उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल ढंग से सम्पन्न जानिए सभी समाचार

Spread the love

टिहरी गढ़वाल, 14 जून 2026

*उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल ढंग से सम्पन्न*

आयोग के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें जाने हेतु नितिका खण्डेलवाल जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा एडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी तथा केन्द्रवार सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

अपर जिलाधिकारी / नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई । जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 2838 में से कुल 1498 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा 1340 अनुपस्थित रहे, जो कुल 52.78 प्रतिशत रहा।

अपर जिलाधिकारी ने चंबा व जिला मुख्यालय नई टिहरी में बनाये गये सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया ।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 15 जून 2026

*सीडीओ ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 28 शिकायतों पर हुई सुनवाई*

सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में तहसील टिहरी के ग्राम चवादन्त, पोस्ट बीपुरम निवासी रविन्द्र सिंह चौहान द्वारा खेमड़ा-कुंडाली मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए तालाब से उनके मकान को खतरा उत्पन्न होने की शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीएमएम कॉलेज, बुरांसवाड़ी (चम्बा) के पंजीकरण एवं शैक्षणिक अभिलेखों की जांच की मांग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। इस संबंध में पूर्व में प्रशिक्षु आईएएस की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम जाख के ग्रामीणों द्वारा गांव की गौचर भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा बिना समुचित जांच-पड़ताल के पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की अनुमति दिए जाने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी को तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रानीचौरी-साबली निवासी विजलदास द्वारा आवास के निकट स्थित दो चीड़ के पेड़ों से मकान को खतरा होने तथा बंदरों से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग रखी गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नरेंद्रनगर वन प्रभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बौराड़ी स्थित मिलन केंद्र के समीप कुछ लोगों द्वारा नालियां बंद किए जाने के कारण सड़क पर मलबा जमा होने की शिकायत स्थानीय दुकानदारों एवं निवासियों द्वारा की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस ज्योति, लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर उसी दिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में स्थानीय लोग सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

सीएम धामी ने किया कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ, पौड़ी को दी 110 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की सौगात

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे, जहां रामलीला मैदान में उन्होंने कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 110 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पौड़ी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। सरकार पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पौड़ी को जिला विज्ञान संग्रहालय की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। यह संग्रहालय युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाएं और नई परियोजनाएं पौड़ी के समग्र विकास को गति देने के साथ-साथ क्षेत्र की पर्यटन, शिक्षा और रोजगार संबंधी संभावनाओं को भी नई दिशा देंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंडोलिया देवता को नमन करते हुए कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि पौड़ी की धरती पर पहुंचकर उन्हें हमेशा शांति, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से पौड़ी में नवस्थापित विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण करने की अपील करते हुए कहा कि यह संग्रहालय बच्चों और युवाओं में विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करेगा व भावी वैज्ञानिकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि आज जनपद के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है. इस अवसर पर लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है और अब तक लाखों श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास की रोशनी पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है।
उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अब भर्ती प्रक्रिया में न कोई पर्ची, न कोई खर्चीष् का सिद्धांत पूरी मजबूती से लागू किया गया है, जिससे योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल रहे हैं।
आगे पढ़ें

पंजाब का भगोड़ा उत्तराखण्ड से गिरफ्तार


देहरादून। उत्तराखण्ड को शरणस्थली बनाने वाले पंजाब के एक शातिर बदमाश को एसटीएफ उत्तराखण्ड, पंजाब पुलिस व बाजपुर थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बीती 23 मई को आरोपी बदमाश पंजाब पुलिस की छापेमारी के दौरान फरार होने में सफल रहा था जिसके घर से पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व ड्रग्स बरामद की थी। जिसको आरोपी के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पहुंचाया गया था।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आज सुबह उत्तराखण्ड एसटीएफ, पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बीती 23 मई को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अमृतसर एवं बीएसएफ टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें 12 पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 3 जिगाना पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन व 900 ग्राम हेरोइन शामित थी।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गयी थी। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधमसिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया , आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। आज यहां खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफकृसफाई की तथा एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही एक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।
आगे पढ़ें

