
*एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं-डीएम*


*प्रभावितों को तुरंत मुआवजा करें वितरण; एयरपोर्ट अधिग्रहण प्रक्रिया में लापरवाही क्षम्य नहीं*
*डीएम का सख्त निर्देशः डंपिंग यार्ड में कूडा निस्तारण हेतु नगर पालिका तुरंत खरीदें ट्रामेल व पोकलैंड मशीन, मशीनें क्रय न करने तक पालिका का कोई भी प्रस्ताव नही होगा स्वीकृत।*
*डंपिंग यार्ड टिन शेड से हो कवर, मशीनें और मैनपावर बढ़ाकर तेजी से करे डंप कूडे का निस्तारण*
*विमान, पैसेंजर, आमजन की सुरक्षा हमारा कर्तव्य-डीएम*
*एयरपोर्ट विस्तारीकरण में न सिर्फ राज्य की आय का इजाफा, बल्कि स्थानीय लोगों को नौकरी, रोजगार के साथ वर्ल्ड मैप पर दिखेगी की राज्य की संस्कृति और परंपरा*
*एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रोजेक्ट मा0 मुख्यमंत्री की उच्च प्राथमिकता, प्रोजेक्ट में देरी क्षम्य नहीं,*
*डोईवाला में डंपिंग यार्ड बदलने की तैयारी, एसडीएम को 07 दिन में नई जगह तय करने के निर्देश*
*नागरिक सुरक्षा सर्वोपरिः जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,*
*देहरादून 28 नवंबर,2025
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण मा. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं होगी। प्रभावितों को तुरंत मुआवजा वितरण करें। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में राज्य की आय में तो इजाफा होगा ही, इसके अलावा स्थानीय लोगों को नौकरी, रोजगार के साथ वर्ल्ड मैप पर राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि विमान, पैसेंजर, आमजन की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। डीएम ने डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड में मौजूद कूडा निस्तारण में तेजी लाए। टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। कूडा निस्तारण हेतु ट्रामेल एवं पोकलैंड मशीनें तत्काल खरीदी जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रामेल व पोकलैंड मशीन पालिका द्वारा जब तक क्रय नहीं की जाती है, तब तक पालिका का कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया जाएगा। डंपिग यार्ड को टिन शेड से कवर करें और मैनपावर और मशीनें बढ़ाते हुए तेजी से कूडे का निस्तारण किया जाए। बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा परिचालन क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का भी नियमित निस्तारण करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट की भी पड़ताल कराकर नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में केशवपुरी में स्थित डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने एसडीएम डोईवाला को डंपिंग यार्ड अन्यत्र शिफ्ट कराने हेतु सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद भूमि जिस पर अभी डंपिंग यार्ड स्थित है, उस भूमि की श्रेणी भी बताए। हवाई अड्डा परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति और नाले की सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द काम शुरू करते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की डंपिंग, मांस की दुकानें होने, निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की संभावनाए अधिक रहती है। उन्होंने एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता और परिसर के बाहर और अंदर की निकासी नाली की क्षमता में विसंगति की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, विमानपत्तन निदेशक बीसीएच नेगी, उप महाप्रबंधक अमित जिन्दल, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएल शाह, निरीक्षण सचिन सिंह रावत कुलदीप खत्री आदि उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
तारीख – 28/11/25
*सीबीआई ने उत्तराखंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन पेपर लीक मामले में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार*
– आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा
– जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर आरोपी प्राइवेट व्यक्ति को उसकी बहन के ज़रिए मिले प्रश्न पत्र का कुछ हिस्सा हल करने में मदद की थी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की श्रीमती सुमन नाम की एक असिस्टेंट प्रोफेसर को उत्तराखंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा पेपर लीक मामले में दो अन्य आरोपी प्राइवेट व्यक्तियों (भाई और बहन) के साथ साजिश का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए प्राइवेट व्यक्तियों के नाम मोहम्मद खालिद और उसकी बहन सबीहा हैं।
पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाने पर सीबीआई ने यह मामला अपने हाथ में ले लिया था। सीबीआई ने आरोपी प्राइवेट व्यक्ति और उसकी बहन को पुलिस हिरासत में लिया था और विस्तार में जांच की थी। पुलिस हिरासत में आरोपी और उसकी बहन की पूरी जांच और मोबाइल फोन और दूसरे सबूतों की जांच के बाद, असिस्टेंट प्रोफेसर की भूमिका जाँच के घेरे में आई। इसलिए, असिस्टेंट प्रोफेसर को शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को मेडिकल जांच के बाद तय कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अब तक की जांच से पता चला है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने परीक्षा के दौरान अपनी बहन के ज़रिए मिले प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से को हल करने में आरोपी प्राइवेट व्यक्ति की मदद की थी और उत्तर को परीक्षा में बैठे आरोपी प्राइवेट व्यक्ति को भेजा था। जांच दैनिक स्तर पर जारी है।प्र
आगे पढ़ें
ताड़ित 09 वर्षीय मासूम बेटी की व्यथित विधवा माँ सुप्रिया; एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० को जिला प्रशासन ने थमाया फरमान 05 दिन में ऋण माफी नही तो सम्पति कुर्क, निलाम
बीमित ऋण होने के बाद भी विधवा सुप्रिया को किया प्रताड़ित; डीएम ने एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० की काटी 8.11 लाख की आरसी
बीमा धोखाधड़ी; एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० की कटी 8.11 लाख की आरसी; कई अन्य बैंक, इंश्योरंश क० भी डीएम के रडार पर
नही रूक रहे बैंकों द्वारा उत्पीड़न; जनमानस को प्रताड़ित करने वाले बैंकों पर जिला प्रशासन सख्त;
ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला पंहुचा डीएम तक; अंजाम सर्वव्यापी, सम्पति कुर्क नीलामी; शाखा पर लगेगा ताला
बढते ऋण धोखाधड़ी मामलों पर डीएम सख्त; हरहाल में होगी कार्यवाही
देहरादून दिनांक 29 नवंबर 2025, (सू वि), विगत दिवस फरियादी सुप्रिया नौटियाल पत्नी स्व० प्रदीप रतूड़ी द्वारा एक जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष 15 नवम्बर 2025 गुहार लगाई कि उनके पति प्रदीप रतूड़ी द्वारा वाहन कय किये जाने हेतु प्रबन्धक, एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० से मु० 8,11,709/- का ऋण लिया गया था। सम्बंधित बैंक के द्वारा बताया गया कि लोन के पश्चात् बीमा एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जो आईआरडीए के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी ऋण को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक है तथा एचडीएफसी अरगो जीआईसी लि० से पॉलिसी संख्या सीआई 24-14680 और सर्व सुरक्षा प्लस क्लेम नं० आरआर-सीआई 24-14680891 के माध्यम से बीमा कराया गया। बीमा सम्बंधी दस्तावेज कभी भी डाक या कुरियर के माध्यम से भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं कराये गये। उनके पति की मृत्यु के पश्चात् सुप्रियाय द्वारा बैंक से अपने पति द्वारा लिए गये लोन मु0 8,11,709/- को चुकाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है तथा लोन न चुकाने की स्थिति में वाहन को उठा लेने की धमकी दी जा रही है, जिसके लिए सुप्रिया द्वारा सम्बंधित इंश्योरेंस कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया है।
बीमित ऋण होने के बाद भी 09 वर्षीय मासूम बेटी की विधवा मॉ सुप्रिया को किया प्रताड़ित करने पर वाले एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० की डीएम ने 8.11 लाख की आरसी काटते हुए फरमान सुनाया है कि 05 दिन में ऋण माफी करें नही तो सम्पति कुर्क कर निलाम की जाएगी। बीमा धोखाधड़ी; एचडीएफसी आरगो जीआईसी लि० की आरसी काटी गई है। तथा कई अन्य बैंक भी डीएम के रडार पर हैं जिनके द्वारा बीमित ऋण होने के उपरान्त भी जनमानस को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऋण बीमा धोखाधड़ी मामला डीएम तक पंहुच रहे हैं जिनका अंजाम सर्वव्यापी, सम्पति कुर्क; नीलामी; शाखा पर लगेगा ताला ऐसे की प्रकरणों पर कई मामालों में बैंक इंश्योरंश कम्पनियों की कुर्की हो चुकी है। बढते ऋण धोखाधड़ी मामलों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है जिनपर हरहाल में कार्यवाही की तलवार लटकी हुई है।
जिलाधिकारी ने मु० 8,11,709/- (रू० आठ लाख ग्यारह हजार सात सौ नौ मात्र) की वसूली एचडीएफसी अरगो जीआईसी लि०, 3 फ्लोर, एनसीआर डेवलपर्स, 24ए, न्यू कैन्टोनमेंट रोड, विजय कॉलोनी, शक्ति कॉलोनी, देहरादून के नाम आरसी काटते हुए भू-राजस्व की बकाया की भाँति वसूली करना सुनिश्चित करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए।
—-0—-
भारत सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित विभिन्न जानकारियों एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था तथा आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई, जैसे—
आपदा प्रबंधन की अवधारणा एवं आपदा अधिनियम 2005
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ एवं त्वरित बाढ़, सूखा आदि से सुरक्षा एवं तैयारी
