प्रधानमंत्री जी देश को समृद्ध बनाने में 2 अगस्त के अंक का संज्ञान लीजिए, पढ़ें सभी समाचार

Spread the love
प्रेस के देश में सभी 250 संगठन इस न्यूज़ को प्रकाशित करते हुए अपनी प्रतिभा की पहचान बनाने में समय का सदुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था सुधारने के  लिए प्रधानमंत्री सुझाव मांग रहे हैं देने काम कीजिए।
आने वाली पीढ़ी आपको हमेशा पूजती रहेगी। गोदी मीडिया का काम करते हुए जो पाप किया उसका प्रायश्चित करने के लिए शिव जी का महीना है ही आज से अपने बैनर पर खबर प्रकाशित कीजिए देश का भला कीजिए

आगे पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत
देहरादून। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में  देहरादून में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यात्रा में पहुंचे। सीएम ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया।
सीएम ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के महान नायक स्व. इन्द्रमणी बडोनी व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा, राष्ट्र गौरव का उत्सव है। तिरंगा, करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वीर जवानों ने तिरंगे पर कभी कोई आंच नहीं आने दी। हमारा संकल्प है कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में बसी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। मेक इन इंडिया, डिजिटल क्रांति, स्वदेशी तकनीक से भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज हम दुनिया को अनेकों क्षेत्र में नई दिशा दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। देश, रक्षा क्षेत्र में निर्यातक बन रहा है। उन्होंने कहा हमारा राज्य देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। उत्तराखंड की मिट्टी ने देश को अनगिनत वीर सैनिक दिए हैं।  हर दूसरे परिवार का बेटा सीमा पर रक्षा के लिए तैनात रहता है। राज्य सरकार अपने वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार, प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और हवाई कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। 30 से अधिक क्षेत्रों में विशिष्ट नीतियों के माध्यम से राज्य में विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था कई गुना बढ़ चुकी है, पिछले एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य की प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। स्टार्टअप्स की संख्या भी 1750 से अधिक हो चुकी है। राज्य में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है साथ ही सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में राज्य ने  देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि के मूल स्वरूप के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून, कठोर दंगा रोधी कानून, देश में सबसे पहले  समान नागरिक संहिता का कानून लागू किया है।प्रदेश में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है। साथ ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर उन्हें बंद किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में करीब 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त किया है। भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद बिना किसी धांधली के पिछले करीब पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है। राज्य में युवाओं को श्नौकरी देने वालाश् बनाने के मकसद से युवाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम-स्टे, पर्यटन नीति जैसी कई योजनाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आगे पढ़ें

समिति समाज को जागरूक करने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चैहान, दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, श्रीमती आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट,चंदन सिंह भंडारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आगे पढ़ें

लाखोें रूपये की स्मैक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लाखो रूपये की स्मैक बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म के नशा तस्कर है जिनमें से एक पहले भी एक लूट सहित अन्य अपराधों में जेल की हवा खा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा पुरानी घमंडपुर रोड जॉली ग्रांट के पास तलाशी के दौरान एक सूचना के बाद एक आरोपी शेखर पुत्र कैलाशनाथ को लगभग 2 लाख रू. मूल्य की 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं बीती शाम विकासनगर पुलिस द्वारा टोंस कॉलोनी सैकेण्ड क्लब के पीछे स्थित रोड से 1 आरोपी आसिफ पुत्र इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर थाना कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक अभ्यस्त नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध केवल मादक पदार्थो की तस्करी के ही 5 मुकदमें दर्ज हैै। इसके अतिरिक्त आरोपी लूट व आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है।
आगे पढ़ें

अगस्त क्रांति दिवस पर पर्यटको के लिए खोली गई भारत की आजादी के आन्दोलन की गवाह अल्मोड़ा जेल


अल्मोड़ा। रविवार को 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ मनाई गयी। इस ऐतिहासिक मौके पर अल्मोड़ा जिला जेल में अगस्त क्रांति दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों से रूबरू होने के लिए जेल के दरवाजे पर्यटकों के लिए के खोले गए।
इस मौके पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा आज पूरे देश में बहुत खुशी और जश्न का माहौल है। आज हम अगस्त क्रांति दिवस मना रहे है। हमारे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं। देशभक्ति के गीत गाते हैं, जबकि यहां मौजूद अन्य लोग बच्चों को उस दौर के इतिहास और भावना को समझने में मदद करते हैं। हम भविष्य में जिला जेल को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश करेंगे। जिससे हम इस जगह को पर्यटकों के लिए खोल सकें। जिससे वे इसे देख सकें।
अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी अगस्त क्रांति दिवस के इतिहास के बारे में जान सकें इसके लिए प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसे एक म्यूजियम में बदला जाना चाहिए। इसे खोलने से आने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। ऐसी ऐतिहासिक जगहों का पर्यटकों के लिए हमेशा से ही बड़ा आकर्षण रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि आजादी की लड़ाई के दौरान महान हस्तियों ने यहां समय बिताया था। बता दें उत्तराखंड की सबसे पुरानी जेल अल्मोड़ा की जेल है। इस जेल में पंडित नेहरू दो बार रहे है। इनके अलावा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, खान अब्दुल गफ्फार खां सहित 7 लोग इस जेल में रहे। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई अनेक यादें यहा रखी है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मेरी आत्मकथा के कुछ अध्याय इसी जेल में लिखे थे। इस जेल में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की अनेक यादें संरक्षित है। यहां स्थित नेहरू वार्ड में उनके खाने के बर्तन, चरखा, दीपक, चारपाई सहित पुस्तकालय भवन, भोजनालय आदि है। अगस्त क्रांति के अवसर पर हर वर्ष 9 अगस्त को इस जेल के नेहरू वार्ड में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस जेल को संरक्षित कर इसे हैरिटेज के रूप में विकसित करने की लंबे समय से मांग भी उठ रही है।
आगे पढ़ेंभाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए, एसएसपी की हरकतों से गुस्से में ऐसे शब्द निकल गए: हरक