भाजपा में रूठे नेताओं को मनाकर भीतरघात का खतरा टालने की कोशिश

चुनावी शंखनाद से पहले कुनबे को एक रखने की कवायद शुरू
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही भाजपा ने संगठन और सत्ता के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ-साथ नाराज नेताओं को साधने की कवायद भी तेज कर दी है। हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व लगातार संगठन को मजबूत करने, हारी हुई सीटों पर विशेष फोकस करने और कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट रखने पर जोर दे रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी कुछ महीने दूर हों, लेकिन भाजपा ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व को यह एहसास है कि लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का रास्ता केवल सरकारी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता से होकर गुजरता है। यही वजह है कि भाजपा के बड़े नेता अब उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गए हैं जो पिछले कुछ वर्षों में टिकट, दायित्व या संगठनात्मक उपेक्षा को लेकर नाराज रहे हैं। भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन विधानसभा क्षेत्रों की है जहां 2022 के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था या जीत का अंतर बेहद कम रहा था। पार्टी नेतृत्व इन सीटों पर विशेष रणनीति बना रहा है और सांसदों, विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की अंदरूनी नाराजगी भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यही कारण है कि संगठन स्तर पर ऐसे नेताओं से संवाद बढ़ाया जा रहा है जो पिछले चुनावों के बाद खुद को हाशिये पर महसूस कर रहे थे। कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से सक्रिय भूमिका देकर कार्यकर्ताओं में संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलना चाहती है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी हालिया बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। पार्टी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली लोगों, सामाजिक संगठनों और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाएं। इसके पीछे मकसद चुनावी माहौल बनने से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना है। दूसरी ओर टिकट की दावेदारी को लेकर भी भाजपा सतर्क दिखाई दे रही है। प्रदेश नेतृत्व पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उम्मीदवार चयन का आधार केवल जीतने की क्षमता होगी और इसके लिए कई स्तरों पर सर्वे कराए जाएंगे। ऐसे में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को अभी से अनुशासन में रहने का संदेश दिया जा रहा है।
भाजपा की रणनीति साफ हैकृपहले संगठन को एकजुट करना, फिर सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना और अंत में चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरना। पार्टी को लगता है कि यदि नाराज नेताओं को समय रहते मना लिया गया तो 2027 की राह अपेक्षाकृत आसान हो सकती है। लेकिन यदि असंतोष खुलकर सामने आया तो विपक्ष को भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल सकता है। कुल मिलाकर उत्तराखंड भाजपा में इन दिनों चुनावी तैयारी के साथ-साथ मनाओ और साथ लाओ अभियान भी चल रहा है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अपने रूठे नेताओं को कितनी सफलता से मना पाती है और इसका असर 2027 के चुनावी समीकरणों पर कितना पड़ता है।
आगे पढ़ें
बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के बुड्डी गांव में बीती रात हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद हुई है। मृतक पेशे से वकील था और घटना के समय अपने छोटे भाई के साथ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष्क प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बीती रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी, जिसे उसके परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस त्वरित घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुयी, मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ उक्त घर में रहता था। 20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे तथा मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था। घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम, जो ड्राइवर का काम करता है, उसके द्वारा उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी, जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे। मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया। जिस पर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस ने जब आस पास के सीसी कैमरे खंगाले तो पता चला कि उसमे से रिकार्डिग को हटायी गयी है। आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया। जिस पर मृतक के छोटे भाई को शाहिद को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुये थाने लाया गया, जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शाहिद नशे का आदी है तथा अक्सर अपने महंगे शोको को पूरा करने तथा दोस्तों के बीच रौब झाड़ने के लिये वह अपने घर वालो तथा बड़े भाई सोहेल से पैसे लिया करता था, उसकी गलत आदतों की वजह से उसका बड़ा भाई सोहेल उसे अक्सर टोकता रहता था तथा कई बार उसके द्वारा उस पर हाथ भी उठाया था। कुछ दिन पूर्व उनके माता पिता के हज पर जाने के बाद सोहेल को जानकारी हुयी कि उसके पिता का एटीएम, जो सोहेल के पास रहता था, उसे आरोपी द्वारा चोरी कर अपने पास रख लिया था तथा एटीएम के माध्यम से लगभग 10 लाख रूपये अपने पिता के खाते से निकालते हुये उसे अपनी अय्यासी में खर्च कर दिये थे। इस बात को लेकर सोहेल का आरोपी से विवाद हो गया था तथा सोहेल ने उसके ऊपर हाथ उठाते हुये उसके साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट से क्षुब्ध होकर आरोपी ने सोहेल की हत्या की योजना बनायी तथा घटना को अंजाम देने के लिये पिछले 2 दिनों से घर के सारे कैमरों की रिकार्डिग को बन्द कर कैमरों को लाइव मोड पर रख दिया। योजना के मुताबिक आरोपी द्वारा मौका देखकर बीती रातं अपने पास रखी देशी पिस्टल से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा घटना के बाद उक्त देशी पिस्टल को घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिया।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में चलाया टिलर,पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
सोमवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथकृसाथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
आगे पढ़ें

