Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj ने सोशल मीडिया को बढ़ावा दिलाने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है; चोर कर रहे अत्याचार पढिये सभी समाचार

Spread the love

 🟠*जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*

मौसम सूचना (तहसीलवार स्थिति)

दिनांक: 06.08.2026
🕖 समय: प्रातः 07:00 बजे

*तहसीलवार मौसम की स्थिति-*

🌦️ सदर – हल्की वर्षा।☁️ कंडीसौड़ – बादल लगे हैं।
🌦️ जाखणीधार – हल्की वर्षा।☁️ प्रतापनगर – बादल लगे हैं।
🌦️ धनोल्टी – हल्की वर्षा।🌦️ नैनबाग – हल्की वर्षा।
🌦️ घनसाली – हल्की वर्षा।🌦️ बालगंगा – हल्की वर्षा।
🌦️ देवप्रयाग – हल्की वर्षा।🌧️ कीर्तिनगर – मध्यम वर्षा।
🌦️ गजा – हल्की वर्षा।🌦️ नरेंद्रनगर – हल्की वर्षा।
☁️ उपतहसील मदननेगी – बादल लगे हैं।🌦️ उपतहसील पावकी देवी – हल्की वर्षा।

📢 आपदा स्थिति:
तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में आपदा संबंधी स्थिति सामान्य है।

🌧️☔🚒🚁🚑🌧️☔🚒🚁🚑

📞 किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य किसी क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल को निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दें—
☎️ 01376-234793☎️ 01376-233433
📱 9456533332📱 8126268098
📱 7465809009📱 7983340807
━━━━━━━━━━━━━━━
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*

⚠️ सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कल बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत अबतक प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में किसी एक मतदाता द्वारा 5 से अधिक मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप को अपने-अपने मंडलों में स्वयं जिलेवार विजिट कर सुपर चैकिंग के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल सहित एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026

*बिना अनुमति आयोजित श्रमिक कल्याण शिविर पर जिलाधिकारी की सख्त कार्यवाही*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम पर एक निजी फर्म/वेंडर द्वारा बिना सक्षम स्तर से स्वीकृति एवं जिला प्रशासन तथा श्रम विभाग की बिना अनुमति के श्रमिक कल्याण शिविर आयोजित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सचिव, श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन को विस्तृत पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित निजी फर्म द्वारा 2 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित किया गया, जहां किट वितरण की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित नहीं थी। भ्रामक खबरों पर बौराड़ी स्टेडियम में श्रमिकों के एकत्रित होने से श्रमिकों एवं आमजन में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान आमजन द्वारा रोष व्यक्त किए जाने के कारण क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था (Law & Order) की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता से कराई गई, जिसमें संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा ब्लैकलिस्ट किए जाने की संस्तुति की गई है।

जिलाधिकारी ने पत्र में सुझाव दिया है कि भविष्य में श्रमिक कल्याण शिविर न्याय पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित किए जाएं, जिनकी पूर्व सूचना ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों को दी जाए ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से पहुंच सके। साथ ही जनपद में श्रम विभाग के कार्यों की लगातार मिल रही शिकायतों तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं किए जाने पर उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में श्रमिक कल्याण से संबंधित किसी भी शिविर का आयोजन केवल सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति एवं जिला प्रशासन के समन्वय से ही किया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से प्राप्त हो सके।

आगे पढ़ें
‎*जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण*

‎*सूचना/टिहरी/06 अगस्त, 2026:* जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा के अंतर्गत बूथ संख्या-29, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुमन कॉलोनी (टावर मोहल्ला), चंबा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के उपरांत जारी नोटिसों की सुनवाई तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया।

‎निरीक्षण के दौरान अवगत कराया कि संबंधित बूथ पर कुल 294 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 104 मामलों में विसंगतियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें 62 अनमैप तथा 42 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 35 मामलों की सुनवाई की जा चुका है।

‎इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे अनावश्यक रूप से चिंतित न हों, बल्कि अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से भी सहायता ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की।

‎निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शाकिर हुसैन, बीएलओ सुपरवाइजर सुमित, बीएलओ राहुल, निर्वाचन कार्यालय से मनोज भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


‎आगे पढ़ें

‎*आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई और पोषण का लिया जायजा*

‎*जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी के नौनिहालों को पढ़ाया, परखी प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता*

