*मोरारी बापू बतावें किस शास्त्र में वर्णित है कि मरने पर सूतक नही लगता*
वाराणसी,16.6.25
मोरारी बापू ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे निम्बार्क सम्प्रदाय के साधु हैं जिसमें समाधि होने पर ही सब कुछ समाप्त हो जाता है। सूतक नहीं लगता तो इस पर हम यह जानना जानते है कि निम्बार्क सम्प्रदाय के किस ग्रन्थ में गृहस्थ व्यक्ति को सूतक न होने का वर्णन है। निम्बार्क सम्प्रदाय एक वैदिक सम्प्रदाय है तो वह कैसे अनैतिक कृत्य की छूट किसी को दे सकता है? राजा, ब्रह्मचारी और यति को सूतक नहीं लगता। इसके अतिरिक्त अन्य सभी के लिए सूतक हमारे हिन्दू धर्मशास्त्र में कहा गया है।
उक्त बातें परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज ने कही।
*अब निम्बार्क सम्प्रदाय की है जिम्मेदारी*
निम्बार्क सम्प्रदाय में मरण शौच नही लगता ऐसा मोरारी बापू जी ने अपने वक्तव्य में कहा है। अब यह जिम्मेदारी निम्बार्क सम्प्रदाय के लोगों की भी है कि वे इस बात को स्पष्ट करें।
*खुलासा करें बापू*
मोरारी बापू जी ने कथा में कहा कि हमारे पास भी शास्त्र हैं और खुलासा कर सकते हैं तो इस पर हम यह कहना चाहते है कि वे खुलासा करें कि जो उन्होंने कहा है उस वक्तव्य की पुष्टि की शास्त्र वाक्य से होती है।
*सिन्दूर की परवाह नहीं*
सूतक काल में मोरारी बापू के मानस सिन्दूर कथा कहने पर कहा कि मोरारी बापू जी की धर्मपत्नी आजीवन उनके लिए सिन्दूर लगाती रही पर उसके मृत्यु हो जाने पर दस दिन सूतक का पालन नही करने वाले क्या सिन्दूर का मान रख रहे है।
*प्रसिद्ध व्यक्ति की अधिक जिम्मेदारी बनती है*
उन्होंने कहा कि यह मात्र एक व्यक्ति का प्रश्न नहीं है। जब कोई सामान्य व्यक्ति ऐसा करे तो उसकी उपेक्षा की जा सकती है पर कोई प्रसिद्ध व्यक्ति जब शास्त्र विरुद्ध कृत्य करता है तो लोग अनुकरण करने लगते हैं। शास्त्र विरुद्ध आचरण कदापि अनुकरणीय नहीं हो सकता।
*राम के अनुयायी राम के विरुद्ध आचरण कैसे कर सकते हैं*
उन्होंने आगे कहा कि जिन राम भगवान की बापू जी कथा कहते हैं उन राम भगवान के जीवन में धर्मशास्त्र ही प्रमुख था। धर्म शास्त्र का अर्थ ही है वेद और स्मृति। भगवान राम जी का एक भी आचरण वेद विरुद्ध नही रहा तो उनकी कथा करने वाले बापू जी कैसे वेद विरुद्ध आचरण कर सकते हैं?
*मन्दिर में धार्मिकों का प्रबन्धन होता तो ऐसा कभी न होता*
उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मन्दिर का प्रशासन धर्म की अवहेलना कर रहा है? यदि यहाँ की व्यवस्था किसी धार्मिक व्यक्ति का अधीन होती तो ऐसा अधर्म वहां पर नहीं हो सकता था। इसीलिए कहा जाता है कि धर्म का कार्य धार्मिकों की देख-रेख में होना चाहिए। जो लोग मन्दिर का दर्शन कर रहे हैं उनको भी दोष लग रहा है क्योंकि इस कृत्य के बाद मन्दिर का शुद्धिकरण नहीं हुआ है।
*बापू जी से हमारा कोई द्वेष नहीं*
शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि मोरारी बापू जी से हमारा कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है परन्तु यह हमारा दायित्व है कि जहां भी शास्त्र का लोप हो रहा है उसके सुधार के लिए सचेत करें। क्योंकि जब शास्त्र की अवहेलना होती है तो व्यक्ति को न तो सिद्धि मिलती है और न सुख मिलता है।
शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय जी ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज का इस सन्दर्भ का सम्पूर्ण वक्तव्य 1008.guru यू ट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
आगे पढ़ें
आगे पढ़ें
केद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन ।*
*
• *बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत ।*
श्री बदरीनाथ धाम: 16 जून।
केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी पारिवारिक जनों के साथ आज दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
दर्शन पूजा के पश्चात श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत अवगत कराया
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री ने बीकेटीसी द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।
इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट अमित पंवार, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।*
• *रांसी स्थित पैतृक घाट में दिवंगत विक्रम रावत को दी गयी नम आंखों से अंतिम विदाई*
रूद्रप्रयाग: 16 जून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)उपाध्यक्ष विजय कपरवाण बीते रविवार को हुई केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत की अंत्येष्टि में शामिल हुए।
आज सोमवार को पैतृक घाट रांसी में दिवंगत मंदिर कर्मी की अंत्येष्टि हुई इस अवसर पर नम आंखों से दिवंगत विक्रम रावत को अंतिम विदाई दी गयी इस अवसर मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी तथा नाते रिश्तेदार तथा क्षेत्रीय लोग गमगीन माहौल में अंत्येष्टि में पहुंचे।
इसके पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण तथा मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारियों ने दिवंगत मंदिर कर्मी के बच्चों,परिजनों माता- पिता को ढाढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की तथा मंदिर समिति से हर संभव सहायता सहयोग का भी भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रबंधक अनिल भट्ट, प्रकाश पुरोहित, नवीन सेमवाल, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
•
[*राजभवन देहरादून/काशीपुर 16 जून, 2025*
