
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नशा तस्करी कर रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्करी नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नम इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। बताया कि यह नशे की दवाईया मेरी है, इन दवाईयो को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडीकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
आगे पढ़ें
जमीनी फर्जीवाडे़ मामले में दो गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जमीनी फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो ठगो को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 सितंबर 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गई थी कि जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर उनसे लगभग 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गयी है। इस संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी मय टीम द्वारा पूर्व में एक अभियुक्त किशन कोहली को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। मामले में प्रकाश में आए दो अन्य अभियुक्त संजय प्रसाद निवासी जाखनी, प्रियांशु नाथ निवासी चौसर को गिरफ्तार किया है।
आगे पढ़ें
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान
देहरादून। पुलिस ने नाईट स्ट्राइक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 91 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूल किया।
आज यहां मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान ट्टऑपेरशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपनेकृअपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलगकृअलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डालनवाला पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की तलाशी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत क्लदेंजल क्लब 90 बार के संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी बार को संचालित करने पर संचालक का 83 पुलिस अधिनयम में तथा बार मे डीजे बजा रहे 02 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/ व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को अलगकृ अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया, साथ 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूला गया तथा 40 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गए। इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चौक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलगकृअलग थाना क्षेत्र में 75 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 18750 रूपये का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 18 संदिग्धों को 172 इदेे में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।
आगे पढ़ें
5 मई तक चमोली के लिए ऑरेंज अलर्टः प्रशासन सतर्क
चमोली। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 3 एवं 4 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों सहित जनपद चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दिनांक 5 मई को भी चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उन्होंने अधिकारियों को खराब मौसम की स्थिति में जनपद के भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी इस चेतावनी के क्रम में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता हेतु मोबाइल नंबर 7055753124 पर संपर्क किया जा सकता है।
आगे पढ़ें
रोडवेज बस ने टैªक्टर-ट्रॉली पर मारी टक्कर,कई महिलाएं घायल
रुड़की। रविवार सुबह मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। ट्रॉली में लगभग 10-12 महिलाएं सवार थीं, जो कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव की निवासी बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महिलाएं भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में आयोजित एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कोतवाली के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठी कई महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका।
पुलिस ने बाद में बस चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
आगे पढ़ें
केदारनाथ मंदिर के चारों ओर ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी
रूद्रप्रयाग। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की योजना बनाई है, जिससे अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और रील बनाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। समिति की ओर से इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में मंदिर परिसर की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और धार्मिक गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
इस संबध में बीकेटीसी का कहना है कि जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित बैरिकेड्स के जरिए मंदिर के मुख्य परिसर को व्यवस्थित तरीके से सीमित किया जाएगा, ताकि केवल दर्शन के उद्देश्य से आने वाले श्रद्धालु ही निर्धारित मार्ग से प्रवेश कर सकें। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की सख्ती का असर अब नजर आने लगा है। रील बनाने वाले लोगों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है और मंदिर परिसर में वीडियो/रील बनाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर चोरी-छिपे रील बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।जानकारों के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं का आंकड़ा ही व्यवस्थाओं के लिहाज से उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में प्रशासन और मंदिर समिति के सामने व्यवस्थाएं बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। भीड़ बढ़ने के कारण दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। आवास और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
आगे पढ़ें
L
रवि हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,एक अन्य की तलाश जारी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज शर्मा ने जमीनी विवाद के चलते अपने ससुर के भाई रवि चौहान की डेढ़ लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस मामले में हत्याकांड को अंजाम देने वाले कांट्रेक्ट किलर दानिश अली और नदीम को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पंकज का भांजा गौतम अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस हर संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है।
