देहरादून को जल्द  मिलेगी स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग

Spread the love
फोटो डी 2
देहरादून को जल्द  मिलेगी स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग
परेडग्राउंड, तिब्बती मार्केट, कोरोनेशन में आटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में
देहरादून । देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधायुक्त आटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य युद्धस्तर पर अग्रसर है। इसी श्रृखला में शहर में शुरूआती चरण में तीन आटोमेटेड पार्किग कार्य अपने अंतिम चरण हैं। यह आधुनिक सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी साथ ही जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन पार्किग की मिलेगी।
जिलाधिकारी की अभिनव पहल से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही हैं। डीएम के आईडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, आगामी भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर देखने को मिलेगा। यह पार्किंग बहुत की कम स्थान पर निर्मित हो जाती है तथा इसे अनयंत्र स्थल पर भी शिफ्ट किये जाने की सुविधा रहती है।आगे पढ़ें
पहाडी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन, दो की मौत,चार गंभीर
रूद्रप्रयाग। बीते रोज देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार टिहरी जिले के चालक और एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
शुक्रवार देर शाम गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता एक के बाद एक गिरे भारी पत्थरों से वाहन का आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पिछला टायर भी निकल गया। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और यात्री पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पत्थर से कुचलकर युवक की बेहरमी से हत्या
हल्द्वानी। बीती रात शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली में एक युवक की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
बीती रात बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली में एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। मृतक युवक हल्द्वानी राजेंद्र नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है और पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और घटना की पूछताछ में जुटी हुई है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई प्रतीक हो रही है। हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस मामले में बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।