
इस बार चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण के दौरान यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया था। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही 20 लाख से अधिक यात्रियों द्वारा पंजीकरण करा लिया गया था, वहीं हेली सेवा की बुकिंग भी एक दिन में एक माह के लिए फुल हो चुकी थी। इस बार यात्रा की शुरुआत जहां खराब मौसम के साथ हुई वहीं कई व्यवस्थागत खामियों के कारण भी यात्रा को झटका लगा। मौसम खराब होने के कारण यात्रियों को धामों से लेकर पड़ावो तक जगहकृजगह रोके जाने व धामों में दर्शनों की व्यवस्था गड़बड़ा गई। मौसम खराब होने से हेली सेवाए तो प्रभावित हुई ही साथ ही हेली दुर्घटना में छह लोगों की मौत और घोड़े खच्चरों में संक्रामक बीमारी फैलने के कारण यात्रियों को तमाम तरह की समस्याएं उठानी पड़ी। लेकिन अब हेली सेवा सुचारु हो गई है तथा घोड़े खच्चर भी स्वस्थ होकर वापस लौट आए हैं। इस बीच भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा होने के कारण भी यात्रियों द्वारा अपनी यात्रा स्थगित करने व होटल की बुकिंग कैंसिल कराने से यात्रा में सुस्ती देखी गई थी लेकिन अब सीज फायर की खबर के बाद फिर से यात्रियों का संख्या बढ़ने लगी है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि अब फिर चारों धामों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है तथा धामों में सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि खास तौर से केदार धाम आने वाले यात्रियों ने भारी उत्साह देखा जा रहा है धामों में यात्रियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है तथा 20 से 25 हजार यात्री प्रतिदिन दर्शन कर सकते हैं। वही बद्रीनाथ में भी अच्छी खासी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।
आगे पढ़ें
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर नगर क्षेत्र में सरूखेत से दोबाटा बैंड तक चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद 50 से अधिक व्यापारियों को रोजगार पर संकट का डर सताने लगा है। क्योंकि अब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से वहां पर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसलिए व्यापारियों ने नगर पालिका और प्रशासन से उनके लिए व्यवस्था की मांग की है।
यमुनोत्री हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर चौड़ीकरण की प्रक्रिया के तहत वन भूमि हस्तांतरण और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जा रही है। इस सब के बीच नगर क्षेत्र के बीच में बनी नगरपालिका की करीब 50 से अधिक दुकानों के व्यापारियों को अपने रोजगार को लेकर चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि उनको हटाने से पहले उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाए. व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने कहा कि इन व्यापारियों की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। क्योंकि यह सभी पालिका के किराएदार हैं। वहीं इनमें से सभी लोग ऐसे हैं, जिनका रोजगार मात्र यही दुकानें है। इसलिए नगर पालिका और प्रशासन को पहले इनकी व्यवस्था करनी चाहिए।
बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित व्यापारियों के साथ पालिका प्रशासन खड़ा है। बिना समुचित व्यवस्था किए व्यापारियों को हटाया नहीं जाएगा। पालिका इस सबंधं में राजमार्ग निर्माण खंड और प्रशासन से संपर्क में पालिका राजमार्ग निर्माण खंड से इनकी व्यवस्था के लिए सुझाव पत्र भी दिया है।राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट के ईई मनोज रावत ने कहा कि यमुनोत्री हाईवे के शेष बचे अंतिम हिस्से सरूखेत से बड़कोट दोबाटा बैंड तक चौड़ीकरण कार्य की कार्रवाई गतिमान है। प्रभावित व्यापारियों को उचित माध्यम से पूर्व में नोटिस जारी किया गया था और दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा।
लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ दायित्व निभाएं विभागीय अधिकारीः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ दायित्व विभागीय अधिकारी निभांए।
सोमवार को यहां ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी परिपेक्ष्य में जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चकराता में 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज प्रांगण लाखामण्डल में बहुउद्देश्ीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत् लाभ दिलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। बहुउ्देशीय शिविर 24 विभाग एक ही छत के नीचे निस्तारित करेंगे जन मन की समस्या, मौके पर विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने को डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं। दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने डीएम बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर रहे। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन जनता के द्वार जाकर मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, विभिन्न विभागों के प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही छत के नीचे मिलेगा। अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ विभागीय अधिकारियों को डीएम ने सख्त निदेश जारी किए हैं।
नर्स आत्महत्या मामले में उसका रिश्तेदार युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। शादीशुदा नर्स आत्महत्या मामले में एक युवक गिरफ्तार हो गया है। आरोपी नर्स का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है। जो नर्स को ब्लैकमेलिंग और उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर नर्स ने आत्महत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक, बीती 27 अप्रैल को मुरादाबाद निवासी नर्स ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के आवासीय परिसर में आत्महत्या कर ली थी। नर्स की मौत मामले पर उसके पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया था। जबकि, पहले मामला आत्महत्या का ही माना जा रहा था।
नर्स के पिता का कहना था कि उनकी बेटी यह कदम नहीं उठा सकती है, उसकी 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वो अपनी डॉक्टर ननद के साथ हल्द्वानी में रहकर काम करती थी और उसके दो बच्चे भी उसके साथ रहते थे। पिता का आरोप था कि उनकी बेटी को कोई फोन पर प्रताड़ित करता था।
हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि नर्स के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मामले की खुलासा के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और मोबाइल फॉरेंसिक टीम की ओर से भी जांच कराई। जांच पड़ताल में पाया गया कि नर्स का एक दूर का रिश्तेदार मोहम्मद हारुन है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का रहने वाला है।
