टिहरी/दिनांक 12 जनवरी, 2026
‘‘जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं‘‘
‘‘जनपद टिहरी को पर्यटन के दृष्टिगत ट्रेक डेस्टिीनेशन के रूप में एक विशेष पहचान दिलाने की कवायद शुरू‘‘
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनता दरबार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। कार्यक्रम में 48 आवेदन पत्र दर्ज किए गए, संबंधित विभागों को शीघ्र शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर लम्बित शिकायतों तथा जिला योजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा भी गई। सीडीओ ने कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत जिन विभागों को धनराशि सरेंडर करनी हो, वह शीघ्र ही सरंेडर कर दें। साथ ही कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों मंे प्रगति लाते हुए समयान्तर्गत धनराशि व्यय करने को कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के साथ-साथ ‘मिशन-शक्ति-सम्बल-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत 02-02 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही बाल विवाह न करने को लेकर जागरूक किया जायेगा तथा शपथ पत्र भरा जायेगा। इसके तहत कल मंगलवार को कीर्तिनगर एवं देवप्रयाग में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जनपद टिहरी को पर्यटन के क्षेत्र मंे ट्रेक डेस्टिीनेशन के रूप में एक विशेष पहचान दिलाने को लेकर टूरिस्ट प्लेस डेवल्प किए जाने हैं। इसके लिए जिला स्तरीय पर्यटन टास्क फोर्स समिति गठित की गई है। प्रथम चरण में जाखणीधार ब्लॉक के अन्तर्गत थात (खेट पर्वत का ट्रेक रूट), चम्बा ब्लॉक का सौड़ तथा जौनपुर का सेंदुल (नागटिब्बा का ट्रैकिंग रूट) को चिन्ह्ति किया गया है। इसके साथ ही अन्य ट्रेकिंग रूट्स को पर्यटन के दृष्टिगत बढ़ावा देने के लिए सभी एसडीएम को विलेज लेवल पर बैठक आयोजित कर गांव चिन्ह्ति कर प्रस्ताव बनाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, ताकि प्रस्तावों को उच्च स्तर पर भेजा जा सके।
जनता दरबार में नागदेव पथल्ड से स्वाड़ी चलिखाल बाड़ियों मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सर्वे किये गये सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की, इस पर एसडीएम टिहरी और अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम प्रधान गवाणा सीता देवी ने ग्राम के मुख्य पुल की जर्जर स्थिति का निरीक्षण कर मरम्मत करने अथवा नया पुल बनाने की मांग की, जिस पर एएमए जिला पंचायत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।
इसके साथ ही सड़क निर्माण भूमि प्रतिकर भुगतान, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, कृषि भूमि सुरक्षा हेतु घेरबाड़, सड़क सुरक्षा दीवार बनाने, अवैध निर्माण, गौशाला बनाने, बीएसएनएल टावर लगाने, पीएम आवास बनाने, लम्बित देयकों का भुगतान आदि मांगे/शिकायतें की गई।
इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु स्नेहिल कुंवर, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 12 जनवरी, 2026
‘‘एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न‘‘
‘‘सर्वाइकल कैंसर बचाव हेतु किशोरियों का किया जायेगा टीकाकरण‘‘
आज सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला टास्ट फोर्स समिति की बैठक आहूत की गई।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की जानकारी देते हुए बताया कि यह ह्ाूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण से बचाता है, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 14 वर्ष की किशोरियों का एक बार टीकाकरण किया जाना है, जो वर्तमान में जनपद में कुल जनसंख्या के एक प्रतिशत 05 हजार 387 किशोरियों का टीकाकरण होना है। प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक में 11 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा जिला लेवल पर 03 माह के लिए माइक्रो प्लान और कन्ट्रोल रूम बना लिया गया है। वैक्सीन एमओआईसी को उपलब्ध करा दी गई है। जैसे-जैसे किशोरियां 14 वर्ष मंे आती रहेंगी यह टीकाकरण नियमित होता रहेगा। उन्होंने कि अभियान राष्ट्रीय स्तर पर 26 जनवरी को लॉच होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को सूची उपलब्ध कराने एवं पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देने, बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केन्द्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने, पंचायती राज विभाग को ग्राम प्रधान/पंचायत सदस्यों के माध्यम से तथा सूचना विभाग को पिं्रट/इलेक्ट्रोनिक/सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। सभी एमओआईसी को वैक्सीन लगने के बाद किशोरियों के परिजनों का सम्पर्क नम्बर रखने एवं मॉनिटरिंग करने को कहा गया।
इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, डीपीओ संजय गौरव, डीईओ माध्यमिक वी.के.सिंह सहित समस्त एमओआईसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
