साधना करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री पढ़ें मुख्य समाचार

Spread the love
 साधना करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

चमोली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को बदरी विशाल की शरण में पहुंचे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धाम पहुंचते ही जय बदरी विशाल और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिससे धाम का आध्यात्मिक वातावरण और भी ऊर्जावान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगामी 21 से 22 दिनों तक बदरीनाथ में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे ऋषि गंगा के शांत तट पर स्थित ध्यान केंद्रों में गहन योग और विशेष साधना करेंगे। उनका यह प्रवास केवल व्यक्तिगत साधना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे कथा और प्रवचनों के माध्यम से विश्व कल्याण, मानवता की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देंगे।
बाबा योगेश्वर दास महाराज और चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगवानी की। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और आस्था दोनों को मजबूती मिलती है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ती लोकप्रियता और बड़ी संख्या में उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। मंदिर परिसर और उनके प्रवास स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर वर्ष बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन करते हैं और देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार उनका 22 दिवसीय साधना प्रवास श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।
आगे पढ़ें
खड़ी कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण

टिहरी। बुधवार दोपहर टिहरी में घूमेटीधार के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार, चालक खुर्शीद (निवासी मंगलौर, हरिद्वार) गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, लेकिन घनसाली में वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया और वाहन को ठीक कराने के लिए चंबा ले जाया जा रहा था।घूमेटीधार के पास पिकअप चालक के वाहन ले जाने से मना करने पर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। इसी दौरान करीब 2रू15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लग गई। चालक उस समय वाहन से बाहर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
आगे पढ़ेंदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुरू होते ही टुरिस्टों ने हरिद्वार

को ही कर दिया बाइपास,बड़े पैमाने पर कारोबार प्रभावित
हरिद्वार।  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने से हरिद्वार के कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। कारोबारियों का काम घटकर आधा होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे कारोबारियों में निराशा पैदा होने लगी है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरुआती दौर में ही चरम पर पहुंच गई है। इसके अलावा गर्मियां बढ़ने पर अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार पहले जैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। धर्मनगरी में इस बार पर्यटन से जुड़ा होटल, ढाबा और ट्रैवल कारोबार करीब चालीस फीसदी प्रभावित हुआ है।
हरिद्वार के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे खुलने से यात्रियों ने भी हरिद्वार को बाईपास कर दिया है। उन्होंने विकास और जनसुविधा के लिए एक्सप्रेसवे को सही बताया, लेकिन कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार से टैक्स की दरों में राहत देने की मांग की है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई से तीन घंटे का ही रह गया है। इससे बड़ी संख्या में दिल्ली, नोएडा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से यात्री उत्तराखंड आते हैं, जो पहले कई अधिकांश हरिद्वार से होकर ही गुजर थे, लेकिन अब समय बचाने के लिए यात्रियों ने पुराने नेशनल हाईवे की जगह एक्सप्रेसवे को अपना नया रास्ता बना लिया है। कारोबारियों के अनुसार इसी के चलते चारधाम यात्रा के शुरुआत में हरिद्वार का फीसदी होटल खाली पड़े है। उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कारोबारियों के अनुसार इस साल चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए बड़ी कम संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जबकि चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार हरिद्वार को माना जाता है। यहां से गंगा स्नान और माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ही यात्री चारधाम यात्रा की शुरुआत करता है, लेकिन इस बार यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस मामले में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के अनुसार इस बार शहर के चालीस प्रतिशत होटल खाली पड़े हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वजह से यात्री हरिद्वार में नहीं रुक रहा है। यात्री सीधे देहरादून रवाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
यात्रियों की कमी के चलते ट्रैवल कारोबार भी घट गया है। ट्रैवल कारोबारियों से यात्री मई के बाद बुकिंग के लिए इंक्वायरी कर हैं। इस बार उन्हें एडवांस बुकिंग और इंक्वायरी भी नहीं आ रही है।
आगे पढ़ें
सड़क पर अनियंत्रित होकर कार नीचे बने मकान की छत पर गिरी,चालक की मौत

Lavc57.107.100

अल्मोड़ा। बुधवार तड़के  करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के अंतर्गत ग्राम देहोली (चैबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीच एक मकान की छत पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  वेगनआर वाहन देहोली क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। कार गिरते हुए सीधे स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत पर आकर टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के की हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में घर की छत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष) पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह कार में अकेले सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. सभी रानीखेत के लिए रवाना हो चुके हैं।
आगे पढ़ें
निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़,18 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
देहरादून। देर रात दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लाखों रुपये की नगदी और जुए का सामान बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा नेता भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मई की रात सहारनपुर चैक स्थित महावीर अपार्टमेंट में छापा मारा।  यहां तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रोशन लाल बंसल अपने फ्लैट में जुए का संचालन कर रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 3,10,600 रुपये की नगदी, चार गड्डी ताश (208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए गए। आरोपियों में राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर,रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, सुजल निवासी झंडा बाजार, निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, सुनील निवासी नालापानी,इंतजार निवासी चंदन नगर,सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, मुकेश निवासी कावली रोड, वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी,सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, दिलबर निवासी करणपुर, हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, कादिर निवासी करगी, देहरादून शामिल है।
आगे पढ़ें

बेसहारा जानवर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार को अज्ञान वाहन ने रौंदा,मौत
रुद्रपुर। बीते मंगलवार की रात को अपने काम से वापस घर लौट रहे बाइक सवार बेसहारा जानवर से टकरा सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसे अज्ञात वाहन के रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मोबाइल फोन के शोरूम पर कार्य करता था। बुधवार की सुबह मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार परविंदर सिंह सिंह उर्फ पिंदर आयु 39 पुत्र रंजीत सिंह निवासी अलखदेवा प्रेमनगर थाना गदरपुर मंगलवार रात रुद्रपुर के मोबाइल शोरूम के बंद होने पर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे गदरपुर मार्ग पर करतार हवेली के सामने डिवाइडर पर बैठे बेसहारा जानवर के सड़क पर आ जाने पर उससे टकरा कर बाइक गिर गयी।इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नही रख पाया और परविंदर सिंह को रौंदता हुआ निकल गया। परविंदर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को रात में मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार सुबह शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ व पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच स्वजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।
आगे पढ़ें
तेज रफ्तार डंपर ने श्रमिक को कुचला, गुस्साए लोगों का हंगामा,सड़क किनारे लगे पोस्टर-बैनर फाड़े
देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। कांवली रोड पर हिट एंड रन की घटना हुई है। एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार  बुधवार सुबह कांवली रोड निवासी 50 वर्षीय सकल देव साहनी अपने घर से दिहाड़ी मजदूरी के लिए निकला था, उसी दौरान सड़क पर तेजी से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उसको कुचल दिया। सकल देव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि क्षत विक्षत हो गया. दुर्घटना के बाद परिजन ओर स्थानीय लोगों इकट्ठे हो गए, लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर ही शव को रख कर हंगामा कर शुरू कर दिया गया। लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ डाले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रोड पर अक्सर सुबह को तेज रफ्तार से डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं। हंगामा कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन से कोई मौके पर पहुंचे और मुआवजे की घोषणा करे। डंपर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चैहान ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। जल्द ही ड्राइवर की गिरफ्तारी की जाएगी।
आगे पढ़ें
प्रशासन और पुलिस टीम ने बाल विवाह रूकवाया

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड अंतर्गत एक गांव में  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बालिका को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई को अपरान्ह करीब 3 बजे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी चल रही है। पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र से बारात आने वाली है। सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम लगभग 7 बजे मौके पर पहुंचकर विवाह की प्रक्रिया को रोक दिया। इस दौरान विवाह स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा टीम पर दबाव बनाने एवं प्रलोभन देने के प्रयास भी किए गए, किन्तु टीम ने पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ कानून का पालन सुनिश्चित करते हुए बाल विवाह को सफलतापूर्वक निरस्त कर दिया। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही दोनों पक्षों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित टीम को बधाई दी तथा निर्देशित किया कि जनपद में बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने भी संयुक्त कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के परिणामस्वरूप पौड़ी जनपद के कोटद्वार से आई बारात को रात 10 बजे बिना विवाह संपन्न हुए ही वापस लौटना पड़ा।
आगे पढ़ें
बुधवार तड़के देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक,चालक की मौत,हेल्पर गंभीर

Lavc57.107.100

देहरादून। बुधवार तड़के देहरादून-मसूरी मार्ग पर राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल हेल्पर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली  जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चैहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।