यमुना नदी में गिरा पिकअप, 4 गंभीर जानिए अन्य आरोप के समाचार

Spread the love
यमुना नदी में गिरा पिकअप, 4 गंभीर

टिहरी। रविवार सुबह  नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना नदी किनारे गिर गया।  हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत रविवार  सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला। बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6.00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था। वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है।

आगे पढ़ें

साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार


देहरादून। एसटीएफ ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मास्टरमाइंड को भिलाई, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। साल 2024 में सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर के साथ 34 लाख 17 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। साथ ही गिरोह का मास्टरमाइंड 10 साल दुबई में रहकर आया है। आरोपी ने अपने फेसबुक, ई-मेल आईडी भी दुबई में ही क्रेट की. बैंक खाते, ईमेल आईडी फिलीपींस में ऑपरेट हो रही थी और पीड़ित से ठगी का पैसा आरोपी के बैंक खाते में आकर दुबई में निकाला गया था। आरोपी के सम्बन्धित बैंक खाते में मात्र एक महीने में करीब 3 करोड़ 46 लाख से अधिक का लेन-देन हुआ है। बता दें कि साल 2024 में जौलीग्रांट, भानियावाला, देहरादून निवासी एक सेना चिकित्सा कोर में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक में ट्रेडिंग का एक एप देखा और वह एप डाउनलोड कर लिया और उस एप के माध्यम से पीड़ित अपोलो एकेडमी ग्रुप में शामिल हो गया, जो कि एक फॉरेन इन्वेस्टर्स कंपनी के नाम से था। इस ग्रुप में असिस्टेंट मिस जसलीन कौर नाम की महिला ट्रेडिंग कराती थी और एक कस्टमर सर्विस मैनेजर अकाउंट्स की डिटेल देती थी। जसलीन कौर ने पीड़ित को एक रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भेजा और कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं। उसके बाद 20 अप्रैल 2024 को फॉर्म भरकर जमा कर दिया। इस ग्रुप में एक गुरु भी थे जो शाम को 8 बजे से 9 बजे तक ट्रेडिंग के बारे में बताते थे, जिनका नाम जॉन पीटर हुसैन बताया गया। उसके बाद ट्रेडिंग में रुपए लगाने शुरू कर दिए और अलग-अलग तारीखों में उनके बताए गए खातों में 34,17,000 रुपए इन्वेस्ट किए गए। इस प्रकार साइबर ठगों ने पीड़ित को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया।

मोर्चा के प्रयास से पशुपालकों को चिकित्सालय में मिली अल्ट्रासाउंड/ एक्स-रे की सुविधा -नेगी

#पशु चिकित्सालय, विकासनगर का है मामला| #रेडियोलॉजिस्ट/लैब टेक्नीशियन न होने की वजह मशीनें फांक रही थी धूल । विकासनगर- पशु चिकित्सालय, विकासनगर में पशुपालकों को अल्ट्रासाउंड/ एक्स-रे सुविधा मिलने की खुशी में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं तथा चिकित्सालय में हो रहे एक्स-रे की संख्या देख खुशी जताई | फिलहाल तकनीकी खराबी के चलते अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं, शीघ्र ही यह सुविधा भी पशुपालकों को मिलने लगेगी| यह मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है | उक्त मामले में स्थानीय चिकित्सक को ही प्रशिक्षण दिया गया, जिसके चलते अल्ट्रासाउंड/ एक्स-रे आदि सुविधाएं पशुपालकों को मिलने लगी | नेगी ने कहा कि पशु चिकित्सालय, विकासनगर में पूर्व में अल्ट्रासाउंड/ एक्स-रे सुविधा मशीन होने के बावजूद पशुपालकों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी, जिसके संबंध में मोर्चा के आग्रह पर सचिव, पशुपालन विभाग श्री बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निदेशक, पशुपालन, डॉ. नीरज सिंगल को पशु चिकित्सालय, विकास नगर की व्यवस्थाएं परखने के निर्देश दिए,जिसके क्रम में निदेशक श्री सिंगल व मोर्चा अध्यक्ष नेगी तथा टीम ने पशु चिकित्सालय में बिना रेडियोलॉजिस्ट व लैब टेक्नीशियन के लाखों रुपए मूल्य की वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड/ एक्सरे मशीन मामले में व्यवस्थाएं परखी तथा अस्पताल में व्याप्त तमाम अव्यवस्थाओं के बारे में भी जायजा लिया था | नेगी ने कहा कि क्षेत्र के एकमात्र प्रमुख पशु चिकित्सालय पर निर्भर पशुपालक एवं पेट लवर्स अपने पालतू पशुओं का समुचित इलाज नहीं कर पा रहे थे तथा उनको इधर-उधर भटकना पड़ता था | उक्त के अतिरिक्त चिकित्सालय में कई अन्य सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ था | नेगी ने कहा कि अस्पताल परिसर में शल्य चिकित्सा केंद्र में अल्ट्रासाउंड/ एक्स-रे मशीन व खून जांच किए जाने संबंधी सभी उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन इन सब जांचों (टेस्ट) को करने वाला कोई नहीं था| विकासनगर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता फार्मासिस्ट श्री बर्थवाल व मोर्चा के दिलबाग सिंह, प्रवीण शर्मा पिन्नी, हाजी असद, भीम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा व अतुल हांडा मौजूद थे |

आगे पढ़ें

 

गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क को लेकर मोर्चा हुआ मुखर #विभाग का लोगों के जान- माल से नहीं रहा कोई वास्ता! #विभाग कर रहा किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार ! #प्रशासन भी धृतराष्ट्र की भूमिका में ! #शीघ्र समाधान न हुआ तो ईट से ईट बजाने का काम करेगा मोर्चा | विकासनगर- डाकपत्थर रोड की दुर्दशा एवं सड़क में बने गढ्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं एवं वाहन पलटने से आक्रोशित जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ सड़क का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई | नेगी ने कहा कि सड़क में हुए गड्ढों की वजह से कई बार वाहन पलट गए तथा कई लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है | प्रतीत होता है कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है | आखिर संबंधित जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान क्यों नहीं जा रहा है !विभाग को चाहिए कि इस बरसाती सीजन में उसमें वैकल्पिक उपचार कर सड़क का समतलीकरण कराये | नेगी ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री शर्मा एवं अधिशासी अभियंता श्री करनवाल से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत कराया, जिसमें उनके द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया | मोर्चा किसी भी सूरत में जनता का शोषण नहीं होने देगा | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि इन गड्ढों को भरने के लिए क्या विभाग को नाबार्ड एवं आई एम एफ से आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी ! मोर्चा टीम में- विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, प्रवीण शर्मा पिन्नी, विनोद जैन, भीम सिंह बिष्ट, अमित जैन, अतुल हांडा , अश्वनी कुमार, यूनुस ,प्रमोद शर्मा, नरेंद्र तोमर, नाजिर, सुमेर चंद, नाहिद, जसवीर, भगत सिंह, सोनू आदि मौजूद थे|

आगे पढ़ें

दुराचारी/ जालसाज विधायक का बचाव कर विधानसभाध्यक्ष

प्रदेश में कायम करना चाहती हैं माफियाराज -मोर्चा #विधानसभाध्यक्ष की विधायक से मिलीभगत प्रदेश को कलंकित करने जैसी ! #दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष को क्यों सूंघ गया सांप ! #हाई कोर्ट भी इस मामले में हो चुका सख़्त | #पिता खंडूरी के पद चिन्हों पर भी नहीं चल पाई विधानसभाध्यक्ष ! #सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में हो चुका मुखर | #विधानसभाध्यक्ष इस कृत्य के लिए दें इस्तीफा | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभाध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी द्वारा खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का दल- बदल मामले में बचाव करना/ संरक्षण देना किसी अपराधिक षड्यंत्र से कम नहीं है | ऐसा विधायक, जिसके खिलाफ लगभग तीस मुकदमे भिन्न-भिन्न प्रदेशों यथा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल में संगीन अपराधों यथा यौन शोषण / ब्लैकमेलिंग/ षड्यंत्र/ बलपूर्वक भूमि हड़पने/ जालसाजी आदि के तहत दर्ज हुए हों, जिनमें से कई मुकदमे प्रदेश को शर्मसार करने के लिए बहुत हैं, ऐसे व्यक्ति को संरक्षण देकर विधानसभाध्यक्ष प्रदेश की जनता को धोखा दे रही हैं यानी प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं | उक्त विधायक के अनैतिक कृत्यों के खिलाफ पूर्व में मा. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री राकेश थपलियाल भी स्वतः संज्ञान लेकर ले चुके हैं | एक-दो दिन पहले मा. सुप्रीम कोर्ट भी विधानसभाध्यक्षों की किसी मामले में निर्णय लेने में लेट लतीफी एवं संरक्षण देकर अनुचित लाभ पहुंचने को लेकर मुखर हो चुके हैं |ऐसे में विधानसभाध्यक्ष का दायित्व है कि मा. सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा कायम रखें | नेगी ने कहा कि 26 मई 2022 को रुड़की निवासी श्री पनियाला ने विधानसभाध्यक्ष के समक्ष विधायक उमेश कुमार द्वारा दल- बदल किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसमें उल्लेख किया गया था कि उक्त विधायक द्वारा निर्दलीय रूप से विधायक चुने जाने के उपरांत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और अपनी क्षेत्रीय पार्टी बनाकर दल -बदल कानून का उल्लंघन किया है, जिसके चलते ये दल- बदल कानून की परिधि में आ गए हैं तथा इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए | इसके साथ-साथ जन संघर्ष मोर्चा द्वारा भी विधानसभाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन तीन साल से अधिक समय हो गया है, इतने लंबे अंतराल के उपरांत भी विधानसभाध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी द्वारा कोई कार्रवाई न करना निश्चित तौर पर बहुत बड़ी मिली भगत /किसी भय की आशंका की तरफ इशारा करती है | यहां तक कि विधानसभाध्यक्ष ने सचिवालय विधानसभा के अधिकारियों/ कर्मचारियों को भी इस मामले में कोई कार्रवाई न करने के निर्देश मौखिक रूप से दिए गए हैं | आखिर विधानसभाध्यक्ष को किस बात का डर सता रहा है ! वे निर्णय लेने से क्यों डर रही हैं ! क्यों संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है ! इस मिलीभगत का राज क्या है ! अगर ऊपर से कोई दबाव है तो क्यों इस्तीफा नहीं दे देतीं ! नेगी ने कहा कि सदस्यता रद्द करने/ निर्णय लेने के मामले में कार्रवाई न करना निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है | विधानसभाध्यक्ष को चाहिए कि इस मामले में निर्णय लें ,निर्णय चाहे कुछ भी हो, लेकिन हर हालत में निर्णय लिया जाना चाहिए | लगभग तीन साल बाद विधानसभाध्यक्ष द्वारा पत्रावली को थोड़ा- बहुत आगे पीछे सरकाया गया है | नेगी ने कहा कि श्रीमती खंडूरी अपने पिता जनरल खंडूरी जी से भी अनुशासन एवं नैतिकता का पाठ नहीं सीख पाई ! नेगी ने कहा कि पूर्व में दल -बदल के चलते कई विधायकों को भी इस्तीफा देना पड़ा था | ‌‌मोर्चा विधानसभाध्यक्ष के इस गैर जिम्मेदाराना एवं प्रदेश की छवि को धूमिल करने वाले कृत्य की एवज में लानत भेज इस्तीफे की मांग करता है | पत्रकार वार्ता में – ठाकुर भाग सिंह व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे|आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा को पंचायत चुनाव मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न भाजपा मुख्यालय मनाते हुए कार्यकर्ता

आगे पढ़ें

आरक्षण नही परिवारवाद की फिक्र मे बह रहे कांग्रेस के घड़ियाली आँसू: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा पंचायत चुनाव के बाद नतीजों को लेकर हवाई दावे कर रही कांग्रेस अब आरक्षण को लेकर घड़ियाली आँसू बहा रही है जो कि पूरी तरह से निरर्थक है। कांग्रेस की असल चिंता परिवारवाद है और सभी नेता इस पर समर्थन जता रहे हैं।

जिला पंचायत मे आरक्षण को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उत्पन्न तमाम बाधाओं के बाद भी निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराये और अब कांग्रेस एक नयी फिक्र मे डूबी है और वह अच्छी तरह से वाक़िफ़ है कि आरक्षण नियमों के अनुरूप होगा। कांग्रेस को महिलाओं, एससी एसटी, ओबीसी के अधिकारों चिंता नही, बल्कि वह कुछ निश्चित जिलों को लेकर परेशान है।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी आरक्षण निर्धारण की अनंतिम सूची है और उसमे आपत्ति का प्रावधान है।
ओबीसी के प्रतिनिधित्व को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार पंचायती राज अधिनियम के दायरे में आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसमें मातृ शक्ति, एससी एसटी और ओबीसी समाज का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। सबकी प्राथमिकता है कि राज्य के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता हो।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की आवाज समाज के किसी भी वर्ग के लिए नही है, बल्कि वह आरक्षण निर्धारण का निर्धारण अपने परिजनों और करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। कांग्रेस के नेता महज देहरादून की सीट पर आपत्ति कर रहे है, जबकि अनंतिम आरक्षण अभी घोषित किया गया है। इससे कांग्रेस की मंशा को समझा जा सकता है। वह मातृ शक्ति का विरोध कर नहीं चाहते कि कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति तेज हो। उनका धेय महज परिवारवाद की नींव को मजबूत करना है। वहीं कांग्रेस मे परिवारवाद के हिमायती इस पर मुखर हैं।

उन्होंने कहा कि आरक्षण तय होने के साथ कांग्रेस को संख्या बल से भी जूझना होगा, क्योकि झूठे और भ्रामक आंकड़ो की खेती से फसल नही काटी जा सकती है। कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 150 के करीब समर्थित प्रत्याशी घोषित किये वह 160 का दावा कैसे कर रही है? वह सच को जानती है और लगातार मिल रही पराजय के बाद हॉर्स रेस का जो टारगेट उन्हे केंद्र से मिला है वहाँ अब्बल दिखने की कोशिश भी कर रही है। कांग्रेस को परिवारवाद की चिंता को छोड़कर जमीनी हकीकत की और लौटने की जरूरत है।

आगे पढ़ें
देहरादून 3 अगस्त। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मुरली मनोहर जोशी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम लेते हुए उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने श्री जोशी को महान संगठनकर्ता, विचारक और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं का मार्गदर्शक बताया। कहा, वे भाजपा और विशेषकर उत्तराखंड के गौरव हैं, जिनके दिखाए रास्ते पर राज्य और संगठन निरंतर तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा