Good news,मुख्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए जानिए सभी समाचार एक साथ

Spread the love

मुख्य मंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने  मुख्य मंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य जून 2029 तक रखा गया है, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित अवधि मार्च 2030 से पहले पूर्ण करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना :
लगभग रू. 3808 करोड़ लागत की इस योजना के तहत 150.6 मी. ऊंचे बांध का निर्माण, 42.92 किमी लम्बी नहर का पुनर्निर्माण एवं 21.25 किमी लंबी नई नहर का निर्माण कार्य किया जाना है। इस परियोजना के तहत हल्द्वानी शहर एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों की भविष्य की लगभग 10.50 लाख आबादी के लिए 117 एम.एल.डी. पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। इस परियोजना में बनने वाली 09 किमी. लम्बी झील से एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित होगा तथा लगभग 57 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन होगा।

सौंग बांध पेयजल परियोजना :
लगभग रू. 2492 करोड़ लागत की इस योजना के तहत 130.60 मी. ऊंचे बांध का निर्माण एवं 1.5 मी. व्यास की 14.70 किमी. लम्बी जल वहन प्रणाली का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 85 किमी. जल वितरण प्रणाली एवं 150 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र का निर्माण भी इस परियोजना के तहत किया जाना है। इससे भविष्य में देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों की वर्ष 2053 तक अनुमानित लगभग 10.65 लाख की जनसंख्या के लिए 150 एम.एल.डी. ग्रेविटी से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इस बांध निर्माण से बनने वाली 3.5 किमी. लम्बी झील को एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु, सचिव श्री एस.एन.पाण्डेय, श्री युगल किशोर पंत, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन एवं अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 27 जून, 2025

‘‘मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई NCORD राज्य स्तरीय समिति की बैठक।‘‘

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा शुक्रवार को NCORD राज्य स्तरीय समिति की सप्तम बैठक की गई। देर सांय तक चली उक्त बैठक में समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी के वीसी कक्ष से बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव ने कहा कि नशामुक्ति के लिए उसकी स्थिति से अवगत होते हुए सख्त प्रर्वतन की कार्यवाही कर जड़ तक जाकर नशीली दवाओं की मांग एवं आपूर्ति की चैन को तोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता हेतु इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर, रेडियो, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के माध्यम से वृहद् स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय। नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए अगले 15 दिन के भीतर अभियान चलाकर नशा प्रभावित क्षेत्रों एवं दुकानांे में छापेमारी करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिला एवं युवक मंगल दलों को सक्रिय करना, स्वास्थ्य जांच अभियान, स्कूलांे में प्रहरी क्लब तथा काॅलेजों में हेल्थ एण्ड हाईजिन क्लबों को असरदार करने, जिला स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा समिति की अगली बैठक जल्द आयोजित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर नशामुक्ति केन्द्रों को लेकर भी चर्चा की गई।

वीसी के पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से नशामुक्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। समाज कल्याण विभाग को नशामुक्ति केन्द्र का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने, सूचना विभाग को नशीली दवाओं के सेवन से उत्पन्न खतरों को लेकर लघु फिल्म, मादक पदार्थों के आदी व्यक्ति, जिसने नशे पर काबू पा लिया हो, उसकी सफलता की स्टोरी तथा मनोवैज्ञानिकों के जागरूकता सम्बन्धी इंटरव्यू आदि इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर, रेडियो, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने, सेवायोजन विभाग को कैरियर कांउसिलिंग कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिये गये तथा स्कूल के बाद बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की बात कही गई, ताकि बच्चों की ऊर्जा सही दिशा में लग सके। बैठक मंे अधिकारियों द्वारा नशामुक्ति को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये गये।

इस मौके पर एडीएम ए.के. सिंह, डीपीओ संजय गौरव, डीपीआरओ एम.एम.खान, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, मनोवैज्ञानिक डाॅ. रीना सिंह सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 27 जून, 2025