बीती 17 अप्रैल को पीड़िता दिव्या चौहान पत्नी रवि चौहान निवासी सीतापुर, हरिद्वार द्वारा अपने पति रवि चौहान (44 वर्ष) ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके पति अचानक घर से बिना बताए कहीं चले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल इस सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कर रवि की तलाश शुरू की। पुलिस जांच कर ही रही थी कि उसी दौरान गुमशुदा रवि चौहान का शव 19 अप्रैल को पथरी पावर हाउस रानीपुर क्षेत्र में बरामद हो गया। रवि के शव को देखकर परिजनों और पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर एसएसआई हर्ष अरोड़ा के सुपुर्द जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि मृतक रवि चौहान का पंकज शर्मा के साथ जमीन के बटबारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि रवि चौहान को उसके भाई ने जमीन तोहफे में दी थी। इस बात से रवि चौहान के भाई का दामाद पंकज नाराज था। इसीलिए नाराज पंकज ने अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर दो कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए और उन्हें डेढ़ लाख रुपए में रवि को मारने की सुपारी दी। आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर दानिश अली व नदीम ने रवि चौहान की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। ज्वालापुर पुलिस दानिश अली और नदीम को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनके द्वारा पंकज शर्मा व गौतम द्वारा रवि चौहान की हत्या करने हेतु सुपारी दिये जाने की बात स्वीकार की गयी।
आरोपी पंकज और गौतम दोनों फरार हो गए। इसके बाद 02 मई को मुखबिर की सूचना पर पंकज को कोर्ट भी सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पंकज द्वारा बताया गया कि रवि चौहान उसकी पत्नी के चाचा थे। जो अक्सर उनके घर भी आया करते थे। दान की जमीन को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद चल ही रहा था कि इसी बीच उसने और अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर रवि चौहान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। उन्होंने रवि को मारने के लिए ज्वालापुर निवासी दानिश अली व नदीम को 150000 रूपये की सुपारी दी थी। जिसमें से 40000 रुपये हत्या से पूर्व व 110000 रुपये हत्या करने के बाद दानिश अली व नदीम को नगद दिये थे।
आगे पढ़ें
खराब मौसम के चलते गंगा में राफ्टिंग पर लगाई रोक

ऋषिकेश। खराब मौसम के कारण रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए राफ्टिंग रोक दी गई, जो बाद में फिर से शुरू हुई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर चार राफ्टिंग कंपनियों पर 15 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।
वर्षा और अंधड़ के चलते प्रशासन ने रविवार सुबह से 11.30 बजे तक गंगा में राफ्टिंग के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई। मौसम सामान्य होने पर राफ्टिंग का संचालन शुरू किया गया।
राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी (मुनिकीरेती) जसपाल चौहान ने बताया कि राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विभाग सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करा रहा है।विभाग ने कई सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर चार राफ्टिंग कंपनी पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है।
इसमें पाया गया था कि राफ्टिंग कंपनी पर्यटकों को जीर्ण-क्षीर्ण लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग, हेलमेट में सुरक्षा मानकों का पालन न होने आदि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। कहा कि औचक निरीक्षक जारी रहेगा।
आगे पढ़ें
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,बर्फ हटाकर धाम तक पहुंची सेना
चमोली। शनिवार 23 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब व हिन्दू आस्था का केंद्र लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसको लेकर भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार रविवार को हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं। संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार गुरु से अरदास के पश्चात खोल दिए। जिससे अब टीम यहीं पर रहकर कार्य कर सकेगी। इससे पहले उन्हें हर शाम घांघरिया वापस लौटना पड़ता था।
टीम अब हेमकुंड साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक नीचे की ओर ट्रैक को चौड़ा करने का कार्य करेगी। जिससे तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सके। कई दशकों से भारतीय सेना हिमालय की कठिन भौगोलिक स्थिति में इस गौरवपूर्ण और निःस्वार्थ सेवा का कार्य प्रतिवर्ष कर रही है। जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित और सफल हो सके।
गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ने भारतीय सेना तथा सभी सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया है। हेमकुंड साहिब गढ़वाल हिमालय में लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक अत्यंत पवित्र सिख तीर्थस्थल है, जो बर्फ से ढके पर्वत शिखरों और स्वच्छ झील से घिरा हुआ है। आगामी 23 मई 2026 को हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके मद्देनजर संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
आगे पढ़ें
वीरभद्र में रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़,आवाजाही प्रभावित,हवाई सेवा भी बाधित
देहरादून। रविवार सुबह तेज आंधी के कारण तीर्थनगरी नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और वीरभद्र रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए। आंधी के चलते ट्रैक बाधित हो गया है, जिससे इस रूट पर गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही में देरी या अस्थायी रोक लग सकती है।
वहीं, जौलीग्रांट क्षेत्र में चले भारी तूफान के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी चलने से कई जगहों पर नुकसान की खबरें हैं। वहीं एयर इंडिया की मुंबई से आ रही उड़ान को आसमान में आधे रास्ते से ही दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो की दिल्ली से आ रही उड़ान अभी भी आसमान में घूम रही है। क्षेत्र में इस सीजन का अब तक का सबसे तेज तूफान चला। तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हुई
मौसम विभाग ने दून समेत कई जिलों में चार और पांच मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है जबकि प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगे पढ़ें
देहरादून-मसूरी में अंधड़-बारिश से दिन में छाया अंधेरा; ओले गिरे
देहरादून। रविवार सुबह देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। घने बादलों के कारण सुबह के समय ही दिन में अंधेरा सा छा गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली. सुबह लोगों को रात जैसी महसूस होने लगी. देखते ही देखते पूरे शहर में घने काले बादल छा गए और विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई. अंधेरा छाने से लोगों को घरों और दुकानों की लाइटें जलानी पड़ी। अचानक बदले मौसम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हैरान कर दिया. वहीं बारिश ने ठंड में इजाफा हो गया।
आगे पढ़ें
आंधी-तूफान के चलते फ्लोटिंग हटमेंट टूटे,22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहंुचाया
नई टिहरी। शनिवार देर शाम टिहरी झील में डोबरा-चाटी के समीप तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने 22 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी की ओर से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। एसडीआरएफ टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
जिसमें 22 पर्यटकों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया। रेस्क्यू किए गए सभी लोग सुरक्षित हैं।टिहरी बांध झील में मई 2019 में फ्लोटिंग हटमेंट का आधे से अधिक हिस्सा झील का जलस्तर कम होने और हवा के दबाव के चलते डूब गया था, जिसे करीब एक सप्ताह बाद निकाला जा सका था।
करीब चार करोड़ की लागत से फ्लोटिंग हटमेंट का निर्माण वर्ष 2015 में पूरा हुआ था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल में वर्ष 2018 में कैबिनेट बैठक का भी आयोजन हुआ था।
