जालसाजी करके नकली आभूषण बेचते पकड़ी गयी महिलापढ़ें सभी समाचार

Spread the love
 जालसाजी करके नकली आभूषण बेचते पकड़ी गयी महिला
चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में जालसाजी करके एक महिला को नकली आभूषण बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से इस संबध मे पूछताछ जारी है।
चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा चांदी के नकली आभूषण बेचने की कोशिश किए जाने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कर्णप्रयाग बाजार में एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में आभूषण बेचने पहुंची। दुकानदार को शक होने पर जब आभूषणों की जांच की गई, तो वे पूरी तरह नकली निकले। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय स्तर पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले इस काम में शामिल है या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कहां-कहां इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, महिला से लगातार पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।
आगे पढ़ें
नहाने गए किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ , खून से लथपथ मिला शव
रुड़की। एक  नदी में नहाने के गए किशोर को मगरमच्छ ने खींच लिया। मगरमच्छ के इस हमले में किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किशोर खून से लथपथ  शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को आगे की कार्यवाही के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थानाक्षेत्र के बंजारेवाला गांव निवासी राजा (12) पुत्र प्रमोद गुरुवार को दोपहर में साइकिल से चीला वाली नदी में नहाने गया था। नदी के पास गड्ढों में भी पानी भरा हुआ है। उस दौरान मगरमच्छ ने राजा को खींच लिया।स्वजन दोपहर से लेकर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण नदी के पास गए थे।
उन्होंने खून से लतपथ राजा का शव देखा और स्वजन को इस बावत सूचित किया। साथ ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। शव को देखकर मगरमच्छ के हमला करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था।
आगे पढ़ें
आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा के लिए रवाना हुआ 200 यात्रियों का दल
पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा की शुरुआत हो गई है। सीमांत धारचूला से एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर करीब 200 यात्रियों को रवाना किया। यात्रा के लिए अब तक 500 यात्रियों के आवेदन आ चुके हैं, जिनमें से 350 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। यात्रा के शुभारंभ के दौरान शिवभक्तों ने हर-हर महादेव से गूज उठा। प्रशासन की ओर से यात्रा को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।धारचूला से रवाना हुए यात्री करीब 140 किलोमीटर की यात्रा कर गुंजी और कुटी होते हुए ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे। यहां पार्वती सरोवर से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इसके बाद गुंजी लौटकर नाभिढांग जाएंगे, जहां से ऊं पर्वत के दर्शन होंगे. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत और एसओ हरेंद्र सिंह नेगी ने यात्रियों और चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्कता जरूरी है। आदि कैलाश को अब कैलाश मानसरोवर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। जहां चारधाम यात्रा में 5 से 11 दिन लगते हैं, वहीं आदि कैलाश यात्रा 5 से 7 दिन में पूरी हो जाती है। कम भीड़ और प्राकृतिक अनुभव के कारण युवा इसे तेजी से पसंद कर रहे हैं। आदि कैलाश यात्रा 3,000 से 5,500 मीटर की ऊंचाई तक जाती है, जहां ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस का खतरा रहता है। प्रशासन ने मेडिकल सर्टिफिकेट और इनर लाइन परमिट अनिवार्य किया है। यह क्षेत्र भारत-चीन सीमा के पास स्थित है। सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से सेना की गतिविधियां भी मजबूत हुई हैं, जिससे यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से भी अहम हो गया है। आदि कैलाश यात्रा के पैकेज 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक हैं। बजट मिड-रेंज और प्रीमियम पैकेज उपलब्ध हैं, जिनमें यात्रा, ठहरने और परमिट की सुविधा शामिल है। यात्रा को लेकर धारचूला में लोगों में उत्साह देखने को मिला है।
आगे पढ़ें
सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रामनगर। शुक्रवार सुबह मंगलार क्षेत्र में  सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम मंगलार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सिंचाई नगर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो कॉर्बेट कॉलोनी का निवासी था। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन शुक्रवार सुबह रोज की तरह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही समय बाद आसपास के लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी कि उसका शव मंगलार स्थित सिंचाई नहर में पड़ा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
अलाउद्दीन के बड़े भाई सलमान ने बताया कि उनका भाई सुबह काम पर गया था। उन्हें इस तरह की घटना की कोई आशंका नहीं थी। उन्होंने बताया सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आगे पढ़ेंडॉक्टर की कार पर फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार, हमले के मास्टरमाईड सतसंगी बाबा की तलाश जारी
हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में बीते दिनों डॉक्टर की कार पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस पूरी वारदात की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है, जो एक बाबा बताया जा रहा है पुलिस उसे तलाश कर रही है।
हरिद्वार एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 अप्रैल को दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार अपने साले और साथियों के साथ हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद हरिद्वार से लौट रहे थे। तभी लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डॉ. सुमित कुमार पर इससे पहले 14 अप्रैल को भी हमला हो चुका है। तब भी डॉ. सुमित कुमार की कार और टायर के अंदर से बुलेट मिली थी।
इस तरह के देखा जाए तो 15 दिनों के अंदर डॉ. सुमित कुमार पर दो बार जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। तभी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे। उन्हीं सुरागों को आधार पर पुलिस शुभम सैनी तक पहुंची।
पुलिस ने सबूतों के आधार पर शुभम सैनी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में शुभम ने कई चौंकाने वाली बातें बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार शुभम ने बताया कि वह और उसका परिवार पिछले तीन साल से एक बाबा के सत्संग में जाते थे। इस दौरान उनकी बाबा से नजदीकियां बढ़ीं और फिर शुरू हुई एक खतरनाक साजिश।
पुलिस के अनुसार बाबा ने करीब 5-6 महीने पहले डॉक्टर सुमित को रास्ते से हटाने की बात कही थी। बाबा के आदेश पर ही चेले शुभम सैनी ने 14 अप्रैल 2026 को भी डॉक्टर सुमित की कार पर 2-3 राउंड फायरिंग की थी। हालांकि शुभम सैनी अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पाया था।
पुलिस के अनुसार बाबा ने फिर से शुभम सैनी को डॉक्टर सुमित को मारने का आदेश दिया। बाबा के आदेश पर 27 अप्रैल 2027 को शुभम सैनी ने दोबारा से डॉक्टर सुमित का पीछा किया और बाडीटीप के पास डॉक्टर सुमित की कार पर चार राउंड फायरिंग की। हालांकि इस बार भी शुभम सैनी अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
हरिद्वार एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी शुभभ सैनी 22 साल का है, जिसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और 315 बोर का अवैध असलहा भी बरामद किया है। मुख्य साजिशकर्ता सत्संगी बाबा अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
आगे पढ़ें
हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहंुचे दून,विकास त्यागी को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। हिंदू युवा वाहिनी (एचवाईवी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौर ने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान उन्होंने विकास त्यागी को विधिवत रूप से हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस मौके पर विक्रम राठौर ने कहा कि उत्तराखंड में वाहिनी काफी समय से कार्य करती आ रही है। यहां अवैध मजारों के मुद्दे को उठाने का काम पार्टी ने बखूबी किया है। लेकिन आगामी चुनाव और महाकुंभ को देखते हुए उत्तराखंड में युवा वाहिनी की टीम को मजबूत बनाना है। यही कारण है कि उत्तराखंड में युवा वाहिनी अपनी शक्ति बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवका मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आज हम हिंदू हृदय सम्राट कह सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सनातनी बताते हुए कहा कि समूची हिंदू युवा वाहिनी उनके साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके समर्थन में खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए विकास त्यागी को उत्तराखंड कि हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो राम का है, हम उसके साथ हैं।
उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हम प्रदेश में सनातनी सरकार को लाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हिंसा होती रही, ऐसे में हमने उनकी सुरक्षा के लिए सनातनी सरकार लाने का प्रण लिया है। हम उसी को सरकार में लायेंगे जो सनातन धर्म की बात करेगा।
आगे पढ़ें

