
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतपुली थाना क्षेत्र में रायपुर गांव के पुल के नीचे युवक का शव मिला है। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीम की मदद से शव को उतारा गया। इसके साथ ही मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। एफएसएल टीम ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त पंकज कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी रैतपुर सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई है। घटना ने नया मोड़ तब लिया जब युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में युवक ने सतपुली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतक युवक अपनी बाइक से बहुत प्यार करता था और बाइक चलाने का बड़ा शौकीन भी था। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की बाइक सीज कर दी थी और उसी वजह से वो लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते शायद उसने इस तरह का कदम उठाया है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस ने पंकज को पकड़़ा था। आरोप है कि पंकज नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसीलिए पुलिस ने चालान करते हुए उसकी बाइक सीज कर दी थी। परिजनों का कहना है कि पंकज अपनी बाइक से बेहद लगाव रखता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह पंकज बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पंकज की मां पुष्पा का कहना है कि जब वह घर की छत पर गईं तो उन्हें पुल के नीचे एक युवक का शव दिखाई दिया। आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने शव को नीचे उतारा।
युवक ने वीडियो में पुलिस पर जो आरोप लगाए है, उसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी है।
आगे पढ़ें
शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

टिहरी। देर रात नगर पालिका चंबा क्षेत्र में एक टेलर की दुकान में शाट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसमें दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
शुक्रवार देर रात चंबा-गुल्डी रोड स्थित कोठारी टेलर की दुकान में अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा, तो उन्होंने दुकान के मालिक विजेंद्र कोठारी को सूचना दी।
दुकान स्वामी के मौके पर पहुंचने पर शटर खोला गया तो दुकान में आग लगी थी। जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया।
विजेंद्र कोठारी ने बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। दुकान में शादियों के सिले कपड़े रखे थे। जिसमें 200 सूट दुल्हनों व उनके परिजनों की महंगी साड़ियां और कपड़े थे। जो जल कर खाक हो गए। बताया कि लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है।चंबा थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टतया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बिजली का बोर्ड, तारे और ऊपर का सिलिंग फैन चालू मिला है। साथ ही दुकान में रखे कपड़े व फर्नीचर जल गया है।गनीमत यह रही कि आग फैली नहीं और समय रहते बुझा दी गई। नहीं तो आसपास की दुकानों में आग फैलने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
आगे पढ़ें
15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि रघुनाथ मंदि, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट रूप में विकसित किया जायेगा।
शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबटृाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए। बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानवकृवन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं का विभागों द्वारा यथाशीघ्र समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एककृएक छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विघालयों को चिन्हित करते हुए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर तथा फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकगणों द्वारा केंद्रीय विघालय संगठन खोलने के लिए दिए जा रहे प्रस्तावों पर शिक्षा विभाग तथा संबंधित जिलाधिकारी केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर उन्हें शीघ्र स्वीकृति मिल सके।युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा बैठक में उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित रोपवे प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए। साथ ही पार्किंग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से सोलर पैनल लगाए जाएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी पौड़ी श्रीमती स्वाति भदौरिया उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
स्कूल के लिए घर से निकले बच्चे को जंगल से किया रेस्क्यू

चमोली। स्कूल के लिए घर से निकला बच्चा अनजाने में ही लापता हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होने पुलिस से सम्पर्क किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कड़ी मशक्कत के बाद बालक को जंगल से रेस्क्यू कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस की इस कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 06ः45 बजे, एक नाबालिग बालक अपने घर से प्राइमरी विघालय के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बच्चा न तो स्कूल पहुँचा और न ही वापस घर लौटा, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा इसकी सूचना तत्काल कोतवाली गोपेश्वर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस द्वारा तत्काल हरकत में आते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन अभियान शुरू किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने हार न मानते हुए आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और गहन खोजबीन के बाद, लापता बच्चे को जंगल से सहीकृसलामत और सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चा घबराया हुआ था, जिसे पुलिस कर्मियों ने प्यार और दुलार से सामान्य किया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात बच्चे को उसके माताकृपिता के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने गोपेश्वर पुलिस की कर्मठता और त्वरित रिस्पॉन्स के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
