
चमोली। नंदानगर आपदा के तीसरे दिन भी मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालातों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुरुड़ हेलीपैड पहुंचे। जहां चमोली डीएम ने उन्हें हालातों की जानकारी दी। इसके बाद सीएम धामी चमोली नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने ग्राउंड पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया। साथ ही सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की।
इस दौरान सीएम धामी ने चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर पहुंचकर प्रभावितों और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। साथ ही सीएम धामी ने आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार हर हाल में पीड़ितों के साथ खड़ी है।
नंदानगर आपदा में अब तक मलबे से 5 शवों को बरामद कर लिया गया है। दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है। अभी भी तीन लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। नंदानगर आपदाग्रस्त इलाकों में पुलिस व प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। कुंतरी लगा फाली गांव में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गहन सर्चिंग अभियान चला रहा है।
17 सितंबर की रात नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी, धुर्मा गांव में अतिवृष्टि से हालात बिगड। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में पहले 12 लोगों के मलबे में लापता होने की खबर आई। जिसमें से 7 शव निकाले जा चुके हैं। दो व्यक्तियों का मलबे से सकुशल रेस्क्यू किया गया। अभी भी कुछ लोग लापता हैं। जिनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कुंतारी लगा फाली, धुर्मा वार्ड में में 27 से 30 भवन व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
सीएम धामी आपदा के पहले ही दिन से हालातों पर नजर बनाये हुये हैं। सीएम धामी ने राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होने के निर्देश दिये। अधिकारियों प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र पुनः स्थापित करने के निर्देश दिये। आपदा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के साथ ही प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भी सीएम धामी ने पहले ही दिन स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिये।
*कुछ गलत नहीं किया तो जांच से डरना कैसा : भट्ट*
*न्यायालय से सजा मिलने में समय, जनता की अदालत में हरदा दोषी साबित : भट्ट*
देहरादून 20 सितम्बर। भाजपा ने सीबीआई जांच को लेकर पूर्व सीएम हरदा की चिंता पर कटाक्ष किया कि कुछ गलत नहीं किया तो डरने की जरूरत नही। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने तंज किया कि इस पूरे प्रकरण में वादी प्रतिवादी दोनों एक ही पार्टी में हैं लेकिन सबूत जनता के सामने है। लिहाजा न्यायिक प्रक्रिया से पहले ही जनअदालत उन्हें दोषी करार दे चुकी है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, पूरी वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए इस मामले में भी जांच आगे बढ़ रही है। लिहाजा आरोपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम की चिंता और आरोप बेबुनियादी हैं। कहा, आईने की तरह यह बात साफ है कि यदि हरीश रावत ने कुछ भी गलत नहीं किया तो उन्हें किसी भी जांच से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। लेकिन वे जानते हैं कि वे दूध के धुले नहीं है और उनकी दाल भी पूरी तरह से काली है। यही वजह है कि किसी और से संबंधित मसले पर में सीबीआई सही लगती है और अपनी प्रकरण में खराब। इसलिए कभी वे सीबीआई की तारीफ करते हैं तो कभी उसे परेशान करने वाली एजेंसी बताते हैं।
