Good news धेनुमानस गौकथा सम्पन्न हुई और वीडियो सन्देश के माध्यम से सभी भक्तों को पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया

Spread the love

लिखवार गांव प्रेस को संवैधानिक अधिकार दिलाने वाले तीर्थ के नाम से जाना जायेगा!

https://www.facebook.com/share/p/1CHA4ekX9T/

आगे पढ़ें

*धेनुमानस गौकथा सम्पन्न हुई*

*वीडियो सन्देश के माध्यम से सभी भक्तों को पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया*

16 जुलाई 2025 जोशीमठ 
चातुर्मास्य व्रत के अन्तर्गत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ मे शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के आशीर्वाद से लगातार दो महीने श्रावण और भाद्रपद में अनेकों कथाएं होंगी । उसी क्रम में आचार्य सीताशरण जी महाराज के द्वारा विगत पांच दिनों से धेनुमानस गौकथा पर सरस और विद्वत्तापूर्ण प्रवचन दिया जा रहा था ।

ध्यातव्य हो कि ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज इन दिनों गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने तथा भारतभूमि के ऊपर से सम्पूर्ण गौहत्या बन्द कराने के लिए देशव्यापी आन्दोलन कर रहे हैं ।

वीडियो सन्देश के माध्यम से पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया और ऐसे ही सदा श्रवण धर्म को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी ।

कथा के मुख्य यजमान श्री कृष्णमणि थपलियाल जी और उनकी पत्नि श्रीमति राखी थपलियाल जी ने विधि-विधान के साथ समस्त वैदिक विधि को सम्पन्न किया साथ ही कथा समापन के अवसर पर सभी भक्तों के लिए विशाल भण्डारा का आयोजन किया ।

इस आयोजन में जिनका सदा मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है और जो ज्योतिर्मठ में चातुर्मास्य व्रत कर यहे हैं दण्डीस्वामी

सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।

साथ इस उपस्थित रहे व्यवस्थापक श्री विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी जी, आचार्य कुशलानन्द बहुगुणा जी, पीठ पुरोहित आनन्द सती जी, माधवप्रसाद सेमवाल जी, महिमानन्द उनियाल जी,

जगदीश उनियाल जी, नन्दादत्त सिलोडी जी, अभिषेक बहुगुणा जी, हिमांशु बहुगुणा जी, विजय सती जी आदि उपस्थित रहे ।