
स्थान: देहरादून
विषय: मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य परंपरा के सर्वाेच्च गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ हुए अमर्यादित, अपमानजनक व्यवहार एवं सुनियोजित षड्यंत्र की न्यायिक जांच की मांग।
मौनी अमावस्या जैसे पावन पर्व के अवसर पर शंकराचार्य परंपरा के सर्वाेच्च गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में मौनी अमावस्या पर हुए अमानवीय व्यवहार एवं कथित सुनियोजित षड्यंत्र की घटना से देशभर के धर्मानुयायी एवं समस्त सनातनी आहत हैं।

इस गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को लेकर भारतीय गौक्रान्ति मंच, अन्य गौसेवी संगठनों एवं गौ सांसद प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की गुहार लगाई गई है।
संगठनों का कहना है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो इससे न केवल देश की प्राचीन धार्मिक परंपराओं पर आघात पहुंचेगा, बल्कि संविधान और न्याय व्यवस्था के प्रति जनमानस की आस्था भी कमजोर होगी।
ज्ञापन के माध्यम से यह आग्रह किया गया है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए, ताकि देश में धर्म और संविधान दोनों के प्रति जनता का विश्वास बना रहे तथा न्याय व्यवस्था जनमानस के लिए निष्पक्ष, सुचारू और भरोसेमंद बनी रहे।
संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय इस विषय की गंभीरता को समझते हुए उचित हस्तक्षेप करेंगे और न्याय की स्थापना होगी।
आगे पढ़ें
ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर एडीजी मुरुगेशन के खिलाफ मोर्चा ने बोला हल्ला #मुरुगेशन ऑफिस में बैठ बढ़ा रहे कुर्सी की शोभा! #प्रदेश भर में बदमाशों का साम्राज्य कायम ! #बदमाशों से ज्यादा पुलिसिया आतंक से डर रही जनता ! #माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों का हब बना उत्तराखंड | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के जिम्मेदार अपर पुलिस महानिदेशक, लॉ एंड ऑर्डर श्री वी मुरुगेशन के खिलाफ हल्ला बोला एवं इनकी नाकामी को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकासनगर श्री विनोद कुमार को सौंपा |
नेगी ने कहा कि एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर श्री वी. मुरुगेशन की निकम्मी कार्यशैली एवं लापरवाही की वजह से प्रदेश में माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों का साम्राज्य स्थापित हो गया है | आज जिस तरह से अधिकांश जगहों पर पुलिसिया लूट- खसोट होने लगी है, उसके चलते बदमाशों से ज्यादा, लोग पुलिस से डरने लगे हैं ! लोग पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर आत्महत्या तक करने लगे हैं तथा कई लोग डर के साए में जी रहे हैं, लेकिन एडीजी ऑफिस की शोभा बढ़ा रहे हैं | प्रदेश भर में बदमाशों एवं माफियाओं की आमद बढ़ चुकी है, जिसके चलते दिन- दहाड़े बदमाश अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं | जिम्मेदार अधिकारी का पुलिस पर नियंत्रण न होना,इसका सबसे बड़ा कारण है | हाल ही में एक किसान आत्महत्या के मामले में निलंबित एक दरोगा की एसीआर लीक हुई, जो कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है, इसका जिम्मेदार कौन है ! जिम्मेदार अधिकारी का कर्तव्य है कि समय-समय पर आम जन से सीधा संवाद करे, जिससे पुलिसिया कार्यशैली का पता लग सके एवं आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके | उक्त अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है | आज कई मैदानी जनपदों में जानलेवा चाइनीस मांझा बिक रहा है तथा नशे का कारोबार दिन- प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन इस और इनका ध्यान नहीं जा रहा है | कई कर्मठ व ईमानदार अधिकारी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन इनको पूछने वाला कोई नहीं है | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि इनको एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर के बजाय एडीजी, वीआईपी ट्रीटमेंट बनाया जाना चाहिए | मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष भी रखेगा | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, राम सिंह तोमर, मुजीबरहमान सलीम, हाजी असद,रूपचंद, जयकृत नेगी, के सी चंदेल,राजेंद्र पंवार, सफदर युवराज तोमर, मान चंद राणा, इदरीश, नाथीराम, अतुल हांडा, विनोद रावत, शहजाद, विक्रम पाल, यूनुस, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी,निशा खातून,गोविंद सिंह नेगी, गौरव लोधा, सरोज गांधी, जयपाल सिंह,चौ. मामराज, प्रकाश पाठक, दरबान सिंह असवाल, नानक सिंह, सायरा बानो, अंकुर चौरसिया, शमशाद, इमरान, मुन्ना राम शर्मा, परवीन, दिनेश राणा, गफूर, नाहिद खान, जाबिर हसन, दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा, सफीक पांडे, जसवीर, संध्या गुलरिया,क्रिस्टीना, भूरा, नसीम, सुनील आदि मौजूद थे |
