*इन्फैन्ट्री बटालियन की भर्ती 18 से 23 अगस्त तक।*
*देहरादून 04 अगस्त, 2025
130-इन्फैन्ट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा 18 से 23 अगस्त तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली का आयोजित की जाएगी। कमान अधिकारी के अनुसार जूनियर कनिष्ठ अधिकारी, जीडी, लिपिक, धोबी, रसोइया, बढ़ई, दर्जी, सफाईकर्मी, उपकरण मरम्मतकर्ता, नाई और लौहार सहित कुल 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। 18 अगस्त को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परिक्षण, 19 व 21 को मेडिकल, जबकि 22-23 अगस्त को साक्षात्कार होगा। सभी प्रक्रिया सबुह 6 बजे से बटालियन मुख्यालय के ग्राउंड में ही होगी। आगे पढ़ें
मूसलाधार बारिश में भी नही डिगे जनमन के कदम; 116 फरियादी पंहुचे कलेक्टेट
मा0 सीएम की प्रेरणा से डीएम जनदर्शन कारगर;
आयुुष्मान बिल फर्जीवाड़े में वेलमेड अस्पताल संलिप्त; सीएओ को क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश
बुजुर्ग महेन्द्र सिंह को विक्रेता नही दे रहा था भवन पर कब्जा, रैंट एक्ट में दर्ज कराया वाद; फास्टट्रेक सुनवाई
10 लाख के ऋण पर 12.30 लाख की किश्त जमा करने पर भी विधवा यशोधा के घर के कागज बैंक ने किए जब्त, डीएम ने
डीसीबी के प्रबन्धक को किया तलब
बुजुर्ग शबाना परवीन ने की ऋण माफी की गुहार; डीएम ने एलडीएम से मांगी रिपोर्ट
बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान
देहरादून 04 अगस्त,, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 116 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।
जनसुनवाई में अरूण कुमार गोयल ने शिकायत की अेलमेड अस्पताल और उसके डॉक्टरों द्वारा झूठी डीओपीआर, झूठी जांच परीक्षण रिपोर्टाे द्वारा मिली भगत से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से झूठा बिल भुगतान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून की जांच आख्या में वेलमेड अस्पताल के फर्जीवाडे के तथ्य उदघटित हुए हैं। उन्होनें डीएम ने से दोषियों को दण्ड देने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व, को कार्यवाही के निर्देश सीएमओ से मांगी रिपोर्ट मांगते हुए क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। बुजुर्ग महेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनवाई कि उन्हांेंने निरंजनपुर में 58.50 लाख में भवन खरीदा पूर्व भवन स्वामी का ऋण चुकाया तथा नो ड्यूज सर्टीफिकेट लिया। अब विक्रेता उन्हें कब्जा व घर में घुसने नही दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को रैंट कन्ट्रोलर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग रमेश चन्द्र सकलानी अपनी शिकायत में बताया कि 1 वर्ष से दुरूस्तीवाद के लिए चक्कर काट रहे हैं किन्तु समाधान नही हो पाया जिस पर डीएम ने एसडीएम को जल्द वाद निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विधवा यशोदा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके पति ने 2014 में बैंक से 10 लाख लोन लिया था उनके पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई है पति ने अपनी मृत्यु से पहले तक 3 लाख धनराशि की किश्त जमा करा दी थी बैंक रजिस्ट्री नही लौटा रहा तथा बैंक द्वारा उनको नोटिस दिये जा रहे हैं तथा सम्पति कुर्क करने का दबाव बनाया जा रहा है उनके द्वारा रिश्तेदारों की सहायता से 9.30 लाख सहित कुल 12.30 लाख भी जमा कर दिए हैं बैंक द्वारा लगभग 7 लाख जमा करने का नोटिस दिया गया है जिस पर डीएम ने डीसीबी प्रभारी अधिकारी एसीआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ डीसीबी के प्रबन्धक को तलब किया है।
विकासखण्ड चकराता की ग्राम पंचायत निवासी पूरण सिंह ने फरियाद लगाई कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना अन्तर्गत बनी सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं सुधार की मांग की जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को जांच एवं तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। इसी प्रकार विकासखण्ड चकराता के ग्राम पंचायत भटाड़-छौटाड़ निवासी दिनेश नौटियाल ने गुहार लगाई कि आपदा से आवासी मकान क्षतिग्रस्त हो रहा है जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को कार्यवाह के साथ ही आपदा मद से कार्य के निर्देश दिए।
