केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए 2021-22 और 2022-23 सत्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल 92 संस्थाएं संदेह के घेरे में हैं। इनमें से 17 संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिक जांच में छात्रवृत्ति गबन की पुष्टि हुई है। इन संस्थाओं में कुछ मामलों में विद्यार्थियों की संख्या, पहचान पत्र (आधार कार्ड) और निवास संबंधी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। उधमसिंह नगर जिले में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल और रुद्रप्रयाग में वासुकेदार संस्कृत महाविद्यालय जैसे संस्थानों में अनियमितता पाई गई है। इसके अलावा, नैनीताल, हरिद्वार और अन्य जिलों की संस्थाएं भी जांच के दायरे में हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी इस मामले की गहराई से जांच करेगी. छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त संस्थाओं के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में सात बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इनमें फर्जी मामलों की पहचान कर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज करना भी शामिल है।
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश और जिला प्रशासन के आक्रामक रवैये से कैंब्रियन हॉल स्कूल अब बैकफुट पर आ गया है। स्कूल ने मनमाने तरीके से 10 प्रतिशत फीस वृद्वि को 05 प्रतिशत कम कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कडा एक्शन लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल पर सख्त प्रवर्तन एक्शन के बाद अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। ‘भय बिनु होई न प्रीति‘ कहावत को चरितार्थ करता जिला प्रशासनय नामी गिरामी निजी स्कूलों पर शिकंजा, दसियों व्यथित अभिभावकों ने जब लगाई डीएम से गुहार, बस तभी से कार्यवाही का सिलसिला शुरू हो गया है। अब निजी नामी कैब्रियन स्कूल पर प्रशासन ने शिंकजा कस दिया है। सीएम की डीएम को सख्त हिदायत है कि शिक्षा का मंदिर नहीं बनेगा व्यवसाय का अड्डा, जिला प्रशासन ने स्कूल संचालकों के पेंच कस दिए है। तमीज, आग्रह, उदबोधन से नही आए बाजय तो जनहित लागू करवाना प्रशासन जानता है। मई में स्कूलों को जारी आदेश की अवहेलना, शिकायत पर डीएम का सख्त प्रवर्तन एक्शन, स्कूल से ही 5 प्रतिशत् पर खिंचवाई फीस की लकीर। जिले के नामी गिरामी स्कूल को करनी पड़ी फीस कम, अभिभावकों से अब तक वसूली गई अधिक फीस अब आगे घटाते हुए समायोजित करेगें दी लिखित अण्डरटेकिंग दी है। मा0 सीएम के निर्देश, शिकायत पर जिला प्रशासन ने विगत मई में ही कई निजी स्कूलों की कुंडली खंगाली है। जिला प्रशासन का एक्शन, स्कूल को जारी करनी पड़ा कही से भी खरीदें किताबें और ड्रेस का पत्र। स्कूल पर जिला प्रशासन का सख्त प्रवर्तन एक्शन से अभिभावकों को बड़ी राहत मिल गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा सबका अधिकार, अभिभावकों और बच्चों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शिकायत मिली तो मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 जुलाई को आयोजित जनता दरबार में मोनिका राणा एवं अन्य अभिभावकों ने शिकायत दर्ज की थी कि जिला प्रशासन के प्रतिबंधों के बावजूद भी कैम्ब्रियन स्कूल द्वारा फीस कम नही की गई है। स्कूल प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई गई है। जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों की पढाई के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में गठित जिला प्रशासन की कोर टीम को प्रकरण की जांच करने और कैम्ब्रियन स्कूल की सीबीएससी संबद्वता हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्गत एनओसी रद्व करते हुए स्कूल के खिलाफ सख्त प्रवर्तन एक्शन लेने के निर्देश दिए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कैम्ब्रियन स्कूल को नोटिस जारी करते हुए स्कूल प्रिसिंपल को तलब किया और फीस स्ट्रक्चर की जांच के दौरान 30 मई को दिए गए आदेशों का अनुपालन करने की कडी हिदायत दी गई। मानक से अधिक फीस बढ़ाने पर सख्त हिदायत के बाद निजी स्कूल बैकफुट पर आया। स्कूल प्रशासन ने मनमाने तरीके से बढ़ाई 10 प्रतिशत फीस को 05 प्रतिशत तक कम कर दिया है। साथ ही स्कूल प्रशासन ने 18 जुलाई को अभिभावकों को एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अभिभावकों से वसूल किए गए अधिक शुल्क को आगामी महीनों के शुल्क में घटाते हुए समायोजित किया जाएगा। ऐसे अभिभावक जिन्होंने अभी तक फीस जमा नही की है, उन पर कोई बिलंब शुल्क भी नही लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र जिनका कम्प्यूटर साइंस विषय नहीं है, उनसे कंप्यूटर फीस नही ली जाएगी। अभिभावक किसी भी बुक सेलर दुकान से किताबें और ड्रेस खरीद करने के लिए स्वतंत्र है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि निर्धारित मानक से अधिक फीस, अभिभावकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहीं से भी शिकायत प्राप्त हुई, तो इस पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा और ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त की जाएगी। कहा कि शिक्षा के मंदिर को व्यवसाय का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। जिला प्रशासन की स्कूलों पर सख्त प्रवर्तन एक्शन के बाद अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
आगे पढ़ें
पंचायत चुनावः मतदान का पहला चरण 24 को,कई दिग्गज मैदान में
देहरादून। तमाम सारे विवाद और चुनौतियों के बीच गुरूवार 24 जुलाई को छोटी सरकार चुनने के लिए पहले चरण का मतदान होगा। हालांकि चुनाव आयोग और जिला प्रशासनों का दावा है कि उनके द्वारा किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य में कल पहले चरण के लिए होने वाला मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करा लिया जाएगा, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी यह बता रही है की बारिश मतदान में खलल डाल सकती है और मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है। गुरूवार को जिन जिलों में पहले चरण का मतदान होना है उनमें 49 ब्लॉक के 17 हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिनके लिए 4679 मतदान केंद्र तथा 5823 मतदेय स्थल बने गए हैं। जिनमें से 1521 संवेदनशील और 533 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। गुरूवार को होने वाले इस मतदान के लिए पुलिस व सुरक्षा बलों के कुल 18 हजार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन दिनों से इन चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने का काम जारी था।
इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। देहरादून की बात करें तो यहां कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक तथा भाजपा नेता मुन्ना सिंह चैहान की पत्नी मधु चैहान चुनाव मैदान में है। वही नैनीताल की बात करें तो यहां सरिता आर्य के बेटे रोहित आर्य व मातवर सिंह कंडारी के पुत्र चुनाव मैदान में है। उधर अल्मोड़ा में गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू सुनीता कुंजवाल भी चुनाव लड़ रही है।
पोलिंग पार्टियंा कुछ मतदान केंद्र तक पहुंच गई है तथा कुछ अभी भी रास्तों की दुर्गमता के कारण रास्ते में फंसी हैं। मौसम विभाग द्वारा पहले ही राज्य में कहीं सामान्य से अधिक तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की इस बेरुखी के बीच 2 होने वाले इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहने की संभावना बनी हुई है। तथा कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी हो सकते हैं जहां चुनाव हो पाना संभव न हो। लेकिन चुनाव आयोग ने इसके लिए फिर 28 को या 30 को मतदान कराने की योजना बना रखी है।
आगे पढ़ें
पंचायत चुनावःक डी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
देहरादून। गुरूवार को पंचायत चुनाव के फर्स्ट फेज के लिए प्रदेश के 12 जिलों के 49 ब्लॉकों में मतदान होगा। दो जिले ऐसे हैं, जहां फर्स्ट फेज में ही चुनाव संपन्न हो जाएंगे, जिसमें बागेश्वर और रूद्रप्रयाग शामिल हैं। फर्स्ट फेज में 17, 829 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 28 जुलाई को होने वाले दूसरे फेज में 14,751 कैंडिडेट मैदान में हैं। फर्स्ट फेज के मतदान के लिए राज्य के 49 ब्लॉकों के 4679 मतदान केंद्रों के 5823 मतदान स्थल पर वोटिंग होनी है। जिसमे से 1521 संवेदनशील केंद्र हैं और 533 अति संवेदनशील केंद्र हैं। इसके लिए करीब 8 हजार पुलिस जवान, 3420 होमगार्ड के जवान, 2376 पीआरडी, 1512 वन कर्मी के साथ 22 कम्पनी पीएसी को तैनात किया गया है। मानसून को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
आगे पढ़ें
गौला नदी से बरामद हुए लापता बच्चों के शव
