
दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस के चंगुल से दूर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच और दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक दलों और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान। अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने के साथ ही मर्डर केस में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान मंच की सदस्य कमला पंत ने कहा कि, अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक उसे संपूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। इस मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी ने कथित वीआईपी का सोशल मीडिया में खुले तौर पर नाम लिया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंच की सदस्य निर्मला बिष्ट ने कहा कि, इस मामले में जिस कथित वीआईपी का नाम सामने आया, उसे गिरफ्तार करने की बजाय भाजपा सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है।
मंच से जुड़े सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर सर्विस डंगवाल ने कहा कि, सरकार लगातार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह आनन फानन में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए। रिजॉर्ट में बुलडोजर चलाने का आदेश किसइस दौरान मंच ने मांग उठाई कि अंकिता केस की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए। इसके अलावा बचे हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उन्हें जांच के दायरे में लाने की मांग उठाई गई है। मंच ने हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने के लिए रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।
आगे पढ़ेंइंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरिद्वार। सुबह-सवेरे बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुआं दूरकृदूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक लगातार प्रयास जारी रहा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार आग में फैक्ट्री की मशीनरी और तैयार माल जलकर खाक हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है, वहीं सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
आगे पढ़ेंजान से मारने की नियत से व्यक्ति पर फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। शनिवार रात हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपी ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, पीड़ित व उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हथियार व कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की घटना सामने आई। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इससे पहले पुलिस को सौंपी गई तहरीर में पीड़ित कमल परमार ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को रात को मनीष परिहार नाम के व्यक्ति ने कार से पहुंचकर उसके घर के बाहर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जो सीधे मकान की सीढ़ियों पर जाकर लगी। उस समय पीड़ित और उनका पोता घर के पास ही मौजूद थे, लेकिन संयोग से दोनों सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पीड़ित कमल परमार अपने साथियों के साथ कोतवाली हल्द्वानी पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष परिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर की रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आगे पढ़ें
गुर्जरों की बस्ती में लगी आग,छह घर पूरी तरह जलकर खाक

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर में स्थित गुर्जरों के डेरों/ घरों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किन्तु इस दौरान इस अग्किांड में छह घर पूरी तरह से राख हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती में अचानक आग लग गई। घास फूस से बने कच्चे घरों में लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऐसे में करीब 6 घरों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह राख कर दिया। कच्चे मिट्टी और घास फूस से बने इन घरों में जीवन यापन करने के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इन कच्चे घरों के अलावा आसपास और भी घरों को आग की लपटों से भारी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की दो गाडियों ने बचा लिया। एसएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ पता चला कि घरों के बडे लोग खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घरों पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। तभी एक घर की रसोई की चिंगारी सूखे घास फूस में लग गई। जिसके कारण आग फैल गई और अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह लोग मवेशियों को पालकर अपना जीवन बसर करते हैं, लेकिन आग ने सब स्वाहा कर दिया। जिनके घरों/डेरों में आग लगी है, उन पीड़ितों के नाम मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र मुस्तका, याकूब पुत्र गुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा, बसीर पुत्र गुलाम है। सभी सहसपुर के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती निवासी हैं। जो घर जल जाने के बाद बेघर हो गए हैं।
आगे पढ़ें
जिला महिस्ट्रेट कोर्ट ने बिल्डर पर लगाया गुंडा एक्ट
देहरादून। दून के सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कालोनी में बिल्डर की गुंडागर्दी का जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने संज्ञान लिया है। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुंडा एक्ट में नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर प्रति जवाब पेश करने के निर्देश दिये हैं। उत्तर प्राप्त न होने के की दशा में जिला बदर की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