‎*सूचना/टिहरी/06 अगस्त, 2026:* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित सुमन कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थिति पंजिका, पोषण पंजिका सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, उनके नियमित वजन परीक्षण तथा पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

‎जिलाधिकारी ने सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उनके वजन एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

‎इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए ब्लैकबोर्ड पर उन्हें अंग्रेजी वर्णमाला एवं प्रारंभिक अक्षर ज्ञान का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों से वर्णमाला तथा प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों की पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

‎निरीक्षण के दौरान सहायक आंगनवाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी उपस्थित रहीं।

‎*आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026

*क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश*

*चंबा बीडीसी बैठक: पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और स्वच्छता सहित विकास मुद्दों पर हुई चर्चा*

*टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय बोले—जनप्रतिनिधि पूरी प्रतिबद्धता से निभाएं अपनी जिम्मेदारी*

जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन सजवाण की अध्यक्षता में आज गुरुवार को बीडीसी बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थित रही।

स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक को संबोधित करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन सहित राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि चंबा ने प्रदेश को अनेक प्रेरणादायी उदाहरण दिए हैं, साथ ही चंबा में सबसे कम उम्र की क्षेत्र प्रमुख का चुना जाना भी लोकतांत्रिक भागीदारी का सकारात्मक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि ग्रामों की स्वच्छता को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा भी गंभीरता दिखाई गई है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अस्वच्छता अनेक बीमारियों का कारण बनती है, इसलिए सभी मिलकर गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी द्वारा क्षेत्र में 2,000 सोलर लाइट उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, साथ ही क्षेत्र को ओबीसी घोषित किए जाने के संबंध में सदन द्वारा पारित प्रस्ताव सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों को चुना है, उसके अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी से कार्य करना हम सभी का दायित्व है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टिहरी दौरा शीघ्र प्रस्तावित है व आने वाले समय में टिहरी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी में ही स्थापित होगा, इससे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने सदन में उपस्थित सभी लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही विभिन्न निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

इस दौरान विधायक किशोर उपाध्याय की विधायक निधि से 14 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे क्षेत्र में सूखे एवं गीले कचरे के बेहतर निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सदन के सभी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर सदन में प्रवीण नेगी, सदस्य क्षेत्र पंचायत सौन्दकोटी ने ग्राम पंचायत मे जल संस्थान की पेयजल टंकी की पाइपलाइन हेतु चैंबर निर्माण की मांग उठाई। वहीं सदस्य क्षेत्र पंचायत सुशील कुमार बहुगुणा ने रानीचौरी पंतनगर स्थित पेयजल टैंक पुराना होने व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से उत्पन्न पेयजल समस्या से सदन को अवगत कराते हुए इसके शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की।

नीलम सजवाण, प्रधान ग्राम पंचायत गुल्डी ने धरासू रोड पर चंबा टनल के समीप ग्राम पंचायत गुल्डी के मुख्य प्रवेश द्वार से सटी ऑल वेदर रोड (एनएच-94) पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त स्थान पर रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर तथा सड़क के मध्य डिवाइडर/डिलिनेटर (डाइवर्जन स्टैंड) लगाए जाने की मांग की।

मंजू नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत डारगी ने अपनी ग्राम सभा के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्री उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। दर्शनी भंडारी, प्रधान ग्राम पंचायत स्यूटा छोटा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में जर्जर एवं पुराने विद्युत तारों के कारण हो रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्युत विभाग से शीघ्र नए विद्युत तार लगाए जाने की मांग की।

प्रवीण सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान भंडारगांव ने पंचायत भवन की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि भवन में पर्याप्त बैठक हॉल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सरोजनी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत गुनोगी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोलर लाइटें स्थापित किए जाने, वहीं अंजना, सदस्य क्षेत्र पंचायत कुठ्ठा ने नवीन पंचायत भवन के निर्माण तथा इंटरलॉक टाइलयुक्त मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त वन विभाग, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, यूरेडा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप–प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्क उप–प्रमुख सरोजनी मखलोगा, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण, डीडीओ मो असलम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

🟠*जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*

मौसम सूचना (तहसीलवार स्थिति)