फर्स्ट एड एवं मेडिकल इमरजेंसी रिस्पॉन्स
केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल एवं रेडियोलॉजिकल (CNBR) आपदा प्रबंधन
रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक दुर्घटना प्रबंधन
रस्सी की गांठें एवं रस्सी को लपेटने की तकनीक
स्ट्रेचर बनाना एवं मरीज को सुरक्षित स्थानांतरित करना
गहरी खाइयों में चढ़ना-उतरना एवं नदी पार करने की विधियाँ
जंगल की आग एवं शहरी अग्नि प्रबंधन
सैटेलाइट फोन का उपयोग एवं संचार प्रबंधन
किसी भारी वस्तु का सुरक्षित स्थानांतरण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किए जाने से प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स आपदा की परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान कर सकेंगे, जिससे त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर —
कमान अधिकारी कर्नल दीपक पांडे, सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह, सूबेदार अरुण पाल, भी.एच.एम. हीरा पाल, हवलदार शोभाराम भट्ट, श्री हरेंद्र सिंह गुसांई एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से
मास्टर ट्रेनर राजू शाही तथा श्री सुशील सिंह कैंतुरा एवं श्री किशन राजगुरु, मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सहयोग एवं प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर गणों का विशेष योगदान रहा।
आगे पढ़ें
असहाय जरूरतमदों के लिए वरदान बन गई जिला प्रशासन की रायफल; अब तक 15 लाख के चैक वितरित; 43 लाभार्थी लाभान्वित
रायफल क्लब फंड से आज फिर 07 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.75 लाख की आर्थिक सहायता,
कैंसर पीड़ित रेनू सिंह व जुनतारा देवी अब करा सकेंगी अपना उपचार; 25-25 हजार की आर्थिक सहायता
रायफल फंड लक्जरी ट्रांजेक्शन को डीएम ने बना दिया सेवा का हथियार; रायफल फंड का एक-एक बुलेट आ रहा जरूरतमंदो के काम
असहाय विधवा शोभा रावत, सुशीला देवी,सुरभि, पूजा, शकुंतला को 25-25 हजार आर्थिक सहायता
लक्सरी ट्रांजेक्शन रायफल फंड का उपयोग प्रथमबार निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ;
मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प, संचालित योजनाएं एवं उपलब्ध स्रोतों से वंचित वर्ग को करना ही है लाभान्वित।
देहरादून 29 नवम्बर 2025(सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 07 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.75 लाख की आर्थिक बांटी गई तथा प्रत्येक लाभार्थी को 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। जिले में प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन असहाय जरूरतमंदो की सहायता के लिए किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक लाभार्थियों से बात की तथा उनका हालचाल जाना। जिले में अब तक रायफल फंड से 43 असहाय पात्र लाभार्थियों को 15 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने रायफल क्लब फंड जो मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है को निर्बल असहायों की सेवा हथियार बना दिया है, इसी का नतीजा है कि अब इस फंड का उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि इस छोटी से धनराशि से असहाय लोगों की समस्या का हम पूर्ण निवारण तो नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी पात्र लोगों का चिन्हिकरण कर उन्हें लभान्वित किये जाने हेतु उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी तथा तहसील टीम की हौसला बढाया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
मोथोरोवाला निवासी विधवा महिला शोभा रावत पति के देहान्त होने के कारण दिव्यांग पुत्र की जिम्मेदारी भार स्वरोजगार हेतु स्वरोजगार हेतु 25 हजार आर्थिक सहायता चैक प्रदान किया गया। लोहिया नगर निवासी वृद्धएकल विधवा महिला सुशीला जिनके एक पुत्र की भी मृत्यु हो गई है, कोई सहारा नही है को भरणपोषण जीवन यापन हेतु 25 हजार आर्थिक सहायता दी गई। संस्कृति लोक कालोनी निवासी विधवा सुरभि शर्मा घर चलाने में असमर्थ, बच्चों के लालन-पालन शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है को स्वरोजगार हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता। किशनपुर निवासी कैंसर पीड़ित रेनू सिंह को उपचार हेतु 25 हजार की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा मोतीबाजार निवासी जुनतारा देवी जो कैंसर पीड़ित हैं को 25 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की गई। नालापानी निवासी पूजा देवी, पति व पुत्र की मृत्यु उपरान्त खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रही साईं वाटिका चन्दाताल शकुंतला देवी को 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में राइफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 