अतिवृष्टि से मची तबाही, मकान और वाहन मलबे में दबे

रुद्रप्रयाग। जिले में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। केदारघाटी में अतिवृष्टि के कारण रुमसी गदेरे ने तबाही मचाई है। बेड़ू बगड़ और चमेली गांवों में शुक्रवार देर रात अतिवृष्टि हुई। गांव के लोगों का कहना है कि देर रात बादल फटा है। इलाके में भारी तबाही मची है। कई घर और वाहन मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीमें मौके ले लिए रवाना हुईं। शुक्रवार की रात रुद्रप्रयाग जिले के रुमसी गदेरे के पास स्थित बेड़ू बगड़ और चमेली गांव वालों के लिए दर्द लेकर आई। लोग गहरी नींद में सोए थे कि रात में भयानक आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। घर से बाहर निकले तो तब तक अतिवृष्टि तबाही लेकर आ चुकी थी।
रात में किसी तरह जान बची। सुबह के उजाले में अतिवृष्टि द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर आंखों के सामने था। किसी का घर मलबे में दब गया था तो अनेक वाहन भी मलबे के नीचे दबे पड़े थे। कई वाहनों का तो पता ही नहीं चल पाया।
शनिवार सुबह इलाके में लोगों के सामने खौफ का मंचर था। हर जगह मलबा ही दिखाई दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि रात में कितना भयानक जल और मलबे का सैलाब आया होगा। गांव का इंटर भी गांव में मची तबाही की कहानी कह रहा है।
आगे पढ़ें
पुल के नीचे युवती की शव मिलने से हड़कंप
हल्द्वानी। लामाचैड़ के पास भाखड़ा पुल के नीचे शनिवार सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मुखानी थाने की पुलिस के साथ फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके सीने के ऊपरी तरफ अजीम नाम गुदा हुआ है।
थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि भाखड़ा पुल के आसपास रोजाना सुबह बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए निकलते हैं। सुबह साढ़े पांच बजे किसी व्यक्ति ने आम्रपाली पुलिस को सूचना दी कि पुल के नीचे नदी क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौैके पर पहुंच ग
सलवार-सूट पहनी मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके एक हाथ में ए और दिल के आकार का टैटू गुदा मिला। जबकि सीने में ऊपरी तरफ अजीम लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस के पास उसकी शिनाख्त को लेकर यही दो सुराग है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। 72 घंटे तक स्वजन को ढूंढने की कोशिश की जाएगी। उसके बाद भी परिवार का कुछ पता नहीं चलने पर पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।
पुलिस आशंका आत्महत्या की जता रही है। उसका कहना है कि हो सकता है कि युवती ने पुल से नीचे छलांग लगाई हो। मगर जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
आगे पढ़ें
आज दिनांक 25 जुलाई, 2025 को दिन शुक्रवार देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ नरेश बंसल जी की पूज्य माता जी की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरवंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हाल मे हुआ।


ज्ञात हो कुछ समय पहले डॉ नरेश बंसल जी की पूज्य माता जी का स्वर्गवास हो गया था जिसके निमित आज ब्राह्मभोज एवं तेहरवीं का कार्यक्रम पूजनीय संतो के सानिध्य एवं आशीर्वाद से हुआ।
अपराह्न 12 बजे से सभी ने ब्रह्मभोज ग्रहण किया व उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय हौसबोले जी, राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख श्री राम लाल जी, श्री इंद्रेश जी, श्री ब्रह्म देव (भाई जी), गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी, भाजपा महामंत्री संगठन श्री बी. एल. संतोष जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, आदि सम्मानीय महानुभावों द्वारा भेजा गया शोक सन्देश पढ़ा गया। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे और श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम मे भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन श्री शिव प्रकाश जी, भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा जी, भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन श्री संजय भाई जोशी जी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल श्री भगत कोशियारि जी, राष्ट्रीय कवि संगम के श्री जगदीश मित्तल जी एवं विभिन्न सांसदों एवं विधायकों, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बंधु व समाज के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सम्मानित जेष्ठ-श्रेष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने डाॅ0 बंसल जी की माता को श्रद्धा सुमन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
द्वारा निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा एवं सासंद राज्यसभा
