अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी जानिए सभी समाचार

Spread the love
 अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
उधम सिंह नगर।  रुद्रपुर  शहर के कैनाल कॉलोनी क्षेत्र में  मैदान के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जा रहा है कि शाम के समय जब स्थानीय लोग मैदान के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर मैदान के किनारे पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह व्यक्ति मृत अवस्था में है। यह खबर आसपास के लोगों में तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों और आसपास की जगह की गहन तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई भी पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। इससे मामला और अधिक पेचीदा हो गया है।
एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
आगे पढ़ें
घोड़े से गिरकर यात्री घायल

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली के पास एक यात्री घोड़े से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक घोड़े का पैर फिसल गया, जिससे यात्री संतुलन खोकर सीधे मार्ग पर गिर पड़ा. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई और वो चलने में असमर्थ हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एडीडीआरएफ , वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम और जोखिम भरे मार्ग के बावजूद टीम ने घायल यात्री को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालते ं, रेस्क्यू ऑपरेशन की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए टीम ने घायल को चिरबासा से गौरीकुंड मार्केट तक सुरक्षित लाया, जहां से उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जिसके चलते घायल यात्री की जान बच पाई। घायल यात्री की पहचान तरुण कुमार पुत्र रामेश्वर दास (उम्र 58 वर्ष) निवासी अंबाला कैंट (हरियाणा) के रूप में हुई है। इसके बाद जंगलचट्टी टीम ने राहत कार्य को आगे बढ़ाते हुए घायल को चिरबासा हेलीपैड तक पहुंचाया।
आगे पढ़ें

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और वैज्ञानिक चिंतन की भी भूमि रही है। ऋषिकुल, हरिद्वार में इस महत्वपूर्ण संस्थान को नई पहचान देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए। कुंभ शुरू होने से पहले यह कार्य पूर्ण किया जाए। पर्यटन विभाग इसमें नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु को निर्देश दिये कि इस संस्थान के कार्यों की नियमित प्रगति के लिए संबंधित विभागीय सचिवों के साथ पाक्षिक बैठकें की जाएं। इसमें विकास के साथ विरासत के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य के सभी जनपदों की लोक कला पर आधारित गतिविधियां भी इसमें शामिल की जाएं।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान में वैदिक गणित, वेदों में निहित विज्ञान, उपनिषदों का दर्शन, भारतीय तर्कशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान तथा जीवन मूल्यों पर आधारित शोध और अध्ययन की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को शून्य, दशमलव प्रणाली, बीजगणित और त्रिकोणमिति जैसे महत्वपूर्ण गणितीय सिद्धांत दिए हैं। आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और वराहमिहिर जैसे महान विद्वानों के योगदान को शोध और शिक्षा से जोड़ा जाए। बैठक में संस्थान में खगोल विज्ञान, धातु विज्ञान, कृषि विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन भारत में धातु विज्ञान, जल प्रबंधन, जैविक खेती और मौसम आधारित कृषि ज्ञान अत्यंत विकसित था, जिसे आधुनिक अनुसंधान से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में वेदों और उपनिषदों में वर्णित नैतिक शिक्षा, अनुशासन, कर्तव्यबोध और मानवीय मूल्यों को समाज तक पहुंचाना आवश्यक है। यह संस्थान शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र निर्माण का भी केंद्र बने। उन्होंने कहा कि संस्थान में डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशालाएं, संगोष्ठी केंद्र, ई-लर्निंग सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाए।
बैठक के दौरान संस्थान में भारतीय विद्या शाखाओं के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के साथ ही पर्यटन, आयुर्वेद ज्योतिष और योग शिक्षा के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि ज्ञान, योग, ध्यान और भारतीय अध्यात्म की समृद्ध परंपराओं को संस्थान में वैश्विक केन्द्र के रूप में स्थापित किया जायेगा। जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र के श्रुति केन्द्र में वेद, उपनिषद और शास्त्रीय ज्ञान की परंपरा, दर्शन केन्द्र में भारतीय दर्शन और चेतना के गहन विचार, आयु केन्द्र में आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के माध्यम से जीवन का संतुलन, विज्ञान केन्द्र में भारतीय ज्ञान प्रणालियों और पारंपरिक विज्ञान की विरासत और कला केन्द्र में भारतीय कला, संस्कृति एवं सौन्दर्य परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में विकसित किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, डाॅ. आर.मीनाक्षी सुदंरम, सचिव धीराज गर्ब्याल,  दीपक कुमार,डाॅ. आर. राजेश कुमार, श्रीमती रंजना राजगुरू, उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्रीमती सोनिका, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित मौजूद थे।
आगे पढ़ें
गढ़वाल आयुक्त ने किया केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, हेली सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। जिनके त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने दो टूक कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था पर विशेष सख्ती बरतते हुए निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. वहीं बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने के निर्देश भी दिए गए। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान हेली सेवाओं और हेलिपैड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, आवास, भोजन और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। आयुक्त ने बताया मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है। उन्होंने कहा सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आगे पढ़ें