15 लाख की सहायता पात्र लोगों को वितरित की गई है, जिसमें इ झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कालोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की प्रदान की गई सहायता शामिल है। ज्ञातब्य है कि राइफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाइसेंस, लाइसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाइसेंस सीमा विस्तार, गन लाइसेंस की टीएल/एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्र लाइसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र क्रय करने की समयावधि बढ़ाने आदि के लिए राइफल फंड में अनुदान लिया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
–0–
*गिरता पारा, बढ़ती चुनौतियां-जिला प्रशासन अलर्ट पर,*
*दूरदराज इलाकों पर फोकस, एडवांस राशन सप्लाई और जरूरी सेवाओं के लिए विशेष प्लान तैयार,*
*बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी, प्रमुख चौक चौराहों पर जलेंगे अलाव*
*पाला, कोहरे का खतरा बढ़ा, सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चेतावनी साइनेज के साथ ट्रैफिक नियम होंगे सख्त,*
*शीतलहर की दस्तकः प्रशासन ने शुरू की बचाव तैयारियां।*
*देहरादून 29 नवंबर,2025
शीतलहर और तापमान में दिनों दिन गिरावट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने शनिवार को एनआईसी सभागार में शीतलहर की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने शीत ऋतु में बर्फबारी और ठंड से बचाव के लिए रेखीय विभागों को शीघ्र एक्शन प्लान उपलब्ध कराने और आम जनमानस को शीतलहर के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गरीब और बेघर लोगों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, चौक चौराहों, अस्पतालों एवं बस स्टैंड पर रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बेघरों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के लिए रैन बसेरों को पूरी क्षमता से संचालित करते हुए गद्दे, कंबल, हीटर जैसी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करें। जरूरतमंद लोगों को गरम कंबल वितरण किए जाए।
अपर जिलाधिकारी ने अस्पतालों में दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शीतलहर के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण डाटा रखने को कहा, ताकि आपात परिस्थितियों में उन्हें शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बर्फवारी और पालाग्रस्त क्षेत्रों में साइनेज लगाए जाए। बर्फवारी से बाधित सड़कों को खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में मैनपावर व मशीनरी का प्लान तैयार रखे। कोई भी सड़क बर्फवारी से अधिक देर तक बाधित न रहे। दूरस्थ गांव क्षेत्रों में एडवांस में खाद्यान पहुंचाया जाए। बिजली, पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सामग्री के साथ पूरा कंटीजेन्सी प्लान तैयार रखे। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं न हो, इसके लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी शीतलहर से निपटने के लिए समुचित तैयारियां तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील स्तर पर राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाए। आपातकालीन संचालन केंद्रों का हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार प्रसार करें। शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए।
बैठक में एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, एसीएमओ डा.बंदना सेमवाल, सीईओ वीके ढ़ौडियाल, डीएसओ केके अग्रवाल, सीवीओ डा.एससी जोशी, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय, डीडीएमओ ऋषभ कुमार सहित सड़क, विधुत, पेयजल सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
आगे पढ़ें
जिला प्रशासन का ड्रग्स के विरूद्ध महाअभियान का आगाज; यूपीईएस संस्थान में हुई बच्चों की ड्रग टेस्टिंग
संस्थान में कोई भी बच्चा ड्रग पॉजिटिव पाए जाने पर संस्थान के डीन; स्वामी पर भी विधिक एक्शन, मुकदमा तय
उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान का आगाज; उच्च शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज; विद्यालयों में निरंतर चलती रहेगी ड्रग टेस्टिंग
ड्रग टेस्टिंग ड्राईव का उद्देश्य विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचानाःडीएम
नशामुक्ति की ओर खास पहलः सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्रा होंगे एंटी ड्रग्स कमेटी का हिस्सा
ट्रैफिक चेकिंग में नई सख्ती, रात्रि में ड्रग्स टेस्टिंग भी होगी, डीएम के निर्देश
मानस हेल्पलाइन-1933 और डीडीएसी हेल्पलाइन-9625777399
मा0 मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विजन को धरातल पर उतारने को जिला प्रशासन के कड़े कदम