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार काशीपुर पहुँचे। काशीपुर पहुंचकर राज्यपाल ने नानकाना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और नानकाना साहिब परिसर के सरोवर का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरांत राज्यपाल ने काशीपुर मंडी अतिथि गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों व भारत सरकार की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बेस्ट इलेक्शन इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेस के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर बीस सूत्रीय कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जिस पर राज्यपाल ने जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 6 प्रतिशत कार्य अंतिम चरण में है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में जल संयोजन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में गिर रहे भू-जल स्तर को देखते हुए ग्रीष्म कालीन धान की खेती पर रोक लगाई गई है ताकि भू-जल स्तर को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा जनपद में सरकारी जमीनों में अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही ड्रग्स व साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। कई साइबर फ्रॉड व ड्रग्स अपराधियों को अभियान चलाकर जेल की सलाखों में डाला गया है।
जिलाधिकारी ने भारत सरकार की फ्लेगशिप (ध्वजवाहक) योजना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीएम जन मन योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, पीएम मातृ बंधन योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम स्वानिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास योजना कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला समूह बनाये गये है जिन्हें बैंकों से लिंक करते हुए उनके उत्पादों की विपणन की भी व्यवस्थाएं की जा रही है। महिला समूहों को जनपद, प्रदेश व देश के विभिन्न मेलों के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला समूहों को जनपद में कैन्टीन, पार्किंग, ग्राथ सेंटर आदि भी उपलब्ध कराये जा रहे है ताकि उनकी आर्थिकी मजबूत हो सकें। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारियों द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है व जन समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील दिवस, जनता दरवार, समय-समय पर बहुद्देशीय शिविर व बीडीसी बैठकें आयोजित की जाती है।
राज्यपाल ने रूद्रपुर में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की सराहना की साथ ही उन्होंने 05 योजनाओं की सफलता की कहानी उपलब्ध कराने व प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन लिखित विवरण देने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा. पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राईम निहारिका तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, गुरूद्वारा में बाबा सुरेन्द्र सिंह, बाबा गुरजन्त सिंह, बाबा हरि सिंह, बाबा लाखन सिंह व खालसा फाउंडेशन सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
यह पढ़े
*राजभवन देहरादून/हरिद्वार 16 जून 2025*
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) डाम कोठी हरिद्वार पहुॅचकर कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला तथा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद टिहरी में महिलाओं का एनिमिक सर्वे कराने सहित किये गये विभिन्न कार्यों की प्रशंसा करते हुए निर्देश दिये कि उसी तर्ज पर हरिद्वार हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु नवाचार के कार्य किये जायें। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की ऑन ग्राउण्ड प्रजेंटेशन तैयार कराने का टास्क जिलाधिकारी को दिया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा तथा कुम्भ मेले के सफल संचालन हेतु कांवड़ यात्रा को प्रोफेशनली डील किया जाये तथा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था एवं भावनाओं को फोटो एवं वीडियोग्राफ के माध्यम से अंकित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग की चर्चा न होेकर कांवड़ यात्रा तथा हरिद्वार के महत्व की चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि कांवड़ दर्शन के रूप में कांवड़ यात्रा महत्व आदि के बारे में बताया जाये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां तथा पहलुओं को जनता तक पहुॅचाया जाये ताकि गलत व्यक्तियों को बोलने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ मेले के दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा अच्छी कार्य शैली का उदाहरण पेश किया गया था, उनके अनुभव साझा किये जाये।
राज्यपाल ने कहा कि हरिद्वार पौराणिक एवं धार्मिक आस्था का गढ़ हैं, इसके चहुॅमुखी विकास हेतु दूरगामी सोच रखते हुए स्थायी प्रकृति के कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जनपद को धार्मिक आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था के हब के रूम में भी विकसित किया जाये।
राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु शुरू किये गये आंगनवाड़ी सुपर स्टार के लिए सीडीओ की प्रशंसा। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्टिंग के प्रति जनता को जागरूक किया जाये ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी क्राईम एवं यातायात जितेन्द्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
