मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

आगे पढ़ें

चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री धामी।*

*ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।*

*यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है : मुख्यमंत्री।*

*यात्रियों को दिखाई जाएगी रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियां।*

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) के औचक निरीक्षण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केन्द्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

*24 घंटे चालू रहे रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा से पहले ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 24 घंटे चालू रखी जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल, पर्यटन, विद्युत, आदि विभागों का संयुक्त हेल्पडेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में बनाया जाए, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा हमने श्रद्धालुओं का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है, जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो एवं वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

*भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से होगा कार्य।*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं गर्मी से बचाव के लिए कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड, कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप स्थित अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती हो। उन्होंने कहा भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष तौर पर एक्शन प्लान बनाकर प्राथमिकता से कार्य हो।

*ट्रांजिट कैंप परिसर में बिकेंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद।*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ट्रजिट कैंप में स्थापित रिसेप्शन में चारधाम यात्रा प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं को चार धाम के साथ ही अन्य स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने ट्रांजिट परिसर में स्थापित खोया-पाया केन्द्र को संपूर्ण यात्रा मार्गो से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ट्रांज़िट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान हो। उन्होंने कहा ट्रांजिट कैंप परिसर का चार धाम से संबंधित सभी जिलों में परस्पर समन्वय हो।

मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप के कार्यरत कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों के ऊपर चार धाम यात्रा की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निश्चित ही सभी लोग बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा हमने अपने व्यवहार से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करना है ताकि वो यात्रा से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउन्टर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त रिर्जव टीम की तैनाती भी की गई है। यात्रा चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया गया है।

आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि यात्रा ट्रांजिट कैंप में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। केन्द्र में यात्री मित्र तैनात किये जायेगें, जो यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं / जानकारियां प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न एन.जी.ओ एवं संगठनों द्वारा यात्रियों को निशुल्क भोजन, जलपान एवं खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी एवं कैंटीन की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाई गई है साथ ही जल संस्थान द्वारा टेंकर उपलब्ध कराये जायेगे। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त 4 डोरमेट्री सुविधा मय 80 बेड भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जंगल में लगी भीषण आग,सैकड़ों पेड़ जलकर राख


अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील स्थित तल्ली मिरई और किरौली के बीच के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। आग इतनी विकराल है कि इसकी लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही हैं। जिसे बुझाने के लिए वन विभाग हर संभव कोशिश करने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार, अबतक सैकड़ों पेड़ इस आग की चपेट में आकर राख हो चुके हैं और अभी भी जंगल धधक रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसे बुझाने के प्रयास शुरुआती तौर पर दिखाई नहीं दिए। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में चीड़ के जंगल धधकने लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों की वन संपदा और वन्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। वही ं वन विभाग और प्रशासन की ओर से आग पर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठने लगे हैं। हर साल वन विभाग को आग बुझाने के लिए करोड़ों की धनराशि दी जाती है, लेकिन फिर भी आग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।
डीएफओ अल्मोड़ा द्वारा जारी बयान के अनुसार आग नाप खेत में लगी है, और यह क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग को तुरंत जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से 20 सदस्यीय विशेष दल को मौके पर भेजा गया है जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है। दोषी व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विभाग का दावा है कि आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि आग अभी थमी नहीं है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की सुस्ती को लेकर गहरा आक्रोश है। आगे पढ़ें

पलगाम आतंकी हमले के विरोध में पछवादून का बाजार बंद


  1. देहरादून/ विकासनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को पछवादून के बाजार बंद रहे। हिंदू संगठनों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। साथ ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
    इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमला अत्यंत दुरूखद, निंदनीय और मानवता के विरुद्ध एक कायरता पूर्ण कृत्य है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल देहरादून ने यह निर्णय लिया है कि पछवादून व्यापार मंडल एसोसिएशन 25 अप्रैल को बाजार बंद रखेगा। बताया कि शाम सात बजे यात्रिक होटल के पास सभी को एकत्र होकर कैंडल मार्च गीता भवन से होते हुए पहाड़ी गली चौक तक निकालेंगे। कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे क्रूरतापूर्ण कृत्यों का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाए।
    इसके अलावा सपा के पूर्व जिला महासचिव रघुवीर सिंह मेहता ने पहलगाम में आतंकी घटना में पर्यटकों की हत्या पर गहरा रोष जताया है। सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सतपाल सिंह  ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। श्रद्धाजंलि सभा में अमर, राजेश, बिल्लू, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

“आगे पढ़ें

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,मौके पर ही दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ट्रक ने मिल कर्मचारी को रौंदारू मृतक की पहचान दीपक सिरोही के रूप में हुई, जो सेंचुरी पेपर मिल का नियमित कर्मचारी था. दीपक न्यू कॉलोनी, पेपर मिल के अंदर रहता था. जानकारी के अनुसार, देर रात ट्रक मिल के अंदर से माल उतारने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई।
इस हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके कारण तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।
बताया जा रहा है कि दीपक सिरोही शाम को फैक्ट्री से ड्यूटी छूटने के बाद बाजार चला गया था। देर रात घर के लिए बाजार से  लौट रहा था। इस दौरान फैक्ट्री गेट के बाहर हादसा हो गया। पुलिtस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।आगे पढ़ें

वन विभाग ने मारा छापा,कई प्रतिबंधित पक्षी बरामद

वन विभाग ने मारा छापा,कई प्रतिबंधित पक्षी बरामद
रुड़की। शहर में  वन विभाग की टीम ने पिंजरों में कैद बेजुबान प्रतिबंधित पक्षियों को कब्जे में लिया है। साथ ही शहर में इन पक्षियों का कारोबार करने वाले दो लोगों को भी वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। टीम द्वारा दोनों कारोबारियों से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की गई। टीम को आशंका है कि इस कारोबार में अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।
रुड़की शहर के मछली मोहल्ले में पिछले काफी समय से प्रतिबंधित बेजुबान पक्षियों को पिंजरे में बंद करके कड़ाके की धूप में छत पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पक्षियों में तोते शामिल हैं। इसी बीच वन विभाग के वन दारोगा आशुतोष को सूचना मिली कि मछली मोहल्ला में बिल्डिंग की छत पर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पक्षियों को पिंजरे में बंद कर छुपाकर रखा गया है। इस सूचना पर तत्काल वन दारोगा आशुतोष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छत पर पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पक्षियों को पिंजरों में कैद किया हुआ था। इसके बाद उन्होंने सभी पिंजरों को कब्जे में ले लिया। इसी के साथ दो कारोबारियों को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद विभाग की टीम उन्हें अपने कार्यालय ले गई। वहां पर हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से वन विभाग की टीम ने पूछताछ की। टीम जानकारी जुटा रही है कि ये तोते कहां से लाए जाते थे. इनको कहां-कहां पर बेचा जाता था। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। उधर इस छापामार कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों कारोबारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।