आगे पढ़ें
राज्यपाल ने किया लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी का भ्रमण
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल राज्यपाल पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एचवीएससी) का भ्रमण कर खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं और अधिकारियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने अकादमी के हॉस्टल्स का भी भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर अकादमी की कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ज्योतिर्मठ में भूमि स्थिरीकरण का मामला विवादों के घेरे में,ग्रामीण खुद खड़े करने लगे सवाल

चमोली। भू-धंसाव की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ में शुरू हुए भूमि स्थिरीकरण कार्य अब विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षात्मक कार्य प्रभावित क्षेत्रों में न होकर केवल सरकारी भूमि तक सीमित हैं। जिससे एजेंसियों की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जोशीमठ भू-धंसाव के बाद पूरे नगर को 14 सेक्टरों में बांटा गया था। जहां वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाने थे। ग्रामीणों का कहना है कि जिन इलाकों में भू-धंसाव से मकान, खेत और निजी संपत्तियां प्रभावित हुई हैं, वहां कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा है। इसके उलट, सरकारी जमीनों पर ही काम तेजी से किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ बैठक कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि प्रभावित निजी क्षेत्रों में भी समान रूप से कार्य नहीं हुआ, तो वे मौजूदा कार्यों को रुकवाने के लिए मजबूर होंगे।
वहीं, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सभी कार्य वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर ही किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि लोगों को किसी प्रकार की शंका है तो जल्द ही सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूमि स्थिरीकरण के साथ-साथ ड्रेनेज और सीवर से जुड़े कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे।
बता दें करीब तीन वर्षों के इंतजार के बाद जोशीमठ में लगभग 16.40 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य शुरू हुए हैं, लेकिन शुरुआत में ही उठे विवादों ने इन योजनाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और स्थानीय जनता के बीच तालमेल बन पाता है या नहीं, और क्या प्रभावित क्षेत्रों को वास्तव में राहत मिल पाती है।
आगे पढ़ें
बदले मौसम ले दिलाई उत्तराखण्ड को गर्मी से राहत
देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने की शुरुआत मौसम के बदले हुए मिजाज के साथ हुई है। 2 मई को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहा। हल्की धूप के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे साफ संकेत मिला कि आने वाले दिनों में मौसम और करवट ले सकता है।
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन साथ ही मौसम से जुड़ी चुनौतियां भी बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर आगामी दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम अभी पूरी तरह साफ होने वाला नहीं है और अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और बिजली कड़कने जैसी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना रौद्र रूप भी दिखाया। कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इसके अलावा तेज हवाओं ने भी जनजीवन को प्रभावित किया। इस दौरान किसानों को विशेष रूप से नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को भी खासतौर पर पर्वतीय जिलों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भूस्खलन या अचानक मौसम बदलने की घटनाएं अधिक होती हैं। रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
आगे पढ़ें
महासू मंदिर पहुंचे कारसेवक,बिस्सू मेले का परंपरागत जश्न मनाया

देहरादून। हिमाचल के सीमावर्ती ग्रामीण इलाके से सैकड़ों लोग ढोल बाजे के साथ बिस्सू लेकर प्रसिद्ध महासू मंदिर हनोल पहुंचे।
हिमाचल से आए देवता के कार सेवक (बारबिशिया) सदियों पुरानी देव परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। बारबिशियों ने पाषाणकालीन युद्ध कौशल के प्रतीक ठोड़ा नृत्य के साथ हिमाचली नाटी से बिस्सू मेले का परंपरागत जश्न मनाया।
पड़ोसी राज्य हिमाचल के सीमावर्ती ग्राम टेलर, थंगाड, कुडोग, रमदाडा, काशक, सावरा, थितरोली, मानगढ, मणवेटी, थमाडा, भंगेटी समेत 12 गांवों के लोग प्रतिवर्ष अप्रैल माह में बिस्सू मेले का परंपरागत जश्न मनाने व रात्रि जागरण को देवता के दरबार में आते हैं।
हिमाचल के सीमांत इलाके में बसे देवता के कार सेवक जिन्हें बारबिशिया कहते हैं शुक्रवार को ढोल बाजे के साथ हनोल मंदिर पहुंचे।