रुद्रपुर । पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने माना कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए लेकिन यह भी कहा कि नैनीताल एसएसपी ने जिस तरह रैली में आ रही बसों को रुकवाने की ओछी हरकत की उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा था। हम देसी लोग हैं, जो कुछ मन में होता है वही जुबा पर होता है इसलिए ऐसे शब्द निकल गए।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को रुद्रपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे। शनिवार को हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले कांग्रेसियों की बसें रोकने को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर काफी विरोध जताया था।
यहां तक कि एसएसपी को लेकर कई पार्टी नेताओं ने अपशब्द भी बोल दिए थे, जिसको लेकर भाजपा ने मुद्दा बना दिया है। इस पर हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि हम देसी लोग हैं, जो अंदर होता है वो गुस्से में बाहर भी आ जाता है।लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन एसएसपी ने भाजपा पदाधिकारी की भूमिका में काम किया उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का। बाकी किसी की जानबूझकर ऐसा बोलने की मंशा नहीं थी।
आगे पढ़ें
दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो गुटों में मारपीट
देहरादून। शनिवार देर रात राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में दो पक्षों के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि 15-20 लोग इमरजेंसी में घुस आए और एक पक्ष के लोगों को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।
धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे इएमओ और सुरक्षाकर्मियों से भी अभद्रता की घटना शनिवार रात करीब एक बजकर 20 मिनट की है। जानकारी के अनुसार बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद एक पक्ष के लोग मेडिकल कराने के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांत कराया। लेकिन, कुछ देर बाद 15-20 लोग दोबारा इमरजेंसी में पहुंचे और मेडिकल कराने आए पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगे इस दौरान बेल्ट निकालकर पीटा गया और धक्का-मुक्की की गई।
इएमओ और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई। आरोप है कि युवकों ने सुरक्षाकर्मियों को बाहर जाने तक की धमकी दी। हंगामे के दौरान इमरजेंसी में रखी फाइलें भी फेंक दी गईं। घटना के दौरान एक व्यक्ति के खुद को अधिवक्ता बताते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को धमकाने की बात भी सामने आई है।
आरोप है इस मामले में हस्तक्षेप करने पर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। वहीं, घटना के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि पहले भी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ तीमारदार की ओर से मारपीट की घटना हो चुकी है।
अब इमरजेंसी में युवकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता की। उनका आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने कहा कि इमरजेंसी में इस तरह का हंगामा गंभीर मामला है। अस्पताल में डाक्टरों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।अभद्रता की गई। हंगामे के कारण इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई और मरीज व तीमारदार घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
आगे पढ़ें
प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती
रुद्रपुर। किच्छा में शादी की जिद में एक युवती का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है और युवक ने शादी से इनकार कर दिया है। उसके बाद गुस्से से भरी युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ गयी। गनीमत रही कि वह लाइन की चपेट में नहीं आई और हादसा टल गया।
किच्छा में हल्द्वानी बाईपास के पास एक युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है, उससे शादी करने की लंबे समय से जिद पर अड़ी है। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा है।शनिवार रात जब उसने मना कर दिया तो उसका पारा चढ़ गया, वह शादी की जिद करने लगी और फिर गुस्से में सुबह रेलवे लाइन के पास लगे हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई।
युवती के खंभे पर चढ़कर चिल्लाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी समझाया, जिसके बाद युवती को बमुश्किल नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। गनीमत रही कि युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
आगे पढ़ेंस्नान के दौरान कांवडिया तेज बहाव की चपेट में आकर बहा
हरिद्वार। रविवार सुबह हरकी पैड़ी के पास धनुष पुल के नीचे गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूबकर समा गया। कांवड़िया रेलिंग के बाहर खड़े होकर गंगा में डुबकी लगा रहा था। जैसे ही उसने पानी में छलांग लगाई, तेज धारा उसे अपने साथ बहाकर ले गई। आसपास मौजूद शिवभक्त कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कांवड़िया पानी में लापता हो गया। इसके बाद उसे ढंूढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया किन्तु अब तक उसका कोई सुराग नही लगा है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हरकी पैडी के पास धनुष पुल के नीचे गंगा स्नान के दौरान छंलाग लगाते ही तेज लहरों में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही जल पुलिस की और पीएसी राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में कांवड़िए की तलाश शुरू कर दी। जल पुलिस के जवान बोट और अन्य संसाधनों की मदद से कांवड़िए की तलाश में जुटे हैं। साथ ही पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद लोगों से कांवड़िए के संबंध में जानकारी जुटा रहे है। मामले जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान मौके पर मौजूद एक शिवभक्त वीडियो बना रहा था और उसने कांवड़िए के गंगा में डूबने का वीडियो भी बना लिया।
सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि गंगा में डूबे कांवड़िए की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कांवड़ियों से अपील है कि नियमों का पालन करते हुए ही गंगा में स्नान करें। स्नान करने के लिए प्रतिबंधित घाटों की ओर न जाए।
आगे पढ़ें
धर्मनगरी हुई शिवभक्तों से गुलजार,जहां तक नजर डालों शिवभक्त ही शिवभक्त
हरिद्वार। कांवड़ मेले के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार शिवभक्तों से पूरी तरह गुलजार हो उठी है। शहर से लेकर हाईवे तक हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है। हरकी पैड़ी, गंगा घाटों और बाजार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं डाक कांवड़ के चलते हाईवे पर दोपहिया और चैपहिया वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

कांवड़ मेला अब अपने चरम पर पहुंच गया है। अभी तक 3 करोड़ 20 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए अब भी हरिद्वार में मौजूद हैं। रविवार सुबह हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दी। कोई गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहा है तो कोई बड़ी संख्या में शिवभक्तों का हरिद्वार में आना जारी है। सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बैरागी कैंप पार्किंग में बड़े डाक कांवड़ वाहनों की भारी संख्या है, जबकि दीनदयाल, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, गौरीशंकर और गड्ढा पार्किंग में छोटे वाहनों की भीड़ है। पार्किंग स्थलों से लगातार कांवड़ वाहनों की निकासी की जा रही है।
डाक कांवड़ की वजह से हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। अलग अलग राज्यों से आए शिवभक्त अपने वाहनों को सजाकर डीजे लगाकर हरिद्वार पहुंचे हैं। किसी वाहन पर भोलेनाथ की प्रतिमा लगी है तो कोई डीजे और भक्ति गीतों के साथ हरिद्वार की ओर बढ़ रहा है। इससे पूरा माहौल शिवमय नजर आ रहा है।
आगे पढ़ें

रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव
खटीमा। शनिवार देर रात खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 में दो शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया। उसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले जांच जारी है।
खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 के पास 9 अगस्त शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाजार चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो मृतक की शिनाख्त कराई।
बाजार पुलिस चैकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल ने बताया, एक व्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पद्म सिंह सामंत निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने खटीमा के रूप में हुई। बताया गया कि राजेंद्र सिंह परचून की दुकान चलाता था। दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद पुत्र शोभन सिंह, उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम नगला तहर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।
दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठे किए गए हैं।
पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कही है। फिलहाल पुलिस टीम की जांच जारी है।

आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखें- मोर्चा
#दूसरी लॉटरी के मामले में शिक्षा मंत्री हैं बेखबर! #पहली लॉटरी निकाली गई थी अप्रैल में |
#गरीब बच्चे आखिर जाएं तो जायें कहां !
#क्यों गरीबों से मुंह मोड़ लिया मंत्री धन सिंह ने !
#हर मोर्चे पर विफल हो चुके मंत्री धन सिंह |
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की लचर कार्य प्रणाली एवं निकम्मे पन की वजह से प्रदेश भर के गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरी पारी की लॉटरी न खोले जाने की वजह से इस सत्र में मिलने वाले दाखिले (ऐडमिशन) नहीं मिल पाए, जोकि सीधे-सीधे तौर पर गरीबों के हक पर डाका मारने जैसा है | नेगी ने कहा कि दूसरी पारी की लॉटरी अक्सर जुलाई में खुल जाया करती थी, लेकिन माह अगस्त का प्रथम सप्ताह बीतने के उपरांत भी लॉटरी नहीं खोली गई | यहां तक कि लॉटरी का कोई जिक्र तक नहीं हो रहा है | कारण कुछ भी रहे हों, ये शिक्षा मंत्री का दायित्व है कि अगर भारत सरकार से इस मामले में कोई परेशानी/अडचन आड़े आ रही हो तो उसकी मजबूत पैरवी मंत्री को करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्री तो बेसुध पड़े हैं | आलम यह है कि मंत्री धन सिंह हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं बावजूद इसके सरकार इनको ढो रही है | मोर्चा गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि इस मामले में जनता को जवाब दें कि आखिर किन कारणों से गरीब बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा ! क्यों बच्चों का वर्तमान सत्र 202 6-2027 बर्बाद किया जा रहा है! क्यों गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा ! मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे |