पनियाला में भव्य कलशपनियाला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ यात्रा के साथ श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ

Spread the love

पनियाला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री देवी भागवत कथा का शुभारंभ ।

लंबगांव।
प्रतापनगर ब्लॉक के रौणद रमोली पट्टी के पनियाला गांव में बटुक भैरव कीर्तन मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत  पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली, जो कथा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में गांव के आराध्य देव बटुक भैरव, लेखवार देवता, भगवान नागराजा सहित स्थानीय देवी-देवताओं के निशान आकर्षण का केंद्र रहे। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की।
कथा के प्रथम दिवस पर मंडप आचार्य संदीप रतूड़ी ने विधिवत पूजा-अर्चना, गणपति वंदना एवं माँ आद्या शक्ति के स्मरण के सहित ग्राम देवताओं का विधिवत पूजन करवाया गया ।

व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य भरत किशोर महाराज ने  श्रीमद् देवी भागवत कथा”पुराण महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए जगत जननी भगवती की महिमा, कथा श्रवण के महत्व तथा इसके नियमों का विस्तार से वर्णन किया।
इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। बटुक भैरव कीर्तन मंडली एवं बटुक भैरव मंदिर समिति ने सभी ग्रामवासियों क्षेत्र वासी एवं श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की।