जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे दी है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन को रोक पाना संभव नहीं था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाली रायवाला प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.45 की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन करीब 25 मिनट लेट रही। जिसे रायवाला जंक्शन पर रोक रखा गया।आगे पढ़ेंतेज रफ्तार मैक्स ने खड़ी कार पर मारी टक्कर,एक की मौत,पांच घायल
जानकारी के मुताबिक देर रात टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गेंडाखाली के समीप टनकपुर से आ रही एक मैक्स जीप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के पीछे खड़े पांच युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में मैक्स जीप चालक भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में निर्मल सिंह (25 वर्षीय) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी कार्की फार्म टनकपुर की दर्दनाक मौत हो गयी।
वहीं हादसे में योगेश सिंह (24 वर्षीय) पुत्र स्व. कल्याण सिंह, पवन सिंह कनवाल (25 वर्षीय) पुत्र विशन सिंह, निवासी गेंडाखाली, महेश बोहरा (24 वर्षीय) पुत्र राजेंद्र बोहरा निवासी टनकपुर, मोहित कनवाल (28 वर्षीय) पुत्र हीरा सिंह निवासी गेंडाखाली और मैक्स चालक राकेश बोहरा (35 वर्षीय) पुत्र रतन सिंह निवासी उचौलीगोठ टनकपुर घायल हो गए।
जिनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उपजिला चिकित्सालय टनकपुर के चिकित्सक डॉ. नौनिहाल ने बताया कि बीती रात घायलों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। मैक्स चालक का उपचार जारी है।
आगे पढ़ें
भूस्खलन के कारण मुनकटिया के पास राजमार्ग
बाधित,यात्रियों को करनाा पड़ रहा परेशानियों का सामना
रुद्रप्रयाग। दो दिनों से सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। जिस कारण तीर्थ यात्रियों को 6 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने के साथ ही 24 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
केदारघाटी में बीते एक सप्ताह से रुक-रुक बारिश जारी है। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं केदारनाथ यात्रा पर भी इसका असर पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। पहले जहां हर दिन यात्रा में 24 से 25 हजार के करीब तीर्थ यात्री धाम पहुंच रहे थे, वहीं अब यात्रा में 16 हजार के करीब तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। मौसम का असर यात्रा पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण अब केदारनाथ हाईवे भी रुकावट पैदा कर रहा है. हाईवे के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिस कारण यहां पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। यातायात बाधित होने से सोनप्रयाग से गौरीकुंड की 6 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। ऐसे में यात्रियों को केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे तीर्थ यात्रियों की जान को भी खतरा बना हुआ है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम 19 किमी पैदल मार्ग के बीच भी जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है, जिस कारण श्रद्धालु बहुत ज्यादा परेशान हैं। रास्ते भर उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल मार्ग के लिंचोली, जंगलचट्टी में पहाड़ी से कब मौत बरस जाए, कहा नहीं जा सकता। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि लिंचोली के पास पैदल मार्ग में आए मलबा पत्थर को हटाने का कार्य सम्बन्धित कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के स्तर से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्री मुनकटिया स्लाइडिंग जोन वाले क्षेत्र में 6 किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी तय कर करीब 24 किमी केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।
आगे पढ़ें
सीमेंट के ट्राले के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार,चार की मौत,एक गंभीर
देहरादून। रविवार सुबह क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार अनियंत्रित होकर एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को तत्काल हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी। आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्राले से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद तत्काल उन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चार व्यक्त्यिों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है। मृतकों में अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा और नवीन, रोहतक हरियाणा की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई।