#गौमतदाता_संकल्प_बिहार_यात्रा #बिहार #sanatandharma #गौमाता #शंकराचार्य #यात्रा #राष्ट्रमाता #किशनगंज #Kishanganj #kishanganjbihar
*शंकराचार्य जी ने कहा गौहत्या के पाप के कारण हिन्दू अपने ही देश में हो रहा अपमानित*
किशनगंज,बिहार,17.9.25
गोकशी बंद कराने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने राष्ट्रव्यापी धर्मान्दोलन चला रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंतर्गत किशनगंज बिहार में गौमतदाता संकल्प सभा मे उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने धर्म व गौमाता के प्राणों के रक्षा हेतु हर सनातनधर्मी को अब कृतसंकल्पित हो जाना चाहिए कि जो भी राजनैतिक दल या नेता चुनाव जीतने के बाद गोकशी बन्द कराने व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हेतु शपथपत्र देकर आए उसी गौभक्त प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट दीजिए।अन्यथा वो दिन दूर नही जब हमारे बच्चे भी गौमांस खाने लग जाएंगे।
परमधर्माधीश श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गो हत्या को सहना हिन्दू नही होने की पहचान है,इसलिए गौहत्या को बढ़ावा देने वाले नेता व राजनैतिक दल को किसी भी हालत किसी भी प्रकार से समर्थन न करें।हर हिन्दू अपने घर के सामने बोर्ड लगाकर लिख दे कि ये हिन्दू घर है कृपया गोहत्यारी पार्टी व प्रत्याशी हमसे वोट की कत्तई उम्मीद न करें।हम राजनीतिज्ञ नही हैं हम तो बस इतना चाहते हैं कि हमारी सनातनधर्मी प्रजा गौहत्या के पाप से बच जाए।आज की राजनीति और अधर्मी राजनीतिज्ञ तुक्ष स्वार्थ हेतु गौमाता को बोटी बोटी काटकर पैकेटों में बेच रहे हैं।इसलिए हम गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु और ऐसी अधर्मी राजनीति को प्रभावित करने हेतु गौभक्तों को चुनाव लड़ा रहे हैं।सत्तालोलुप राजनेताओं का कमजोर नस वोट ही है जिसे पाकर वो मनमाना आचरण कर रहे हैं।इसलिए सनातनी राजनीति के माध्यम से हम राजनेताओं के कमजोर नस को दबा रहे हैं।जब नेताओ को लगेगा कि अगर हम गोकशी कराएंगे तो हमारी सत्ता नही रहेगी तो कल से वो खुद को गोभक्त दिखाने हेतु सींग लगाकर घूमने लगेंगे।
*पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने रात्रि विश्राम मनोज गट्टानी के आवास पर किया।जहां गट्टानी परिवार ने शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन कर उनकी आरती उतारी*
*विवेक शर्मा जी ने भी शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन किया।आज रात्रि विश्राम शंकराचार्य जी महाराज पूर्णिया में करेंगे*
*शंकराचार्य जी महाराज ने स्वर्गीय पं कृष्णानंद उपाध्याय के घर जाकर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया*
आज के समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री-गौमतदाता संकल्प यात्रा के संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी जी महाराज,दीपक शर्मा,मनीष जलान,ललित मित्तल,छोटू पासवान,अखिलेश ब्रम्ह्चारी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय व शैलेन्द्र योगी ने दी है।
https://www.facebook.com/share/p/1HBWuDWGZn/
[21/09, 6:42 pm] Ss Mukundaanand ब्रह्मचारी: https://www.facebook.com/share/p/1EK9KCycdB/
प्रेस विज्ञप्ति-प्रकाशनर्थ
*शंकराचार्य जी ने कहा हर हिन्दू गौरक्षक और गौरक्षा हमारा धर्म*
बांका,बिहार,21.9.25
#गौमतदाता_संकल्प_बिहार_यात्रा #बिहार #बांका #banka #BankaBihar #गौमाता #राष्ट्रमाता #शंकराचार्य #sanatandharma #सभा #ज्योतिर्मठ
