*अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।*
देहरादून, 26 सितंबर 2026 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला/महानगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाना चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
श्री गौतम ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी की घटनाओं ने भी गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों की गरिमा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण सार्वजनिक उपक्रमों और सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर इन मुद्दों की वास्तविकता बताने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तराखंड में बेरोजगारी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सुरक्षा और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच संघर्ष कर रही है। गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं तथा भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को और तेज करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।
बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री मदन लाल ने मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।
बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून
आवश्यक सूचना एवं प्रेस आमंत्रण
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली जाएगी तथा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
📅 दिनांक: सोमवार, 28 सितंबर 2026
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: कांग्रेस भवन, देहरादून से शुरू कर के अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक
सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम को कवर करने हेतु सादर आमंत्रण है।
आगे पढ़ें
छात्र संघ चुनावों में पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस समर्थित छात्र नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला। भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का राजनीतिक उपयोग करने की प्रवृत्ति को अब विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों तक ले आई हैः-गणेश गोदियाल
देहरादून 29 सितम्बर
उत्तराखंड के महाविद्यालयों में चल रहे छात्र संघ चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग तथा कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और गिरफ्तार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों की राजनीतिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्र संघ चुनावों में अपनी संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं एवं प्रत्याशियों को दबाव में लेने का प्रयास कर रही है। चुनावी माहौल में पुलिस के माध्यम से गिरफ्तारियां, अनावश्यक पूछताछ, मुकदमे और भय का वातावरण बनाया जा रहा है, ताकि विपक्षी छात्र संगठनों के प्रत्याशियों को चुनाव में विजयी होने रोका जा सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। चुनाव के दौरान राजनीतिक दबाव में कार्रवाई कर किसी संगठन विशेष को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का राजनीतिक उपयोग करने की प्रवृत्ति को अब विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों तक ले आई है। छात्र संघ चुनावों में पुलिस की मौजूदगी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए होनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के हितों की रक्षा के लिए।
प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्र संघ चुनावों को प्रभावित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का दुरुपयोग जारी रहा तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी
और छात्र हितों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि पुलिस के बल पर छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। छात्र अपने मताधिकार से जवाब देंगे और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का विरोध करेंगे।