नैनीताल। गौला नदी किनारे गये दो बच्चे लापता हो गये। जानकारी मिलने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उनकी खोजबीन शुरू की जिनके शव बुधवार की सुबह गौला नदी से बरामद किये गये है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्रांर्तगत हल्दूचैड़ चैकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल व कृष दानू (15)पुत्र दरबान सिंह दानू घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आस-
पास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला। उसके बाद करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया। एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। बताया जा रहा है कि अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था।
आगे पढ़ें
कांवड भीड़ में खोयी बुजुर्ग महिला बरामद

हरिद्वार। कांवड़ मेले में खोई बुजुर्ग भूखी-प्यासी महिला को पुलिस ने अथक प्रयासों से बरामद कर उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज चन्द्र सिंह वर्मा द्वारा लखनऊ से अपनी माताजी लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर वार्ता करने के उपरान्त थाना श्यामपुर हरिद्वार को सूचना दी गई कि उनकी माताजी लक्ष्मी देवी चण्डीघाट क्षेत्र में कांवडियों की भीड में खो गयी है व भूखी प्यासी भटक रही है व आपसे अनुरोध है कि आप मेरी माता जी को थाने में सुरक्षित ले आये। सूचना से थानाध्यक्ष श्यामपुर को अवगत कराते हुये चैकी चण्डीघाट क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतु कर्मचारियों को सूचित कराया गया। चैकी चण्डीघाट क्षेत्र में ड्यूटीरत महिला उप निरीक्षक अंजना चैहान के नेतृत्व में चण्डीघाट बैरियर पर नियुक्त ड्यूटी कर्मियों व विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा अथक प्रयासो व सर्विलांस की मदद से उक्त बुजुर्ग महिला चण्डीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में पेड़ के नीचे बैठी मिली। जिनको सांत्वना व ढांढस देकर चैकी चण्डीघाट पर बैठाया गया व नाम पता तस्दीक कर उसके बेटे चन्द्र सिंह वर्मा को थाना श्यामपुर पर बुलाया गया तथा बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी उम्र-70 वर्ष पत्नी स्व. प्रताप बहादुर वर्मा निवासी ग्राम सिरोली कलाँ पो. नन्दवल बहराईच उ.प्र. को उसके सगे बेटे चन्द्र सिंह वर्मा के सकुशल सुपुर्द कर मानवता की मिशाल पेश की गयी है। परिजनों द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस की इस तत्कालिक कार्यवाही की सराहना करते हुये धन्यवाद प्रकट किया गया है।
आगे पढ़ें
महिला प्रसूति कक्ष में लगेगी एलईडी फोकस लाइट – डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता का निरीक्षण करते हुए महिला प्रसूति कक्ष में एलईडी फोकस लाइट लगाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरूस्त किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीएचसी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। चकराता में डीएम ने जनमन का नए सीएचसी की जगह देखने स्वयं पहाड़ चढ स्थलीय निरीक्षण किया। विघमान सीएचसी के संकरे बाजार, सीमित जगह, नियत्रित कैंट कानूनो की पकड़ से बाहर निकालना है
आगे पढ़ें
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की मौत,पीठासीन अधिकारी का टूटा पैर
पिथौरागढ़। कल होने वालें पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र को जा रहे एक मतदान कर्मी को रास्ते में हार्ट अटैक से मौत हो गयी। वही एक अन्य बूथ पर जा रहे पीठासीन अधिकारी का बदहाल रास्ते पर फिसलने से पैर फ्रैक्चर हो गया। जिन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मुनस्यारी विकासखंड के पोलिंग बूथ के लिए बीते रोज 60 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक 44 वर्षीय मनीष पंत और उनकी टीम प्राथमिक विघालय गोल्फा में बने बूथ के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि सड़क का सफर तय कर टीम चार किलोमीटर दूर पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी। इस बीच मनीष पंत के सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। कुछ ही देर में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू करने टीम भेजी गई। उनकी जगह अन्य कर्मी को रवाना किया गया। मनीष पंत का परिवार वर्तमान में पिथौरागढ़ में रहता है. वो मूल रूप से बेरीनाग निवासी थे। मनीष के शव को जिला मुख्यालय लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण अब सड़क मार्ग से ही शव को पिथौरागढ़ लाया जा रहा है।
