बाबा रामदेव भी मिला रहे हैं कॉकरोच के सुर में सुर ,पढ़ें सभी समाचार

Spread the love
बाबा रामदेव भी मिला रहे हैं कॉकरोच के सुर में सुर

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने जेन-जी आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं। वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि जहां सब कुछ हैए वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्ती प्रकियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बिजलीए शिक्षकों की कमीए सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में घोटाला समेत तमाम मुद्दों को उठाया।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं हैए लाइट नहीं हैए पानी नहीं हैए शौचालय नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं नकल हो जाती हैए कहीं पेपर लीक हो जाता है तो कहीं सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99ः घोटाला होता है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि सुधर जाओए नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में घपला भी बहुत है।
बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने जातिए वर्गए समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तोए यह देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि अभी भी समय हैए सुधर जाओ। नहीं तो देश में और भी ज्यादा आंदोलन हो सकते हैं। उन्होंने कहा वैसे तो आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थन और उसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि देश में घपला भी बहुत है। उन्होंने कहा कि ये घपले ठीक कर लोए कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करने पड़े। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और घृणा का ऐसा माहौल बन गया है कि देश की संसद में पक्ष और विपक्ष पाकिस्तान और हिंदुस्तान की तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।
आगे पढ़ें

स्वतंत्रता हमें विरासत में मिली है, लेकिन राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की हैः सीएस


देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं पीएसी के जवानों, राजकीय इंटर कॉलेज के विघार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष से आज भारत एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और संप्रभु राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। स्वतंत्रता हमें विरासत में मिली है, लेकिन राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सामरिक क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत के वैज्ञानिक अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं, युवा विश्वभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और डिजिटल तकनीक ने शासन एवं नागरिक सेवाओं के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन किया है। अब हमारा लक्ष्य ऐसा समावेशी, सतत और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिले और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की यात्रा आत्मावलोकन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। राज्य का गठन केवल प्रशासनिक पुनर्गठन नहीं था, बल्कि इसके पीछे पर्वतीय क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों और विकास की आकांक्षाओं का लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पर्यटन, डिजिटल कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसके बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन, रोजगार के पर्याप्त अवसरों का सृजन, दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं शिक्षा की पहुंच, आपदा जोखिम को कम करना, जल स्रोतों का संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी की रक्षा जैसी चुनौतियों पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सफलता में उत्तराखण्ड की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा लक्ष्य ट्टविकसित भारत के साथ विकसित उत्तराखण्ड’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का अर्थ केवल बड़े शहरों और बड़ी परियोजनाओं से नहीं है। विकसित उत्तराखण्ड वह होगा, जहां पहाड़ का युवा अपने गांव में रहकर सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सके, महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। गांव सड़क, इंटरनेट और आधुनिक सुविधाओं से जुड़े हों तथा विकास और पर्यावरण एककृदूसरे के पूरक बनें।
आगे पढ़ें

बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण


देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
आज यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चैहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें

दून अस्पताल के डेंगू वार्ड में लगी आग,सुरक्षा कर्मी की तत्परता से बड़ा हादसा टला

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की आयुष्मान परिसर स्थित डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी आशीष ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि घटना के समय डेंगू वार्ड में कोई मरीज मौजूद नहीं था। समय रहते आग बुझा दिए जाने से यह वार्ड और आसपास के हिस्से में अस्पताल प्रशासन के अनुसार इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की खराबी नहीं पाई गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि अधिक पावर लोड के कारण स्पार्किंग हुई, जिससे शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। उपकरण सही पाए गए और जांच के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आग और अधिक फैलने से बच गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था की जांच कराई। स्थिति सामान्य मिलने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
आगे पढ़ें

