तहसील बालगंगा में तड़के ग्राम गेंवली के ऊपर जंगल में बादल फटने से गेंवली गदेरा का जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ जानिए सभी समाचार

Spread the love
  •  *तहसील बालगंगा में दिनांक 29 अगस्त, 2025 के तड़के लगभग 03:00 बजे ग्राम गेंवली के लगभग 500 मी0 ऊपर जंगल में बादल फटने से गेंवली गदेरा का जलस्तर बढ़ने से निम्न क्षतियाँ-*

1. ग्राम गेंवली की 02 छानियां।
2. गोशाला श्री भगवान सिंह-जिसमें 02 गाय दबने की सूचना।
3. गांव के 02 मंदिर मलवे में दब गए।
4. प्राकृतिक जलस्रोत।
5. कृषि भूमि।
6. गांव के पैदल सम्पर्क मार्ग।
7. पारसील नामे तोक, ख़्वाडांग, गेंवली गाड़ में पुलिया क्षतिग्रत।
8. जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रत।
9. विद्युत बाधित।
10. ग्राम जाखणा में बालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि, सड़क मार्ग बाधित।
11. कुमेड गदेरे में पानी बढ़ने से खेतों का नुकसान।

– राजस्व, पशु एवं अन्य विभागीय टीमें क्षेत्रों के लिए रवाना हैं।

आगे पढ़ें

🛑 *तहसील घनसाली में दिनांक 29 अगस्त, 2025 के अर्धरात्रि में ग्राम नैलचामी में नैलचामी नदी का जलस्तर बढ़ने से निम्न क्षतियाँ-*

1. नैलचामी में विद्युत आपूर्ति।
2. ग्राम सुमार्थ में 01 पशु हानि,
3. नैलचामी क्षेत्र में ठेला कुराल गाड़, चक्रेडा सरोली, धरगांव छपरगाढ़, धरगांव जुकानी में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त।
4. ग्राम ठेला में सिला नामे तोक में पुलिया क्षतिग्रस्त।
5. अगसेरा, सिला, स्याम,चक्रसेरा, डांग नामे तोक में गुल क्षतिग्रत।

आगे पढ़ें

गुरुवार, 29 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में परिवहन विभाग टिहरी द्वारा Edujoin ट्रेनिंग संस्थान चंबा के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन सोनिया एंड ग्रुप द्वारा किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा, शबनम ने प्रथम, सुमन एवं साक्षी ने द्वितीय तथा सुहानी एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सत्येंद्र राज, ए.आर.टी.ओ. टिहरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

परिवहन विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारियों द्वारा राहगीर योजना, गोल्डन ऑवर, कैशलेस स्कीम सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान की गईं।

प्रोग्राम के सफल संचालन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रविन्द्र सहित Edujoin संस्थान से समीक्षा, नितेश, सीमा एवं पूनम तथा परिवहन विभाग से अर्जुन, विपिन, रोहन, मोनिका और मनजीत का सहयोग रहा।

इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ. टिहरी ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की एवं दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की।