जो पिछले 10-12 सालों से नर्स संपर्क में है। जबकि, मृतका की 3 साल पहले ही शादी हो चुकी थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि हारून लगातार नर्स को ब्लैकमेल कर रहा था और उससे कई बार पैसे भी लिए. इतना ही नहीं आरोपी नर्स से शादी का दबाव भी बना रहा था।
आरोपी ने नर्स के साथ कई बार झगड़ा और मारपीट की थी। नर्स से ऑनलाइन पैसे भी लिए जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आगे पढ़ें
फिर पार्टी कार्यालय को लेकर बवाल,कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
नैनीताल। जिले के रामनगर में रानीखेत रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाने को लेकर फिर बवाल हुआ है। कार्यालय में दूसरे पक्ष की ओर से ताला लगाए जाने की सूचना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पुराने ताले वापस लगवाए। इसी बीच भारी संख्या में पुलिस बल भी वहां पर पहुंच गया। जिस पर रणजीत रावत और समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई। पूर्व विधायक ने इस मामले में पुलिस प्रशासन पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लगे उनके ताले को तोड़कर किसी अन्य व्यक्ति ने नए ताले लगा दिए हैं। इस सूचना पर वो मौके पर पहुंचे और अपने पुराने ताले वापस लगवाए, लेकिन इसके तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल वहां पर पहुंच गया। पूर्व विधायक रावत ने दावा किया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि कार्यालय के अंदर कुछ लोग बंद हैं, इस पर कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया कि यह कार्यालय उनका है और अंदर कोई भी उनका व्यक्ति मौजूद नहीं है।
इसके बावजूद पुलिस ने ताला तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि खुद रणजीत रावत ने मीडिया के सामने की। रणजीत रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबकी मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़ा है, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस प्रशासन इस कार्यालय पर कब्जा कराने में शामिल है। यहां तक कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी कह रहे हैं कि ऊपर बात कर लीजिए। इसका मतलब साफ है कि इस कार्रवाई के पीछे ऊपर तक की मिलीभगत है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और कुछ को कोतवाली में बैठाया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं, पुलिस की सत्ता के दवाब का विरोध करते रहेंगे. यह हमारा कांग्रेस कार्यालय है और हम इस पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल, कांग्रेस कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस तैनात है। मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। आने वाले समय में यह विवाद और गहराने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि, पहले भी इस कार्यालय को लेकर बवाल हो चुका है।
आगे पढ़ें
भाई बहन को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में दो बुजुर्ग भाई बहनों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोनों भाई बहन को 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख से अधिक की ठगी की वारदत को अन्जाम दिया था।
जानकारी के अनुसार लाखों की ठगी होने के मामले में 15 अप्रैल को पूर्ण चन्द्र जोशी व उसकी बहन भगवती पांडे ने पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया। उन्हें 23 मार्च से 7 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखते हुए कुल 75 लाख 73 हजार की ठगी की गयी। मामले में शिकायत मिलने के बाद अल्मोड़ा कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम का गठन कर जल्द साइबर ठगी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। एसएसआई अजेंद्र प्रसाद ने शिकायतकर्ता पूर्ण चन्द्र व भगवती पांडे के उन बैंक खातों को खंगाला, जहां लाखों की धनराशि भेजी गयी थी। इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। उसके बाद एक आरोपी जुनेजा दिलावर को गुजरात के मोरवी राजकोट से अरेस्ट कर लिया गया।
आगे पढ़ें
पुलिस मुठभेड में पंचायत में गोली चलाने का आरोपी घायल,गिरफ्तार
रूड़की। देर रात रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश सालियर गांव में हुए गोलीकांड का आरोपी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में एक पंचायत के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसमें नईम नाम का युवक घायल हुआ था। घायल युवक ने पुलिस को बताया था कि गोली रोहित राणा नाम के एक युवक ने चलाई है और रोहित बाबू हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। साथ ही ये भी बताया गया था कि रोहित हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सालियर और रुड़की के बीच में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंगनहर पुलिस को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वो बाइक मुडाकर भागने लगा, इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवके घायल होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पुलिस की मानें तो घायल का नाम रोहित पुत्र महावीर सिंह निवासी करौंदी, भगवानपुर (हरिद्वार) है। वहीं, घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फिर अस्पताल में भी बदमाश से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। धर्मनगरी में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
मान्यता है कि आज ही के दिन बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। आज ही बुद्ध का महानिर्वाण भी हुआ था। पौराणिक मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास रखने का महत्व बताया था और भगवान ने नृसिंह अवतार लिया था। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर पूजन करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है। वहीं हरिद्वार में गंगा स्नान को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़े प्रबंध किए गए थे। पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आज भगवान नारायण के अवतारों में से नवम अवतार बुद्धावतार का दिन है। वैशाख में शुक्ल पक्ष की पूर्णमासी के दिन बुद्धावतार इस धरती पर अवतरित हुए थे और आज ही उनको बुद्धत्व यानी ज्ञान प्राप्ति हुई और आज ही के दिन उनका शरीर पूर्ण हुआ था। इस कारण से बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए भी पर्व खास है। आज के दिन सबसे अधिक महत्व गंगा स्नान का बताया गया है और दान पुण्य करने से हर मनोरथ पूरे होते हैं। आज के दिन स्नान मात्र से कई दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधाीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण

लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई, खटीमा में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा मंदिर में पानी व शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा उपस्थित थे।