नीम करोली बाबा के कैंची धाम का स्थापना दिवस, सुबह 4 बजे से दर्शन को उमड़े हजारों भक्त

नैनीताल। सोमवार 15 जून को विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के दरबार कैंची धाम का स्थापना दिवस है। इस मौके पर बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए देश-विदेश के भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों भक्त सुबह 4 बजे से बाबा के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। विदेश से भी अनेक भक्त बाबा नीम करोली के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने कैंची धाम आए हैं।
नैनीताल के भवाली के समीप स्थित कैंची धाम आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा। बाबा नीम करोली महाराज के प्रति श्रद्धा केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलती है। यही वजह है कि हर वर्ष धाम के स्थापना दिवस पर यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर वर्ष 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लाख के पार पहुंच जाती है। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस सहित कई देशों से भी बड़ी संख्या में विदेशी भक्त कैंची धाम पहुंचते हैं।
अमेरिका से आए भक्त मैक्स विलियम्स भी पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। मैक्स ने बाबा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर उनका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ा। इसके बाद उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और शिक्षाओं का अध्ययन किया और स्वयं को उनकी सेवा एवं भक्ति के मार्ग पर समर्पित कर दिया। वर्तमान में उनका जीवन अमेरिका में बाबा की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और सेवा कार्यों को समर्पित है।
कैंची धाम पहुंचने के अपने अनुभव साझा करते हुए मैक्स भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहां का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।
स्थापना दिवस पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी उन्होंने सराहना की। मैक्स ने कहा कि सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इंतजाम बेहद प्रभावी हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुविधा मिल रही है।

कैंची धाम की स्थापना से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि स्थानीय निवासी धर्मानंद तिवारी को एक रात यात्रा के दौरान कंबल ओढ़े एक संत मिले थे, जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही वाहन मिल जाएगा। संत ने 20 वर्ष बाद दोबारा मिलने की बात कही और अंतर्ध्यान हो गए। वर्षों बाद बाबा नीम करोली महाराज ने धर्मानंद तिवारी को दर्शन दिए और इसी स्थान पर मंदिर निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद कैंची धाम की स्थापना हुई और तब से हर वर्ष यहां भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। बाबा नीम करोली महाराज के भक्तों में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल रही हैं। एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स भारत प्रवास के दौरान कैंची धाम पहुंचे थे। वहीं मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी सार्वजनिक रूप से बताया था कि कठिन दौर में स्टीव जॉब्स ने उन्हें भारत आकर कैंची धाम के दर्शन करने की सलाह दी थी। बाबा की ख्याति आज विश्वभर में फैली हुई है और यही कारण है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
आगे पढ़ें
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन


चमोली। सोमवार सुबह प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने धाम पहंुचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी।
सोमवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं। उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9.15 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य एवं करीबी सहयोगी भी मौजूद थे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इसके उपरांत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। मुकेश अंबानी द्वारा दिया गया यह दान धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और मंदिर समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बड़ी आस्था है। हर साल की तरह वो इस बार भी बदरी केदार के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

होम स्टे में पति संग ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
मसूरी। सोमवार अलसुबह मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती में से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस मृतका के पति से  पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। जांच में मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब 11.30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होम स्टे में ठहरे थे। रात करीब 3.30 बजे दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति और पत्नी दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे। पति पुणे में जबकि महिला गुरुग्राम में नौकरी करती थी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
आगे पढ़ें

अंकिता भंडारी मर्डर से जुड़े मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Lavc57.107.100

देहरादून। देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुरेश राठौर की गिरफ्तारी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हुई है। इन मामलों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद और नेहरू कॉलोनी के साथ डालनवाला थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे।
पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने और उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अनेक ऑडियो-वीडियो वायरल किए थे। इन वीडियो में उत्तराखंड भाजपा नेताओं के बारे में आपत्तिजनक और छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट था। इन वीडियो ने उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था। इसके बाद हरिद्वार और देहरादून के कई थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे।
चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में कार्रवाई करते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस और एसओजी ने पूर्व भाजपा विधायक को बुग्गावाला क्षेत्र से रविवार देर शाम को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की अब उन्हे न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।
बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने इस मामले में 5 जनवरी को कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि अंकित भंडारी के मामले में इंटरनेट मीडिया पर सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो वीडियो प्रसारित किया जा रहे हैं। इनमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर बदनाम करने और साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सुरेश राठौर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया था। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में उनसे रविवार रात को पूछताछ भी गई थी। जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया है।
आगे पढ़ें

नबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
चंपावत। जिले के बनबसा में एक नाबालिग ने मेडिकल स्टोर संचालक को दुष्कर्म का प्रयास के आरोप गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रशासन ने आरोपी का मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की। इस मामले पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने व दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना प्रभारी बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी राज के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर दंड का प्रावधान है।
आगे पढ़ें
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब


हरिद्वार। सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी।  इस बार के यात्रा सीजन के दौरान पहली रिकॉर्ड तोड़ भीड़ हरिद्वार में दिखाई दी। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।
सोमवती अमावस्या पर हर की पैड़ी का दृश्य देखते ही बन रहा था। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही थी और गंगा के जयकारे के उद्घोष सुनाई दिए। सोमवार को पुरुषोत्तम मास का अंतिम दिन है और संक्रांति भी है। सबसे खास सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या का होना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोमवती अमावस्या के साथ ही पुरुषोत्तम मास का समापन हो जाएगा और अब शुद्ध ज्येष्ठ मास का पदार्पण होगा। यही कारण है कि हरिद्वार में हर की पैड़ी के चारों ओर सभी घाटों में श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दिए। सोमवती अमावस्या के स्नान पर हरिद्वार में अन्य स्नान पर्वों की तुलना में भारी भीड़ दिखाई दी। हाईवे पर भीड़ का दबाव इतना है कि पांच किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी है और वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसलिए कई श्रद्धालु हरकी पैड़ी से पांच किलोमीटर दूर ही वाहन खड़े करके हरकी पैड़ी पैदल पहुंचे।   हरिद्वार में सोमवती अमावस्या का स्नान और जून के वीकेंड के चलते दो दिनों से भारी भीड़ उमड़ी। जिले के डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरकी पैड़ी पहुंचे। लेकिन भीड़ का दबाव इतना रहा कि हाईवे पर दो दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई थी। सोमवती अमावस्या पर तो सुबह से ही वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए। यही कारण है कि जिसको जहां भी सुविधा मिली, वहीं वाहन रोककर नजदीकी घाट पर गंगा स्नान कर लिया।
आगे पढ़ें

बड़ा हादसा टला,पैराफिट तोड़ते हुए खाई में लटकी बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Lavc60.9.100

रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के फाटा के समीप जामू क्षेत्र में महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर लटक गई। सौभाग्य की बात यह रही कि बस खाई में गिरने से पहले पैराफिट के पत्थरों में अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और 22 यात्रियों की जान बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग चार बजे बस जामू स्थित एक होटल से केदारनाथ हाईवे की ओर रवाना हुई थी। जामू हेलीपैड के समीप ढलान वाले मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बेकाबू हो गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे बने सुरक्षा पैराफिट को तोड़कर सड़क से बाहर निकल गई और खाई की ओर झुकते हुए लटक गई।
बस के खाई की ओर झुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अंधेरे और भयावह स्थिति के बीच कुछ क्षणों के लिए सभी की सांसें थम गई। लेकिन चालक ने असाधारण धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए घबराहट पर काबू रखा और तत्काल सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में समाने से बाल-बाल बची। यदि वाहन पैराफिट के अवशेषों में नहीं अटकता, तो दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस खाई में नहीं गिरी और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही फाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही वाहन को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए और बचाव कार्य में सहयोग किया। फाटा चौकी प्रभारी दिनेश सती ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
आगे पढ़ें

बैरागीवाला बवालःपुलिस ने किया इंटरनेट सेवाओं को बंद करने से इंकार

देहरादून। जिले के  सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागी वाला में दो पक्षों के विवाद में काफी बवाल देखने को मिला। एक विशेष समुदाय के आरोपियों पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद क्षेत्र में भयानक बवाल हो गया। इस दौरान अनेक अफवाहें भी फैली। इन्हीं अफवाहों में एक इंटरनेट सेवा बंद होने की भी थी। इंटरनेट बंद होने की अफवाह पर पुलिस की प्रतिक्रिया आई है। सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट बंद नहीं है। सीओ ने इंटरनेट बंद होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक और असत्य समाचार प्रसारित किए जा रहें है। सहसपुर, विकासनगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की खबरें भ्रामक हैं। पुलिस आम जन से अपील करती है कि अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। ऐसी सूचनाओं को साझा न करें। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। शनिवार को सहसपुर के बैरागीवाला में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों मे हुए विवाद ने क्षेत्र में बवाल मचा दिया था। मामला तब गम्भीर हो गया जब इस विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। हत्या का आरोप विशेष समुदाय के लोगों पर लगा. इसके बाद गुस्साए दूसरे पक्ष ने रविवार को हमलावरों के घरों में आगजनी कर दी। लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसके अलावा सड़क पर जाम लगा दिया गया।