दो महिलाओं पर प्रलोभन देकर कथित धर्मातरण का आरोप,मामला दर्ज
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव में दो महिलाओं पर प्रलोभन देकर कथित धर्मांतरण का आरोप लगा है।  वीर सावंकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत के आधार थाना बसंत विहार पुलिस ने दो महिलाओं पर उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार रात को बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में दो महिलाएं घर-घर जाकर कथित धर्मांतरण के लिए हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही वीर सावरकर संगठन के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 पर कॉल करके मौके पर पुलिस को बुलाई, इसके बाद पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही धर्म के प्रचार में लगी महिलाओं की सूचना मिलने पर संगठन के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों महिलाएं वहां से जाने लगी।
इसके बाद संगठन के लोगों ने महिलाओं का पीछा किया और उनका वीडियो भी बनाया और पुलिस की मदद से दोनों महिलाओं को रास्ते में पकड़ लिया और वहां से उन्हें थाने लाया गया। वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने इस मामले में बसंत विहार थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है, दी गयी तहरीर में संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं इंदिरा नगर में हिंदू महिलाओं को लालच देकर उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित करती थी और नए धर्म में आने पर उन्हें क्या कुछ फायदा होगा, इसके बारे में भी समझाती थी।
इस मामले में थाना बसंत विहार प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया है कि घटना के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बसंत विहार थाने में रहने वाली दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा दोनों महिलाओं पर बीएस की धारा 299 और 62 भी लगाई गई है।  मामले की जांच उप निरीक्षक विनय प्रसाद भट्ट को सौंप दी गई है।
आगे पढ़ें
नहर से बरामद हुआ लापता किशोर का शव


हरिद्वार। परिजनों से नाराज होकर घर से लापता हुए किशोर का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिलने से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू के लिए भेज दिया है।
मिली ज्वालापुर क्षेत्र के कोटरवान में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर फराज पुत्र फरमान का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर बीते 27 अप्रैल की रात को परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
मामले की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोर बाल्मीकि बस्ती तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया।  सुबह किशोर का शव बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि किशोर की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगे पढ़ें
अवैध संबन्धों के शक में कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्यारोपी ने किया आत्मसर्मपण
पिथौरागढ़। नाजायज सम्बन्धों के शक में आवेश आकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुच कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हत्या का यह मामला जनपद पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्रांर्तगत ग्राम द्वालीसेरा का है। यहंा बीते रोज गांव में आयोजित एक विवाह के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद घर पहंुचकर भुवन प्रसाद (42) निवासी ग्राम द्वालीसेरा द्वारा अपनी पत्नी गीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद  आरोपी स्वयं चौकी पीपली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। वहंीं मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।  वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं इस दुस्साहसिक घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये गये है। आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया।
आगे पढ़ें
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बीडीएस, डॉग स्कॉयड और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गयी।
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ था, आज ही के दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और आज ही के दिन उनका निर्वाण भी हुआ था। इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व बताया जाता है। आज के दिन गंगा स्नान, दान, और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी होता है।  बुद्ध पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू गया था। सुबह से ही हर की पौड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाना शुरू किया। यह क्रम दिनभर चलता रहा। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से मां गंगा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही सभी दिशाओं से हरिद्वार में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। इस दौरान हालांकि सुबह से हाईवे पर जाम नजर आया।
आगे पढ़ें
बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी

रुद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।
अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।
दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनाई है। यह परियोजना यात्रा को आसान बनाने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम मानी जा रही।