टनल हादसाः एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी
चमोली। टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान शनिवार को एक और श्रमिक का शव टनल से बरामद किया गया। लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत अन्य जरूरी उपकरणों की मदद ली जा रही है। इसका उद्देश्य टनल के अंदर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही को आसान बनाना और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश करना है। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार मौके पर संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है और रेस्क्यू टीमें श्रमिकों तक पहुंचने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।
आगे पढ़ें
पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा,पांच घायल,दो की हालत गंभीर
नैनीताल। शनिवार की सुबह नैनीताल  शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल क्षेत्र में घूमने के लिए नैनीताल आ रहे पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।हादसे में वाहन सवार पांच लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पांचो घायलों को खाई से बाहर निकाल बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। जहां दो कि गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, वहीं अन्य तीन को उपचार दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय शिवेंद्र श्रीवास्तव शनिवार को अपने एक्सयूवी वाहन संख्या- जीजे-18बीके-9777 से घूमने के लिए नैनीताल आ रहे थे। इस दौरान वाहन में उनकी 22 वर्षीय बहन निधि श्रीवास्तव, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय दोस्त लिवांशु, जयपुर निवासी 21 वर्षीय ऐश्वर्या और कानपुर निवासी 21 वर्षीय पिंकी गुप्ता भी सवार थी।शनिवार सुबह कालाढूंगी मार्ग से नैनीताल को आते हुए उनका वाहन खुर्पाताल से कुछ ऊपर पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन पहले पहाड़ी की ओर दीवार से टकराया फिर असंतुलित होकर दूसरी ओर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन सवारों की चींख पुकार मच गई। हादसा होता देख रहा गिरोह ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचो घायलों को खाई से निकाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवेंद्र और पिंकी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल अन्य तीन लोगों का उपचार चल रहा है। हादसा किस वजह से हुआ कारणों की जांच के लिए पूछताछ की जा रही है।
आगे पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून। 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों को देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे।  कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला दिन बताया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक देकर सम्मानित किया। राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।देहरादून के परेड ग्राउंड में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। परेड में कदमताल के लिए जवान पहुंचे तो बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और लोग भी मौजूद रहे।

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026

*राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षांत एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित*

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु दीक्षांत एवं इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्रीपाल सजवाण (जिला पंचायत सदस्य, जाजकेट वार्ड), विशिष्ट अतिथि श्री विजय सिंह भंडारी (ग्राम प्रधान, गैरसारी) तथा राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद नौटियाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा पांडे, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सीमा पांडे ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं एवं इसके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान विभागाध्यक्ष इतिहास ने ‘क्रॉस युवा इकाई तथा महिला उत्पीड़न निवारण समिति’ के प्रमुख कार्यों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

डॉ. संगीता, विभागाध्यक्ष इतिहासशास्त्र ने कैरियर काउंसलिंग एवं ‘स्क्रूट एंड स्क्रूट’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया। डॉ. मीना, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) नोडल अधिकारी ने एनएसएस तथा एनएमएमएस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।

डॉ. शैलेन्द्र, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना एवं अन्य छात्रवृत्तियों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं डॉ. मोनिका, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने ओजीजीपी काश्त, स्किल कोर्स, एससीईएलटीई डेवलेपमेंट तथा अन्य कार्यक्रमों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय जागरूकता के विषय में जानकारी दी।

महाविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती ममता चौहान ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न विषयों की पुस्तकों, लाइब्रेरी कार्ड, पुस्तकालय नियमों तथा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध ई-बुक्स एवं डिजिटल पोर्टल जैसी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अजीत सिंह, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं शास्ता मंडल समिति प्रभारी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा संचालित, आचार-संहिता, अनुशासन, महाविद्यालय यूनिफॉर्म, 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता तथा ई-सेल की उपयोगिता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि एक दिन विद्यार्थी इसी प्रकार इस महाविद्यालय से विदा होकर अपने करियर एवं जीवन में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक दायित्व के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, व्यक्तिगत तथा आर्थिक विकास में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने महाविद्यालय में चल रहे रोजगारपरक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री श्रीपाल सजवाण ने महाविद्यालय को अपना परिवार बताते हुए भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन एवं विनम्रता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो भी विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेंगे, उन्हें महाविद्यालय परिवार गर्व के साथ याद करेगा। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के विद्यार्थियों का भी महाविद्यालय खाड़ी में प्रवेश लेकर अपनी नई यात्रा की शुरुआत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अजीत सिंह द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026