मंदिर प्रबंधन समिति ने कारसेवकों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। बारबिशिया कार सेवकों ने मंदिर में पूजा दर्शन के बाद हिमाचली नाटी व लोकनृत्य से समा बांधा।बारिबिशिया भक्तों के साथ बिस्सू मेले का लोक उत्सव मनाने पहुंची ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक रुप से लोक नृत्य की प्रस्तुति से देवता की स्तुति की।
कारसेवकों ने पाषाणकालीन युद्ध कौशल के प्रतीक ठोड़ा नृत्य का प्रदर्शन कर समाज की नई पीढ़ी को पुरातन संस्कृति की विशेषता बताई।
लोक मान्यता एवं परंपरा के अनुसार बैसाख में बारबिशिया कार सेवक बिस्सू मनाने हनोल मंदिर में जमा होते है। करीब दो हजार कारसेवक एवं श्रद्धालुओं ने बिस्सू के लोक उत्सव में देवता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
भक्तों की सुविधा को मंदिर प्रबंधन समिति हनोल द्वारा संचालित लंगर हाल में सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर स्याणा मोहन सिंह, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह राजगुरु, भागमल चौहान, मातबर सिंह, सूरत सिंह, रणसिंह, केशर सिंह, नितेश, सुरेश, ओमप्रकाश चौहान, रामलाल चौहान, बलवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर निलंबित
हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर खानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली पर गाज गिर गई है। बीती देर रात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। जनपद में लंबे समय के बाद किसी इंस्पेक्टर को सीधे निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। परिजनों ने तुरंत पूरे घटनाक्रम से इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को अवगत कराया था। आरोप है कि कि इंस्पेक्टर ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय लापरवाही बरती, जिसके चलते वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए थे। इस बात की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को मिली तो उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के के निर्देश पर तत्काल इस संबंध में पॉक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जनपद में किसी भी मामले में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी. कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में विफल रहने पर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
यही नहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईयू की टीम को जिम्मेदारी दी गई थी। सीआईयू की टीम ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं नाबालिग से जुड़े मामले की जांच कराई गई और मामले को गंभीरता से न लेने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया है। वहीं खानपुर थाने की जिम्मेदारी अब साइबर सेल में तैनात गोविंद सिंह को दी गई है।
आगे पढ़ें
चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरू,कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल
देहरादून। राजनीतिक विचारधारा के इतर पिछले कुछ सालों से देश में राजनीतिक मौका परस्ती का दौर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल- पुथल का दौर शुरू हो चुका है। कोई भाजपाई कांग्रेस के खेमे में घुस रहा है तो कोई भाजपा के खेमे में। इसी क्रम में शनिवार को कई कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता लेने वालो में लक्ष्मी राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस, मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक्ष प्रत्याशी, दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली शामिल हैं। इन सभी लोगों ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया। उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
उत्तराखंड बीजेपी सदस्यता अभियान के लिये बीजेपी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में चहल पहल देखी गयी। पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर एक्टिव नजर आएं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसे लेकर खासे दिखे।
बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान के जरिये बीजेपी सरकार और संगठन के कामों को भी जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा किआने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी।
आगे पढ़ें
युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया विषैले पदार्थ का सेवन
रामनगर। शनिवार सुबह हल्द्वानी की एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 309, रामनगर-काशीपुर मार्ग के भवानीगंज इलाके में एक युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी युवती को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की।
इसी दौरान स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जफर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक अन्य महिला की मदद से बेहोश युवती को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से युवती की जान बचाने की कोशिश की जा सकी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उप निरीक्षक राजकुमारी ने अस्पताल पहुंचकर युवती से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले युवती भवानीगंज स्थित एक शोरूम के बाहर पहुंची थी, जहां काशीपुर निवासी एक युवक काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से पहले दोनों के बीच फोन पर विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर लिया है। युवक की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच की जा रही है। जिससे घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
