए तक निवेश किया जा सकता है , जिसमें दो वर्षों के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है | उन्होंने बताया कि अभी तक उत्तराखंड डाक परिमंडल में 90 हजार खाते खोले गए हैं| इसके अतिरिक्त बचत बैंक के 2.70 लाख खाते खोले गए एवं 103 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ|
डाक घर निर्यात केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल में देहरादून आई.बी.सी. सहित सभी 13 जिलों में कुल 18 डाकघर निर्यात केंद्र संचालित हैं | जिनमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल के प्रथम डाकघर निर्यात केंद्र जो कि रुड़की प्रधान डाकघर में वर्ष 2022 में खोला गया था शमिल है | वर्ष 2022 से वर्तमान तक डाकघर निर्यात केंद्र से परिमंडल को लगभग 1.2 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है |
फिलैटली के तहत परिमण्डल के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि विगत वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड परिमण्डल ने अल्मोड़ा मण्डल में आयोजित जिला स्तरीय डाक-टिकट प्रदर्शनी “अल्मोड़ापैक्स” के अंतर्गत जागेश्वर धाम तथा कटारमल सूर्य मन्दिर पर विशेष आवरण जारी किये थे | इसके अतिरिक्त जनजातीय उत्पादों के महत्व को दर्शाने के लिए मूंज घास, भोज पत्र तथा पौना नृत्य पर भी विशेष आवरण जारी किये गए थे |
उक्त के अलावा इस वर्ष चमोली मण्डल में आयोजित जिला स्तरीय डाक-टिकट प्रदर्शनी “चमोलीपैक्स” के
अंतर्गत गोपीनाथ मंदिर एवं वसुधारा जलप्रपात पर विशेष आवरण एवं बद्रीनाथ धाम पर परमानेंट पिक्टोरियल कैंसलेशन जारी किये गए इनके अतिरिक्त थुनेर (देहरादून, वसंतोत्सव) मसूरी, पक्षियों का स्वर्ग (सवॉय होटल) एवम राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह (भारतीय वन्यजीव संस्थान) पर विशेष आवरण जारी किये गए | इनके अतिरिक्त विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह को बढावा देने के उद्देश्स्य से डाक विभाग द्वारा “दीन दयाल स्पर्श योजना” एवम पत्र लेखन को बढ़ावा देने के लिए ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी | मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने सेल्फ बुकिंग क्योस्क मशीन एवं DIGIPIN के बारे मैं भी जानकारी दी| मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने बताया कि वर्ष 2023-24 में गंगाजल की 4,64,640 बोतलों की आपूर्ति की गई हैं तथा इस वर्ष 2025-25 में वर्तमान तक 2,70,000 बोतलों की आपूर्ति की गई हैं Iइनके अतिरिक्त परिमंडल के 06 पीओपीएसके केन्द्रों के द्वारा वर्ष 2023-24 में 68,385 एवं वर्ष 2025-25में वर्तमान तक 20, 922 पासपोर्ट जारी किये जा चुके हैं I
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने पीएलआई एवं आरपीएलआई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में 6614 नई PLI पॉलिसियां खोली गई जिनसे रु 137.65/- करोड़ का प्रीमियम अर्जित किया गया एवं इस वर्ष में वर्तमान तक 5110 नई PLI पॉलिसियां खोली जा चुकी हैं जिनसे 71.98/- करोड़ का का प्रीमियम अर्जित किया जा चुका है I इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 में 13192 नई RPLI पॉलिसियां खोली गई जिनसे रु 97.90/- करोड़ का प्रीमियम अर्जित किया गया एवं इस वर्ष में वर्तमान तक 9945 नई RPLI पॉलिसियां खोली जा चुकी हैं जिनसे 40.87/- करोड़ का का प्रीमियम अर्जित किया जा चुका है I
IPPB के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया कि वर्ष 2023-24 में 58264 एवं इस वर्ष वर्तमान तक 24145 प्रीमियम खाते खोले जा चुके हैं |इनके अतिरिक्त जनरल बीमा (GI)
के तहत वर्ष 2023-24 में 54.12 लाख की पालिसी एवम इस वर्ष वर्तमान तक 69 लाख तक की पालिसी जारी की जा चुकी है |
डाकघर के भवनों सम्बंधित कार्यो के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में देहरादून जीपीओ, देहरादून कैंट
प्रधान डाकघर व कोटद्वार प्रधान डाकघर भवनों के जीर्णोद्धार के कार्य किए गए। इनके अतिरिक्त 2 कार्यालयों (टनकपुर उपडाकघर व मंडलीय कार्यालय पौड़ी) में महिला शौचालय, 2 डाकघरों (कोटद्वार प्रधान डाकघर व हल्द्वानी प्रधान डाकघर) में रैंप एंड रेल्स एवम 17 विभागीय डाकघरों में ब्रेल साइनऐज स्थापित किए गए । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-25 के अंतर्गत 5 विभागीय रिक्त भूमियों में लघु
डाकघर भवनों के निर्माण के कार्य प्रगति में है एवं 13 अन्य डाक घरो में अन्य कार्य प्रगति पर हैं| इनके
अतिरिक्त मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए वर्ष 2025के
लिये 1238 पदों के लिए चयन सूची जारी की गयी थी जिसमे से 802 का प्रशिक्षण चल रहा है एवम 436
अभ्यर्थियों ने ज्वाइन करने से मना कर दिया | 436 पदों के लिये नई सूची ऑनलाइन पोर्टल द्वारा जारी की
जायेगी |
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया कि इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने के प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किये गये है एवं जो आधार केंद्र सक्रिय नहीं हैं उन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहे हैं |
