आदि शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का मंदिर समिति द्वारा बद्रीनाथ धाम में स्वागत बड़े घूम धाम से हुआ जानिए सभी समाचार

Spread the love
बद्रीनाथ धाम,आदि शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का मंदिर समिति द्वारा बद्रीनाथ धाम में स्वागत बड़े घूम धाम से हुआ ।
इससे पहले मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल एवं डिमरी सभा के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री के धर्म भाई चंद्र मोहन गौड़ कृष्णा होटल ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल के संपादक के साथ देहरादून से आए हरीश चंद्र हुरला, चांद भाई आदि ने शंकराचार्य जी का आशीर्वाद लिया और ज्योतिर्मठ के प्रभारी स्वामी स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि महराज के सफल प्रबंधन में सभी व्यवस्था अच्छी रही ।
इसके बाद ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पहुचने पर नगर पालिका परिषद के निवासियों ने हार्दिक स्वागत कर मंगल गीत गाया ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।
https://www.facebook.com/share/r/1EnYVZiEsL/

आगे पढ़ें
बिना अनुमति संचालित हो रहा हाॅट मिक्स प्लांट सील


पिथौरागढ। डीडीहाट में बिना अनुमति के संचालित हॉट मिक्स प्लांट को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया है। हॉट मिक्स प्लांट, धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना की हाईटेंशन लाइन के लिए खतरा बन गया था।
टनकपुर-तवाघाट हाईवे में बगडीहाट के पास बीआरओ ने हॉट मिक्स प्लांट लगाया था। जिस स्थान पर यह प्लांट लगा था, उसके ठीक ऊपर से पिथौरागढ- सितारगंज और उत्तर प्रदेश के बरेली पावर स्टेशन के लिए विद्युत आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन गुजरती है। हॉट मिक्स प्लांट लगने से हाइटेंशन लाइन की तारों में कार्बन जमा होने का खतरा पैदा हो गया था। ऐसे में ग्रिड फेल होने या स्पार्क होने पर लाइन के टूटने की आशंका भी बनी हुई थी। इस मामले में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार की ओर से प्रशासन को पत्र भेजा गया था। पावर ग्रिड की ओर से पत्र मिलने के बाद इस मामले में प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। तहसील प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट लगाने संबंधी अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति के बिजली की हाईटेंशन लाइन के नीचे लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट को प्रशासन ने सील कर दिया।

आगे पढ़ें
आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत,वन विभाग हुआ अलर्ट

Lavc60.9.100

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिये जाने से लोगों में दहशत फैलने लगी है।  एक गुलदार का  वीडियो  भेल सेक्टर एक इलाके के मैन रोड का है।  वीडियो में गुलदार सडक किनारे एक नाले में बैठा हुआ नजर आ रहा है। गुलदार काफी देर तक नाले के पास बैठा रहा, जिसे देखकर वहां कार सवार थम गए। हालांकि कार की रोशनी पड़ने से थोड़ी देर बाद गुलदार वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया। उसके बाद से इस इलाके से गुजरने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग वन विभाग से गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रात में कार सवार वहां से गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर रात के अंधेरे में गुलदार पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने गुलदार का वीडियो बना लिया। कार की हैडलाइट देखकर गुलदार नाले से बाहर निकला और फिर जंगल में चला गया। दावा किया जा रहा है कि गुलदार किसी शिकार की तलाश में नाले में घात लगाए बैठा था और कार सवारों को देखकर फिर जंगल की ओर लौट गया।
हरिद्वार वन विभाग के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिस स्थान पर गुलदार दिखाई दे रहे है, वो राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है। फिर भी वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और वनकर्मियों को भी अलर्ट किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनकी वीडियो फोटो न बनाएं, ये खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लोग रात में जंगल की सीमाओं के पास जाने से बचें। .

आगे पढ़ें
प्रतिबंधित मांस मामलाः हिंदूवादी नेता ने पुलिस को चकमा देकर कोतवाली में किया आत्मसमर्पण
नैनीताल। मंगलवार को रामनगर मांस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता मदन जोशी ने मंगलवार को एक नाठकीय अंन्दाज में रामनगर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस पिछले कई दिनों से मदन जोशी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। यहां तक कि मंगलवार को कोतवाली के बाहर भी गिरफ्तारी की योजना बनाई गई थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले से अंदेशा था कि मदन जोशी आत्मसमर्पण करने आ सकते हैं। इसलिए कोतवाली के बाहर पुलिस ने पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। लेकिन मदन जोशी अलग ही रास्ते से स्कूटी पर सवार होकर सीधे कोतवाली के अंदर पहुंच गए, जिससे पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अंदर पहुंचते ही उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस के मंसूबों पर यह सीधा पानी फेरने जैसा था। आत्मसमर्पण की खबर फैलते ही कई भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी कोतवाली पहुंचे।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि मदन जोशी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। नगर के मंडल अध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मदन जोशी ने आज स्वयं समर्पण किया है। इससे पहले मदन जोशी ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने पहले जिन लोगों के नाम पुलिस को दिए थे, उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मदन जोशी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताडघ्ति किया है।

आगे पढ़ें
अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयीें एक महिला के पास आधार, से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिसके चलतेा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी महिलाएं कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में रह रही थी। गिरफ्तार आरोपी महिला के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में आरोपी की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर देहैरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।
वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 08 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा चुका।