🟠*जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*
मौसम सूचना (तहसीलवार स्थिति)
दिनांक: 06.08.2026
🕖 समय: प्रातः 07:00 बजे
*तहसीलवार मौसम की स्थिति-*
🌦️ सदर – हल्की वर्षा।☁️ कंडीसौड़ – बादल लगे हैं।
🌦️ जाखणीधार – हल्की वर्षा।☁️ प्रतापनगर – बादल लगे हैं।
🌦️ धनोल्टी – हल्की वर्षा।🌦️ नैनबाग – हल्की वर्षा।
🌦️ घनसाली – हल्की वर्षा।🌦️ बालगंगा – हल्की वर्षा।
🌦️ देवप्रयाग – हल्की वर्षा।🌧️ कीर्तिनगर – मध्यम वर्षा।
🌦️ गजा – हल्की वर्षा।🌦️ नरेंद्रनगर – हल्की वर्षा।
☁️ उपतहसील मदननेगी – बादल लगे हैं।🌦️ उपतहसील पावकी देवी – हल्की वर्षा।
📢 आपदा स्थिति:
तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में आपदा संबंधी स्थिति सामान्य है।
🌧️☔🚒🚁🚑🌧️☔🚒🚁🚑
📞 किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य किसी क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल को निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दें—
☎️ 01376-234793☎️ 01376-233433
📱 9456533332📱 8126268098
📱 7465809009📱 7983340807
━━━━━━━━━━━━━━━
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*
⚠️ सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026
*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा*
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कल बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े।
समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत अबतक प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में किसी एक मतदाता द्वारा 5 से अधिक मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप को अपने-अपने मंडलों में स्वयं जिलेवार विजिट कर सुपर चैकिंग के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026
*बिना अनुमति आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर पर जिलाधिकारी की सख्त कार्यवाही*
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम पर एक निजी फर्म/वेंडर द्वारा बिना सक्षम स्तर से स्वीकृति एवं जिला प्रशासन तथा श्रम विभाग की बिना अनुमति के श्रमिक कल्याण शिविर आयोजित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सचिव, श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन को विस्तृत पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित निजी फर्म द्वारा 2 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित किया गया, जहां किट वितरण की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित नहीं थी। भ्रामक खबरों पर बौराड़ी स्टेडियम में श्रमिकों के एकत्रित होने से श्रमिकों एवं आमजन में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान आमजन द्वारा रोष व्यक्त किए जाने के कारण क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था (Law & Order) की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता से कराई गई, जिसमें संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा ब्लैकलिस्ट किए जाने की संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी ने पत्र में सुझाव दिया है कि भविष्य में श्रमिक कल्याण शिविर न्याय पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित किए जाएं, जिनकी पूर्व सूचना ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों को दी जाए ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से पहुंच सके। साथ ही जनपद में श्रम विभाग के कार्यों की लगातार मिल रही शिकायतों तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं किए जाने पर उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में श्रमिक कल्याण से संबंधित किसी भी शिविर का आयोजन केवल सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति एवं जिला प्रशासन के समन्वय से ही किया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से प्राप्त हो सके।
आगे पढ़ें
*जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण*

*सूचना/टिहरी/06 अगस्त, 2026:* जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा के अंतर्गत बूथ संख्या-29, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुमन कॉलोनी (टावर मोहल्ला), चंबा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के उपरांत जारी नोटिसों की सुनवाई तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया कि संबंधित बूथ पर कुल 294 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 104 मामलों में विसंगतियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें 62 अनमैप तथा 42 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 35 मामलों की सुनवाई की जा चुका है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे अनावश्यक रूप से चिंतित न हों, बल्कि अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से भी सहायता ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शाकिर हुसैन, बीएलओ सुपरवाइजर सुमित, बीएलओ राहुल, निर्वाचन कार्यालय से मनोज भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
*आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई और पोषण का लिया जायजा*

*जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी के नौनिहालों को पढ़ाया, परखी प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता*

*सूचना/टिहरी/06 अगस्त, 2026:* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित सुमन कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थिति पंजिका, पोषण पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, उनके नियमित वजन परीक्षण तथा पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उनके वजन एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए ब्लैकबोर्ड पर उन्हें अंग्रेजी वर्णमाला एवं प्रारंभिक अक्षर ज्ञान का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों से वर्णमाला तथा प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों की पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी उपस्थित रहीं।
*आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026
*क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश*

*चंबा बीडीसी बैठक: पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और स्वच्छता सहित विकास मुद्दों पर हुई चर्चा*
*टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय बोले—जनप्रतिनिधि पूरी प्रतिबद्धता से निभाएं अपनी जिम्मेदारी*
जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन सजवाण की अध्यक्षता में आज गुरुवार को बीडीसी बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थित रही।
स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक को संबोधित करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन सहित राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि चंबा ने प्रदेश को अनेक प्रेरणादायी उदाहरण दिए हैं, साथ ही चंबा में सबसे कम उम्र की क्षेत्र प्रमुख का चुना जाना भी लोकतांत्रिक भागीदारी का सकारात्मक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि ग्रामों की स्वच्छता को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा भी गंभीरता दिखाई गई है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अस्वच्छता अनेक बीमारियों का कारण बनती है, इसलिए सभी मिलकर गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी द्वारा क्षेत्र में 2,000 सोलर लाइट उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, साथ ही क्षेत्र को ओबीसी घोषित किए जाने के संबंध में सदन द्वारा पारित प्रस्ताव सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों को चुना है, उसके अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी से कार्य करना हम सभी का दायित्व है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टिहरी दौरा शीघ्र प्रस्तावित है व आने वाले समय में टिहरी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी में ही स्थापित होगा, इससे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सदन में उपस्थित सभी लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही विभिन्न निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
इस दौरान विधायक किशोर उपाध्याय की विधायक निधि से 14 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे क्षेत्र में सूखे एवं गीले कचरे के बेहतर निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सदन के सभी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर सदन में प्रवीण नेगी, सदस्य क्षेत्र पंचायत सौन्दकोटी ने ग्राम पंचायत मे जल संस्थान की पेयजल टंकी की पाइपलाइन हेतु चैंबर निर्माण की मांग उठाई। वहीं सदस्य क्षेत्र पंचायत सुशील कुमार बहुगुणा ने रानीचौरी पंतनगर स्थित पेयजल टैंक पुराना होने व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से उत्पन्न पेयजल समस्या से सदन को अवगत कराते हुए इसके शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की।
नीलम सजवाण, प्रधान ग्राम पंचायत गुल्डी ने धरासू रोड पर चंबा टनल के समीप ग्राम पंचायत गुल्डी के मुख्य प्रवेश द्वार से सटी ऑल वेदर रोड (एनएच-94) पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त स्थान पर रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर तथा सड़क के मध्य डिवाइडर/डिलिनेटर (डाइवर्जन स्टैंड) लगाए जाने की मांग की।
मंजू नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत डारगी ने अपनी ग्राम सभा के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्री उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। दर्शनी भंडारी, प्रधान ग्राम पंचायत स्यूटा छोटा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में जर्जर एवं पुराने विद्युत तारों के कारण हो रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्युत विभाग से शीघ्र नए विद्युत तार लगाए जाने की मांग की।
प्रवीण सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान भंडारगांव ने पंचायत भवन की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि भवन में पर्याप्त बैठक हॉल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
सरोजनी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत गुनोगी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित किए जाने, वहीं अंजना, सदस्य क्षेत्र पंचायत कुठ्ठा ने नवीन पंचायत भवन के निर्माण तथा इंटरलॉक टाइलयुक्त मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त वन विभाग, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, यूरेडा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्येष्ठ उप–प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्क उप–प्रमुख सरोजनी मखलोगा, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण, डीडीओ मो असलम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
🟠*जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*
मौसम सूचना (तहसीलवार स्थिति)
दिनांक: 06.08.2026
🕖 समय: प्रातः 5:00 बजे
*तहसीलवार मौसम की स्थिति-*
🌦️ सदर – मध्यम वर्षा।
☁️ कंडीसौड़ – मध्यम लगे हैं।🌦️ जाखणीधार – मध्यम वर्षा।☁️ प्रतापनगर – मध्यम वर्षा।🌦️ धनोल्टी – हल्की वर्षा।🌦️ नैनबाग – मध्यम वर्षा।🌦️ घनसाली – तेज वर्षा।
🌦️ बालगंगा – मध्यम वर्षा।🌦️ देवप्रयाग – मध्यम वर्षा।
🌧️ कीर्तिनगर – मध्यम वर्षा।🌦️ गजा – मध्यम वर्षा।
🌦️ नरेंद्रनगर – तेज वर्षा।☁️ उपतहसील मदननेगी – हल्की लगे हैं।🌦️ उपतहसील पावकी देवी – हल्की वर्षा।
📢 आपदा स्थिति:
तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में आपदा संबंधी स्थिति सामान्य है।
🌧️☔🚒🚁🚑🌧️☔🚒🚁🚑
📞 किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य किसी क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल को निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दें—
☎️ 01376-234793☎️ 01376-233433
📱 9456533332📱 8126268098
📱 7465809009📱 7983340807
━━━━━━━━━━━━━━━
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*
⚠️ सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।








