चमोली 14 अगस्त 2026
*रेस्क्यू अभियान में तेजी के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश*
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी गेस्ट हाउस, पीपलकोटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, प्रशासन एवं टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने टनल की तकनीकी स्थिति, जल निकासी एवं मलबा हटाने के कार्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य मुआवजा एवं सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने को कहा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें https://youtube.com/live/7P1PDzOPQm4?feature=share
LIVE: चमोली में आपदा प्रभावित टनल के घायलों की कुशल क्षेम एवं उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण
आगे पढ़ें
🟩 *सूचना / निमंत्रण*
जनपद टिहरी गढ़वाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं तिरंगा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन आज 14 अगस्त 2026 को प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी में किया जाएगा।
कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 4:00 बजे अतिथियों के आगमन के साथ होगा। इसके पश्चात स्वागत एवं तिरंगा प्रदर्शनी का उद्घाटन, प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका स्मृति फिल्म का प्रदर्शन, विभाजन पीड़ित परिवारों के सदस्यों द्वारा अपने अनुभव साझा किया जाएगा।
सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित है।