दिनांक: 06.08.2026
🕖 समय: प्रातः 5:00 बजे

*तहसीलवार मौसम की स्थिति-*

🌦️ सदर – मध्यम वर्षा।
☁️ कंडीसौड़ – मध्यम लगे हैं।🌦️ जाखणीधार – मध्यम वर्षा।☁️ प्रतापनगर – मध्यम वर्षा।🌦️ धनोल्टी – हल्की वर्षा।🌦️ नैनबाग – मध्यम वर्षा।🌦️ घनसाली – तेज वर्षा।
🌦️ बालगंगा – मध्यम वर्षा।🌦️ देवप्रयाग – मध्यम वर्षा।
🌧️ कीर्तिनगर – मध्यम वर्षा।🌦️ गजा – मध्यम वर्षा।
🌦️ नरेंद्रनगर – तेज वर्षा।☁️ उपतहसील मदननेगी – हल्की लगे हैं।🌦️ उपतहसील पावकी देवी – हल्की वर्षा।

📢 आपदा स्थिति:
तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में आपदा संबंधी स्थिति सामान्य है।

🌧️☔🚒🚁🚑🌧️☔🚒🚁🚑

📞 किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य किसी क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल को निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दें—
☎️ 01376-234793☎️ 01376-233433
📱 9456533332📱 8126268098
📱 7465809009📱 7983340807
━━━━━━━━━━━━━━━
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल*

⚠️ सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें।

आगे पढ़ें
अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली आक्रोश रैली
देहरादून। गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रोहित चैधरी तथा प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत जी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के विरोध में देहरादून में आक्रोश रैली निकाली गई।
रैली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर, लैंसडाउन चैक एवं परेड ग्राउंड होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंची। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ,  जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जसविंदर सिंह गोगी , उपेंद्र थपली  ओम प्रकाश सती ,महेंद्र सिंह नेगी, सूरत सिंह नेगी ,अश्वनी बहुगुणा , सोनिया आंनद , सैनिक प्रकोष्ठ के गोपाल सिंह गड़िया जी,बलबीर सिंह पंवार , आर पी ध्यानी , शेखर सकलानी जी प्रशांत खंडूरी सूरज जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से अग्निवीर योजना को वापस लेने, युवाओं के हितों की रक्षा करने तथा सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अग्निवीर योजना के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। किन्तु कांग्रेस भाजपा सरकार के जनविरोधी मनसूबे को कामयाब नही होने देगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार अग्निवीर योजना को खत्म नही करती तबतक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
आगे पढ़ेंउफनते गधेरे के पास मिला नवजात बेबी बॉय ,मचा हड़कंप
गोपेश्वर। गुरूवार को जिले के दशोली विकासखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आसमानी आफत के बीच एक नवजात बच्चा उफनते नाले के पास मिला है। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने उसका रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां अब डॉक्टरों की देखरेख में फिलहाल वह स्वस्थ है।
गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत रागतोली के समीप गधेरे में ग्रामीणों को एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य है। चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रागतोली गांव के पास गधेरे में नवजात के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि नवजात को सुबह के समय ही कोई वहां छोड़कर गया होगा। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, बच्चे का पहले इलाज के लिए गोपेश्वर जिला चिकित्सालय लाया गया था। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा बेबी बॉय है। उसको हाइपोथर्मिया हो गया था। फिलहाल बच्चे को श्रीनगर रेफर किया गया है।
आगे पढ़ेंअंतर्राज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

चोरी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व औजार बरामद
पौड़ी। अंर्तराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिरो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये जेवरात, घटना मेें प्रयुक्त स्कूटी व औजार बरामद किये गये है। आरोपी घरों की रेकी कर घटना को अंजाम दिया करते थे।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अगस्त को प्राची रावत निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 2 अगस्त को अपने घर से अपनी माता को छोडने घर से बहार गयी हुई थी, जब वह घर वापस आयी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला, और उनके घर किसी अज्ञात द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई सघन जांच एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की घटना में संलिप्त 3 आरोपियों की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शातिर आरोपियों राहत अली (उम्र 35 वर्ष) निवासीकृ दिल्ली, अरुण (उम्र 23 वर्ष), निवासी- अमरोहा, उत्तर प्रदेश, व रिहान (उम्र 22 वर्ष), निवासीकृसंभाल सराय उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा चुरायी गयी ज्वैलरी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा चोरी को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए उपकरण सब्बल, प्लास, पेचकस, बोल्ट लीवर एवं कटर बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राहत अली इस गिरोह का सरगना (गैंग लीडर) है, जिसके विरुद्ध दिल्ली में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व अपने निशाने पर लिए गए घरों की गहन रेकी करते थे। घर में रहने वाले लोगों की दिनचर्या, आवाजाही एवं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के बाद उचित अवसर मिलने पर रिहान और अरूण निगरानी करते थे और राहत अली द्वारा घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
आगे पढ़ें

