दिव्यांगजनों की कुछ मांगों को लेकर निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में पहुंचे थे

Spread the love

 

*विगत दिनों 26 जून 2025 को

द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के मामले में न्यायलय, आयुक्त दिव्यागजन ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के शिकायती पत्र का संज्ञान लिया है और निदेशक से जवाब तलब किया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने कल सचिवालय में आयुक्त, दिव्यागजन IAS रवनीत चीमा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है। राम कंडवाल ने बताया कि वह 26 जून 2025 को उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह एवं दिव्यांगजनों के साथ उत्तराखंड में गतिमान विशेष शिक्षकों की भर्ती की अहर्ता के संबंध में दिव्यांगजनों की कुछ मांगों को लेकर निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में पहुंचे थे। दिव्यांग युवाओं द्वारा इससे पूर्व में भी कई बार अपनी मांगों को लेकर निदेशक से मिलने का प्रयास किया गया किंतु उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगी है। राम कंडवाल ने कहा कि जैसे ही निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कक्ष में प्रवेश किया गया,निदेशक दिव्यागजनों पर भड़क गए और उनसे अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे तथा उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने लगे। निदेशक दिव्यंगजनो को “फालतू के लोग” ओर “बदमाश” कहने लगे। राम कंडवाल ने कहा कि निदेशक से बार-बार बच्चों की समस्याएं सुनने का अनुरोध किया गया किंतु निदेशक पर कुछ असर नहीं हुआ और वह लगातार दिव्यांग बच्चों को डराते रहे ओर उन्हें अपमानित करते रहे, जिसकी लिखित शिकायत कल आयुक्त दिव्यांगजन, IAS रवनीत चीमा से सचिवालय में की गई और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया तथा निदेशक पर कठोरतम कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया था, जिसके पश्चात उन्होंने निदेशक से जवाब तलब किया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में इतने ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी की यह संवेदनहीनता बिल्कुल भी क्षमा करने योग्य नहीं है क्योंकि उन्होंने विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 92 का उल्लंघन किया है। इसलिए निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए। सुरेश सिंह ने यह भी कहा कि यदि अतिशीघ्र उक्त अधिकारी पर कठोरतम कार्यवाही नहीं हुई तो दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों के साथ शिक्षा निदेशालय में ही धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।*

*उत्तराखंड बेरोजगार संघ*
*मो० 9568995137*