वहीं एक दूसरी घटना में पीठासीन अधिकारी गिरकर घायल हो गए. पीठासीन अधिकारी गौरव कुमार चामी भैंसकोट बूथ पर मतदान संपन्न कराने अपनी टीम के साथ रवाना हुए। बूथ से कुछ ही दूरी पर बदहाल रास्ते पर वो फिसल गए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें रेस्क्यू कर नाचनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आगे पढ़ें
धामी मंत्रिमंडल की बैठक, कुंभ मेले के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 2027 में होने जा रहे अर्धकुंभ मेले के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही ई स्टैंप व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कार्मिकों के स्थानांतरण और अन्य विभागीय मुद्दों पर भी कैबिनेट की। बैठक में चर्चा हुई. जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है, वो इस प्रकार हैं।
साल 2027 में हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल महीने तक अर्धकुंभ मेला आयोजित किया जाना है। उसकी तैयारी में सरकार अभी से ही जुट गई है। कुंभ मेला 2027 से संबंधित व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराए जाने को लेकर मेला अधिष्ठान कार्यालय में कुल 82 पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 09 स्थायी, 44 अस्थायी और 29 आउटसोर्स पद शामिल हैं।
उत्तराखण्ड राज्य में स्टाम्प शुल्क भुगतान लिए तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता को अपनाने जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत डिजिटल ई-स्टाम्पिंग/ पेपरलेस ई-स्टाम्पिंग शुरू किये जाने के लिये अधिसूचना संख्या-24 अप्रैल, 2023 के जरिए उत्तराखण्ड स्टाम्प (ई-स्टाम्प प्रमाण पत्रों के माध्यम से शुल्क का संदाय) (संशोधन) नियमावली, 2023 प्रख्यापित की गयी। इसी क्रम में जनता को स्टाम्प क्रय की सुविधा बैंक परिसर में ही उपलब्ध कराये जाने के लिए भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 की अनुसूची 1-(ख) में वर्णित उत्तराखण्ड राज्य में लागू गैर पंजीकरण योग्य कुछ अनुच्छेदों को इस नियमावली में शामिल किया गया। ऐसे में भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 की अनुसूची 1-ख में दिए गए प्रावधान, गैर पंजीकरण योग्य अनुच्छेद 26 कस्टम बांड को इस नियमावली में सम्मिलित किया जाना है, जिससे सीमा शुल्क के लिये स्टाम्प शुल्क में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सम्भव हो पायेगा और उत्तराखण्ड राज्य में बांड निष्पादित करने वाले करदाता उक्त सुविधा का पूर्ण लाभ उठा सकेंगें। साथ ही इस प्रक्रिया के बाद जनहित में म्व्क्ठ प्रणाली को भी बल मिलेगा।
आगे पढ़ें
शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य की नियमावली में संशोधन
उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 के, नियम 5 भर्ती का स्रोत, नियम 6 आयु और नियम 8 अनिवार्य शैक्षिकध् प्रशिक्षण योग्यता में संशोधन किया गया है. इस पर धामी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
गौला नदी से बरामद हुए लापता बच्चों के शव
नैनीताल। गौला नदी किनारे गये दो बच्चे लापता हो गये। जानकारी मिलने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उनकी खोजबीन शुरू की जिनके शव बुधवार की सुबह गौला नदी से बरामद किये गये है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्रांर्तगत हल्दूचैड़ चैकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल व कृष दानू (15)पुत्र दरबान सिंह दानू घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आस-
पास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला। उसके बाद करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया। एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। बताया जा रहा है कि अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था।
फोटो डी 3
राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाये जायेंगे जिसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एम.ओ.यू. राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण कार्य से संबंधित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनने से बड़ी सुविधा होगी। भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रात्रि विश्राम एवं ठहरने की समस्या का समाधान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने की बात कही , जिस पर संस्था ने सहमति व्यक्त की। इस एम.ओ.यू. के तहत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए विश्राम गृहों का निर्माण करेगा। दोनों मेडिकल कॉलेजों में 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृहों का निर्माण प्रस्तावित है। इन विश्राम गृहों (रैन बसेरों) में रात्रि विश्राम के लिए शयनागार में 55 रूपये प्रति बिस्तर तथा दो बिस्तरों वाले कमरे 300 रूपये प्रति कक्ष की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, नाश्ता 20 रूपये तथा भोजन 35 रूपये की सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इन विश्राम गृहों का संचालन एवं रखरखाव सेवादान आरोग्य फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून द्वारा 1750 वर्गमीटर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा 1400 वर्गमीटर भूमि विश्राम गृहों के निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी। यह एम.ओ.यू. आगामी 20 वर्षों के लिए वैध रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना तथा सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन एवं अमित दास उपस्थित थे।
फोटो डी 1
कांवड भीड़ में खोयी बुजुर्ग महिला बरामद
हरिद्वार। कांवड़ मेले में खोई बुजुर्ग भूखी-प्यासी महिला को पुलिस ने अथक प्रयासों से बरामद कर उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज चन्द्र सिंह वर्मा द्वारा लखनऊ से अपनी माताजी लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर वार्ता करने के उपरान्त थाना श्यामपुर हरिद्वार को सूचना दी गई कि उनकी माताजी लक्ष्मी देवी चण्डीघाट क्षेत्र में कांवडियों की भीड में खो गयी है व भूखी प्यासी भटक रही है व आपसे अनुरोध है कि आप मेरी माता जी को थाने में सुरक्षित ले आये। सूचना से थानाध्यक्ष श्यामपुर को अवगत कराते हुये चैकी चण्डीघाट क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतु कर्मचारियों को सूचित कराया गया। चैकी चण्डीघाट क्षेत्र में ड्यूटीरत महिला उप निरीक्षक अंजना चैहान के नेतृत्व में चण्डीघाट बैरियर पर नियुक्त ड्यूटी कर्मियों व विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा अथक प्रयासो व सर्विलांस की मदद से उक्त बुजुर्ग महिला चण्डीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में पेड़ के नीचे बैठी मिली। जिनको सांत्वना व ढांढस देकर चैकी चण्डीघाट पर बैठाया गया व नाम पता तस्दीक कर उसके बेटे चन्द्र सिंह वर्मा को थाना श्यामपुर पर बुलाया गया तथा बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी उम्र-70 वर्ष पत्नी स्व. प्रताप बहादुर वर्मा निवासी ग्राम सिरोली कलाँ पो. नन्दवल बहराईच उ.प्र. को उसके सगे बेटे चन्द्र सिंह वर्मा के सकुशल सुपुर्द कर मानवता की मिशाल पेश की गयी है। परिजनों द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस की इस तत्कालिक कार्यवाही की सराहना करते हुये धन्यवाद प्रकट किया गया है।
फोटो डी 2
महिला प्रसूति कक्ष में लगेगी एलईडी फोकस लाइट – डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता का निरीक्षण करते हुए महिला प्रसूति कक्ष में एलईडी फोकस लाइट लगाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरूस्त किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीएचसी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। चकराता में डीएम ने जनमन का नए सीएचसी की जगह देखने स्वयं पहाड़ चढ स्थलीय निरीक्षण किया। विघमान सीएचसी के संकरे बाजार, सीमित जगह, नियत्रित कैंट कानूनो की पकड़ से बाहर निकालना है आवश्यक है। सीएम के निर्देश पर आधुनिक सुविधाओं, खुली धूप, पर्याप्त पानी से धन्य होगा अपना नया सीएचसी। सीएचसी में ओपीडी, फार्मेसी, आपरेशन थियेटरर्स, वार्ड, लैब, पंजीकरण, दवा वितरण, डाक्टर आवास, सबके लिए पर्याप्त स्थान होगा। वृहद जनहित में प्रशासन जल्द प्रस्ताव, प्लान, आख्या शासन को भेजने की तैयारी में है। बहरहालः विघमान सीएचसी आधुनिक उपकरणों, पैरामेडिक्स, ओटी टेबलस, वार्ड आयाओं से लैस किया जा रहा है, जिसके लिए डीएम ने मौके पर धन की स्वीकृति करते हुए कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। महिला प्रसूति कक्ष के लिए एलईडी फोकस लाइट हेतु फंड की मौके पर स्वीकृति दे दी गई है। साथ सीएचसी के रजिस्टे्रशन व दवा काउंटर