मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत ₹ 27.60 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी की तहसील जाशीयाड एवं तहसील डुण्डा के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की प्राकृतिक आपदा से कुल 09 प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत है, को ₹ 4 हजार प्रतिमाह की दर से है 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 2.16 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई मास्क लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 29.32 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के पूर्ति हेतु ₹ 380.12 लाख के सापेक्ष ₹ 97.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.67 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थराज पुष्कर राजस्थान में उत्तराखण्ड आश्रम प्रदेश से बाहर धर्मशाला में जैनसेट, पानी की समस्या एवं सोलर पैनल आदि की व्यवस्था हेतु ₹ 50.00 लाख का अनुदान स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
आगे पढ़े
मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंः बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला वार्षिक मेला की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने मेले को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कराए जाने हेतु पुलिस, जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के आवागमन का पीक टाईम को देखते हुए अगले 10 दिनों के लिए रूट प्लान एवं यातायात प्रबन्धन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए जोनल एवं सैक्टोरल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पार्किंग मैनेजमेंट और रूट प्लान का प्रचारकृप्रसार स्थानीय स्तर पर, राज्य एवं राज्य के बाहर भी किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं रूकने के साथ ही यातायात संकुलन से बचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। मुख्य सचिव ने सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए आने और जाने का मार्ग व्यवस्थित रूप से रखा जाए, ताकि पार्किंग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पार्किंग एरिया से मंदिर तक आनेकृजाने के लिए शटल सेवा की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रूट डायवर्ट करने और वैकल्पिक मार्गों को तैयार, ब्लैक टॉपिंग आदि के कार्य करने के लिए पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए निकासी योजना को भी अनिवार्य रूप से तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस आदि की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार निकासी योजना को पुलिस एवं मंदिर से सम्बन्धित सुरक्षाकर्मियों के साथ अच्छे से ब्रीफ कराया जाए, ताकि निकासी योजना का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भीड़ प्रबन्धन के लिए हितधारकों से लगातार संवाद करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आईजी कुमांऊ श्रीमती निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित,जबरन कराया गर्भपात
देहरादून। नवविवाहित के साथ मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में देहरादून के कैंट थाने में पति, सास व ननद के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2025 में परिजनों की सहमति से उसने अंकित से प्रेम विवाह किया था। अंकित हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास आशा देवी ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए।
पीड़िता ने बताया कि उनकी ननद ने भी ताने मारे कि उसे सोने का हार गिफ्ट नहीं किया गया। छोटी-मोटी बात पर वह ताने मारने लगे और वह जो खाना बनाती थी, वह कुत्तों को खिलाया जाता था। कुछ दिन बाद जब उन्होंने गर्भवती होने की सूचना पति, सास और ननद को दी तो वह खुश होने के बजाए आग बबुला हो गए और कहने लगे कि उन्हें कोई बच्चा नहीं चाहिए। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गए तो वहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घर पहुंचने पर पति ने मारपीट की और पेट पर जोर से लात मारी। जब वह बचने के लिए अपनी सास और ननद के पास गई तो उन्होंने अपने बेटे का साथ देते हुए उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
उसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने मायके में बताई तो उन्होंने कहा कि बच्चा होने पर सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद भी आरोपियों ने उनके पेट पर हमला किया, जिसके चलते उन्हें ब्लीडिंग होने और भ््राूण खराब हो गया। साथ ही 30 जनवरी को उनका पति अस्पताल लेकर गया और धोखे में रखकर गर्भपात करवा दिया। बीमार हालत में उसे मायके में छोड़कर चला गया।
थाना कैंट प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर पति अंकित गोयल, सास आशा देवी और ननद आकांक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे पढ़ें
सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11-12 जून को आयोजित होगा दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि संस्थान द्वारा 11 एवं 12 जून को “दालचीनीः प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौघोगिकियों में नवाचार” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
आज यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में सगन्ध पौध केन्द्र, देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी विषयक दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सेलाकुई, देहरादून स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का नाम परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान किया गया है। यह संस्थान एरोमैटिक सेक्टर का एक प्रमुख संस्थान है, जो सगन्ध पौधों कीे खेती, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण, अनुसंधान एवं विकास तथा व्यवसायीकरण के क्षेत्र में कार्यरत है। विगत दो दशकों में संस्थान द्वारा शोध कार्यों के माध्यम से राज्य में सगन्ध खेती के द्वारा लगभग 10 हजार हे. भूमि को आच्छादित किया है, जिससे 109 एरोमा कलस्टरों में 29 हजार किसान खेती कर रहे है तथा 200 से अधिक फील्ड डिस्टीलेशन यूनिट स्थापित की गयी है। वर्ष 2003 में जहां एरोमैटिक सेक्टर का टर्नओवर रु. 02 करोड था वहीं वर्ष 2025 में बढकर रू. 100 करोड़ से अधिक पहुँच चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में सगन्ध खेती की सफलता एवं स्वीकार्यता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा एरोमैटिक सेक्टर को बढ़ाने हेतु महक क्रान्ति नीति 2026 लागू की गयी है। इसके अन्तर्गत लगभग 23 हजार हे. भूमि को सगन्ध खेती से आच्छादित कर 91 हजार कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा तथा 7 एरोमा वैलियां भी विकसित की जायेंगी। इस नीति के अंतर्गत चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में लगभग 5200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में “सिनेमन वैली” विकसित की जा रही है, जिससे किसानों, उघमियों और उघोगों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा 11 एवं 12 जून 2026 को “दालचीनीः प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौघोगिकियों में नवाचार” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026कृ36” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नत तकनीकों एवं वैश्विक अनुभवों से परिचित कराना, अनुसंधान, उघोग और कृषकों के बीच समन्वय स्थापित करना, गुणवत्ता आधारित उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करना, खाघ सुरक्षा, गुणवत्ता मानकों एवं निर्यात आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सिनेमन आधारित उघमिता एवं निवेश को प्रोत्साहित करना, उत्तराखण्ड को दालचीनी उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। बताया गया कि इस सेमिनार में दालचीनी (सिनेमन) से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें श्रीलंका के नेशनल सिनेमन रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के विशेषज्ञ एवं प्योर सिनेमन एक्सपोर्ट्स के निदेशक तथा इंडोनेशिया से रिसर्च सेंटर फॉर एस्टेट क्रॉप्स के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। इनके अतिरिक्त भारत के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ, 40 डेलीगेशन एवं 50 सिनामन के किसानों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों आदि द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस मौके पर निदेशक, संगध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुंई डॉ. नृपेन्द्र चौहान भी मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
4399 दिन मोदी सरकारः उत्तराखंड के मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, सीएम धामी ने लिखी खास चिट्ठी
देहरादून। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर सीएम धामी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। सीएम धामी ने विशेष पत्र लिखकर पीएम मोदी को उनके ऐतिहािसक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। देहरादून के टपकेश्वर मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं, योग गुरुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की. साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4399गणेश जोशी ने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के लिए नए अवसर, डिजिटल इंडिया, आधुनिक आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। उनके नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिनों तक देश की सेवा करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के झाझरा स्थित बालाजी धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों का समर्थन और सहभागिता आवश्यक है। वहीं, दून योगपीठ, देहरादून में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए विशेष पूजा-अर्चना और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दून योगपीठ के संस्थापक योगाचार्य बिपिन जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को “राष्ट्र ऋषि” की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है।
आगे पढ़ें
बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े तार, 6 सदस्य गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बच्चा चोरी गिरोह का भी खुलासा किया है। एक पेशेवर गैंग ने हरिद्वार में तीन साल की बच्ची को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित गैंग के कुल छह सदस्य दबोचा है। आरोपियों की गिरफ्त से पुलिस ने दिल्ली से चुराया गया एक साल का बच्चा भी बरामद किया है।
मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 6 मई को कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप में झुग्गी झोपड़ी से तीन साल की मासूम को अगवा कर लिया था। दिन रात ग्राउंड जीरो पर मेहनत और सैकड़ों फुटेजों खगांलने के बाद कथित बच्चा चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि चुराये गये बच्चों की दो से पांच लाख तक कीमत लगती थी। गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चे बेचने का काम करते थे। बच्चे चुराने, ले जाने और ग्राहक ढूंढ बेचने से लेकर फर्जी मां-बाप बनने तक का संगठित गिरोह में वर्क डिस्ट्रिब्यूशन किया गया था। गिरोह की जड़ें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड तक फैली हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी प्रीति शर्मा और आकिल पर थी। कनखल स्थित झुग्गी से बिस्किट का लालच देकर तीन साल की बच्ची चोरी कर ली गई थी। बच्चे से जुड़े इस मामले में एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीमों का गठन किया। बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी की जिम्मेदारी देते हुए ये भी निर्देश दिये कि प्रकरण में हर घंटे की प्रगति के बारे में उन्हें अपडेट दिया जाये। पीड़ित परिवार की माली हालत देखते हुए इतना तो साफ था कि ये अपहरण का मकसद फिरौती मांगना तो नहीं है, इसलिए पुलिस ने अपना फोकस परिवार की किसी नई और पुरानी दुश्मनी या बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता के एंगल की ओर रखा. सीसीटीवी में सामने आए चेहरों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया।
एसएसपी के अनुसार पुलिस हरिद्वार से तीन साल की बच्ची चोरी होने के बाद अन्य राज्यों की पुलिस के संपर्क में थी। बीती चार मई को दिल्ली से भी एक साल का बच्चा चोरी हुआ था। दिल्ली और हरिद्वार की सीसीटीवी फुटेज मैच की गई तो सामने आया कि दोनों बच्चों को चोरी करने वाले किसी बड़े गिरोह के सदस्य है। लगातार की जा रही मेहनत के दम पर जब कड़ी से कड़ी जुड़ी तो नतीजा ये निकला कि गिरोह के कुल 6 सदस्य हैं। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
आगे पढ़ें
टोना-टोटके का भय दिखाकर 65 तोला सोने की ठगी
देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका का भय दिखाकर करीब 65 तोला सोने के आभूषणों की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महंत ने 65 तोला सोने के आभूषण को पोटली को एक संदूक में रखवा दिया और 62 दिन बाद खोलने के लिए कहा। महिला को शक होने के बाद 62 दिन बाद पोटली खोली तो उसमें नारियल और आधा किलो चावल थे।
इस घटना के बाद पीड़िता ने वैष्णो माता मंदिर के पुजारी महंत राहुल थापा के खिलाफ थाना सेलाकुई में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी ओशीन गुरुंग ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति क्रूज (जहाज) पर कार्यरत है, जब उनके साथ ठगी हुई, उस वक्त वो ड्यूटी पर घर से बाहर थे।
पीड़िता के अनुसार दो मार्च 2026 की सुबह करीब 6त्र15 बजे महंत राहुल थापा का फोन आया। महंत ने दावा किया कि उन्हें आभास हुआ है कि उनके घर पर किसी ने बुरा टोना-टोटका किया है। महंत के कहने पर जब उन्होंने घर के बाहर और गेट के भीतर तलाश की तो उन्हें एक काले कपड़े की पोटली मिली, जिसमें उड़द की दाल, रोली, लौंग और नींबू का टुकड़ा जैसी सामग्री थी।