आगे पढ़ें
सोलर प्लांट्स में कार्यरत श्रर्मिकों को न्याय दिलाने को मोर्चा ने भरी हुंकार #किस कंपनी/ संस्था के माध्यम से काम कराया जा रहा, कोई अता-पता नहीं | #12-12 घंटे लिया जा रहा इन श्रमिकों से काम | विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर क्षेत्र में स्थापित सोलर प्लांट्स में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड्स एवं मालियों के शोषण के खिलाफ एवं इनको न्याय दिलाने को तहसील विकासनगर में दस्तक देकर उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में ज्ञापन तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा | मौके पर तहसीलदार ने उप जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया| उप जिलाधिकारी ने कार्यवाही का भरोसा दिया | नेगी ने कहा कि इन सोलर प्लांट्स में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड्स/ मालियों को किस कंपनी/ संस्था ने कार्योजित किया है, उसका नाम- पता न तो गार्ड्स को मालूम है और न ही संबंधित श्रम अधिकारियों को ! इन सिक्योरिटी गार्डों से 12- 12 घंटे काम लिया जाता है तथा सप्ताह में कोई अवकाश भी नहीं दिया जाता और न ही सुरक्षा के कोई उपाय इनके लिए किए गए हैं| वेतन भी निर्धारित मानक से कम दिया जाता है |यहां तक कि गार्ड रूम भी नहीं बनाए गए हैं, जिससे ये गार्ड बारिश- धूप के समय ड्यूटी कर सकें | हैरान करने वाली बात यह है कि इन गार्ड्स के लिए न तो कोई पीएफ की व्यवस्था की गई है और न ही ईएसआई की | नेगी ने कहा कि अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो इनका इलाज व इनके परिवार की देखभाल का जिम्मा किसका होगा! नेगी ने प्रशासन को आगाह किया कि जिन सोलर प्लांट मलिकों/ संचालकों द्वारा श्रम कानून/ सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें एवं इनको इनका हक दिलाने का काम करें | कार्यक्रम में- विजयराम शर्मा, मोहम्मद आरिफ, के. सी.चंदेल, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अध्यक्ष अमित जैन, प्रोवीर दास,कुंवर सिंह चौहान,आर. पी.भट्ट, जयकृत नेगी, मोहम्मद अली खान, मेहंदी हसन, चौ. अमन सिंह, सुशील भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, रहबर अली, भीम सिंह बिष्ट, नरेंद्र तोमर, सुरजीत सिंह,नरेश ठाकुर, समून, मुकेश पसपोला, श्रवण गर्ग, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे
[31/01, 11:43 am] Raghunath Singh negi078 Jan Morcha: क्यों नहीं मिल पाई किसानों को अब तक खाद, जवाब दें कृषि मंत्री ! मोर्चा # खाद (यूरिया) अब आना हुआ शुरू ,इस देरी का सबब ! #कृषि मंत्री को अपने काले कारनामों से ही फुर्सत नहीं | #गैर जिम्मेदार मंत्री को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं | विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खाद (यूरिया) न मिलने की वजह से काफी परेशान है, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है | अब सहकारी समितियां में खाद्य आनी शुरू हुई है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से यूरिया नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से सक्षम किसान भी खाद नहीं खरीद पा रहे हैं | जो खाद किसानों को दिसंबर तक मिलनी चाहिए थी वो जनवरी अंत में भी नहीं मिल पाई, इसका जिम्मेदार कौन है ! अब खाद की आपूर्ति शुरू हुई है, जोकि नाकाफी है यानि एक तरह से ऊंट के मुंह में जीरा है | एक तो वर्षा देर से होने के कारण किसान पहले ही परेशान था, दूसरा सही समय पर खाद न मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई | गैर जिम्मेदार कृषि मंत्री को किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा है और न हीं इनके द्वारा इस दिशा में कोई ठोस प्रयास किया गया | अधिकांश गरीब किसान सब्सिडी वाली खाद पर ही निर्भर होते हैं तथा कई को सहकारी समितियां के माध्यम से उधार मिलने वाली खाद पर ही निर्भर रहना पड़ता है | आखिर कृषि मंत्री कर क्या रहे हैं ! आखिर ऐसे भ्रष्ट मंत्री का पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ! मोर्चा कृषि मंत्री से इस गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाह कृत्य का सबब जानना चाहता है ! मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा | पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व दरबान सिंह असवाल मौजूद थे |