उन्होंने कहा 2016 में अपनी सरकार बचाने के लिए राज्य के संसाधनों को लूटने का लाइसेंस देते वे कैमरे पर दिखाई दिए। वे देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार का टॉप अप करने की अनुमति देते पाए गए। उन्होंने तंज किया कि आरोपी और आरोप लगाने वाले, दोनों एकसाथ कांग्रेस पार्टी में हैं। लिहाजा कांग्रेस सरकार होती तो मामला दबा दिया जाता । लेकिन इस पूरे प्रकरण में जनता इसमें असली पीड़ित और वादी है और भाजपा सरकार उनकी पैरोकार। इसलिए जनता के हक पर डाका डालने वाला कोई कितना भी बड़ा और शक्तिशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के पूर्णतया पालन करते हुए आरोपियों के दोषी साबित होने में अभी समय हो। लेकिन जनता की अदालत उन्हें पहले ही दोषी मान चुकी है, जिसके क्रम में उन्हें 2017 और 2022 की हार के साथ आजीवन राजनैतिक पराजय की सजा सुनाई का चुकी है।
आगे पढ़ें
*शंकराचार्य जी ने धर्मादेश जारी कर सरकार को अविलंब गोचर भूमि मुक्त को कहा*
भागलपुर,बिहार,20.9.25

गौमाता के प्राणों की रक्षा एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंतर्गत भागलपुर पहुचें परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने गौमतदाता संकल्प सभा में एक धर्मादेश जारी कर बिहार सरकार को अविलंब गोचर भूमि को खाली करने हेतु कहा।
परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि बिहार में गौशालाओं की दुर्दशा व अनेकों स्थानों पर गौशालाओं के बन्द हो जाने का मुख्य कारण भू-हदबंदी कानून है जिसके अंतर्गत गौभक्तों द्वारा गोशाला के गायों का संरक्षण,संवर्धन व संपोषण हेतु दान में प्रदत्त भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया था।पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीगोशाला भागलपुर की स्थापना समाज के प्रबुद्ध गौभक्तों द्वारा की गई थी।तब से लेकर आजतक अबाध रूप से भागलपुर गोशाला में गायों का संरक्षण,संवर्धन व संपोषण,रखरखाव व सेवा गौभक्तों द्वारा की जा रही है।इन गौभक्तों द्वारा गोशाला में गौधन के संरक्षण व संपोषण हेतु लगभग हजार बीघा से अधिक जमीन की व्यवस्था गोशाला को दान देकर किया था।ऐसी ही व्यवस्था पूरे बिहार के अन्य गोशालाओं में वहा के गौभक्तों द्वारा किया गया था।लेकिन आपातकाल के समय मे तत्कालीन सरकार ने केवल भागलपुर के गोशाला की 200 बीघा से अधिक जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था।यही कार्य बिहार के अन्य गोशालाओं के साथ किया गया था।बिहार के गोशालाओं हेतु यह कृत्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ।यही नही आगे चलकर खुद को यदुवंशी,गौभक्त व कृष्ण का वंशज बताने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बाकी बची हुई गौचर भूमि का भी अधिग्रहण कर लिया गया।यह सरकार द्वारा गौशाला हेतु दी गई कोई सरकारी भूमि नही थी जिसे सरकार ने वापस ले लिया।यह सनातनधर्मी गौभक्तों द्वारा मेहनत से अर्जित भूमि श्रद्धा से गौसेवा हेतु दान दी गई थी।और दान में दी गई भूमि का अधिग्रहण करने का अधिकार सरकार को भी नही है।
पूज्यपाद श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि अधिग्रहण की गई भूमि का अभी तक सरकार द्वारा वितरण नही किया गया है।अगर सरकार चाहे तो एक कानून बनाकर उपरोक्त अधिग्रहण की गई समस्त जमीन को सम्बंधित गोशालाओं को वापस कर सकती है।पर वोट की राजनीति के स्वार्थ के कारण सरकार द्वारा अभी तक ऐसा निर्णय नही लिया जा सका है।उसी समय से श्रीगोशाला भागलपुर एवं बिहार की अन्य गोशालाएं अपनी गायों के संवर्धन व संपोषण हेतु अपनी जमीन वापस लेने हेतु संघर्षरत हैं।और जिन गोशालाओं के पास थोड़ी बहुत जमीन बची है उसपर भी बाहुबलियों व असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है।
पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने साथ ही कहा कि बिहार की सभी गोशालाओं पर सरकार का नियंत्रण है।सरकार के निर्देशानुसार बिहार की सभी गोशालाओं के अध्यक्ष शहर के अनुमंडल पदाधिकारी(SDO) हुआ करते हैं।फिर भी इक्षाशक्ति के अभाव में न तो अधिग्रहण की गई भूमि को वापस लिया जा सका है और न ही अतिक्रमित भूमि पर गोशालाओं को कब्जा दिलाने हेतु सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है।समुचित संसाधनों और बिना किसी अतिरिक्त आय के साधन व धनाभाव में बिहार की अधिकतर गोशालाएं बन्द हो चुकी हैं और बाकी भी बन्द होने के कगार पर खड़ी हैं।गोशालाओं का मुख्य उद्देश्य केवल वृद्ध,अशक्त,असहाय व दूध न देने वाली गौमाता की सेवा और कसाइयों से बचाकर उनका पालन पोषण करना ही है।जो बिना आय के श्रोत के सम्भव नही है जिसे सरकार ने रोक रखा है।
