Goodnees दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर Dm से जनता खुश पढ़ें सभी समाचार’

Spread the love

 

दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’

 

*भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से अधर में लटका था मामला, डीएम ने पहली ही बैठक में लिया संज्ञान,*

 

*दिए त्वरित कार्यवाही, एस्टीमेट गठन और कार्यदायी संस्था चयन के निर्देश,*

 

*14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को डीएम पहले ही दिलवा चुके नया उच्च स्तरीय आशियाना,*

 

*बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में करा चुके विधिवत् दाखिला, Specially abled बालिकाओं को संस्थाओं द्वारा एडमिशन न देने पर डीएम ने बैठाई थी उच्च स्तरीय जांच।*

 

*डीएम के निर्देश, चकराता ब्लाक में छूटे 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए विशेष शिविर,*

 

*दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क उपलब्ध करें सहायता उपकरण, शिविरों का हो व्यापक प्रचार प्रसार।*

 

*चकराता के बाद अब रायपुर व डोईवाला ब्लाक में होगा दिव्यांगजनों का सर्वे, रखे गए है विशेष सर्वेयर।*

 

*हर दिव्यांग को मिले सरकारी योजना का लाभ, कौशल विकास में सुनिश्चित करें दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी,*

 

*डीडीआरसी की समीक्षा में डीएम ने दिए निर्देश, दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें काम।*

 

*देहरादून 28 जून, 2025*

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’ बनाया जाएगा। भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से यह मामला अधर में लटका था। पहली ही बैठक में डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए स्टेट रेफरल सेंटर के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए एस्टीमेट गठन और कार्यदायी संस्था चयन के निर्देश दिए। डीएम के प्रयासों से पूर्व में 14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को नया उच्च स्तरीय आशियाना भी मिल चुका है। इन बालिकाओं को बंद होने जा रही सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में विधिवत् दाखिल कराया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि चकराता ब्लाक में छूटे 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाए। दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरण हेतु शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। विशेष सर्वेयर रखते हुए चकराता के बाद अब रायपुर व डोईवाला ब्लाक में भी दिव्यांगजनों का सर्वे करें। डीएम ने कहा कि हर दिव्यांग को सरकारी योजना का लाभ मिले। दिव्यांगजनों का कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

 

दिव्यांगजनों को विभिन्न चिकित्सा सुविधा के लिए ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ की स्थापना के लिए भूमि न मिलने के कारण वर्ष 2014 से मामला अधर में लटका हुआ था। जबकि भारत सरकार से उस समय 56 लाख की धनराशि भी आवंटित की गई थी, जो वर्तमान में ब्याज सहित 80 लाख हो चुकी है। जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को भारत सरकार की राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुर्नवासन योजना (एनपीआरपीडी) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न चिकित्सीय सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ स्थापित करने हेतु अविलंब प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए ब्लड बैंक भवन के ऊपर एक मंजिल का निर्माण किया जाएगा। बताते चले कि ‘‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’’ में मूक व बधिर श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए आडियोमेट्री यूनिट, मानसिक दिव्यांगों के लिए आईक्यू टेस्टिंग यूनिट और शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगों के लिए फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके अलावा स्टेट रेफरल सेंटर एक स्पेशलाइज्ड रिसोर्स सेंटर की तरह काम करेगा। जिससे दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय, पुनर्वासन व संदर्भगत सेवाएं मिल सकेंगी।

 

जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) को हरबर्टपुर से कोरोनेशन अस्पताल में स्थित गांधी शताब्दी भवन के दूसरे मंजिल पर शिफ्ट करने और विज्ञप्ति प्रकाशित कर एनजीओ के माध्यम से प्रभावी तरीके से इसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। वही दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने हेतु शिविरों और ईसी रोड स्थित समाज कल्याण कार्यालय में संचालित ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र’ (पीएमडीके) का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा।

 

जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों पर चकराता ब्लाक में बाल विकास विभाग के माध्यम कराए गए सर्वे पर सामने आया कि चकराता में कुल 626 दिव्यांगजन है। जिनमें से 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र और 19 दिव्यांगों का आधार कार्ड नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को क्षेत्र में शिविर लगाकर छूटे हुए सभी दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि विकासखंड रायपुर और डोईवाला में भी दिव्यांगजनों का सर्वे कराया जाए। कहा कि जनपद के किसी भी गांव क्षेत्र का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं उनकी कोर टीम के प्रयासों से 14 अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को नया आशियाना मिला है। इन बच्चों को सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में शिफ्ट किया गया है। सत्य साईं आश्रम अपने निजी एवं आर्थिक कारणों से बंद हो रहा है और बच्चों को रखने में असमर्थ था।

 

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का त्वरित वितरण, उपकरणों की सुलभ आपूर्ति, पेंशन भुगतान और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

डीडीआरसी की प्रबंधन समिति की बैठक में जिला समाज कल्याण दीपांकर घिल्डियाल, एसीएमओ डॉ राजीव दीक्षित, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ मानस, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीडीआरसी नोडल अधिकारी निरूपमा रावत आदि उपस्थित थे।

 

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

[28/06, 6:10 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

 

*निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल सप्लाई, लापरवाही मिली, तो नपेंगे जिम्मेदार।*

 

*डीएम की दो टूकः युद्धस्तर पर करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण, यह जान लें अधिकारी।*

*जल स्रोत और टैंकों का हो नियमित क्लोरीनेशन, मेंटेन रखें पानी की गुणवत्ता।*

 

*पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24ग7 कंट्रोल रूम में तैनात।*

 

*‘इधर शिकायत, उधर समाधान’ः कंट्रोल रूम को अब तक मिली 192 शिकायतें, 182 निस्तारित।*

 

*प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति-डीएम*

 

*देहरादून 28 जून, 2025*

मा0 मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से युद्वस्तर पर समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 17 जून तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 192 शिकायतें मिली है, जिसमें से 182 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही है। बजट की कोई कमी नही है। कहीं पर फंड की विशेष आवश्यकता है तो इसकी डिमांड उपलब्ध करें।

 

जिलाधिकारी ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24ग7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।

आगे पढ़ें

देहरादून के राजपुर, सपेरा बस्ती, शहंशाही, जाखन, कैनाल रोड, बारीघाट, दून विहार, मालसी, गुनियाल गांव के आसपास के क्षेत्र पेयजल की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 23 जून को बरसात के कारण शिखर फाल में इंटेक चैबर के समीप भारी मलबा आने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इंटक चैंबर से मलबा सफाई कर 24 जून को पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई है।

 

राजीव नगर में पेयजल की समस्या पर बताया कि राजीव नगर डांडा-1 नलकूप से राजीव नगर की एसी पाइप लाइन जर्जर स्थिति में है, जिससे पर्याप्त दबाव से जलापूर्ति संभव नही है। एसी पाइप लाइन को एमएसईआरडब्लू पाइप लाइन से बदलने के लिए आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। डीएल रोड में पेयजल की समस्या पर बताया कि 26 जून को नलकूप की मोटर खराब होने के कारण आर्यनगर, डीएल रोड, सेवक आश्रम रोड क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। मोटर को ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आरकेडिया श्यामपुर में पेयजल लाइन लीकेज की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत कर लाइन को सुचारू कर दिया गया है।

 

अमित विहार निवासी संजय सिंह की पानी न आने की शिकायत पर उपभोक्ता के घर का मौका मुआयना किया गया। जिसमें उनकी निजी सर्विस लाइन में लीकेज पाई गई। वही हरचावाला निवासी अवतार सिंह की पानी न आने की शिकायत पर बताया कि वर्तमान में क्षेत्र बसावट बढने से अधिक जल कनेक्शन वितरण से पानी की समस्या हुई है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं की पानी समस्या का स्थायी समाधान हेतु जलाशय से 5 मिमी व्यास की अलग पाइप लाइन बिछाने का काम प्रगति पर है और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। पेयजल की जो भी शिकायत कंट्रोल रूम को मिल रही है प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ उसका निस्तारण कर जनमन को राहत पहुंचाने में जुटा है।

 

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

 

आगे पढ़ें

➡️मौसम  विभाग की चेतावनी और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) से जुडे सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। शहरी क्षेत्रों में जल जमाव न हो, बारिश के पानी की उचित निकासी, जल भराव वाले क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को कहा है।