देहरादून 30 नवंबर,2025 (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रूख अपनाते हुए जिले में स्थित सभी शैक्षित संस्थानों में रोस्टरवार अभियान चलाते हुए टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी, बच्चे पासिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी के विरूद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विजन को धरातल पर उतारने को जिला प्रशासन के कड़े कदम उठाते हुए विद्यार्थियों/ किशोंरो को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने कमर ली है।
जिला प्रशासन ने आज यूपीईएस कालेज देहरादून में जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़े स्तर पर बच्चों के टेस्टिंग की गई। इस ड्राईव का उद्देश्य विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्राभाव से बचाना है। विद्यालयों के आसपास एवं नशा के संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, निजी एवं शासकीय सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटी में स्कूल के एक छात्र और एक छात्रा को शामिल कर कमेटी को सक्रिय करने, नशीले पदार्थाे के अवैघ कारोबार की सूचना देने हेतु शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर/पोस्टर के माध्मय से मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, एनसीवी मानस पोटर्ल और डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन नंबर 9625777399 का पोस्टर सभी कार्यालयों में चस्पा कराते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराने और हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। अब टेªफिक संचालन के दौरान रात्रि में ड्रग टेस्टिंग भी की जाएगी।
किशोर और नाबालिग बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए जिलाधिकारी ने चिंता जाहिर करते हुए देहरादून जिले में बच्चों के लिए समर्पित राज्य का पहला एक विशेष नशा मुक्ति केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) का संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसका उद्देश्य कम उम्र में नशे लत में डूब चुके बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्र इसकी गाइडलाइन के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के प्रयासों से देहरादून के रायवाला में ओल्ड एज होम में 30 बैडेड नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एम्स से एमओयू करते हुए सातों दिन एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए रिजर्व भी किए है। नशे के संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने अपना एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 9625777399 भी बनवाया है।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित दवा फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोर का निरंतर निरीक्षण करने और नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी स्थापित कराए जाए। जिन मेडिकल स्टोर पर तब भी सीसीटीवी नही लगते है, ड्रग्स इंस्पेक्टर तत्काल उनका लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए है।
—0—
सीएससी केन्द्रों पर डीएम ने तरेरी नजर; एक और सीएसी सेन्टर पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील
जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज; पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए सीएससी में कार्यरत स्टॉफ
तहसील परिसर स्थित रमन इन्टरप्राईजेज पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता
केंद्र में विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद
उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी; अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला
देहरादून दिनांक 30 नवंबर 2025, (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में की गई।
जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर सीएससी सेंटर को सील करते हुए केंद्र पर ताला जड़ दिया है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनियमिताएं पाई गई ।
जनसेवा केंद्र पर विभिन्न योजनाओं के आवेदन अभिलेख पाए गए जिनमें आवेदकों के हस्ताक्षर नही थे। टीम द्वारा अभिलेखों के बारे में पूछे जाने पर सेंटर में मौजूद स्टॉफ जानकारी नहीं दे पाए साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करना पाया गया तथा 27 नवम्बर 2025 से दैनिक रजिस्टर अद्यतन नही किए जाने व अन्य कई अनियमितताएं पाई गई। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सेन्टर को सील करते हुए अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है सीएससी केन्द्रो पर अनियमितता पाए जाने पर ताला लगेगा।