गौमाता के प्राणों की रक्षा व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु अथक प्रयास कर रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज सरकार द्वारा गोकशी रोकने के सार्थक प्रयास न होने से रूष्ट होकर बिहार चुनाव को प्रभावित कर नेताओं को सबक सिखाने के उद्देश्य से बिहार में गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंतर्गत सभी जिलों में सनातनधर्मियों से संवाद स्थापित कर उन्हें गौमतदाता बनाने हेतु भ्रमण कर रहे हैं।उसी क्रम में आज बांका पहुचे पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने गौमतदाता संकल्प सभा मे उपस्थित गौभक्तों की भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौहत्या बन्द करने की हमारी मांग नही सुनी जा रही है और 80 साल से बन रही सभी सरकारें गौहत्यारी है।बहुसंख्यक हिंदुओं की भावना के प्रतिकूल जाकर सरकारें बूचड़खाने को लाइसेंस दे रही हैं और गौहत्यारों को सब्सिडी देकर गौहत्यारों से चन्दा ले रही हैं।ऐसे नेताओं को वोट देने के कारण हम भी गौहत्या के पाप के भागीदार बनेंगे।गौहत्या की इंडस्ट्री में अथाह पैसा है जिसे पाने की लालच में नेता गौहत्या को बढ़ावा दे रहे हैं।
श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि समुद्र मंथन में निकले चौदह रत्नों में गौमाता भी हैं,ये भूमि एक तरह से गौमाता की उत्तपत्तिस्थल भी है।जिस घर मे गौमाता रहती हैं वहां के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।गौमाता के मूल स्थान बिहार की तीन गौप्रजाति बछौर,पूर्णिया और गंगातीरी धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर हैं।6 वर्ष पहले बिहार सरकार के अनुसार इन प्रजाति के गौमाता की संख्या मात्र 1500 बची थी।तब से लेकर अबतक 6 वर्ष तक बीत चुके हैं,आप स्वतः अनुमान लगा सकते हैं कि गौमाता की कितनी दयनीय व चिंतनीय स्थिति है।भारत भूमि में मनुष्य जन्म केवल सत्कर्मों का ही नही अपितु भगवत्कृपा का भी परिणाम है।84 लाख योनियों में भटकते जीव को मनुष्य शरीर की प्राप्ति धर्मानुसार जीवन व्यतीत करने व गुरु-गौसेवा हेतु हुआ है।
*भोगायतनं शरीरं* भोग को भोगने के लिए शरीर की प्राप्ति होती है,शब्द, स्पर्श,रूप,रस,गन्ध आदि विषय का उपभोग बिना शरीर नही हो सकता।अन्य जीवों के शरीर और मनुष्य शरीर में यही अन्तर है कि बांकी शरीर से केवल फल भोगा जा सकता है,लेकिन मनुष्य शरीर से नए कर्म की किए जा सकते हैं।हमको पता है कि हम अपना भविष्य कैसे सुधार सकते हैं,लेकिन पशु को इसकी चिन्ता नही होती।हम अपने मनुष्य जीवन को गौसेवा करके सार्थक बना सकते हैं।हमारे पूर्वजों ने दूध के लिए नही बल्कि उनकी कृपा हेतु गौसेवा की।
उक्त जानकारी देते हुए श्रीशंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि समुद्र मंथन के समय जिस मंदार पर्वत का वर्णन आता है उस पर्वत के सहित समुद्र मंथन से निकली कामधेनु गौमाता के मन्दिर का दर्शन परमाराध्य शंकराचार्य जी महाराज ने किया।साथ ही पापहारिणी कुंड जिसमें स्नान करके महाराज दिलीप स्वस्थ हुए थे उस कुंड के मध्य विराजित भगवान लक्ष्मीनारायण के मङ्गलमय दर्शन भी शंकराचार्य जी महाराज ने किया।मंच पर शंकराचार्य जी महाराज को अवधेश ठाकुर ने पगड़ी पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
*बांका के देवाशीष पाण्डेय जी के आवास पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज कुशवाहा ने शंकराचार्य जी महाराज का मङ्गलमय दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया*
*शंकराचार्य जी महाराज ने श्री सुजीत चौधरी को मिथिला क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया तथा श्री दीपक खेतान जी को अंग क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया।बांका के मधुसूदन मन्दिर में आयोजित गौ मतदाता संकल्प सभा में दोनों के नाम की घोषणा की गई।पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप दोनो लोगों को माला और उपवस्त्र प्रदान किया है*
गौमतदाता संकल्प सभा मे प्रमुख रूप से सर्वश्री – स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्दगिरिः, श्रीनिधिरव्यानन्द सागर, शंकर बाबा, भावानन्द ब्रह्मचारी, देवाशीष पाण्डेय, शिवकुमार, कोशल सिंह, नितिन पाण्डेय, हरीश केडिया, गोपाल चौधरी, दिलीप सर्राफ, अवधेश ठाकुर, नीलमणि झा, शैलेन्द्र योगी, सोनू चौधरी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सभा का संचालन यात्रा सहसंयोजक श्री देवेंद्र पाण्डेय ने किया ।
[21/09, 6:48 pm] Ss Mukundaanand ब्रह्मचारी: https://www.facebook.com/share/p/1EK9KCycdB/