महंत ने सामग्री को बेहद खतरनाक बताते हुए उन्हें डराया और घर में विशेष पूजा कराने की सलाह दी। इसके बाद पूजा सामग्री की सूची भी उपलब्ध कराई गई। उसी दिन शाम करीब 6 बजे महंत राहुल थापा अपने ड्राइवर के साथ उनके घर पहुंचे। पूजा के दौरान उन्होंने परिवार की संपत्ति के बारे में जानकारी ली और बाद में घर में मौजूद सभी सोने के आभूषण एक लाल कपड़े में रखने को कहा।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपनी मां से पूछकर गहने लाने गईं तो महंत जबरन कमरे में पहुंच गए और खुद गहनों को छूने लगे। उन्होंने उनके और उनकी मां के मंगलसूत्र सहित सभी आभूषणों को लाल कपड़े में बांध दिया। कुल मिलाकर करीब 65 तोला सोना पोटली में रखा गया। जब उन्होंने गहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तो महंत ने कहा कि इनकी रक्षा स्वयं माता रानी करेंगी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को भ्रमित करने के उद्देश्य से छत पर परिक्रमा करने भेज दिया गया। उसके बाद महंत ने गहनों वाली पोटली को एक संदूक में रखवाकर घर के प्रथम तल स्थित मंदिर में रखने को कहा और चेतावनी दी कि न तो संदूक को छूना है और न ही खोलना है। अन्यथा पूजा खंडित हो जाएगी। उन्होंने खुद 62 दिन तक पूजा करने के बाद संदूक खोलने की बात कही।
पहले संदूक खोलने की तिथि 3 मई 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में 8 मई कर दिया गया। उसके बाद महंत लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर तारीख टालते रहे. कभी वैष्णो देवी जाने, कभी मलमास और कभी किसी परिजन की मृत्यु का हवाला देकर संदूक खुलवाने से बचते रहे। जब पीड़िता का 28 मई 2026 को महंत ने फोन नहीं उठाया, लेकिन व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर संदूक खोलने की प्रक्रिया बताई।
महंत ने गंगा जल से संदूक साफ करने, दीपक जलाने और चावल-नारियल को नदी में प्रवाहित करने की सलाह दी। महंत की नीयत पर शक होने के बाद पीड़िता ने उसी शाम करीब 7.30 बजे अपने परिवार और सहेलियों सुजाता राई और सारदा थापा की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए संदूक खोला तो उसमें रखे करीब 65 तोला सोने के सभी आभूषण गायब मिले, जबकि उनकी जगह आधा किलो चावल और तीन सूखे नारियल रखे हुए थे। इसके बाद जब महंत राहुल थापा को फोन किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर महंत राहुल थापा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सेलाकुई पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद आरोपी महंत फरार चल रहा है, जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
आगे पढ़
कार से हत्यारों व कारतूसों का जखीरा बरामद पति-पत्नी व देवर के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त 4 जून को ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में बीती देर रात उत्तराखण्ड एसटीएफ व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 4 हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये। जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया। मामले में जांच के दौरान पति-पत्नी व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बरामद शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद आरोपी सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर के हैं। जिस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया कि एसटीएफ. द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदो में 3 मुकदमें दर्ज कर संलिप्त 5 आरोपियों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 5 अवैध शस्त्र व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं।
एसएसपी द्वारा बताया गया कि कल रात्रि एसटीएफ को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था जिस पर मेरे द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए रात्रि में कार्यवाही करते हुए उक्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेते हुए उसके अन्दर से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस , 4 मैंगजीन व 7 कूटरचित लाइसेंस बरामद किये गये।
उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानूनकृव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
आगे पढ़ें
दुर्गम खाई में गिरी कार,चार की मौत

देहरादून। जिले के मसूरी क्षेत्र में एक कार दुर्गम 500 गहरी खाई में गिर गई है। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई । बड़ी मशक्कत के बाद मृमकों कोई खाई से बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि कार सवार उत्तरकाशी से आ रहे थे।
मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ था। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ एक मारुति सिलेरियो सफेद रंग की कार रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदी
क की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था। बातचीत में कार सवारों द्वारा उत्तरकाशी से आना बताया था।
