श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव

• *प्रात: दस बजे भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर पहुंचे।*
*
श्री बदरीनाथ धाम: 4 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार 4 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया गया । भगवान बदरी विशाल के बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यगणों, मंदिर समिति अधिकारियों ने समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर प्रस्थान किया।
इससे पहले बीते कल बुधवार 3 सितंबर को श्री बदरीनाथ विशाल के क्षेत्ररक्षक श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बद्रीनारायण को माता मूर्ति आने का न्यौता दिया था इसी दिन श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा श्री नारद उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में वामन भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम माता मूर्ति उत्सव एवं श्री त्रियुगीनारायण वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माता मूर्ति उत्सव की बधाई दी तथा सहयोग हेतु सभी का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि आज गुरूवार भाद्रपद वामन द्वादशी के दिन भगवान बदरी विशाल जी की ओर से उनकी माता जी की कुशल क्षेम जानने भगवान के प्रतिनिधि के रूप में भगवान के सखा श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा पहुंचे। रास्ते में माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली भेंट कर श्री उद्धव जी की देवडोली तथा रावल जी सहित आगंतुकों का स्वागत किया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बदरीनाथ से बताया कि माता मूर्ति मंदिर में दिन के भोग एवं अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर से वापस आकर श्री बदरीनाथ मंदिर में पुनः विराजमान हो गये माता मूर्ति मेले के दौरान सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर
बंद रहा उसके पश्चात मंदिर में पुनः दर्शनों हेतु खुल गया।
सैकड़ों स्थानीय लोगों तथा बदरीनाथ धाम में रूके तीर्थयात्रियों ने माता मूर्ति तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये। माता मूर्ति मेले में आईटीबीपी तथा सेना द्वारा वृहत्त स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
माता मूर्ति उत्सव में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी सहित पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ग्राम पंचायत प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरिः
प्रभारी – श्रीशंकराचार्य मठ, ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम, हिमालय, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, विकास सनवाल, रघुवीर पुंडीर, दर्शन कोटवाल ,सहित डिमरी समुदाय के आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति कर्मचारी मौजूद रहे।

Age padhen
: *बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह कार्ययोजना संबंधित उपसमिति की बैठक*

• *यात्री विश्रामगृहों के रखरखाव -विस्तारीकरण पर विचार- विमर्श*
देहरादून: 4 सितंबर।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में विश्राम गृहों के रखरखाव तथा उच्चीकरण हेतु बीकेटीसी विश्राम गृह कार्ययोजना उप समिति की बैठक बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में केनाल रोड कार्यालय देहरादून में संपन्न हुई।
उप समिति ने चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित बीकेटीसी के सभी विश्रामगृहों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन,
विश्रामगृहों धर्मशालाओं के उच्चीकरण, जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण,बिजली, पानी एवं स्वच्छता इंटरनेट व संचार सुविधाएँ, बेहतर फर्नीचर एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी अग्निशमन यंत्र,पेयजल की स्वच्छ एवं सुलभ व्यवस्था,दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं हेतु सुगम पहुँच,कचरा प्रबंधन, सौंदर्यीकरण,विश्रामगृहों की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, विश्राम गृहों की आय, कैंटीन व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया।
उप समिति बैठक के पश्चात मंदिर समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित बीकेटीसी सदस्य राजपाल जड़धारी, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
• *केदारनाथ स्थित चोराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन से कोई नुक़सान नही हुआ।*

*जनमानस से अपील अफवाहों पर ध्यान न दे: हेमंत द्विवेदी*
देहरादून: 4 सितंबर ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज 4 सितंबर दिन के समय केदारनाथ के निकट चोराबाड़ी ग्लेशियर में हुये हिमस्खलन ( एवलांच) को सामान्य घटना बताया है कहा कि इससे केदारनाथ क्षेत्र या मंदिर के आसपास कोई नुक़सान नही हुआ है उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
- उल्लेखनीय है कि आज बृहस्पतिवार अपराह्न को चोराबाड़ी ग्लेशियर में मामूली
हिमस्खलन हुआ जिसके बाद रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन सहित एसडीआरएफ एनडीआरएफ
एलर्ट हो गयी है।लोगों ने दूर से एवलांच की आवाज सुनी।
Age dekhen
*LIVE: देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री’ पुरस्कार वितरण समारोह-2024-2025*
Age dekhen
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में शिमला बाईपास रोड, जी०एम०एस० रोड, बल्लूपुर रोड एवं कौलागढ़ रोड क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, श्री विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी आरक्षी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।
इस दौरान मेडिकल स्टोरों में कई कमियां पायी गयी, जिसमें न्यू खालसा मेडिकल स्टोर और हेल्थ केयर फॉर्मेसी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून में अत्यधिक गंदगी व एक्सपायर दवाईएं पाई गयी। उक्त दोनों स्टोरों को चेतावनी देते हुए, स्टोर में पायी गयी कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गए और दोनों स्टोरों को मौके पर ही बंद कराया गया।
नेगी मेडिकोज फॉर्मेसी, जी०एम०एस० रोड, निरंजनपुर, साईराम मेडिकल स्टोर, बल्लूपुर रोड, और मधु ब्रो० फॉर्मेसी, कौलागढ रोड, देहरादून में निरीक्षण के दौरान मौके पर फॉर्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। दवाईयों के कय-विक्रय रजिस्टर व दवाईयों के स्टोरेज के सम्बंध में कमियों को दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए और उक्त तीनों स्टोरों को मौके पर ही बंद कराया गया।
मिस्टर केयर फॉर्मेसी, जी०एम०एस० रोड और टाटा 1 एम०जी०, कौलागढ रोड, देहरादून के स्टोर का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाता है, व साधारण अनियमितताएं पाने पर स्टोर संचालकों को चेतावनी दी जाती है तथा अत्यधिक अव्यवस्था व अनियमितता पाने पर दवाओं के कय-विक्रय पर रोक लगाकर स्टोर को बंद कराया जाता है।

Age dekhen
*सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली।*
*जनहित में विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता से पूरा करने पर दिया जोर।*
*देहरादून, 04 सितंबर,2025
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बृहस्पतिवार को देहरादून वन मुख्यालय के मंथन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ जनहित में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम खनिज क्षेत्र कल्याण, पीएम कौशल विकास, पीएम रोजगार सृजन, श्रम पोर्टल, मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय, पीएम आवास ग्रामीण, खेलो इंडिया, दूरसंचार अवसंरचना, पीएम मत्स्य संपदा, स्मार्ट सिटी, पीएम जनधन, सुकन्या समृद्धि, सांसद निधि, सांसद आदर्श ग्राम आदि केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित में आपसी समन्वय से विकास कार्याे को गति प्रदान करने को कहा।
दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिशा की बैठक में प्रतिभाग न करने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक से गायब रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत भी दी। नवादा में मोबाइल टावर की मांग पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। आईटीडीए को तहसील चकराता और विकास नगर में स्वान नेटवर्क की व्यवस्था हेतु शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।
खनन न्यास निधि की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सहित अन्य छोटी-छोटी विकास योजनाएं एवं जरूरतों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। सांसद ने लघु सिंचाई विभाग को सांसद निधि के तहत अपूर्ण 05 योजनाओं का आंगणन शीघ्र तैयार करने और वर्षात के बाद तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग ने जिन लाभार्थियों को कृषि यंत्र और औद्यानिक उपकरण वितरण किए है, उन सभी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध की जाए। मत्स्य विभाग को विकासनगर व डोईवाला में वर्षवार मत्स्य उत्पादन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मत्स्य और मुर्गी पालन के लिए समेकित योजनाओं पर काम किया जाए।
खेलों इंडिया कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिला स्तर पर समिति गठित करते हुए खिलाड़ियों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। खिलाडियों को उचित खेल सुविधाएं मुहैया करें। प्रतिभावान खिलाड़ियों की काउंसलिंग की जाए। खिलाड़ियों को ओलंपिक में सम्मिलित खेलों का प्रशिक्षण दें।
सांसद ने सड़क दुर्घटनाओं पर चितां व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने आरटीओ को स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार प्रसार किया जाए। सांसद ने निर्देश दिए कि केंद्र पोषित सभी योजनाओं के लक्ष्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याओं को प्रस्तुत किया और उनके समाधान पर चर्चा की।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने जिले में केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से मा0 सांसद को अवगत कराया। बताया कि उज्जवला योजना के तहत 54286 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 780 कार्याे में से 480 पूर्ण, 296 प्रगति पर है। भारत नेट के तहत 209 ग्राम पंचायत में से 188 जीपी को आच्छादित कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी के 21 में से 20 कार्य पूर्ण हो गए है। सांसद आदर्श ग्रामों में वीडीपी में कुल 448 स्वीकृत कार्याे में से 385 पूर्ण, 07 प्रगति पर और 56 कार्य अभी शुरू होने है। पीएम आवास ग्रामीण के तहत कुल 12754 घरों का सर्वेक्षण किया गया।
दिशा की बैठक में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक डोईवाला ब्रजभूषण गैरोला, विधायक कैंट सविता कपूर, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभारी वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य सहित जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Dekhen,
सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड

जनपद में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की एक साथ छापेमारी; नमक के सैंपल लेकर जांच को भेजें
सरकारी राशन की दुकानों पर गुणवत्ता विहीन नमक वितरण की मिल रही थी शिकायतें;
डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर, चकराता, विकास नगर, मसूरी एवं तहसीलदार ऋषिकेश ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर एक साथ छापेमारी
देहरादून दिनांक 04 सितंबर 2025 (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के तहसील सदर चकराता, विकासनगर, मसूरी , डोईवाला एवं ऋषिकेश में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने लिए।
जिला प्रशासन को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खराब गुणवत्ता वाले नमक वितरित करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के अनुपालन में समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारो ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते राशन की दुकानों पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने एकत्रित किए।
जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए नमक के नमूनों को सैंपल जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेजे गए हैं तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