हाथी दांत के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वन्य जीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक हाथी दांत बरामद हुआ है। जिसका वजन 7 किलो 820 ग्राम है तथा जिसकी कीमत 1.5 करोड़ बतायी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने शातिर 2 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट द्वारा बीती देर रात्रि जनपद उधामसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 2 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 3 फिट, 3 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 7 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर लिया है। बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से डेवलप किया गया जिस पर कल रात्रि मे बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज मे कुमाऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 2 व्यक्तियो को गिरप्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ। हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मरतुन्जय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 32 वर्ष व माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 35 वर्ष बताया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
आगे पढ़ें

समाजसेवी भावना पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, शातिर गिरफ्तार,पहले भी कई नेताओं बना चुका ठगी का शिकार
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी भावना पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर शातिर ने 25 लाख रुपये ठग दिए। शातिर ने खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पीए बताया। आरोपित ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की रिकार्डिंग भी सुनाई। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले में टिकट दिलाने के नाम पर कई नेताओं को ठगी का शिकार बना चुका है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी भावना पांडे के संपर्क में आया था। उसने भावना पाडें को विश्वास में लेकर उन्हे कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने 25 लाख रुपये नकद दे दिए। जब आरोपित ने फोन नहीं उठाया तो ठगी का अंदेशा होने पर उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित गौरव कुमार निवासी नेहरू कालोनी मजीठा रोड अमृतसर थाना सदर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अन्य राज्यों में भी कांग्रेस नेताओं को विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुका है।पुलिस को दी शिकायत में भावना पांडे ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अपना नाम कनिष्क सिंह बताया। आरोपित ने खुद को राहुल गांधी का निजी सचिव बताते हुए उत्तराखंड में सर्वे व प्रदेश अध्यक्ष बनाने का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपित ने उसने 25 लाख रुपए मांगे। रुपये लेने के लिए 13 अप्रैल को कनिष्क सिंह ने अपने एक साथी को भावना पांडे के आवास जाखन भेजा, जहां पीड़ित ने आरोपित को 25 लाख रुपए नकद दिए।रकम लेने के बाद आरोपित ने न तो फोन उठाया और ना ही उनकी रकम लौटाई। तहरीर के आधार पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने पुलिस टीम गठित कर मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस जांच में आरोपित की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई। इस घटना के बाद आरोपित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी को टिकट दिलाने के नाम से 12 लाख रुपए लेने पैसिफिक माल जाखन पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गौरव कुमार ने बताया कि वह अमृतसर पंजाब का मूल निवासी है। वर्ष 2003 से 2015 तक कनिष्क सिंह नाम का व्यक्ति राहुल गांधी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में भी वह पार्टी में उनके साथ कार्यरत हैं। इस दौरान गौरव ने कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू कालर में एक आईडी बनाई और साइट पर जाकर पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में जानकारी जुटाई।वर्ष 2017 में उसने जयपुर राजस्थान में एक नेता को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में 1.90 करोड़ रुपये, वर्ष 2017 में ही राजस्थान में एक नेता को विधायक का टिकट दिलाने के एवज में 12 लाख रुपये, वर्ष 2025 में पटना बिहार में एक अन्य नेता से तीन लाख रुपये, 2021 में लुधियाना व संगरूर जिले पंजाब से अन्य व्यक्तियों से अलग-अलग धनराशि ली। गौरव कुमार के गिरोह में चार अन्य शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित ने कांग्रेस के कई नेताओं को विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी का प्रयास किया। चर्चा है कि इनमें सोनिया आनंद, सुनीता प्रकाश, मदन लाल, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट का नाम शामिल है। इनमें कुछ नेता ठगी के शिकार हुए हैं लेकिन खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा है। पुलिस इस ठग के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
आगे पढ़ें

चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऋषिकेश । चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण पांच हजार के पार चला गया है।
चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। उसके अनुरूप पंजीकरण के लिए मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा 19 अपैल से शुरू हुई थी। पिछले साल के मुकाबले धामों के कपाट करीब 10 दिन पहले खुले थे।ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू कर दिया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या शुरू में कम थी। मई के शुरू में ही ऑफलाइन पंजीकरण कराअब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं। आन-द-स्पाट पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या ऋषिकेश में ही पांच हजार के पार है।अब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं।
आगे पढ़ें
जीप खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल


पिथौरागढ़। बीती देर रात बारात की मेहंदी से वापस घर लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रिंत होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य तीन गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर एसडीआरफ ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला मूनाकोट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसौड ग्राम के बनी गाड़ के समीप का है। जानकारी के अनुसार बीती रात 12.30 बजे एक जीप बोरागांव में बारात की मेहंदी से लौट रही थी। जीप जब बनी गाड़ के मोड पर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार लकी चंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर अवस्था में घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहन सिंह पुत्र रमेश सिंह ग्राम बासोड़ वाहन चालक जगदीश सिंह पुत्र चंचल सिंह वं पवन चंद्र निवासी पुत्र मोहन चंद मुन्ना निवासी मूनकोट के रूप में हुई है। घटना के पता चलने पर तुरंत पीछे से स्कूटर में आ रहे हैं लोगों द्वारा गांव वालों को जानकारी दी और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्र के एसएचओ झुलाघाट संजीव कुमार एवं टीम द्वारा तथा पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ टीम द्वारा सुबह शव को खाई से निकला गया एवं पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
आगे पढ़ेंगिफ्ट सेंटर के गोदाम में लगी भीषण आग,भारी नुकसान की आशंका
हरिद्वार। गिरफ्ट सेंटर के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से अफराकृतफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में कोई मानव क्षति तो नही हुई है लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात अंबर तालाब क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास स्थित एक गिफ्ट सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ऊंचीकृऊंची लपटें दूरकृदूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में सजावटी और ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन नेहरू स्टेडियम के पीछे की संकरी गलियों के चलते दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित होने के कारण आसपास के घरों में भी आग फैलने का खतरा बना रहा, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन लाखों केनुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आगे पढ़ें
नाबालिग छात्रा लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

रूद्रपुर। शहर से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा क लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूधियानगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है और 2 मई को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक वापस नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों को शक हुआ कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
तहरीर में एक युवक पर आरोप लगाया है, जो नाबालिग को गलत नियत से अपने साथ ले गया है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक घटना के बाद से माता-पिता के साथ घर से गायब है। इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक के माता-पिता भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं और उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी युवक और उसके परिवार की होगी।
एसएसआई अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस टीम को छात्रा की तलाश में लगाया गया है।
आगे पढ़ें
छात्रा ने फंासी लगाकर की आत्महत्या
नैनीताल। विज्ञान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा सिमरन ने फांसी से लटककर की आत्महत्या कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि डी.एस.बी.कैंपस में पढ़ने वाली बीस वर्षीय सिमरन के स्वर्गीय पिता मॉल रोड के एक होटल में काम करते थे। सिमरन अपनी माँ, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। घटना के समय, कमरे में दादी साथ थी, लेकिन रात दो ढाई बजे सिमरन ने ये आत्मघाती कदम उठाया, जब दादी सो रही थी। यह घटना मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप की है । बताया जा रहा है कि  चुन्नी को फांसी का फंदा बनाकर सिमरन ने मौत को गले लगाया था। सूचना पर कोतवाल हरीश चंद पंत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उत्तरकर अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मृतका के  घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।