*वोट आपका है,लेकिन सरकार और नेता आपके नही हैं*
पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि हिन्दू के वोट से बनी सरकार यदि गाय को बोटी बोटी काटकर डालर कमा रही है तो ये सनातनधर्मियों की कमजोरी है।नेता कहते हैं कि यह धर्म निरपेक्ष देश है,इसमें कई पन्थ व मजहब के लोग रहते हैं इसलिए हम गौरक्षा कैसे करें?लोकतंत्र में बहुमत देखकर ही जब हम सत्ता देते हैं तो नेताओं द्वारा सनातनी बहुमत की आवाज को क्यों दबाया जाता है।देश का बहुसंख्यक समाज गौहत्या के खिलाफ है,इसलिए लोकतंत्र के इस मूल भावना का संरक्षण करना सबका दायित्व है।
हमारा कोई राजनैतिक एजेंडा नही है गौमाता के प्राणों की रक्षा हमारा उद्देश्य है,जो पार्टी इसके निमित्त सामने आएगी हम उसका साथ देंगे।सबका साथ सबका विश्वास के चक्कर मे गौहत्यारों व गौभक्तों दोनो को साथ लेने की कोशिश की जा रही है लेकिन गौहत्यारा हमारा भाई नही शत्रु है।आप सब सनातनी गौमाता हेतु वोट करने का दृढ़संकल्प ग्रहण कर लो।लोकतंत्र में आरजकता से नही वोट के ताकत से अपनी बात मनवाई जा सकती है।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री-स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद जी महाराज,दण्डी स्वामी श्रीनिधिरव्ययानन्द सागर,लक्ष्मीनारायण डोकानिया,रामगोपाल पोद्दार,बनवारी लाल खेतान,अतुल ढाढनिया,सुनील जैन,रोहित बाजोरिया,दीपक खेतान मंयक सिंघानियां,सत्यनारायण पोद्दार,गिरधारी केजरीवाल,देवेंद्र पाण्डेय,शैलेन्द्र योगी सहित भारी संख्या में गौभक्त बिहारवासी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।
आगे पढ़ें
“मानसून 2025 क्षति पर सचिव आपदा प्रबंधन की वीसी बैठक”
“क्षति फॉर्मेट में SDRF अंतर्गत एवं बाहर की क्षति का विवरण अनिवार्य”
आज शनिवार को जिला कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के वीसी कक्ष में सचिव, आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक वीसी के माध्यम से मानसून-2025 के दौरान विभागीय परिसम्पत्तियों को हुई क्षति की समीक्षा हेतु संपन्न हुई।
सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग ने उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साझा करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में हुई क्षति का विवरण निर्धारित फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जाए। इसमें क्षति की धनराशि SDRF के अंतर्गत कवर एवं नॉट कवर श्रेणीवार स्पष्ट रूप से दर्शाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को सोमवार तक क्षति का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र चौहान को समस्त ब्लॉकों से आंकड़े संकलित कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।
इस मौके पर सीएमओ डॉ श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान सहित आपदा, पेयजल, जल संस्थान, सिंचाई, लघु सिंचाई, पीएमजीएसवाई, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
“रोड़ सेफ्टी एवं फस्ट रिस्पॉडेंट ट्रैनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रदत्त निर्देशो के क्रम में आज दिनाक 20-09-2025 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, टिहरी द्वारा रोड़ सेफ्टी एवं फस्ट रिस्पॉडेंट ट्रैनिंग कार्यक्रम बैराडी स्थित गौरव प्लैस के सभागार में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक जोध राम जोशी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र सिंह भण्डारी के दिशा निर्देशन में जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा० हरविंन्द्र सिंह रावत, निर्सिंग आफिसर दीपक एवं श्वेता द्वारा रोड़ सेफ्टी फस्ट रिस्पोंडर के प्रशिक्षण के अन्तर्गत घायल व्यक्ति को दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार सम्बन्धी ABC का नियम समझाते हुए एयर वे, ब्रीथिंग एवं सर्कुलेशन सम्बन्धित आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी सतेन्द्र राज के दिशा-निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जनपद टिहरी की विभिन्न संस्थाओं यथा टैक्सी मैक्सी यूनियन, टीजीएमओ एवं यातायात यूनियनो, स्वयं सेवी संस्थाओं, के लगभग 130 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में सम्मलित एस० बी० आई० के लीड बैक मैनेजर मनीष मिश्रा द्वारा वाहन स्वामियो को सरकार द्वारा बैंक एवं बीमा कम्पनियों के माध्यम से मिलने वाले लाभों के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य प्रकार से घायल व्यक्तियों के जीवन रक्षण हेतु गुड सेमिरटन एवं फस्ट रिस्पोंडर के रूप में आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी द्वारा फस्ट रिस्पोंडर, राहवीर योजना, सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्तियो के “कैशलैस उपचार” योजना एवं गोल्डन आवर की अवधारणा इत्यादि से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय के अन्य सभी अधिकारी एव कर्मचारी सहित उत्तम सिंह तड़ियाल (अध्यक्ष, टैक्सी-मैक्सी यूनियन चम्बा), विजय सिंह नेगी (प्रभारी टीजीएमओ), सुरेन्द्र सिंह रावत (अध्यक्ष, टैक्सी मैक्सी यूनियन, बैराडी), सुतन सिंह पंवार (सचिव, टैक्सी मैक्सी यूनियन, बैराडी), राजीव गुसाई (अध्यक्ष, टैक्सी मैक्सी यूनियन, घनसाली) महावीर सिंह रावत (भवान) एवं विजयपाल सिह बेलवाल (थत्यूण, धनौल्टी) आदि उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सौड़खांड में विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,

आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक,चार्टेड अकाउंटेंट श्री राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली रहे, उन्होने विद्यालय स्थापना से जुड़ी तमाम स्मृतियों को भी ताज़ा किया व विद्यालय परिवार को बधाई दी, साथ ही विद्यालय के लिए जमीन देने वाले सभी दानी दाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी बच्चोँ को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित किया.इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश व्यास, राज्य आंदोलनकारी श्री देवी सिंह पँवार, राइका गलियाखेत के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, सौड़ के प्रधान श्री नीलकंठ व्यास आदि ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम में श्री राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कुड़ी के प्रधान श्री सुरेन्द्र रावत व सौड़ के प्रधान श्री नीलकंठ व्यास को शॉल ओढाकर सम्मानित किया व साथ ही विद्यालय के वार्षिकोत्स्व में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चोँ को नगद पुरुष्कार भी दिया.इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद दिया, कार्यक्रम का संचालन बारी बारी से विद्यालय के शिक्षक श्री संजय पंत व श्री राघवेंद्र दीक्षित ने किया, साथ ही विद्यालय के सीनियर छात्र छात्राओं ने भी किया, कार्यक्रम के समापन में वरिष्ठ शिक्षक श्री मनोज धूलिया ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया. इस अवसर पर नैपड़ के पूर्व प्रधान श्री माता प्रसाद भट्ट, लिखवार गांव के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली,पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री त्रिलोक रावत,पूर्व उप प्रधान श्री गणेश प्रसाद रतूडी, श्री महेश व्यास, श्री उमाशंकर व्यास, श्री गुलाब सिंह रावत, पूर्व प्रधान श्री जगत प्रसाद व्यास, श्री सुधीर व्यास, श्री हुक्कम सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा व्यास,श्री बिहारी लाल व्यास, श्री अमित व्यास, श्री महेश पैन्यूली, श्री बलवीर सिंह, श्री आनंद सिंह, श्री दौलतराम, श्री शूरवीर सिंह आदि ग्रामीण व अभिभावक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकायें, प्रशासनिक कार्मिक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
चंद्रशेखर पैन्यूली
आगे पढ़ें
कुण्ड गांव के लिए हेली के 2 राउंड में 40 राशन किट तथा आवश्यकतानुसार सोलर लाइट दी गयी


रगड़गांव के लिए 3 हेली के राउंड में 67 राशन किट भेजी गई।