भारी बारिश से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे हुआ बाधित

मलबा हटाने में जुटा प्रशासन
चमोली। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। चमोली जिले में हेलंग के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड, दुर्बिल और जंगल चटृी के पास लगातार पत्थर और मलबा गिरने से बाधित है।
प्रशासन के अनुसार दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों को जल्द सुचारु करने के लिए मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों से मौसम की स्थिति और मार्ग की अघतन जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशाकृनिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विदित हो बीते दो दिनो से राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते राज्य में जहंा राज्य के नदी नाले व खाले उफान पर है वहीं सड़कों पर भारी मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। जिस कारण चारधाम यात्रियों सहित अन्य स्थानीय लोग प्रभावित हुए है।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट


देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स महानिदेशक एनसीसी वीरेन्द्र वत्स ने शिष्टाचार भेंट कर एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
गुरूवार को यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवाकृभाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।
आगे पढ़ें
तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
रुद्रपुर। काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। वासु उदय राजेंद्र इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र है। उसने उस दिन स्कूल से अवकाश लिया था। वह अपने दोनों साथियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। वह अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में चैथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फोटो डी 5
कांवड़ियों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोपहरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने हंगामा किया। उन्होंने ड्यूटी दे रहे एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप भी लगाया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांवड़ियों का एक दल पुलिसकर्मियों से उलझता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो हरिद्वार के चंडीघाट चैराहे का बताया जा रहा है, जहां कांवड़ियों का किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान एक कांवड़िए ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। साथ पुलिसकर्मी पर नशे में होने का आरोप भी लगाया। हालांकि एसपी सिटी ने पुलिसकर्मी के नशे में होने से साफ इंकार किया है। वहीं एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक बीती चार अगस्त की रात कांवड़ियों को हाईवे पर जाने से रोकने के दौरान कांवड़िए नाराज हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें निर्धारित मार्ग पर जाने के लिए रोका, जिससे कुछ कांवड़िए नाराज हो गए और विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि उसके बाद उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया था। वहीं पुलिसकर्मी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चंडी घाट चैराहा व्यस्ततम चैराहा है। पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे थे। तभी थोड़ा सा विवाद हो गया। पुलिस द्वारा कांवड़िए को गंगाजल लाकर दिया गया और सकुशल रवाना किया गया। एसपी सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में लगाए गए पुलिसकर्मी के शराब पीने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में किसी भी तरह के सेवन की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद यह आरोप निराधार साबित हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचना चाहिए।
आगे पढ़ें