का विस्तारीकरण जल्द किया जाएगा। डीएम ने लोनिवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि का सीमांकन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी चकराता में पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भण्डार, एक्सकृरे सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों से अस्पताल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। सीएचसी में रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी के लिए कम स्थान को देखते हुए जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी का विस्तारीकरण करके आम जनमानस के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल में आरवीजी एक्सरे मशीन को शीघ्र रिपेयर करने और प्रसूति कक्ष में एलईडी फोकस लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। अस्पताल भवन में लाइट की समस्या पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सीएचसी में लाइट रिपेयरिंग के लिए विभागीय इंजीनियर से प्रस्ताव तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए जिला योजना में प्रस्तावित करें। सीएचसी के लिए प्रस्तावित नए भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आगणन तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएचसी परिसर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी। स्थानीय लोगों ने वर्षो से छावनी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चकराता से ग्वासा पुल के समीप शिफ्ट किए जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि चकराता जौनसार बाबर के सैकड़ो गांवों का केंद्र बिन्दु है, छावनी परिषद के लिए अस्पताल को शिफ्ट नही किया जाना चाहिए। बताया कि जिस स्थान पर अस्पताल शिफ्ट करने की बात चल रही है वहां जाने के लिए न तो सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था है और न ही वह क्षेत्र अन्य जगहों से आने जाने के लिए सुलभ है। कुछ लोगों ने चकराता स्थित सीएचसी में एंबुलेंस और मरीजों को आने जाने में हो रही परेशानी को भी डीएम के समक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनहित में जो भी उचित होगा उसके अनुसार ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ सीएचसी के लिए ग्वासा पुल (डाकरा) के समीप चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित भूमि का सर्वप्रथम जियोलॉजिकल सर्वे एवं भूमि की मृदा परीक्षण कराया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, एसीएमओ डॉ दिनेश चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी की मौत,पीठासीन अधिकारी का टूटा पैर
पिथौरागढ़। कल होने वालें पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र को जा रहे एक मतदान कर्मी को रास्ते में हार्ट अटैक से मौत हो गयी। वही एक अन्य बूथ पर जा रहे पीठासीन अधिकारी का बदहाल रास्ते पर फिसलने से पैर फ्रैक्चर हो गया। जिन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मुनस्यारी विकासखंड के पोलिंग बूथ के लिए बीते रोज 60 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक 44 वर्षीय मनीष पंत और उनकी टीम प्राथमिक विघालय गोल्फा में बने बूथ के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि सड़क का सफर तय कर टीम चार किलोमीटर दूर पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी। इस बीच मनीष पंत के सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गए। कुछ ही देर में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू करने टीम भेजी गई। उनकी जगह अन्य कर्मी को रवाना किया गया। मनीष पंत का परिवार वर्तमान में पिथौरागढ़ में रहता है. वो मूल रूप से बेरीनाग निवासी थे। मनीष के शव को जिला मुख्यालय लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण अब सड़क मार्ग से ही शव को पिथौरागढ़ लाया जा रहा है।
वहीं एक दूसरी घटना में पीठासीन अधिकारी गिरकर घायल हो गए. पीठासीन अधिकारी गौरव कुमार चामी भैंसकोट बूथ पर मतदान संपन्न कराने अपनी टीम के साथ रवाना हुए। बूथ से कुछ ही दूरी पर बदहाल रास्ते पर वो फिसल गए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें रेस्क्यू कर नाचनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक, कुंभ मेले के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 2027 में होने जा रहे अर्धकुंभ मेले के लिए 82 पदों की मंजूरी मिली