बता दें विवादित बिल्डर पर दीपावली में नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने और लाइसेंसी शस्त्र को प्रदर्शित करने पर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस धारक पुनीत अग्रवाल की लापरवाही मानते हुए उनका शस्त्र जब्त करते हुए शस्त्र लाईसेंस निलम्बित कर दिया था। आरोपी बिल्डर पर डीआरडीओ वैज्ञानिक के साथ मारपीट और उत्पीड़न, नशे में धुत होकर एटीएस आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के साथ मारपीट, बच्चों से गाली गलौच करने जैसे कई मामले दर्ज हैं।
एटीएस निवासी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल पिछले कई सालों से कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों से अभद्रता कर रहा है। आरोप है पुनीत अग्रवाल ने गाली गलौज के साथ-साथ लोगों से मारपीट भी की हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई ठोश कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करें ताकि कॉलोनी के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए काॅलोनी वासियों ने शनिवार को धरना भी दिया था।
इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जनमानस महिला, बुजुर्ग बच्चे, असहायों की सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर कड़े एक्शन लिए हैं। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि कानून हाथ में लेकर ऐसा कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बिल्डर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 351(2), 352, 74,126(2), 324(4), 447 में चार मुकदमें दर्ज हैं। बिल्डर ने आए दिन कोई न कोई विवाद किए जा रहे हैं. जनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ गुंडा एक्ट में बुक करते हुए जिला बदर की तैयारी कर दी है।
आगे पढ़ेंमन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायकः मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से निरंतर जारी है, जो करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बड़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, ए.आई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के सीमांत क्षेत्रों में भी अब रोड, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड, विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बाबा केदार की भूमि से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस संकल्प पर राज्य सरकार निरंतर आगे कार्य कर रही है और अब इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि हम उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना को हमेशा संरक्षित रखें। राज्य सरकार, देवभूमि के दैवत्व को हमेशा अमर रखने का काम करेगी। राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून, जैसे कई कानून लागू किए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा जहां डबल इंजन की सरकार है वहां विकास दुगनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, श्रीमती सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आगे पढ़ेंमुख्यमंत्री से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।
इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।
आगे पढ़ें
केदारनाथ धाम क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है।
केदारनाथ पुलिस स्टेशन में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी अपनी टीम के साथ घोड़ापड़ाव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के बीच खड़े होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, गुजरात निवासी यात्रियों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी, चोरी किए गए पर्स व हैंडबैग, कुल ₹5,450 नकद तथा लुधियाना से ऋषिकेश का एक रेलवे टिकट बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। यह लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों और दर्शन की कतारों में यात्रियों के पीछे खड़े होकर मौका पाते ही उनके बैग या जेब से कीमती सामान चोरी कर लेते थे। गिरोह का एक सदस्य सन्नी कुमार, जिसका हाथ टूटा हुआ है, स्वयं को असहाय दिखाकर शक से बचता था, जबकि अन्य सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और सामान लेकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहित की धारा 317(2), 112 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगे पढ़ें
चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का निधन,पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
टिहरी। हेंवलघाटी की चिपको आंदोलन की एक नायिका बचनी देवी का सौ वर्ष की आयु में निधन हो गया। पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर चिपको आंदोलन व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की। विकासखंड नरेंद्रनगर के अदवाणी गांव निवासी चिपको नेत्री बचनी देवी का शनिवार को देहरादून स्थित आवास पर निधन हो गया था। वहीं रविवार को उनके गांव के पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताते चलें कि 1977 में हेंवलघाटी के अदवाणी क्षेत्र में जब सरकार की ओर से जंगलों के व्यापारिक कटान की अनुमति मिली, तो वहां कटान का विरोध कर रहे आंदोलन के शीर्ष नेता धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, सुदेशा बहिन के साथ बचनी देवी भी खड़ी हो गई, खास बात यह है कि उस समय गांव के प्रधान उनके पति थे, जो जंगलों के ठेकेदार भी थे। लेकिन वह जंगलों को बचाने के लिए अपने पति व परिवार से विद्रोह कर गई।
आगे पढ़ें
संवेदनशील जोन में काबीना मंत्री के बेटे के विवाह समारोह पर उठे सवाल,टाइगर रिजर्व प्रशासन ने की एक्शन की तैयारी

