टिहरी/दिनांक 11 सितम्बर, 2025
जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम टिहरी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।


“गैंवाली में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया में एक सप्ताह के अन्दर वैकल्पिक व्यवस्था करें- डीएम टिहरी।”
बुधवार को देर सांय जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क से संबंधित शासन स्तर से प्राथमिकता पर किए जाने वाले कार्यों को संज्ञान में लाएं। जिलाधिकारी ने ईई पीएमजीएसवाई को मौके पर रहकर गैंवाली गांव में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सम्पर्क पुलिया में एक सप्ताह के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता लोनिवि के.एस. नेगी ने बताया कि 31 अक्टूबर तक विभिन्न डिविजनों के अंतर्गत 1051 किलोमीटर की सड़कों पर 383 किलोमीटर में पेचवर्क कार्य किए जाने हेतु चिन्हित कर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पेचवर्क कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए। रोड़ रिपेयर कार्यों की रिपोर्ट एवं जियोटैग फोटोग्राफ्स प्रतिदिन एडीएम एवं संबंधित एसडीएम को साझा करने के निर्देश दिए गए। एडीएम और एसडीएम उनकी चेकिंग कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
सेल्फी लेते समय दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सुरक्षा की दृष्टिगत डेंजर जोन चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के संबंध में अवगत कराया गया कि नरेंद्रनगर डिविजन के अंतर्गत नरेंद्रनगर-रानी पोखरी मोटर मार्ग, औंणी बैंड सहित चार स्थानों पर बोर्ड लगाये गये हैं। अन्य डिवीजनो के अंदर भी स्थान चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की कार्यवाही गतिमान है। इस पर जिलाधिकारी ने जियोटैग फोटोग्राफ्स साझा करने को कहा।
साथ ही स्लाइडजोन पर वृक्षारोपण करने, ग्रामीण मार्गों पर मेजर डेंजर जोन चिन्हित करने, एनएच-58 पर रोड़ स्लोप चेक करने एवं नई टिहरी शहर क्षेत्रान्तर्गत बरसात के बाद रोड़ रिपर करने को कहा गया।बीआरओ के अधिकारी को भूमि मुआवजा के प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही कर बजट जारी करवाने को कहा गया।
एआरटीओ सतेंद्र राज ने माह जनवरी से अगस्त 2025 तक जनपद क्षेत्रांतर्गत हुई दुर्घटनाओं, चेकिंग अभियान, चालान, दुर्घटना में प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने एवं सड़क सुरक्षा को लेकर की गई कार्यवाही से अवगत कराया। इस मौके सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन के अंदर मुआवजा देने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के अंतर्गत मोटर वाहन दुर्घटना निधि के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसीएमओ को सभी एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करवाने को कहा।
बैठक में एडीएम ए.के. सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ टिहरी ओसिन जोशी, एसीएमओ दीपा रुबाली, ईई लोनिवि चंबा जगदीश खाती, डीटीडीओ एस.एस. राणा, एई बीआरओ सुरेंद्र सिंह, एई एनएच श्रीनगर एन.एस. बिष्ट, एई एनएच देहरादून मो. अमीर, एसएलएओ कार्यालय से बीना सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
/टिहरी/दिनांक 11 सितम्बर, 2025
‘‘डीएम टिहरी ने भूमि मुआवजा प्रकरणों के संबंध में ली बैठक।‘‘
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में देर सांय चंबा- उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) के
मुआवजा प्रकरणों के निस्तारण को लेकर बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने एनएच-34 के किमी 65 से 76 तक पड़ने वाले गांवों के लंबित मुआवजा प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए एसएलएओ अधिकारी को तत्काल यूसी बीआरओ को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बीआरओ को 15 दिन के अंदर पैसा रिलीज करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने दिखौल गांव के भूमि मुआवजा के दो लंबित प्रकरणों के संबंध में एसएलएओ के अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार तत्काल पैसा जारी करवाएं। पात्र व्यक्तियों को पैसा दिए जाने के बाद बीआरओ के अधिकारी को संबंधितों से कब्जा लेने को कहा गया।
इस मौके पर खमोली, कोटीगाड़, मलेथा, डाबरी आदि अन्य गांवों के भूमि मुआवजा के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि लंबित मुआवजा प्रकरणों के निस्तारण हेतु उच्च स्तर पर कार्यवाही गतिमान है, पैसा आते ही वितरित कर दिया जाएगा। इस संबंध में 23 सितंबर को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम ए.के. सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, एई बीआरओ सुरेंद्र सिंह, एई
एनएच श्रीनगर एन.एस. बिष्ट, एई
एनएच देहरादून मो. अमीर, एसएलएओ कार्यालय से बीना सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कुंजापुरी मेले की तैयारी/व्यवस्थाओं को लेकर डीएम एवं एसएसपी द्वारा नरेंद्रनगर में किया जा रहा है स्थलीय निरीक्षण।
आगे पढ़ें
“इंडिया स्किल्स 2025 : आई.टी.आई. नई टिहरी में मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित”
बुधवार, दिनांक 10 सितम्बर 2025 को इंडिया स्किल्स 2025 के अंतर्गत आई.टी.आई. नई टिहरी में मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कैंप के दौरान एस.आई.डी.एच. पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें 8 अभ्यर्थियों ने मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण पूरा किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न कौशलों, व्यवसायों और पेशों में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करना, उनका संवर्धन करना एवं उन्हें पुरस्कृत करना है, साथ ही भारतीय कौशल मानकों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है।
इस दौरान सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, इंस्ट्रक्टर महेंद्र शर्मा, सिम्मी राणा, मुकेश और संबंधित लोग मौजूद रहे।
: टिहरी गढ़वाल, 11 सितंबर 2025
प्रेस नोट: 4 (सूचना विभाग)
“तपोवन, मुनि की रेती व कैलाश गेट में औचक निरीक्षण”
“12 दवा दुकानों का परीक्षण, 3 पर क्रय-विक्रय रोक”
“संयुक्त टीम की कार्रवाई में औषधि निरीक्षक व पुलिस प्रशासन शामिल”
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तपोवन ढालवाला, मुनि की रेती एवं कैलाश गेट क्षेत्र में कल बुधवार औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुल 12 दवा दुकानों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3 दवा दुकानों पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर तत्काल प्रभाव से उनके क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।
निरीक्षण टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित रहे।
– जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल
[11/09, 1:44 pm] +91 97607 55395: प्रेस विज्ञप्ति-5
सू.वि./टिहरी/दिनांक 11 सितम्बर, 2025
“कुंजापुरी मेले की तैयारी/व्यवस्थाओं को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण।”
आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत कुंजापुरी मेले की तैयारी, व्यवस्थाओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग हिंडोलखाल से कुंजापुरी मंदिर परिसर तक मोटर मार्ग, पैदल मार्ग, पार्किंग आदि का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सड़कों के किनारे नियमित झाड़ी कटान एवं साफ सफाई करवाने तथा विद्युत लाइनों चेक करने को कहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के दृष्टिगत
बड़ेड़ा गांव में मंदिर के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
तत्पश्चात कुंजापुरी मेला परिसर नरेंद्रनगर में खेल मैदान, स्टॉल लगाने कास्थान, मंच आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर वी.के. मोगा, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, मंदिर के पुजारी राजेंद्र सिंह भंडारी आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।
टिहरी/दिनांक 11 सितम्बर, 2025
“चारधाम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंगों को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण।”
आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्रांतर्गत टूरिस्ट की बढ़ती संख्या एवं चारधाम के मद्देनजर जिला विकास प्राधिकरण एवं यूआईआईडीबी द्वारा प्रस्तावित पार्किंग निर्माण एवं विस्तारीकरण को लेकर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को देखते हुए पार्किंगों का निर्माण किया जाना आवश्यक है।
इस दौरान खारास्रोत में पार्किंग विस्तारीकरण, तपोवन तिराह में रोड़ के ऊपर एवं नीचे पार्किंग निर्माण, नगर पंचायत तपोवन कार्यालय, एचडीएफसी बैंक एवं पुलिस स्टेशन के सम्मुख पार्किंग को लेकर चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर यूआईआईडीबी कंसल्टेंसी के टीम लीडर निशीथ श्रीवास्तव ने खारास्रोत में पार्किंग विस्तारीकरण को लेकर बनाए गए सर्वे प्लान के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावित पार्किंगों में बस, कार पार्किंग क्षमता, गाड़ियों के प्रवेश एवं निकासी, शौचालय, बफर स्पेस, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य एवं सुचारू यातायात व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सहायक अभियंता डीडीए पंकज पाठक, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, यूआईआईडीबी से उत्कर्ष एवं आश्रिति आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।