नकरौंदा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों पर पालन पोषण न करने और शोषण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सेना रिटायर 76 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटी के पति से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम सकनाई भंगार निवासी ठेगा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनकी बहु व पोते आयुष का कुछ पता नही है पुलिस रिपोर्ट नही लिख रही है जिस पर डीएम उप जिलाधिकारी चकराता को निर्देश आज ही प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं दो अन्य प्रकरण में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों से समाधान का समय लिखवाया एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर एमडीडीए के अधिकारियों ने लिखित रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।
बुजुर्ग महिला शबाना परवीन ने बैक से लिए गया 13.50 लाख का ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया है। पति ने मकान के लिए बैंक से ऋण लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वो ऋण अदा करने में असमर्थ है। इस डीएम ने एलडीएम को जांच कर 10 अगस्त तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। भीम बहादुर की पशु पालन के लिए ऋण न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बद्रीश कलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बद्रीश कॉलोनी की विभिन्न समस्याएं रखी। बताया कि बद्रीश कॉलोनी के वन क्षेत्र को बचाने के लिए तार-बाड कर घेराबंदी की जानी नितांत आवश्यक है। कॉलोनी के भीतरी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और कॉलोनी में बडी संख्या में आवारा कुत्तों की समस्या रखी। शिवलोक विकास समिति के अध्यक्ष ने आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए शिवलोक कॉलोनी के प्रवेश पर एक गेट निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग रखी। कैलाशपुर के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र से गुजर रहे नाले को चौडा एवं सुरक्षा की दृष्टिगत नाले को कवर करने की मांग पर नगर निगम को शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, पुलिस अध्ीाक्षक यातायात लोकजीत सिंह, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी स्मृता परमार, जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह व कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, एलडीएम राजीव भाटिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़े
कृपया अवगत कराना है कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा *आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट में नंदा सुनंदा अंतर्गत* असहाय बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करने हेतु सहायता राशि चेक वितरित करेंगे।
समस्त सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की कवरेज हेतु प्रतिभाग करने का कष्ट करें ।
आगे पढ़ें
*!!समाचार पत्र/पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता आवेदन जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना!!*
उत्तराखंड प्रिट मीडिया विज्ञापन नियमावली-2015 एवं तद् संबंधी संशोधन में निहित प्रावधानों के अंतर्गत समाचार पत्र/पत्रिकाओं की सूचीबद्धता प्रस्तावित है। अतः नए समाचार पत्र जिनका निर्बाध रूप से विगत 18 माह से प्रकाशन हो रहा है एवं पूर्व से विभाग में सूचीबद्ध समाचार पत्र/पत्रिकाओं के नवीनीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के साथ निर्धारित परिशिष्ट-01 व परिशिष्ट-02 में 20 अगस्त 2025 तक जिला सूचना कार्यालय देहरादून में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
आगे पढ़ें
मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा; 6.17 लाख के चेक वितरित;
अब तक 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 19.24 लाख धनराशि वितरित
प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा 9 वां संस्करण; 56 बेटी अबतक बनी नंदा सुनंदा
बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, जिला प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा,
डीएम ने आज फिर 18 असहाय, निर्धन एवं जरूरतमंद बेटियों की स्कूल फीस के लिए प्रदत्त किए 6.17 लाख की धनराशि।
मायूस बेटियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, उमंगो की उड़ान, बोली ‘‘थेक्यू सीएम सर’’
देहरादून 05 अगस्त, 2025, गरीब, अनाथ एवं असहाय बालिकाओं को स्नातक स्तर तक शिक्षित करने एवं कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी सविन के महत्वाकांशी प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनदा’’ अन्तर्गत आज 18 बालिकाओं की को 6.17 लाख धनराशि के चैक वितरित किए गए। प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत अब तक 19.24 लाख धनराशि से 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत पात्र बालिकाओं का चयन करने हेतु चयन समिति के सदस्यों, ग्राउण्ड स्टॉफ और उनकी टीम की प्रशंसा की उनके द्वारा उत्साहपूर्वक इस कार्य में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट निंरतर चलता रहे तथा इसी प्रकार पात्र बालिकाओं की शिक्षा को पनुर्जीवित करता रहे। एक बच्चे की मदद करना पूरे परिवार की मदद करना है इससे बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। असहाय सकंटाग्रस्त परिवार की बेटिया पढना चाह रही हैं आगे बढना चाह रही हैं यह अच्छी बात है। बालिकाओं को प्रशासन किस प्रकार सहायता कर सकता है इसके लिए प्रशासन सदैव प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढाते हुए कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा की ज्वाला को सदैव जिंदा रखे। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा से कभी समझौता न करंे तथा महापुरूषों की बायोग्राफी पढे जो उनकी बायोग्राफी से शिक्षा मिलती है वह किसी से नही मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा भले ही जिला प्रशासन की पहल है किन्तु यह मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की प्रेरणा और समर्थन से आगे बढ रहा है जिन्होंने नवाचार एवं जन कल्याणकारी प्रोजेक्ट में सदैव समर्थन दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने टीम का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों का हौसला बढाया आगे बढते रहे प्रशासन हरसंभव सहायता करेगा। इस अवसर संयुक्त मजिस्टेªट हर्षिता सिंह ने बालिकाओं का हौसला बढाया।ं मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई हैं। डीएम ने आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा को 6.17 लाख के चेक वितरित किए हैं। अब तक नंदा सुनंदा अन्तर्गत 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है अब तक 19.24 लाख धनराशि वितरित की गई है।
प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत आज हर्षिता भट्ट बीएससी ओटीडी मेडिकल सांइस एंड रिसर्च, गौरी जेठुली कक्षा 6 नवचेतना हाईस्कूल एकेडमी, वैष्णवी जेडूली कक्षा 3 पैसिफिक कॉन्वेंट स्कूल, कल्पना कक्षा 6 होरीजोन स्कूलं, अनुष्का बीएससी मेडिकल टेक्नालॉजी ओटी स्वामी हिमालय विश्वविद्यालय, कु0 जोया 5वीं चौधरी राधालाल मेमोरियल एकेडमी, कु0 सानिया कक्षा 11, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कु0 आराध्या कक्षा 2 ड्यूड्राप स्कूल, कु0 आकांक्षा चढ्ढा एमएचए मास्टर्स न हॉस्पिटल एडमिशट्रेशन, कु0 दीपिकास बीएससी नर्सिंग साई कालेज ऑफ नर्सिग, कु0 जानवी रावत कक्षा 11ं, एसजीआरआर रेसकोर्स, कु0 मानसी नैनवाल श्री गुरूरामराय यूनिवर्सिटी, प्रियांशी जैन बीए प्रथम वर्ष आईटीएम देहरादून, कु0 आन्हा सैफी कक्षा 12, कु0 सेहरीश सैफी 9वीं, कु0 तैयबा सैफी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सृष्टि आर्य कक्षा 12 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, जैनिक खत्री कक्षा 4 पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, शिंवागी बीए एण्ड एमसी (डिजिटल) यूपीईएस, अनिष्का कंसवाल कक्षा 8 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शिक्षा पुनर्जीवित की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुकत मजिस्टेªट हर्षिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित बाल विकास विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