हरिद्वार। रविवार रात को राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील जोन में उत्तराखण्ड सरकार के एक काबीना मंत्री के बेटे का विवाह समारोह होने की चर्चा है। जिसके लिए शनिवार को सुरेश्वरी देवी मंदिर में ट्रकों से सामान पहुंचाए जाने लगा। इस संवेदनशील क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ते देख पर्यावरण प्रेमियों ने कई सवाल खड़े किए। जिसके बाद स्थिति भांपकर वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
सुरेश्वरी देवी का जंगल में हाथी और गुलदार समेत कई वन्यजीवों का वास स्थल है। इस संवेदनशील क्षेत्र में शादी जैसे बड़े आयोजन की अनुमति को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल खड़े हुए तो अधिकारियों ने मंदिर समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शादी की तैयारियों को रोककर, पंडाल इत्यादि हटवा दिया। सुरेश्वरी देवी मंदिर राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत घने जंगलों के बीच स्थित सिद्धपीठ है। रोजाना आसपास के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते हैं। आरक्षित क्षेत्र होने के चलते यहां आवाजाही के लिए पार्क प्रशासन की ओर से नियम बनाए गए हैं। यहां पूजा अर्चना और भंडारे जैसे आयोजन ही होते हैं, लेकिन कभी पंडाल इत्यादि नहीं लगाए जाते हैं। इसके अलावा मंदिर जाने के लिए पार्क के गेट पर पर्ची भी कटी जाती है। शनिवार को दिनभर शादी की तैयारी चलती रहीं। बड़े वाहनों से टेंट, कुर्सी और अन्य सामान जाता रहा। लेकिन पार्क प्रशासन ने गेट पर किसी को नहीं रोका। बताया जा रहा है कि अंदर पंडाल और अन्य साज सजावट की फोटोज वीडियो बाहर आई तो सवाल खड़े होने लगे। क्योंकि राजाजी टाइगर रिजर्व के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह के बड़े आयोजन की अनुमति नहीं मिलती। फिर इतने बड़े आयोजन की अनुमति के बिना ही शादी की तैयारियां कर ली गई। मामला सरकार में मंत्री से जुड़ा होने के चलते स्थानीय स्तर पर किसी ने रोका तक नहीं और तैयारियां चलती रही। हालांकि रविवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पार्क प्रशासन भी हरकत में आया। तत्काल पार्क का गेट बंद कर दिया। अंदर लगाए गए पंडाल को भी हटाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में अब केवल पूजा अर्चना और फेरों की रस्म ही निभाई जाएगी। राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन अजय लिंगवाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी की अनुमति नहीं दी जा सकती। बिना परमिशन के मंदिर परिसर में शादी की तैयारियां की जा रही थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लगाया गया सभी सामान हटा दिया गया है। मंदिर में आमतौर पर पूजा और भंडारे ही किए जाते हैं। अब केवल पूजा अर्चना और शादी की रस्म ही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आगे पढ़ेंट्रांजिट कैंप क्षेत्र से किशोरी लापता
उधम सिंह नगर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगतपुरा आवास विकास निवासी जगतार पुत्र रामलाल ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री सुमन के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगतार के अनुसार, उनकी पुत्री सुमन 23 अप्रैल को दोपहर को घर से यह कहकर निकली थी कि वह किसी जरूरी काम से बाहर जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी।
शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां गई होगी, लेकिन देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश भी की, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली। बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में दी गई जानकारी के अनुसार, लापता लड़की सुमन की उम्र लगभग 15 वर्ष है, कद करीब 5 फीट, रंग गेहुआं और शरीर सामान्य है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांजिट कैंप कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया तहरीर मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे लड़की की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।आगे पढ़ें
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल,पश्चिमी यूपी के शातिर बदमाश सहित दो गिरफ्तार

देहरादून। शनिवार देर रात को तलाशी अभियान के दौरान थाना बसंत विहार पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया। इस मुठभेड के बाद पुलिस ने पश्चिमी यूपी के शातिर बदमाश सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों केे कब्जे से 2 देशी तमंचे और जिंदा खोखा कारतूस बरामद किए गए।
थाना बसंत विहार पुलिस शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरबंशवाला बैरियर पर तलाशी अभियान कर रहे थी। इस दौरान एक नीली रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 2 लोग सवार थे, उनको रोकने का प्रयास किया गया। स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चेकिंग के लिए ना रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने स्कूटी का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आते देख स्कूटी सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया।
उसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी ली। इस वारदात में मौके पर बदमाशों से एक-एक अवैध देशी तमंचे 315 , जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया।
इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अब्दुला और शाहनवाज सलमानी बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत बिहार पर धारा 109/3(5) बीएनएस और धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी अब्दुल्ला के पैर पर गोली लगी है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