दिन दहाड़े बीच सड़क पर दिखाई दिया गुलदार


देहरादून। गुरुवार सुबह करीब 9.54 बजे दूधली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर गुलदार दिखाई देने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने गुलदार की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गई। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल और गहरा गया।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से दूधली ,सिमलास ग्रांट, झड़ोंद, नागल बुलंदावाला गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। कई बार वह लोगों के घरों के आसपास और छतों में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुका है। इसके बावजूद वन विभाग ने अब तक गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने या अन्य प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पहले जंगली हाथियों के आतंक से लोग परेशान थे और अब गुलदार की बढ़ती सक्रियता ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि पहले लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर थे, लेकिन अब दिन के समय भी बाहर निकलने से डरने लगे हैं।ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विभाग से तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और आबादी वाले इलाकों में निगरानी तेज करने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
आगे पढ़ें
लाल किला बम ब्लास्ट के आरोपी का मददगार बताकर बुजुर्ग से लाखों रुपए की ठगी
देहरादून। साइबर ठगों ने मोहब्बेवाला निवासी एक बुजुर्ग को लाल किला बम ब्लास्ट के आरोपी का मददकार बताकर डिजिटल अरेस्ट करके 13 लाख रुपए की ठगी कर ली।  साइबर ठगों ने खुद को एनआईए ओर एटीएस का अधिकारी बताकर बुजर्ग को कार्रवाई व गिरफ्तारी का डर दिखाकर खाते से रकम ट्रांसफर करवाई गई। बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गीता एनक्लेव, मोहब्बेवाला निवासी जगदीश सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि 30 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को वरिष्ठ जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह त्रिपाठी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ पुणे में दर्ज एक मामले में जांच चल रही है और उनका नाम लाल किला बम ब्लास्ट के आरोपी की मदद करने वालों में सामने आया है। आरोप है कि ताहिर की मदद कर कमीशन के तौर पर दो लाख रुपए लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित को वीडियो कॉल पर रखा गया और खुद को एनआईए और एटीएस के अधिकारी संदीप राव बताने वाले अन्य लोगों से भी बात कराई गई। साइबर ठगों ने पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट और संपत्ति जब्ती के आदेश दिखाकर डराया और सहयोग करने पर मामला जल्द निपटने का झांसा दिया। उसके बाद साइबर ठगों ने अपने सभी बैंक खातों से पैसा जुटाने और एफडी को भुनाने के लिए कहा गया।
पीड़ित ने डर के कारण निर्देशों का पालन करते हुए करीब 15 लाख रुपए की राशि इकट्ठे की. जिसके बाद पीड़ित ने इसमें से 13 लाख रुपए तमाम बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। रुपये ट्रांसफर होने के बाद साइबर ठगों ने और रुपये की डिमांड की, लेकिन जब पीड़ित ने अपने परिचितों को बताया तो जानकारी मिली कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।
आगे पढ़ें
चमोली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आमसौड़ व हेलंग में भूस्खलन से हाईवे बाधित

Lavc57.107.100

चमोली।जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश  के चलते विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग आमसौड़ के समीप भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं हेलंग के पास भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से चट्टानें और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। आमसौड़ के समीप हुए भूस्खलन से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों जिले में हो रही लगातार वर्षा के चलते पिंडर नदी सहित प्राणमती नदी भी उफान पर बह रही हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन  की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
हेलंग क्षेत्र में भी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग भूस्खलन से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर जिले की ग्रामीण सड़कें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
आगे पढ़ें

तेज बारिश से हरिद्वार हुआ पानी-पानी


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार की बीती रात से तेज बारिश होने का दौर लगातार जारी रहा। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, लेकिन कांवड़ मेले की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मूसलाधार बारिश के बीच भी हजारों शिवभक्त कंधों पर कांवड़ उठाकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते रहे। बारिश में भीगते हुए शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाते हुए हाईवे और कांवड़ पटरी पर आगे बढ़ते नजर आए।
वहीं प्रशासन भी बारिश को लेकर अलर्ट हैं। सुबह से ही जलनिकासी कराई गयी। चैक चैराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रही। बारिश के कारण शहर में भगत सिंह चैक, रानीपुर मोड, कनखल और लाटोवाली में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि आंतरिक मार्गों पर कांवड़ियों की एंट्री नहीं हैं। कांवड़ियों दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 292.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी निशान 293 मीटर से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर निश्चित है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।कांवड़ पटरी और हाइवे से गुजारा जा रहा है। लेकिन तेज बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से हरिद्वार पहुंचने वाले पानी की मात्रा बढ़ी है और भीमगोड़ा बैराज पर जलस्तर में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं निचले इलाकों में बाढ़ चैकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यूपी सिंचाई विभाग के जेई हरीश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सभी बाढ़ चैकियां अलर्ट हैं और लोगों से गंगा किनारे न जाने की अपील भी की गई है। उधर, कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार हाईवे, कांवड़ पटरी और गंगा घाटों पर तैनात हैं। निगम प्रशासन द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों में निकासी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रेस विज्ञप्ति

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के  HEFA  परियोजना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हुई चर्चा, कुलपति ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का जताया आभार

नई दिल्ली, 6 अगस्त। नई दिल्ली में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में  भ्म्थ्। के अंतर्गत लगभग 459.095 करोड़ रूपये की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और  HEFA  परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उनका सतत सहयोग अत्यंत सराहनीय है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग एवं राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से यह परियोजना शीघ्र मूर्त रूप लेगी, जिससे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।