[24/09, 6:08 am] Ss Mukundaanand ब्रह्मचारी: https://www.facebook.com/share/p/1Cr5S29LQE/
प्रेस वज्ञप्ति-प्रकाशनार्थ
*शंकराचार्य जी ने कहा गौमूत्र में गंगा और गोबर में लक्ष्मी का वास गौ के माहात्म्य को दर्शाता है*
नवादा,बिहार,23.9.25
#गौमतदाता_संकल्प_बिहार_यात्रा #नवादा #Nawada #गौमाता #राष्ट्रमाता #बिहार
गोविंद के भारत भूमि पर हो रहे गौकशी से व्यथित परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने भारत को गोकशी के कलंक से मुक्त कराने हेतु कृतसंकल्पित होकर अपने भागीरथ प्रयास के अगले चरण में गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंर्तगत आज बिहार के नवादा जिले के बंधन पैलेस में आहूत गौमतदाता संकल्प सभा में गौभक्त सनातनधर्मियों के समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 33 कोटि देवी देवताओं की आश्रय स्थली गौमाता के मूत्र में गंगा और गोबर में लक्ष्मी का वास गौमाता के माहात्म्य को दर्शाता है।केवल दूध के कारण हमारा गाय के साथ सरोकार नही है अपितु वो हमारे श्रद्धा की केंद्र भी हैं।गौमाता के रक्षा हेतु परमात्मा हर युग मे अवतरित होते हैं गौमाता के वर्णन से धर्मग्रन्थ भरे पड़े हैं।
परमधर्माधीश श्रीशंकराचार्य जी महाराजश्री ने कहा कि अब तो कम्पनियां काकरोज का दूध बनाने लगी हैं।ये कम्पनियां आपके पारंपरिक अमृत गौदुग्ध के धारा को समाप्त करने हेतु योजनाओं को मूर्तरूप देने लगी हैं।जिस तरह पूर्व में पानी की कम्पनियों ने गांव गांव,शहर शहर हमारे पानी के श्रोतों को दूषित करके पानी बेचने लगी हैं।ज्ञानियों ने कहा था कि जब तक भारत मे गंगा निर्बाध रूप से बहेंगी तक तक भारत मे किसी को पानी खरीद कर नही पीना पड़ेगा। इस बात को समझकर कर कम्पनियों ने गंगा को ही बांध डाला और उसमें शहरों का मलजल मिलाकर दूषित कर दिया। एवं अब मनमाने दाम पर पानी को बेच रही हैं।साथ ही गंगा जल के दूषित होने से हमारे स्वास्थ पर गहरा असर पड़ रहा है। ठीक उसी प्रकार हमारे देशी गाय को नष्ट करके कम्पनियां हानिकारक दूध को भी मनमाने दाम पर बेचेंगी।उनके इस कुत्सित योजना को हमें मिलकर हर हाल में विफल करना होगा अन्यथा हमारी आने वाली पीढियां कुपोषित होकर भयंकर स्वास्थ समस्यों से घिर जाएंगी।
श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि ब्रम्हा जी ने मनुष्य के सहज जीवन यापन हेतु गाय को दिया था।गौमाता हमारे समस्त आवश्यकताओं के पूर्ति हेतु समर्थ हैं।हमारे शत्रु बड़ा षड्यंत्र करके हमारी जादुई बटुआ गाय को समाप्त कर रहे हैं।हमारी बात राजनैतिक दलों के अनुरूप न होने के कारण राजनैतिक पक्षकार बन्धु हमारे समीप आने में संकोच कर रहे हैं। *पारसमणि हैं गौमाता* एक चंद्रमा ही चारो तरफ उजाला कर देता है करोड़ों तारागण मिलकर प्रकाश नही कर पाते हैं।गौमाता के आशीर्वाद से सब कुछ सम्भव है।
उक्त जानकारी देते हुए श्रीशंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में रुद्र चतुर्वेदी ने पौराणिक मंगलाचरण का वाचन किया।श्री ब्रम्हदेव प्रसाद सिन्हा ने शंकराचार्य जी महाराज के चरणपादुका का पूजन कर शंकराचार्य जी महाराज की आरती उतारी। आज के कार्यक्रम के आयोजक आर.पी.शाहू जी थे। आज नवरात्रि के अवसर पर प्रातःकाल में श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने महापूजा सम्पन्न किया।जिसके अनन्तर महाराजश्री ने कन्या,बटुक,सुवासिनी एवं दम्पति पूजन किया।
शंकराचार्य जी महाराज आज रात्रिविश्राम जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में करेंगे।
गौमतदाता सभा में गौतम जी,बलराम पाण्डेय एवं मनमोहन कृष्ण जी ने भी अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
समस्त आयोजन में प्रमुख रूप से सर्वश्री-गौमतदाता संकल्प यात्रा के संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी सहसंयोजक देवेंद्र पाण्डेय, दण्डी स्वामी श्रीनिधिरव्ययानन्द सागर, संजय मिश्र, बाबूलाल जांगिड, शैलेन्द्र योगी सहित भारी संख्या में बिहारवासी और गौभक्त उपस्थित थे।