मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षा संस्थानों से लेकर देश की सीमाओं तक राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलें शामिल हैं, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसे परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, श्री रामसिंह कैड़ा, विधायक श्री उमेश कुमार, प्राचार्य डी.ए.वी पीजी कॉलेज प्रो. कौशल कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष श्री ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री श्री करन नेगी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
[11/04, 1:48 pm] +91 70550 07045: *देहरादून 11 अप्रैल, 2026 (सू. ब्यूरो)*
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।
मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली – एनसीआर से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
सर्किट हाउस काठगोदाम, नैनीताल में सीएम धामी की अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग*

*आगामी यात्रा सीजन, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक*
*सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहा ऑपरेशन प्रहार*
*अब तक कई अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार*
*वनाग्नि रोकने के लिए भी सख्त सीएम धामी*
आगे पढ़ें
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा*
*ओखलकाण्डा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना*
*विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनें लगेंगी*
*रामगढ़, धारी व ओखलकाण्डा में किसानों के लिए मंडी निर्माण*
*लेटीबुंगा व सतबुंगा में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे*
*ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम निर्माण*
*बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग उन्नयन हेतु 50-50 लाख की घोषणा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन तथा नव-निर्मित भवन से संस्थान के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवाओं के सुरक्षित हाथों में है।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को स्मरण करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और उचित दिशा देने की है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान का प्रबंधन इसी भावना के साथ कार्य करते हुए युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान की स्थापना के समय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी द्वारा व्यक्त अपेक्षाओं के अनुरूप यह संस्थान दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और संस्कारों की परंपरा को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी नवाचारी सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिड़ला संस्थान वर्षों से उत्तराखंड के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं तथा कई युवा प्रशासनिक सेवाओं, भारतीय सेना और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने हेतु स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, अटल इनोवेशन मिशन और पीएम युवा योजना जैसी पहलें संचालित की जा रही हैं, जो युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आधुनिक आईटी लैब एवं परीक्षा भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘शेवनिंग उत्तराखंड छात्रवृत्ति’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं तथा ‘इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड’ के सहयोग से आधुनिक कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ और मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के माध्यम से नवाचार एवं शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत प्राध्यापकों को 18 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और पिछले चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और कई परियोजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन प्रयोगशाला की स्थापना, कंप्यूटर विभाग के उन्नयन तथा ऑडिटोरियम के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने हेतु 50-50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश*
*संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाने के आदेश*
*पर्यटन सीजन को लेकर सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी*
‘ *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई*
*जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश*
*बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश*
*ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश मार्ग वर्तमान में सुचारू है। इसके अतिरिक्त कैंचीधाम बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 30 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कार्य भी आगामी 10 दिनों में प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान खोजा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे उन्हें जंगलों में जाने की आवश्यकता कम हो। साथ ही विभाग के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने तथा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए |
आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने, शटल सेवा एवं वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने पर जोर दिया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी एवं ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 24×7 निगरानी रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत स्टेशनों में आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संकट से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी जनपद की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल , 2026
*जनगणना–2027 के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी-डीएम*
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के साथ जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ली एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर टेबल वर्क, CMMS पोर्टल पर प्रगति तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अतिरिक्त चार्ज अधिकारी प्रतापनगर, देवप्रयाग, टिहरी एवं नगर पंचायत चम्बा द्वारा CMMS पोर्टल/HLBC पोर्टल पर HLB एवं सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित कार्य अभी तक पूर्ण न किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिला कार्यालय स्तर से अवगत कराया गया कि 09 अप्रैल, 2026 से 11 अप्रैल, 2026 तक तहसील बालगंगा एवं घनसाली में दो-दो बैचों के माध्यम से सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने चार्ज में जनगणना कार्यों की समय-समय पर नियमित समीक्षा भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा जनगणना–2027 से संबंधित कार्यों की समीक्षा समय-समय पर डीएम स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/बैठकों के माध्यम से निरंतर की जाएगी।
समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी एके सिंह ,एसडीएम कमलेश मेहता टिहरी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशब गैरोला सहित समस्त उपखंड जनगणना अधिकारी/उप जिलाधिकारी वर्चअल माध्यम से मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
विगत दिवस को जनपद में स्थित/जनपद में सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेन्सियों को 1492 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर प्राप्त हुए। एंव एजेन्सियों के द्वारा 2597 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित हुए, वितरण पश्चात एजेन्सियों के स्टॉक में 2913 सिलेण्डर अवशेष है। गैस एजेन्सियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया। व्यावसायिक एल०पी०जी सिलेण्डरों हेतु जनपद को 212 सिलेण्डर प्रतिदिन का आवंटन प्राप्त हुआ है, प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार / एजेन्सीवार आंवटन निश्चित कर लिया गया है। आवंटन के नियमानुसार वितरण हेतु एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है। एजेन्सियों को कमर्शियल श्रेणी में विगत दिवस 19 कि०ग्रा० श्रेणी में 108 सिलेण्डर प्राप्त हुए एवं उनके द्वारा 105 सिलेण्डर वितरित किये गये। एल०पी०जी आपूर्ति एंव वितरण के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा भी नियमित निरीक्षण किये जा रहे है। QRT दल द्वारा अभी तक गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल आदि के 491 निरीक्षण किये जा चुके है। निरीक्षण में कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जब्ती की कार्यवाही की गयी जिनमें से 05 सिलेण्डरों की निर्धारित जुर्माने की धनराशि रूपये 7250 विभागीय लेखाशीर्षक में जमा करवाते हुए अवमुक्त किया गया है। शिकायतों की प्राप्ति एवं उचित समाधान हेतु जनपद मुख्यालय में गठित कट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें पंजीकृत हुई। प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु निरन्तर उचित कार्यवाही भी सम्पादित की जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अपील की जा रही कि घरेलू एल०पी०जी की आपूर्ति एवं वितरण सामान्य है। सभी अपनी आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग कर सिलेण्डर को पूर्व की भांति होम डिलीवरी/प्वाईंट डिलीवरी से प्राप्त करे, किसी भी स्थिति में एजेन्सी में लाइन न लगाने का कष्ट करें। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने कनेक्शन की ई०के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है वह अतिथीध अपनी एजेन्सी में सम्पर्क कर उचित / सुलभ तरीके से अपना ई०के० वाई०सी० कराने का भी कष्ट करें।
आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पत्र दिनांक 02 अप्रैल, 2026 के अनुपालन में विवाह समारोह हेतु आवश्यकतानुसार अधिकतम 120 व्यावसायिक सिलेण्डरों हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिनके आदेश निर्गत किए गए ।
इसके साथ ही यदि किसी उपभोक्ता को घरेलू गैस की कालाबाजारी, दुरूपयोग, अवैध भण्डारण, ओवररेटिंग एवं अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवानी है तो वे जनपद में गठित कन्ट्रोल रूम में नम्बर 01376-234793/01376-233433/9456533332 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