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं, अभिलेखों, लेन-देन विवरणों तथा सेवा शुल्क आदि की गहन जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं, नियमों का अनुपालन न होना एवं सेवा प्रदायगी में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। केंद्र संचालक द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने एवं अनियमितताओं के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने देवभूमि सीएससी सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन-सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनहित सर्वाेपरि है, और सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन निरंतर सघन निरीक्षण अभियान जारी रखेगा।” इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
—-0—
*20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन*
– 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया
– समापन समारोह में डॉ. अजय कुमार सूद, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
– बैडमिंटन और टेबल टेनिस में मेजबान राज्य उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन
29 नवंबर 2025 को देहरादून में नाबार्ड के अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव नाबोत्सव का 20वां संस्करण संपन्न हुआ। 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय इस आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आपसी सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा मिला।
समापन समारोह में डॉ. अजय कुमार सूद, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लव राज सिंह धरमशक्तु, प्रसिद्ध पर्वतारोही, और उनकी पत्नी रीना कौशल धरमशक्तु, एक कुशल साहसिक यात्री, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों को खेल और जीवन दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की प्रमुख उपलब्धियों में मेजबान राज्य उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस पुरुष एकल में पंकज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रैकेट खेलों में उत्तराखंड की श्रेष्ठता को पुनः सिद्ध किया। बैडमिंटन महिला एकल पूजा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेजबान टीम को गौरवान्वित किया। बैडमिंटन मिश्रित युगल में उत्तराखंड की जोड़ी वीरेश एवं पूजा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कैरम पुरुष एकल में सतीश शिरसाट (मुंबई एचओ) ने प्रथम, सुरेश एच. कोहली (असम) ने द्वितीय, प्रकाश बोकडे (मध्य प्रदेश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला एकल में गीता जी. हक्के (मुंबई एचओ) ने प्रथम, अरति ज़ाल्को (पश्चिम बंगाल) ने द्वितीय, लक्ष्मी देवी (हिमाचल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल में मुंबई एचओ की जोड़ी टी.के. मागेला एवं शीटल हक्के ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन पुरुष एकल ने रविंद्र शर्मा (मुंबई एचओ) ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला एकल में पूजा कश्यप (उत्तराखंड) ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम इवेंट में मुंबई एचओ विजेता बनी।
टेबल टेनिस पुरुष एकल में पंकज यादव (उत्तराखंड) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीगन पनमी (मणिपुर) ने द्वितीय, संजय कुमार अरोहन (मुंबई एचओ-1) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संजय कुमार अरोहन (मुंबई एचओ-1) ने तृतीय, महिला एकल में पुनम गुप्ता (पंजाब/हरियाणा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभा बी. तालेकर (मुंबई एचओ-1) ने द्वितीय, गायत्री डी (कर्नाटक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष टीम में हिमाचल प्रदेश ने प्रथम, मुंबई HO-1 – द्वितीय, मुंबई HO-2 – तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट में नॉर्थ ज़ोन विजेता रहा जिसमें प्रथम उपविजेता: हेड ऑफिस मुंबई, द्वितीय उपविजेता: वेस्ट ज़ोन और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बल्लेबाज़: भानु दाबास (HO मुंबई) रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: योगेश कुमार (वेस्ट ज़ोन) बने।
शतरंज में विजेता बने महेंद्र सिंह उमर (राजस्थान RO), प्रथम उपविजेता: महेश कुप्पुस्वामी (गुजरात RO), द्वितीय उपविजेता: सचिन नागप्पा केरीयम्मादेवर (केरल RO) रहे।
संगीत में विजेता बने दीपक पावलंकर (हेड ऑफिस मुंबई)। प्रथम उपविजेता: डॉ. शश्वती सुभद्राशिनी (तेलंगाना RO), द्वितीय उपविजेता: तरुण खुंगर (पंजाब RO) रहे।
कार्यक्रम का समापन शशि कुमार, महाप्रबंधक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। नाबोत्सव 2025 ने आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को पुनः स्थापित किया, जो नाबार्ड की कर्मचारी सहभागिता और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
