*नन्ही परी ने ली ऊंची उड़ान। हासिल किया बड़ा मुकाम*।
*सृष्टि ने बांधी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी*। फरीदाबाद की बाल समाज सेविका तिरंगा गर्ल के नाम से प्रसिद्ध सृष्टि गुलाटी ने राखी के शुभ अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद को बांधी राखी। इस अवसर सृष्टि अपने पिता प्रवीन गुलाटी के साथ पूर्व राष्ट्रपति के जनपथ दिल्ली निवास पर मिली। सृष्टि गुलाटी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रीय ध्वज ओर श्रीमद भगवदगीता जिसे उन्होंने बहुत ही प्यार ओर सम्मान से स्वीकार किया। सृष्टि की खुशी ओर होंठों की मुस्कान देखते ही बनती थी। पूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद ने भी प्यारी बेटी सृष्टि को राखी की बहुत बधाई ओर शुभकामनाएं प्रदान की। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.माडल सीनियर.सैकंडरी.स्कूल में कक्षा 4 की प्रतिभाशाली छात्रा है और अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा की देश के उच्चतम पदों पर आसीन लोगों से जब सृष्टि जैसी होनहार बेटी को मान्यता ओर सम्मान मिलता है तो बच्चों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती हैं। सृष्टि ने कहा की यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है की में राष्ट्रपति ओर पूर्व राष्ट्रपति दोनों से मिली। महामहिम रामनाथ कोविंद ने सृष्टि से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा ओर बहुत सारी बातें भी की। मुझे बहुत खुशी ओर गर्व है की अपने देश के पूर्व राष्ट्रपति को राखी बांधी। माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सृष्टि गुलाटी को आशीर्वाद स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया। सृष्टि ने अपने विद्यालय के साथ ही अपने क्षेत्र ओर शहर का भी नाम रोशन किया। नन्ही सृष्टि गुलाटी के पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा की भाई बहन के प्रेम के प्रतीक इस त्यौहार पर पूर्व राष्ट्रपति से मिलना ओर बेटी के द्वारा उनको राखी बांधना बहुत ही गर्व भरा पल है। राखी के इस अनमोल पल पर महामहिम का बेटी को आशीर्वाद मिलना ही सपने सच होने जैसा लगता है।
