भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हल्द्वानी। पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार में लिप्तता और अपराधियों के साथ साठ गांठ को लेकर अब आईजी कुमाऊं ने सख्त निर्देश जारी किया है। जिसके लिए पुलिस विभाग ने अब टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। जिसके माध्यम से आम जनता अब पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर सकती है।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं ड्रग्स फ्री बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत कुमाऊं रेंज स्तर पर स्पेशल टास्क फोर्स आपरेशन का गठन किया गया है। इन टीमों का उद्देश्य नशे के कारोबार और पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। साथ ही समाज में कानून-व्यवस्था और शांति-सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है। आईजी ने निर्देश जारी किया है की यदि एसओटीएफ की कार्रवाई के दौरान कोई पुलिसकर्मी किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए रेंज स्तर पर हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। जिस पर केवल अवैध ड्रग्स के कारोबार एवं पुलिस की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्ट्राचार एवं संगठित जघन्य अपराधों की ही सूचना दे सकते हैं। आईजी कुमाऊं रेंज ने कहा ड्रग्स की बिक्री, पुलिस की मीलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार एवं गंभीर संगठित अपराधों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। देखने में आया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायतों को गम्भीरता से न लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. अपराधियों के साथ मीलीभगत पुलिस के छवि को खराब कर रही है।
आईजी कुमाऊं रेंज ने कठोर निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि जांच के दौरान यह सामने आता है कि किसी भी स्तर पर पुलिस की मिलीभगत पायी गयी तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध ड्रग्स के कारोबार, संगठित अपराध, पुलिस की भ्रष्ट्राचार में संलिप्तता की सूचना कुमाऊं परिक्षेत्र के हेल्पलाइन नम्बर 9411110057 पर दी जा सकती है।सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
आगे पढ़ें
सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर
देहरादून। शुक्रवार सुबह पांवटा साहिअ रोड पर आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी इनोवा व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति राजुल(30) पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली विकासनगर की मौत गई।वहीं, बाइक सवार एक बच्चे को विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी
नैनीताल। रामनगर-काशीपुर मार्ग पर किशनपुर चिलकिया पावर हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने सें सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया शव मिलने की सूचना पर उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद शुरुआती जांच की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव करीब 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह पूरी तरह सड़ चुका है. शव के चेहरे की पहचान संभव नहीं हो पाई है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिससे मृतक की पहचान हो सके। उन्होंने बताया पुलिस मौत की वजहों का पता लगाने में भी जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
आगे पढ़े
विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि
हरिद्वार। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को शुक्रवार को हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई और विनती की गई कि इस दुरूख की घड़ी में मां गंगा उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज मां गंगा को पुष्प अर्पित कर अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मां गंगा सभी आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें। इसके अलावा अधीर कौशिक का कहना कि सरकार को इस मामले की विस्तृत जांच करनी चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की कोई घटना न हो। मालूम हो कि गुरुवार को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के एक मिनट के अंदर ही विमान क्रैश हो गया है। विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति बच गया, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।
आगे पढ़े
भारी बारिश के चलते कुमाऊ और गढ़वाल को जोड़ने वाला हाईवे बाधित,कई वाहन फंसे
नैनीताल। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते रामनगर क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 309 धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से बाधित हो गया। हाईवे पर नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
बता दें कि यह वही मार्ग है, जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला पर्यटन जोन तक जाता है। लिहाजा, यहां सफारी पर जाने वाले कई पर्यटक भी बीच रास्ते में फंस गए। धनगढ़ी का यह बरसाती नाला हर साल बारिश के समय पर उफान पर आ जाता है। जो हादसे का कारण भी बन जाता है। इस बार भी बरसात से पहले ही नाले का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। जैसे ही नाले में पानी का बहाव तेज हुआ, वैसे ही वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। नाले से मटमैला पानी को बहता देख लोग सहम गए। फिलहाल, वहीं, प्रशासन की ओर से एहतियातन लोगों को नाला पार न करने की सलाह दी गई। इस बारिश के कारण न केवल स्थानीय लोग बल्कि, सैकड़ों की संख्या में पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी का स्तर अभी भी खतरे के निशान के आसपास है। जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। उधर, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
आगे पढ़े
अंतर्राज्जीय साइबर ठगों का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी बैंक खाते व सिम सहित कई सामान बरामद
देहरादून। अंतर्राज्जीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ व साइबर थाना कुमाऊ द्वारा सयुंक्त कार्यवाही कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 6 लैपटॉप, 23 मोबाईल, 17 सिम कार्ड, 9 बैक खातो का विवरण मय बार कोड स्कैनर, वाईफाई डिवाईस, एटीएम, चौकबुक आदि बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि जनपद नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्रान्तर्गत साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाँयू परिक्षेत्र को साईबर ठगी से जुडे एक बडे अंतरराज्यीय गिरोह की मौजूदगी का पता चला। ग्राम बासुली अमृतपुर थानाक्षेत्र काठगोदाम जनपद नैनीताल में विक्की जोशी के निर्माणधीन होमस्टे के बाहरी दो कमरो में स्थानीय क्षेत्र के युवको द्वारा लैपटॉप व मोबाईल के माध्यम से साईबर धोखाधडी की जा रही है उनके कनेक्शन अन्य साईबर अपराधियो से है जो इंटरनेट का इस्तेमाल कर व्हटसअप तथा टेलीग्राम गुप्रो के माध्यम से विभिन्न लोगो के नाम पर खुलवाये गये बैक अंकाउट इन लडको को उपलब्ध कराते है तथा इनके द्वारा इन बैक एकाउटो में भारतवर्ष के अलगकृअलग स्थानो से साईबर धोखाधडी के शिकार हुए लोगो का धन मँगाकर उसे स्थानान्तरित किया जाता है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसटीएफ कुमाँयू यूनिट तथा साईबर थाना कुमाँयू परिक्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से तकनीकी व मैनुअली रूप से जानकारी जुटाई गई । सटीक जानकारी मिलने पर ज्ञात हुआ कि साईबर अपराधियो द्वारा आबादी से दूर सुनसान जगह पर किराये पर रहकर आधुनिक उपकरणो की साहयता से देशभर में साईबर धोखाधडी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर एसटीएफ, थाना साइबर क्राइम व थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी। जहा साईबर अपराधियो द्वारा 1 बंद कमरे मे लैपटॉप, मोबाईल व बैक खातो, ओटीपी के माध्यम से लोगो के साथ साईबर धोखाधडी की जा रही थी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम जतिन पाण्डे पुत्र माधवानन्द पाण्डे निवासी ग्राम अमृतपुर नियर महर्षि स्कूल पोस्ट आफिस अमृतपुर थाना भीमताल जनपद नैनीताल, कमल किशोर पुत्र खीमराज निवासी ग्राम जाडापानी पोस्ट धानाचूली थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल, हर्ष बोरा पुत्र ललित मोहन सिंह बोरा निवासी ग्राम किशनपुर रैकवाल गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल, कौशल किशोर उर्फ आशीष ठाकुर पुत्र रावेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम बराहीमपुर पोस्ट निजामपुर थाना सोरीक जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश, प्रेम कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी धौलाखेडा डीआरडीओ रोड नियर शिव मन्दिर गोरापडाव कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल मूल निवासी ग्राम वर्मा नगर पोस्ट भीकमपुर थाना सिकन्दराबाद जिला खीरी उत्तर प्रदेश व करन केवट पुत्र रामनिवास केवट निवासी धौलाखेडा डीआरडीओ रोड नियर शिव मन्दिर गोरापडाव कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल बताया।
आगे पढ़ें
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत,दो महिलाएं घायल
हरिद्वार। शुक्रवार सुबह लक्सर के हुसैनपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई। साथ ही उसी क्षेत्र के जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। .
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई। हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर को सूचना दी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि
मुटकाबाद निवासी भोली नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।