‘‘कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने की बैठक।‘‘

“कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा”

 

27 जून, शुक्रवार जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तहसील नरेंद्रनगर के सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी को अगले तीन–चार दिनों में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इस दौरान सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह ने गंगोत्री और नीलकंठ कांवड़ दोनों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्लान, कांवड़ के लिए पैदल रास्ते और डाक कांवड़ की गाड़ियों की पैकिंग से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने ट्रैफिक प्लान की सूचना आम जनमानस की सुविधा हेतु प्रसारित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि जो कांवड़ यात्री रूट से हट कर आता है उनको रास्ते में लगे बैरियर से वापस भेज दिया जाता है। कानून एवं व्यवस्था के लिए वन-वे का प्लान बनाया जाता है, इस पर जिलाधिकारी ने रानीपोखरी-गुजराड़ा मार्ग को बंद करने को कहा।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने पूर्णानंद स्टेडियम, जिला विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की पार्किंग के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने पार्किंग की पर्ची में नंबर, साइनेज और पार्किंग का नाम लिखने के निर्देश दिए। साथ ही मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में सामान्य सुविधाएं यथा शौचालय, पानी, बिजली, पेयजल आदि सुनिश्चित करने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गोसदन में भेजने के निर्देश दिये। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को भंडारे में फायर, सफाई, फूड सिक्योरिटी, रेट लिस्ट की व्यवस्था और ओवर चार्जिंग की शिकायत न आए इस पर जांच करने कहा।

पुलिस विभाग को नीर झरने को बैरिकेड लगा कर बंद करने और सभी सेंसिटिव प्वाइंट जहां लोग सेल्फी ले सकते है उनको चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने, सिंचाई विभाग को तीनों घाटों पर टूटी हुई जंजीरों को ठीक करने और पेंट करने, नगर पालिका को श्रव्य संदेश द्वारा जनता को लगातार घाट पर सावधानी बरतने के संदेश देने तथा एनएच को मार्केट में गड्ढे भरान करने को कहा गया।

इस दौरान जल संस्थान, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि रामझूला, तपोवन, भद्रकाली और चंद्रभागा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है और कुल 3 एम्बुलेंस रास्ते में तैनात रहेगी जिसमें एक 108 की है। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. सुभाष ने भी अपने विभाग की स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कम से कम समय में एम्बुलेंस पहुंचने हेतु ट्रैफिक प्लान पुलिस विभाग के साथ समन्वय के लिए कहा।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, एसडीएम आशीष घिड़ियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन पहुंचा लोकतंत्र सेनानी के द्वार*

*पेंशन संबंधी समस्या समाधान हेतु संकलित किए जरूरी दस्तावेज।

*देहरादून 26 जून, 202,5
गत दिवस सेवासदन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व कैबनेट मंत्री स्व0 श्री मोहन सिंह रावत (गांववासी) की धर्मपत्नी मुन्नी रावत की पेंशन से जुड़ी समस्या पर देहरादून जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी जय भारत ने वृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम लोकतंत्र सेनानी के देहरादून, बदरीपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंची। जिला प्रशासन की टीम ने लोकतंत्र सेनानी की धर्मपत्नी मुन्नी रावत से उनकी समस्या जानी और उनकी पेंशन संबंधी समस्या के निस्तारण हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द ही उनकी पेंशन समस्या का समाधान किया जाएगा।

मा0 मुख्यमंत्री ने आपातकाल में भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अपर्ण करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के हितों की रक्षा के साथ उनकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण करने हेतु शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण एवं हितों के लिए जिला प्रशासन पूरी संजीदगी से त्वरित कार्रवाई कर संज्ञान ले रहा है।

आगे पढ़ें

देहरादून दिनांक 26 जून 2025, जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने अवगत कराया कि अवैध गैस रिफिलिंग की

शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सेलाकुई स्थित बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गईं। इस दौरान संतोष पाल जो कि पाल गैस एजेंसी के नाम से अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करते पाए गए तथा दीपक पाल की दुकान पर सिलेंडर एवं अवैध रिफलिंग किट भी बरामद किए गए। छापेमारी में 14.2 किलो के 15 सिलेंडर 19 किलो का 1 सिलेंडर एवं 4.2 किलो के 11 सिलेंडर सहित कुल 27 सिलेंडर, रिफिलिंग किट व इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत तहरीर दी गई। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, राहुल बहुगुणा रजत नेगी, विजय नैथानी,संदीप बलूनी, होशियार सिंह,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी।*

*जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को किया रेस्क्यू,*

*अब तक 265 से अधिक बच्चों को किया गया पुर्नवासित।*

*भिक्षा नहीं, शिक्षा के मंत्र पर आगे बढ़ रहा देहरादून जिला प्रशासन।*

आगे पढ़ें

*देहरादून 27 जून,2025 *
मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में पेट्रोलिंग के दौरान पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी, तहसील चौक और डोईवाला से भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 05 बालक और 01 बालिका शामिल है। प्रशासन की टीम अब तक 265 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति, कूडा बीनने और बाल मजदूरी से रेस्क्यू कर चुकी है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत प्रमुख चौक चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती और डेडिकेटेड वाहन के साथ सक्रिय सचल टीमें शहर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाता है और फिर उन्हें आश्रय और शिक्षा प्रदान कर पुनर्वासित किया जाता है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि 25 जून को पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी और तहसील चौक में पेट्रोलिंग के दौरान भिक्षावृत्ति में लिप्त 01 बालिका और 04 बालकों को रेस्क्यू किया गया। वहीं 26 जून को डोईवाला क्षेत्र में भिक्षावृत्ति व कूडा बीनने में लिप्त 01 बालक को रेस्क्यू किया गया। बच्चों का जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें से 02 बालक व 01 बालिका को राजकीय शिशु सदन और 03 बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाया गया है।

जिला प्रशासन बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इंटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कंप्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीक की जानकारी के साथ ही शिक्षा प्रदान की जाती है।

आगे पढ़ें

पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

मा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में करना ही है सुधार; यह गांठ बांध ले अधिकारीःडीएम

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर डीएम खफा, सीडीओ व प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य को औचक निरीक्षण के निर्देश

दर्शाये गए मानक के अनुरूप फैसिलिटी न पाए जाने पर कड़ा एक्शन तय

देहरादून दिनांक 27 जून 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं।
मा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना ही यह गांठ बांध ले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, नाफरमानी बर्दाश्त नही की जाएगी।
जनमानस से जुड़ी सुविधाएं सेवाएं डीएम के रडार पर हैं, जनमानस से जुड़े विषयों पर डीएम गंभीर है। डीएम द्वारा समय-समय पर अधिकारियों एवं विभागों को जनमानस से जुड़े विषयों पर सवंेदनशील रहते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अनुबन्ध में दिये गए विवरण के अनुसार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केन्द्रों में मानक के अनरूप सुविधाएं/व्यवस्थाएं नही पाए जाने पर अनुबन्ध निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीएम को जनमानस एवं विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि इन अस्पतालों में अनुबन्ध के अनुसार स्टॉफ लैब टैक्निशियन, नर्सेस पर्याप्त न होेना, दवाई वितरण खामिया तथ बाहर से दवाई लिखना, पीएचसी के मानकों के अनुसार पर्याप्त स्थान न होना, पैथोलॉजी लैब में जितनी जांच दर्शाई गई हैं, वह नही होना, बेहद खराब सफाई व्यवस्था आदि शिकायत प्राप्त हो रही हैं। जिले में जाखन, रीठामंडी, कारगी, माजरा, गांधीग्राम, सीमाद्वार, अधाईवाला, चुना भट्टा, बकरालवाला, बीएस कालोनी, दीपनगर, खुड़बुड़ा आदि स्थानों पर पीपीपी मोड पर संचालित किये जा रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।