“आपदा ग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी टिहरी ने दिए कार्यवाही के निर्देश”
आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वनश्यूल ग्राम के ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा कई हेक्टेयर कृषि भूमि मलबे से प्रभावित हुई है। दौकला तोक में कई आवासीय भवनों को खतरा बताया गया, जिनमें चंद्र प्रकाश, टीका राम, इंद्रमणि एवं लखी राम ने अपने-अपने घरों की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
तोक पालीसारी एवं मूलधार क्षेत्रों में भी कई घर आपदा की जद में होने की बात स्थानीय निवासी शिवशरण, गिरीश, रतन मानी एवं मुकेश दास ने रखी। ग्रामीणों ने रास्ता एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी बताई।
इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज को ग्राम में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय-समय पर किट वितरण होता रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा तत्पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान आरती खंडूरी, ब्लॉक अध्यक्ष ललित खंडूरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।
NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में *आज दिनांक 21.08.2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, अखोडी घनसाली के दुर्गम छेत्र* में कार्यक्रम किया गया, जिसमें लगभग 389 छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के अंत में NDRF, SDRF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ रेस्क्यू का डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित, अध्यापक आशुतोष रतुडी अध्यापिका श्रीमती शशी कोहली, विद्यार्थियों , मे आँचल, राधा, दिव्या, किरन विजय सिंह, आदि को अभ्यास भी कराया गया l
NDRF टीम के कमांडर ने बताया कि कमांडेंट, 15 वी, NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह के कार्यक्रम टिहरी जिले में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक लगभग 15 स्थानो में चलाए जाएंगे। NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 19.08.25 से 24.08.25 तक विकासखंड घनसाली में तथा दिनांक 26.08.25 से 02.09.25 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखनीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम के साथ, SDRF टीम घनसाली एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में बताया। श्री धर्मेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक अखोडी द्वारा कहा गया कि NDRF की टीम इतने सुदूर भिलंगना ब्लॉक में देख बच्चे और अध्यापक बहुत खुश हैं कि पहली बार नेशनल लेवल की फोर्स स्कूल में आई है, जिसके लिए स्कूल प्रसाशन ने NDRF तथा आपदा प्रबंधन टिहरी गढ़वाल का धन्यवाद व्यक्त किया l
आगे पढ़ें
“मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज विकासखंड थौलधार के इंडियान गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में संचालित हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पेयजल की मांग रखे जाने पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा देवी, प्रधान ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र कोहली, और ग्राम वासी कुलवीर सिंह नेगी, विनोद रावत, महावीर सिनवाल, मनोज पडियार सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।