*स्वतंत्रता दिवस पर वीर नारियों ने किया ध्वजारोहण*

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नई टिहरी में वीर नारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शहीद जोगिंदर सिंह की पत्नी वीर नारी श्रीमती किरण एवं शहीद विक्रम सिंह की पत्नी श्रीमती पार्वती ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, इस अवसर पर सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन बलवंत सिंह रावत, सहायक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय टिहरी ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वीर नारी श्रीमती किरण को सम्मानित किया गया। वहीं सूबेदार रुकम सिंह कठैत द्वारा वीर नारी श्रीमती पार्वती को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रांगण में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वीर नारियों के सम्मान एवं उनके द्वारा किए गए ध्वजारोहण ने स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर को और भी गरिमामय एवं गौरवपूर्ण बना दिया।

आगे पढ़ें

*टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

*सूचना/टिहरी/15 अगस्त, 2026:*
80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद टिहरी में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज टिहरी में आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टिहरी का इतिहास देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1949 में टिहरी रियासत का भारत में विलय हुआ और टिहरी की जनता ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन, उत्तराखंड आंदोलन तथा विस्थापन के दौर में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टिहरी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और टिहरी झील क्षेत्र के विकास के लिए एडीबी पोषित योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी से अपने पूर्वजों के योगदान एवं उनकी भावनाओं को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों और शहीदों को स्मरण करने का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और सेना में हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहीद सैनिकों एवं उनके परिजनों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुदान राशि में वृद्धि, सरकारी नौकरी तथा सैन्य पुरस्कारों के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है और प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के माध्यम से इसे सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने 1971 के युद्ध में 95 हजार पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण तथा बालाकोट स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो हर चुनौती का मजबूती से जवाब देना जानता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से इतिहास को जानने तथा विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी को अवश्य देखने की अपील की।

स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश को नए रूप में आगे ले जा रही है। उन्होंने टिहरी और टिहरीयत के इतिहास का उल्लेख करते हुए श्रीदेव सुमन, मोलू भरदारी सहित अन्य आंदोलनकारियों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जिस भावना के साथ हम भारतवर्ष में शामिल हुए थे, उसी भावना के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रधानमंत्री के टिहरी जिले में आने का कार्यक्रम जनपद के लिए गर्व का विषय है और इससे टिहरी की कई समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने की उम्मीद है।

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और टिहरी भी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। हमारा कर्तव्य है कि टिहरी को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित पर्यटन नगरी के रूप में आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जब जिला सशक्त होगा, तभी प्रदेश सशक्त होगा और प्रदेश के सशक्त होने से देश भी सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उत्तराखंड आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान श्रम विभाग द्वारा लाभार्थियों को किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि द्वारा कृषि विभाग की ओर से फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत नरसिंह देवता उत्पादक समूह, ग्राम ग्वाड़ सारत्यूला को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सचल हेल्थ चेकअप चिकित्सा वैन का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अतिथियों व प्रभारी मंत्री ने पीआईसी परिसर में बुरांश का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, नगर पालिका परिषद टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सदस्य उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता सहित विशाल जन समूह उपस्थित रहा।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2026 (सू.वि.)

*निर्माण श्रमिकों को वितरित की जाएंगी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सामग्री*

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट तथा मुख्यमंत्री शिक्षण किट का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सामग्री वितरण की कार्यवाही की जाएगी। प्रथम चरण में विकासखंड चंबा की प्रत्येक न्याय पंचायत में रोस्टर के अनुसार सामग्री वितरण किया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी/पंजीकरण अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने विकासखंड चंबा के समस्त न्याय पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है कि रोस्टर के अनुसार उन पात्र निर्माण श्रमिकों को भेजना सुनिश्चित करें, जिनका श्रमिक कार्ड नवीनीकृत है अथवा जो नवीनीकरण की निर्धारित अवधि के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने के पात्र हैं। जिन निर्माण श्रमिकों का श्रमिक कार्ड नवीनीकृत नहीं है, उन्हें सामग्री का वितरण किया जाना संभव नहीं होगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार चंबा विकासखंड में सामग्री वितरण की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात जनपद के अन्य विकासखंडों में भी पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।